Good Daily News...


रविवार, 28 सितंबर 2025

पत्रकार दीपक तिवारी (सोनू) पर हुए जानलेवा हमले में अभी तक खुलेआम घूम रहे आरोपी मैहर जिला प्रशासन की मंशा सवाल के घेरे में

 



 मैहर के पत्रकार दीपक तिवारी उर्फ (सोनू) माई शारदा मंदिर से जब अपने घर लौट रहे थे तभी देर रात लगभग 12-00 बजे हनुमान टोला के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन आरोपियों ने उन पर अचानक जान लेवा हमला कर दिया, हमले में घायल पत्रकार अचेत हो गए, आसपास के लोगों ने 112 नम्बर डायल पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने घायल पत्रकार को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया । आरोपियों की पहचान नितेश गुप्ता प्रदीप बेलदार और धर्मेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है, बताया जाता है कि आरोपी नितेश गुप्ता होटल व्यवसाय के नाम पर अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त था, इस संबंध में समाचार प्रकाशित किए जाने पर उसने रंजिश पाल ली, और अपने साथियों के साथ मिलकर पत्रकार पर हमला कर दिया, फिलहाल मामले की एफआईआर दर्ज करा दी गई है परंतु अभी तक अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं आखिर पुलिस किसके दबाव में अभी तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही हैं। इस तरह की अपराधियों को खुली छूट देना प्रशासन चाहता है कि मामला और तूल पकड़े।

Share:

RAS की पत्नी से 7.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार:साइबर ठग के खाते में एक करोड़ का लेन-देन मिला, डिजिटल अरेस्ट कर ठगे थे पैसे

 


अजमेर में आरएएस अधिकारी हेमंत स्वरूप माथुर की पत्नी रुचि माथुर से डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने का आरोपी गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया है। साइबर पुलिस ने आरोपी हितेश भाई प्रवीण चंद्र दोढियावाला को गिरफ्तार किया। हितेश की फर्म के नाम से खुले करंट खाते से1 करोड़ रुपए का लेनदेन पाया गया। साइबर टीम एक आरोपी को केरल से पकड़कर लाई थी।


साइबर थाने के डिप्टी हनुमान सिंह ने बताया कि 30 अगस्त को प्रो. रुचि माथुर को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर 7.50 लाख रुपए ठग लिए थे। इस मामले में पीड़िता ने 3 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी हितेश ने जो खाता ठगों को मुहैया कराया था, उससे एक करोड़ रुपए का लेन देन हुआ है।


यह खाते किस किस राज्य में किस किस व्यक्ति के हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस मामले में अभी कई और गिरफ्तारी होने की उम्मीद पुलिस जता रही है। साइबर पुलिस आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी।


अलग-अलग राज्यों के खातों से बंटी राशि


साइबर ठगी के इस मामले में अब तक की पुलिस जांच से यह साबित हो गया है कि इन साइबर ठगों का जाल नेशनल लेवल पर है। यह राशि देश के अलग अलग राज्यों के खातों में ट्रांसफर की गई और इन खातों से अन्य खातों में भेजी गई।


साइबर थाना अजमेर पुलिस ने 7 सितंबर को एक आरोपी मोहम्मद इस्माइल को केरल से गिरफ्तार किया था। उसने अपनी बहन के खाते में राशि ट्रांसफर कराई थी और फिर अलग अलग खातों में यह राशि ट्रांसफर हुई थी। इसके बाद अब दूसरा आरोपी सूरत से पकड़ा गया है। इसके खाते से भी अन्य खातों में राशि ट्रांसफर की गई है। यानी साइबर ठगी से मिली राशि को किराए के खातों में ट्रांसफर करा कर अलग अलग खातों में भेजी जा रही है।

Share:

_पंजाब के पटियाला में आग लगने से 4 लोगों की जलकर मौत, बिहार के रहने वाले थे सभी_

 

राजपुरा (पटियाला)!


पंजाब के राजपुरा शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. शुक्रवार की रात भोगल रोड स्थित एक घर में अचानक आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतकों में 65 वर्षीय जगदीश कुमार, उनकी पत्नी, 18 वर्षीय साला और 12 वर्षीय नाबालिग बच्चा शामिल है. हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग कुछ समझ पाते इससे पहले परिवार के चारों सदस्य जलकर मर गए.

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग अचानक लगी और कुछ ही मिनटों में घर के अंदर से धुआं और लपटें उठने लगीं. पड़ोसियों ने मदद के लिए शोर मचाया. तुरंत दमकल और पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.


पुलिस अधिकारी निशान सिंह ने कहा कि रात करीब 2 बजे, कंट्रोल रूम को राजपुरा के एक घर में आग लगने की सूचना मिली. पुलिस टीम फायर ब्रिगेड के साथ पहुंची. आग पर काबू पाया गया. आग बुझाने के बाद, पता चला कि परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि यह परिवार बिहार का रहनेवाला था. यहां मजदूरी करता था. मृतक के परिवार वाले पहुंच गए हैं. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया.

परिवार अंदर खाना बनाता था और साइकिल जैसी चीज़ें अंदर पड़ी थीं. इन सामान के साथ एक चूल्हा और एक छोटा सिलेंडर भी मिला. सिलेंडर के पास की दीवार को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे आग सिलेंडर से ही लगी हो. वहीं कुछ लोगों ने आशंका जतायी कि शॉर्ट सर्किट भी आग लगने का कारण हो सकता है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

राजपुरा शहर शोक में डूबाः इस दुखद घटना से राजपुरा में शोक की लहर दौड़ गई. सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हुए. लोगों ने मृतकों को बेहद शांत और सरल परिवार बताया. इस हादसे के बाद घरों में विद्युत सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं. जनता में भय और चिंता का माहौल है

Share:

चुनाव आयोग ने बदल दिया, वोट काउंटिंग का यह नियम!: अब हर वोट की होगी निगरानी, बढ़ेगी पारदर्शिता...जानें नया बदलाव और इसका असर

 




*27 सितंबर शनिवार 2025-26

  नई दिल्ली! बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब नज़ारा पहले जैसा नहीं होगा, जब मशीन से वोट गिनना तेज़ी से पूरा हो जाता था और पोस्टल बैलेट पीछे छूट जाते थे। नए नियम के तहत जब तक सभी डाक मतपत्र की गिनती पूरी नहीं होगी, तब तक EVM/VVPAT का सेकेंड लास्ट राउंड रोक दिया जाएगा। यानी पोस्टल बैलेट अब सीधे-सीधे नतीजों की रफ़्तार और तस्वीर दोनों तय करेंगे।


*क्या है नया नियम:*


आपको बता दें कि नए नियमानुसार अब पोस्टल बैलेट की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। EVM की गिनती पहले की तरह 8:30 बजे से होगी। लेकिन फर्क ये कि अगर पोस्टल बैलेट की गिनती लंबी खिंचती है, तो EVM की काउंटिंग दूसरे आखिरी राउंड पर रोक दी जाएगी। मतलब, अंतिम नतीजे तब तक सामने नहीं आएंगे, जब तक हर पोस्टल वोट की गिनती खत्म न हो जाए।


*क्यों ज़रूरी पड़ा ये बदलाव:*


*गौरतलब है कि इस बदलाव के निम्नलिखित प्रमुख कारण हैं-:*


1.पहले कई बार होता था कि EVM की गिनती जल्दी पूरी हो जाती और पोस्टल बैलेट पीछे छूट जाते।


2.इससे उम्मीदवार और समर्थक सवाल उठाते थे कि बैलेट वोट की गिनती पारदर्शी नहीं हुई।


3.अब आयोग ने साफ़ कहा – “पहले बैलेट पेपर के वोट जुड़ेंगे, फिर EVM मशीन का अंतिम राउंड।”


4.दिव्यांग मतदाताओं और 85+ उम्र वालों को पोस्टल बैलेट का अधिकार मिला है, जिसकी वजह से बैलेट की संख्या पहले से कहीं ज़्यादा हो गई है।


*क्या होगा इसका असर:*


विदित है कि इस फैसले के बाद नतीजे आने में थोड़ी देरी हो सकती है। लेकिन पारदर्शिता और निष्पक्षता पर कोई सवाल नहीं उठेगा। जिन क्षेत्रों में पोस्टल वोट ज्यादा हैं, वहां काउंटिंग टेबल और स्टाफ भी बढ़ाया जाएगा।


*चुनाव आयोग का दावा – पारदर्शिता सबसे पहले:*


गौरतलब है कि चुनाव आयोग का कहना है कि इस फैसले से चुनाव प्रक्रिया में और ज्यादा साफगोई आएगी। हर प्रत्याशी और हर वोटर को भरोसा होगा कि एक-एक वोट गिना गया है।


*पिछले 6 महीनों में चुनाव आयोग की प्रमुख पहलें:*


●मतदाता सूची से फर्जी नाम हटाने के लिए ई-वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया।


●EVM पर अब प्रत्याशियों की रंगीन फोटो होगी।


●प्रति बूथ अधिकतम 1200 वोटर ही होंगे।


●BLO और चुनाव अधिकारियों को डिजिटल आईडी और ट्रेनिंग।


●808 गैर-मान्यता प्राप्त दलों का पंजीकरण खत्म।


●ECINET नाम से 40 ऐप्स और पोर्टल का एकीकरण।


●पहली बार 7,000 BLO का प्रशिक्षण और पारिश्रमिक दोगुना।


*राजनीति में हलचल:*


विदित है कि बिहार चुनाव में यह नियम सीधे उम्मीदवारों के नतीजों पर असर डालेगा। जिन सीटों पर कांटे की टक्कर है, वहां कुछ सौ पोस्टल बैलेट ही हार-जीत का फैसला कर सकते हैं। विपक्ष पहले से ही EVM पर सवाल उठाता रहा है, ऐसे में यह फैसला विपक्ष के लिए “भरोसे का नया टॉनिक” बन सकता है। सत्ता पक्ष को भी यह कहने का मौका मिलेगा कि चुनाव आयोग पूरी तरह निष्पक्ष है। चुनाव आयोग का ये कदम धीमा ज़रूर है, लेकिन पक्का है। अब नतीजे चाहे देर से आएं, लेकिन साफ-साफ आएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार ये नया सिस्टम लागू होगा और बाकी राज्यों के लिए भी यह ट्रायल की तरह साबित होगा।

Share:

डाक पार्सल कंटेनर से लाखों रुपए की अवैध शराब पकड़ी:30 लाख रुपए की व्हिस्की-बीयर जब्त, हरियाणा से गुजरात में सप्लाई होनी थी



सीकर की डीएसटी टीम ने हरियाणा से गुजरात की तरफ अवैध शराब से भरा डाक-पार्सल कंटेनर पकड़ा है। आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। डीएसटी टीम ने अजीतगढ़ पुलिस के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।


DST इंचार्ज वीरेंद्र यादव के बताया- इस कार्रवाई में उनकी टीम के कॉन्स्टेबल हरीश भांभू और सुनील की अहम भूमिका रही। जिसके आधार पर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम के पास इनपुट था कि हरियाणा से गुजरात की तरफ अवैध शराब से भरा डाक-पार्सल कंटेनर निकलेगा। इस सूचना पर अजीतगढ़ पुलिस के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अजीतगढ़ में त्रिवेणी टोल,धाराजी टेक के पास कार्रवाई करते हुए कंटेनर को रुकवाया गया।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार





*28- सितंबर - रविवार*


   *🚩 शारदीय नवरात्रि सातवां दिन 🚩*


            *!! मॉं कालरात्रि!!*


➡लखनऊ- आज सीएम योगी वर्चुअल संवाद करेंगे, ब्लॉक प्रमुखों से वर्चुअल संवाद करेंगे, जिला पंचायत अध्यक्षों से भी बात करेंगे, जिला पंचायत अध्यक्षों-सदस्यों से बात करेंगे, विकसित यूपी संवाद श्रृंखला के अंतर्गत संवाद


➡लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ बलरामपुर दौरा, कई परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, 825 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, आज सुबह 10 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक में कार्यक्रम


➡लखनऊ- मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन आज, मैराथन रिजर्व पुलिस लाइन से केडी सिंह तक, सुबह 7 बजे शुरू होगी मैराथन प्रतियोगिता, लखनऊ पुलिस का विशेष आयोजन, मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजन, महिलाओं के हक़ में एक और मजबूत कदम


➡लखनऊ- वाराणसी की दो फ्लाइट्स डायवर्ट, खराब मौसम के कारण फ्लाइट्स डायवर्ट, इंडिगो की फ्लाइट 6E-6805 हुई डायवर्ट, फ्लाइट्स अहमदाबाद से वाराणसी जा रही थी, फ्लाइट्स में 148 यात्री, 6 क्रू मेंबर थे सवार, फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड कराई गई, दूसरी फ्लाइट दिल्ली से वाराणसी जा रही थी, इस फ्लाइट्स में 186 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे, यात्रियों को विमान में ही करना पड़ा इंतजार, मौसम सामान्य होने पर रवाना हुईं वाराणसी


➡प्रतापगढ़- आज होगा सामाजिक न्याय, प्रतिनिधित्व सम्मेलन, पूर्व राष्ट्रपति के पौत्र इंद्रजीत सिंह होंगे शामिल, सुनार, लोहार, प्रजापति, अन्य जाति के लोग होंगे शामिल, इंजि. संदीप विश्वकर्मा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, अन्याय को सरकार के समक्ष रखें-अश्वनी सोनी, शहर के प्लाजा पैलेस में आज होगा सम्मेलन


➡गाजियाबाद- आज गाजियाबाद में खुलेंगे रजिस्ट्री दफ्तर, नवरात्रि के मद्देनजर आज खुलेंगे रजिस्ट्री दफ्तर, तीनों तहसील में रजिस्ट्री दफ्तरों में होंगी रजिस्ट्री, त्योहारी सीजन में रजिस्ट्री में हुई है वृद्धि


➡एटा- बिजली लाइन पर काम करते वक्त हादसा, करंट लगने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत, ककरावली गांव निवासी श्याम की मौत, करंट की चपेट में आकर लाइन पर ही चिपका शव, हादसे के बाद गांव में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने मशक्कत से शव को लाइन से उतारा, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया, पिलुआ थाना क्षेत्र के ककरावली गांव का मामला


➡मुरादाबाद- मुरादाबाद में बच्ची से दुष्कर्म का मामला, मामले में महिला पुलिस की आरोपी से मुठभेड़, बदमाश शारिक के पैर में लगी गोली, शारिक ने भी महिला पुलिस पर चलाई गोली, मझोला थाना क्षेत्र के मनोरहपुर में हुई मुठभेड़


➡इटावा- 2 पक्षों में कहासुनी के बाद हुआ विवाद, एक पक्ष ने लाइसेंसी असलाह से की फायरिंग, फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, दोनों पक्ष एक-दूसरे के पड़ोसी, विवाद में दोनों पक्षों के दो लोग घायल, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र का मामला


➡जालौन- एसपी दुर्गेश कुमार का बड़ा एक्शन, फर्जी बैनामा कांड में बड़ा खुलासा, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, कालपी के तत्कालीन कोतवाल निलंबित, कोतवाल समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच में लापरवाही बरतने पर निलंबित, छौंक गांव में हुआ था जमीनी फर्जीवाड़ा, विवेचना में गंभीर लापरवाही उजागर, वर्तमान कोतवाल परमहंस तिवारी पर आरोप, अतिरिक्त प्रभारी अशरफ खान भी घेरे में, दो वर्ष पुराना है फर्जीवाड़े का मामला, पूर्व सीओ पर भी कार्रवाई की तलवार, रिपोर्ट भेजी गई उच्च अधिकारियों को, एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों पर की कार्रवाई, जांच में दोषी पाए जाने पर तुरंत एक्शन, कालपी कोतवाली क्षेत्र का है मामला


➡झांसी- झांसी में अरविंद यादव हत्याकांड का मामला, मामले में आरोपियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 25-25 हजार के आरोपी अनिल की पुलिस से मुठभेड़, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली, आरोपी कैलाश को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, उनाव बालाजी रोड के पास छिपे थे दोनों बदमाश, आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद, अब तक इस हत्याकांड में 14 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान रिंकू समेत 3 लोग फरार, फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, सीपरी थाना पुलिस, एसओजी ने चलाया था ऑपरेशन


➡बलरामपुर- सीएम योगी आदित्यनाथ का बलरामपुर दौरा, आज मां पाटेश्वरी की पूजा करेंगे सीएम योगी, 9:40 बजे घुघुलपुर में पॉलिटेक्निक का उद्घाटन, नवनिर्मित पॉलिटेक्निक का लोकार्पण करेंगे सीएम, मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का करेंगे निरीक्षण, विवि में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, राजकीय पॉलिटेक्निक का लोकार्पण करेंगे सीएम, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, 256 करोड़ की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण, 568 करोड़ की 62 परियोजनाओं का शिलान्यास, 825.29 करोड़ की 124 परियोजनाओं की सौगात


➡औरैया- अछल्दा पुलिस और SOG को बड़ी सफलता, हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली, अछल्दा क्षेत्र में दो दिन पहले हुई थी हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में आरोपी को दबोचा


➡हापुड़- पति, ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप, दहेज के लिए पिटाई करने का भी आरोप, पुलिस ने ससुराल पक्ष पर किया मुकदमा, गढ़ कोतवाली पुलिस तहकीकात में जुटी


➡रायबरेली- चोरों के घर को बनाया निशाना, नकदी समेत लाखो के आभूषण किए पार, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कस्बे की घटना


➡फिरोजाबाद- पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, एटीएम कैश चोरी में वांछित था अभियुक्त, अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल, कब्जे से तमंचा, कारतूस, 4 एटीएम कार्ड बरामद, एसएसपी के निर्देशन में चल रहा विशेष अभियान


➡हापुड़- नानपुर फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी ने मेरठ कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन पहले युवक पर की थी फायरिंग, बाल कटवाने आए युवक पर हुई थी वारदात, खुलेआम की गई कई राउंड फायरिंग, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, गढ़ कोतवाली पुलिस कर रही थी तलाश, अब कोर्ट में खुद पहुंचा आरोपी


➡बागपत- अलमारी से डब्बा निकाल रही महिला को सांप ने डसा, महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा कुसुम का उपचार, चांदीनगर थाना क्षेत्र के खट्टा प्रहलादपुर का मामला

                 

* तमिल एक्टर विजय कीं रैली में भगदड़, 39 की मौत, इनमें 16 महिलाएं, 10 बच्चे ; 9 साल की बच्ची के गुमने की खबर से बेकाबू हुई भीड़


* तमिलनाडु में भगदड़ पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट, एक्टर विजय से भी हो सकती है पूछताछ


* तमिलनाडु के सीएम कार्यालय ने कहा कि करूर त्रासदी में मारे गए लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा। इस घटना की जाँच के लिए सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय की न्यायाधीश अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में एक जाँच आयोग का गठन किया जाएगा।


* मन की बात का 126वां एपिसोड आज, त्योहारी सीजन की शुरुआत; PM मोदी कर सकते स्वदेशी सामान खरीदने की अपील


* CJI गवई की मां RSS कार्यक्रम में चीफ गेस्ट होंगी, 5 अक्टूबर को अमरावती में इवेंट; दशहरा कार्यक्रम में रामनाथ कोविंद शामिल होंगे


* अमित शाह ने NDA को दिया 160 प्लस सीटें जीतने का टारगेट; कहा- लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा


* UN में जयशंकर बोले- पाकिस्तान आतंक का सेंटर, बड़े आतंकी हमलों की जड़ें एक ही देश से जुड़ीं, आतंकी ढांचे का खात्मा जरूरी


* संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को मिले स्थायी सदस्यता, रूस के साथ भूटान, मॉरीशस ने किया समर्थन


* दिल्ली यौन शोषण केस- आरोपी चैतन्यानंद आगरा से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने लास्ट लोकेशन के आधार पर पकड़ा, छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोपी


* हैदराबाद- मूसी नदी खतरे के निशान के ऊपर, कॉलोनियां डूबीं, लोगों का रेस्क्यू; मुंबई समेत महाराष्ट्र के 4 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट


* लौटता मानसून मचा रहा तबाही: गुजरात-महाराष्ट्र और गोवा समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट; हैदराबाद में भी हाल बेहाल


* टॉप-10 कंपनियों की वैल्यू ₹3 लाख करोड़ गिरी, TCS सबसे बड़ी लूजर; हफ्तेभर में बाजार 2200 अंक गिरा, वजह- H-1B वीजा पॉलिसी और दवाओं पर 100% टैरिफ


* एशिया कप का रोमांच चरम पर है। रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अजेय रहकर फाइनल में पहुंची है। ऐसे में उसके हौसले बुलंद हैं और पाकिस्तान को मात देना चाहेगी। इस मैच में सभी की नजरें भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर होंगी।


* दिसंबर में पुतिन के भारत दौरे की बनाई जा रही योजना, भारत-रूस आर्थिक साझेदारी खतरे में नहीं, बोले रूसी विदेश मंत्री लावरोव


Share:

आज का राशिफल




*28 सितम्बर 2025 , रविवार*  


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको आर्थिक लाभ होगा। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। कुछ जातक के यात्रा के प्रबल योग हैं। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। शारीरिक, कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। आप बातचीत में सावधानी रखें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम आज असर कम दिखाएंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि और बढेगी। विचारों की शुद्धता निखरती जाएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिस्तेदारों से मिलन सम्भव। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु  , वे, वो)

आज मनचाहा साथी मिलने या बात होने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रहेंगें। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। आज भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगे। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है।  कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रशासनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अ'छा है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। आप व्यापार में मंदी से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे। आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा । खर्च पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत से अ'छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है।

Share:

शनिवार, 27 सितंबर 2025

ब्लॉक संसाधन केंद्र देवरिया सदर पर तीन दिवसीय विशेष शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ





 आज दिनांक 27 सितंबर 2025 को जनपद देवरिया के देवरिया सदर विकासखंड अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र देवरिया सदर पर तीन दिवसीय विशेष शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ l यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के समग्र शिक्षा के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण हेतु आयोजित किया गया।  उक्त प्रशिक्षण में दिव्यांग बच्चों हेतु तैनात किए गए विशेष शिक्षकों का प्रशिक्षण कराया गया ।  प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर बोलते हुए जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि यदि किसी बच्चे की दिव्यांगता की पहचान समय रहते कर लिया जाए तो बालक की दिव्यांगता के प्रतिशत को कम किया जा सकता है साथ ही उचित सहायक उपकरणों के माध्यम से बच्चे को अध्ययन की मुख्य धारा में शामिल कर समाज का कुशल नागरिक बनाया जा सकता है । इस अवसर पर देवरिया सदर विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी देव मुनि वर्मा ने बताया कि समावेशी शिक्षा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका अहम है यदि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और विशेष शिक्षक मिलकर कार्य करें तो बालक की दिव्यांगता की पहचान कर दिव्यांगता का प्रभाव को घटाया जा सकता है और समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर विशेष शिक्षक दिव्यांग बच्चों के हित में अच्छा कार्य कर सकते हैं । इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए राज्य स्तर से मास्टर ट्रेनर अभय शर्मा और संतोष कुमार पांडे ने समस्त विकास खण्डों से आए विशेष शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न कराया । इस प्रशिक्षण में कुल 34 विशेष शिक्षकों के द्वारा प्रतिभाग़ किया गया ।  प्रशिक्षण में श्री संदीप कुमार सिंह, पंकज शुक्ला, अमित सिंह, देव प्रकाश शर्मा ,राम प्रसाद पाठक ,सुषमा राय ,नीलम त्रिपाठी ,सहित समस्त विशेष शिक्षक उपस्थित रहे।

Share:

पुलिस लाईन देवरिया के मनोरंजन कक्ष में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस0जे0पी0यू0) की मासिक समीक्षा बैठक





       


आज दिनांक 27.09.2025 को पुलिस लाईन देवरिया के मनोरंजन कक्ष में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस0जे0पी0यू0) की मासिक समीक्षा बैठक माह-सितम्बर एवं ’’सेवा पखवाड़ा’’ के अन्तर्गत आयोजित होने वाले समस्त बाल हितगामी सहयोग व पारस्परिक समन्यवक बढ़ाये जाने का संवाद कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ओम प्रकाश तिवारी डिप्टी लिगल डिफेन्स प्रतिनिधि, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री जय प्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री ओम प्रकाश तिवारी के द्वारा बताया गया कि अगर किसी पीड़िता को निःशुल्क विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया को पत्र के माध्यम से सूचना दे सकते है, और इसके साथ ही ’’सेवा पखवाड़ा’’ एवं मिशन शक्ति 5.0 की कार्ययोजना के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रमो को सफलतापूर्वक क्रियान्वित कराया जाये। कार्यक्रम में श्री जय प्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी के द्वारा बताया गया कि शासनादेश अनुसार ’’बाल तस्करी से आजादी 3.0’’, ’’सेवा पखवाड़ा’’ एवं मिशन शक्ति 5.0 अभियान संचालित किये जाने के निर्देश प्राप्त हुये है। जिसमे जिला प्रशासन, गृह पुलिस विभाग, विशेष किशोर पुलिस इकाई, मानव निरोधी इकाई, शिक्षा विभाग, जे0जे0 बोर्ड, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टाप सेन्टर, हब फार इम्पावरमेन्ट आफ वुमैन, चाइल्ड हेल्प लाइन, श्रम विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वास्थ विभाग को सम्मिलित करते हुये नियमानुसार कार्यक्रमो का संचालन कराया जाना है। बालको से सम्बन्धित मुख्य विषय जैसे- बालश्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षा वृत्ति, बाल तस्करी, बाल यौन शोषण आदि बच्चो के प्रमुख विषयो पर जागरूकता किये जाने की आवश्यकता है। उक्त श्रेणी के अन्तर्गत आने वाले बच्चो को भी योजनाओ से आच्छांदित कराये जाने का प्राविधान है। इसके साथ ही पाक्सो प्रकरणो में सहायक व्यक्ति/सपोर्ट पर्सन की भूमिका एवं दायित्व के बारे मे जानकारी देते हुये बताया गया कि अगर किसी पाक्सो पीड़िता को सहायक व्यक्ति की आवश्यकता हो तो विवेचक के द्वारा बाल कल्याण समिति के माध्यम से उक्त प्रकरण में सपोर्ट पर्सन को नामित कराये जाने का भी प्राविधान है। कार्यक्रम में श्री विवेकानन्द मिश्र सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा बाल कल्याण समिति के कार्यो एवं बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत प्रकरणो के बारे मे जानकारी दिया गया। कार्यक्रम मे श्रीराम कृपाल प्रभारी अधीक्षक राजकीय बाल गृह (बालक) के द्वारा राजकीय बाल गृह मे निवासरत बच्चो की दैनिक दिनचर्या  एवं उपलब्ध कराये जाने वाले सुविधाओ एवं शिक्षण-प्रशिक्षण से सम्बन्धित विषयो के बारे मे जानकारी दिया गया। कार्यक्रम मे डा0 संजय गुप्ता नोडल आफिसर स्वास्थ विभाग के द्वारा पीड़िता एवं बच्चो के उम्र परीक्षण एवं स्वास्थ परीक्षण के बारे में किसी भी तरह की समस्या होने पर सम्बन्धित को अवगत कराने के बारे मे बताया गया। कार्यक्रम मे श्री दिनेश कुमार श्रम प्रवर्तन अधिकारी के द्वारा श्रम कानून एवं बाल श्रमिक बच्चो के रेस्क्यू एवं पुर्नवासन के बारे मे जानकारी दिया गया एवं अभियान चलाये जाने के बारे अवगत कराया गया कार्यक्रम मे श्रीमति विभा पाण्डेय नामित सपोर्ट पर्सन के द्वारा अपने द्वारा किये जाने वाले कार्यो के बारे मे जानकारी दिया गया तथा सभी बाल कल्याण पुलिस अधिकारी से अपेक्षा किया गया कि पाक्सो पीड़िताओ के केस में सपोर्ट पर्सन नामित कराकर केस का निस्तारण यथाशीघ्र कराया जा सकता है। कार्यक्रम मे श्री गोरखनाथ सरोज प्रभारी निरीक्षक थाना ए.एच.टी.यू. के द्वारा कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन करते हुये बताया गया कि आज के कार्यक्रम मे जो भी सुझाव/जानकारी प्राप्त हुये है उसका नियमानुसार धरातल पर क्रियान्यवन कराया जाये तथा सभी बाल  कल्याण पुलिस अधिकारी अपने कतव्र्य एवं दायित्व का निर्वहन एक दूसरे के साथ समन्यवक बनाकर नियमानुसार कार्य करे जिससे जनपद की छवि अच्छी बनी रही तथा उच्च अधिकारियो के द्वारा दिये गये आदेश/निर्देश का समयान्र्तगत अनुपालन कराया जाये। कार्यक्रम मे श्री अनिल कुमार सोनकर जिला परिवीक्षा अधिकारी, श्री आकाश सिंह कुशवाहा, श्री सत्यपाल चैहान, श्री सुनील कुमार सिंह आरक्षी थाना ए0एच0टी0यू0 तथा समस्त थानो पर नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहेे।

Share:

बीएसएनएल के 4G नेटवर्क की शुरुआत

 ब्रेकिंग

दिल्ली!






 बीएसएनएल के इतिहास का एक और खास दिन नजदीक आ रहा है। शनिवार को बीएसएनएल के 4G नेटवर्क की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएसएनएल की 4G स्‍टैक का शुभारंभ करेंगे, जो देशभर में 98 हजार साइटों पर रोलआउट होगा। बीएसएनएल 4जी इसलिए भी खास है, क्‍योंकि यह पूरी तरह से स्‍वदेशी तकनीक पर तैयार हुआ है। अब भारत दुनिया का पांचवां ऐसा देश बन जाएगा जो 4G से जुड़े सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को खुद बना सकता है और सप्‍लाई कर सकता है। सर्विस के लॉन्‍च होते ही भारत के सभी टेलिकॉम ऑपरेटर 4G से लैस हो जाएंगे। जियो, एयरटेल, वीआई जैसी कंपनियां पहले से ही 4G और 5G नेटवर्क पर हैं।

Share:

लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है







: कुशीनगर!

◆ इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें पुलिस दोनों को व्हीलचेयर पर ले जाती हुई दिखाई दे रही है


◆ दोनों पर आरोप था कि वो स्कूल से आती-जाती छात्राओं के साथ छेड़छाड़ किया करते थे       


◆ आरोपी असलम और जुल्फिकार पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था

Share:

लंभुआ में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़:चार शातिर चोर गिरफ्तार

 सुलतानपुर!


*पुलिस का सराहनी कार्य*





*चोरी की 16 बाइक बरामद; भीड़वाले इलाके से चुराते थे गाड़ी*


*लंभुआ,सुल्तानपुर।* लंभुआ पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बाइक चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी करता था और फिर उन्हें बेच देता था। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी की कई बाइकों को बरामद किया है।


*गिरफ्तार चोरों के पास से बरामद*


- चोरी की कई बाइकें, जिनमें हीरो होंडा स्प्लेंडर, टीवीएस, अपाचे जैसी लोकप्रिय बाइकें शामिल हैं।


*पुलिस की बड़ी कार्रवाई*


- लंभुआ पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार किया

- लंभुआ पुलिस ने बाइक चोर गैंग का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है और चार शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया

- लंभुआ पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए सोलह बाइक के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किय

- 

*गिरफ्तार किए गए बाइक चोर*


1- राजेंद्र सोनकर सुत सभाजीत सोनकर निवासी शाहगढ़ कुटिवा थाना लंभुआ जनपद सुलतानपुर

2- देवी प्रसाद सोनकर सुत झगड़ू निवासी शाहगढ़ कुटिवा थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर

3-तेज बहादुर सोनकर सुत देवी प्रसाद निवासी शाहगढ़ कुटिवा थाना लंभुआ जनपद सुलतानपुर

4-रोहित पाल सुत रमेश पाल निवासी शेरपुर पथरा थाना खुटहन जौनपुर


*बाइक बरामदगी व चोरों की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम*


1- इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार मिश्रा 

2- सब इंस्पेक्टर कमलेश दुबे 

3- सब इंस्पेक्टर आद्या प्रसाद तिवारी 

4- हेड कांस्टेबल पंकजतिवारी 

5- कांस्टेबल उमेश कुमार यादव

6- कांस्टेबल संदीप कुमार यादव

*चोरों का नेटवर्क*

- ये चोर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे

- वे दिन में रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देते थे

- उनके पास से बरामद बाइकों की संख्या दर्जनों में है।

Share:

पहले क्लब में मस्ती फिर 5 दोस्तों का भयावह एक्सीडेंट, मरने वालों में यूपी के जज की बेटी और SI का बेटा भी शामिल

 


_गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक ब्लैक थार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन युवतियों और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में प्रतिष्ठा मिश्रा और लावण्या गौतम भी शामिल हैं जो लॉ की छात्राएं थीं।_

Share:

संचारी रोग नियंत्रण हेतु सुअर पालकों को जागरूक करेगा पशुपालन विभाग

 


देवरिया। माह अक्टूबर 2025 में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम एवं दस्तक अभियान हेतु पशुपालन विभाग की कार्ययोजना एवं माइक्रोप्लान तैयार करने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डां.ए.के.वैश्य ने सभी ब्लाकों को निर्देशित किया था। इसी आदेश के क्रम में विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत विभिन्न सुअर पालन करने वाले गांवों का पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने निरीक्षण कर सुकर बाड़ों में कीटनाशक दवा छिड़काव एवं संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाने के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर लिया है। विशेष अभियान के अंतर्गत ग्राम उसरा बाजार,तिवई,कोइलगड़हा,जंगल ईमिलिहां,रनिहवां,छितही बाजार,उधोपुर,भगवानपुर चौबे,बलटिकरा,करौंदी,भूड़ीपाकड़,रामपुर गौनरिया एवं करंज आदि गांवों में पशु चिकित्सालय बैतालपुर की टीम पहुंचकर सुअर पालकों को जागरूक करने का कार्य करेगा।

Share:

श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत प्रशासनिक तैयारी तेज

 

*अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आ सकते हैं मुख्यमंत्री। 

*


कार्यक्रम स्थल का उपजिलाधिकारी  ने किया दौरा।


देवरिया।

श्रीनेत ग्लोबल स्कूल कन्हौली रुद्रपुर देवरिया में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के संभावित दौरे को लेकर तहसील के प्रशासनिक अमले ने कन्हौली ग्राम का दौरा किया। दौरा के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत     

श्रीनेत ग्लोबल स्कूल एवं आर्चरी अकादमी के प्रांगण, हेलीपैड स्थल, स्कूल तक पहुंच मार्ग व सेफ हाउस के व्यवस्था का स्थान देखकर के योजना बनाया गया।

उप जिलाधिकारी रुद्रपुर हरिशंकर लाल ने खंड विकास अधिकारी एजाज अहमद, कोतवाल अनिल कुमार व चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य के साथ स्थल का निरीक्षण किया। इंटर कॉलेज कन्हौली का  खेल का मैदान वह विद्यालय के समीप के मैदान का निरीक्षण किया।उप जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को व्यवस्था की दृष्टिगत दिशा निर्देश प्रदान किया। उन्होंने व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए  हर संभव प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने विद्यालय की प्रिंसिपल डॉक्टर मधु सिंह व आर्चरी अकादमी के अर्जुन अवार्डी एवं द्रोणाचार्य अवार्डी संजीव कुमार सिंह से कार्यक्रम के विषय में विस्तार से चर्चा किया और कार्यक्रम के लिए आगे की योजना बनाया। इस अवसर पर  संकट मोचन चतुर्वेदी, पंकज कुमार, अखिलेश्वर सिंह, अनिल सिंह, सुभाष चौधरी, आलेख त्रिपाठी, अमित सिंह आदि उपस्थित रहे!

Share:

किसान सम्मान निधि की किस्त और योजनाओं का लाभ पाने के लिये कराना होगा फार्मर रजिस्ट्री

 


*29 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा पंजीकरण अभियान, हर ब्लॉक-तहसील में लगेगा विशेष कैंप*


 देवरिया 27 सितंबर।

जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 21वीं किस्त और कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अब फार्मर रजिस्ट्री (किसान पंजीकरण) अनिवार्य कर दिया गया है। यह कदम सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और बिना किसी रुकावट के पात्र किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

विशेष पंजीकरण अभियान

किसानों की सुविधा के लिए, जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह पंजीकरण कैंप 29 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। ये कैंप जिले के प्रत्येक ब्लॉक और तहसील कार्यालयों में लगाए जाएंगे और इनका समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।


 *आवश्यक दस्तावेज़* 

        इन कैंपों में पंजीकरण के लिए किसानों को निम्नलिखित दस्तावेज़ अपने साथ लाना अनिवार्य है:

• आधार कार्ड

• मोबाइल फोन

• अपनी खतौनी


 *जिलाधिकारी की अपील* 

         जिलाधिकारी ने इस पहल के महत्व पर जोर देते हुए सभी किसानों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपना पंजीकरण समय पर करा लें। उन्होंने विशेष रूप से गरीब और असहाय किसानों से आग्रह किया है कि वे इन कैंपों में जाकर अपनी रजिस्ट्री कराएं। इसके साथ ही, उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों से  अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों को इन कैंपों तक पहुंचने में मदद करें ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी लाभ से वंचित न रह जाए।

        फार्मर रजिस्ट्री से भविष्य में न केवल किस्तें समय पर मिलेंगी, बल्कि किसान कृषि विभाग की अन्य लाभकारी योजनाओं का भी सुचारू रूप से लाभ उठा सकेंगे।

Share:

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 130 उपकरण वितरित

 



 देवरिया, 27 सितम्बर 2025।

सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, देवरिया द्वारा विकास भवन परिसर में दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी देवरिया के जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

        कार्यक्रम में कुल 130 उपकरणों का वितरण किया गया, जिनमें ट्राईसाइकिल, लेप्रोसी किट, एम.आर. किट तथा बैसाखियाँ शामिल थीं। उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

         इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री प्रियंका चौधरी सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Share:

शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

डॉ. प्रत्युष कुमार को शिक्षकों ने किया सम्मानित प्रतिभा को सम्मान से मिलता है बल: जय शिव

 


रुद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के ग्राम पिड़रा निवासी प्रत्युष विहार के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह के होनहार पुत्र डॉ. प्रत्युष कुमार को शुक्रवार को स्थानीय शिक्षकों ने सम्मानित किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के पदाधिकारियों ने उन्हें अंग वस्त्र व सम्मान पत्र भेंट कर गौरवान्वित किया।

                 डॉ. प्रत्युष कुमार का चयन स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शोध के लिए हुआ है, जो विश्व के शीर्ष शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों में गिना जाता है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार व गांव बल्कि पूरा जनपद गौरवान्वित हुआ है।

             सम्मान समारोह के दौरान आरएसएम के जिला संयोजक जयशिव चंद प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. प्रत्युष कुमार की सफलता ग्रामीण प्रतिभा के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिभा का सम्मान करने से उसे और मजबूती मिलती है तथा समाज के अन्य छात्र-छात्राओं में भी सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना जाग्रत होती है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर प्रतिभा का विश्व मंच तक पहुँचना भारत की शिक्षा व्यवस्था की सच्ची उपलब्धि है।

           इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. प्रत्युष कुमार ने यह साबित कर दिया है कि यदि लगन और मेहनत हो तो कोई भी सपना असंभव नहीं है। उनका यह चयन आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन करेगा। कार्यक्रम का संचालन नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी ने किया। सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह, उपेंद्र सिंह, दया शंकर पांडेय, सामंत सिंह, शिवानंद तिवारी, मनीष तिवारी, मनोज भाटिया, रजत राव, दिनेश यादव, संजय यादव, बादल गोस्वामी, रामप्रताप पाण्डेय, विश्वविजय त्रिपाठी, विनय गुप्ता, रामप्रवेश भारती, सज्जाद अली, आशुतोष शर्मा, अखिलेश शर्मा, सचिव सिंह, उद्धव गुप्ता, मुकुल सर, तारकेश्वर विश्वकर्मा, मोईन खान, प्रतीक सिंह सहित काफी संख्या में शिक्षक व प्रबुद्धगण उपस्थित रहे।

Share:

जुमे नमाज के बाद बवाल हो गया, पुलिस ने लाठी चार्ज

 बरेली!






जुमे नमाज के बाद बवाल हो गया। पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।


I Love Muhammad स्लोगन को लेकर मौलाना तौकीर रजा ने भीड़ का आह्वाहन किया था। पुलिस मौके पर मौजूद थी लेकिन हालत जैसे ही बेकाबू हुई पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा

Share:

सीतापुर के BSA की करतूत सरकार तक पहुंच गई

 लखनऊ ब्रेकिंग!





सीतापुर के BSA की करतूत सरकार तक पहुंच गई


है। अखिलेश प्रताप सिंह के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। उसे सस्पेंड किया जा सकता है।अपनी खास महिला टीचर की बिना आए हाजिरी का दबाव बनाने वाले BSA का ऑडियो वायरल होने पर करतूत का भांडा फूटा।प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा पर BSA दबाव बनाए हुए था कि उसकी खास टीचर एक भी दिन स्कूल नहीं आएगी और उसकी हाजिरी बराबर लगेगी। टीचर ऐसा करने को तैयार नहीं था तो BSA ने उस प्रधानाध्यापक का उत्पीड़न शुरू कर दिया। नतीजा बृजेंद्र वर्मा ने BSA को बेल्ट ट्रीटमेंट दिया और उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया। अब मामला खुला तो BSA की करतूत सार्वजनिक हुई।

Share:

लेह हिंसा मामले में सोनम वांगुचक गिरफ्तार..

 BIG BREAKING 





सोनम वांगचुक गिरफ्तार, लेह हिंसा के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत एक्शन

लद्दाख के सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share:

नोएडा के डीसीपी यमुना प्रसाद के लखनऊ स्थित घर में चोरी






 लखनऊ !

विकास नगर में IPS अफसर यमुना प्रसाद के घर पर चोरी

चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर घर में बनाई एंट्री

नकदी, चांदी के बर्तन, गिफ्ट आइटम और बाथरूम की टोटियां तक चुराईं

IPS यमुना प्रसाद इस समय नोएडा में DCP पद पर तैनात

लखनऊ स्थित आवास (1/197, विकास नगर) लंबे समय से खाली था

करीब ₹50 हजार नकद, 10 चांदी के सिक्के, 3 कलाई घड़ी, 2 दीवार घड़ी, चांदी के बर्तन और 20 टोटियां चोरी

घटना की सूचना विकास नगर थाने को दी गई

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार



       *26- सितंबर - शुक्रवार*


   *🚩 शारदीय नवरात्रि पांचवां दिन*🚩


        *!! मां स्कन्द -माताजी!!*


➡लखनऊ- शारदीय नवरात्रि का पांचवा दिन आज, पांचवे दिन मां स्कंदमाता की होती पूजा, संतान सुख, मानसिक शांति में वृद्धि करती हैं, नवरात्रि के पांचवे दिन देशभर के मंदिरों में भीड़, हर मंदिर पर उमड़ रहा है भक्तों का जनसैलाब


➡अयोध्या- कार्तिक पूर्णिमा मेला आगामी 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा आयोजित, श्रद्धालुओं के अयोध्या आगमन को देखते हुए राज्य सड़क परिवहन निगम मेले में चलाएगा 120 


➡कन्नौज - महिला की हत्या कर लूट का मामला, मामले में ससुर-दामाद पर इनाम घोषित, 50-50 हजार का इनाम घोषित, डीआईजी कानपुर जोन ने की घोषणा, महिला और बेटी को बनाया था बंधक, महिला की हत्या कर की थी लूट, मिस्त्री बनकर घर में कर रहे थे काम, 3 महीने से मृतका के घर में थे ससुर-दामाद, बलरामपुर के बताए जा रहे हैं आरोपी, पुलिस कप्तान ने बनाई 5 टीमें, दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस


➡हापुड़- घर में घुसकर पति-पत्नी पर हमला, 5 दबंगों ने दंपति को लाठी डंडों से पीटा, पति को गंभीर हालत में मेरठ किया रेफर, पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी, सिंभावली क्षेत्र के वैट गांव का मामला


➡झांसी- भोजला हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हत्या के मामले में वांछित 3 आरोपी अरेस्ट, एक आरोपी संजय पुलिस की गोली से घायल, कब्जे से 315 बोर तमंचा, खोखा, कारतूस बरामद , एसओजी, सीपरी बाजार पुलिस ने की कार्रवाई


➡रायबरेली- खेत में छिपे संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, खंभे में बांधकर युवक को दी तालिबानी सजा, खंभे में रस्सी से बांधकर लोगों ने युवक को पीटा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को लिया कब्जे में, जगतपुर थाना क्षेत्र के जढैया गांव की घटना


➡ललितपुर- एसपी मिशन शक्ति अभियान पर अनोखी पहल,माता पंडालों में बजवाए मिशन शक्ति भजन व गीत,पैदल गस्त कर महिलाओं-छात्राओं दिलाया सुरक्षा का भरोसा


➡लखनऊ- योगी कैबिनेट की आज बैठक, शाम 5 बजे बुलाई गई कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती मुहर, स्कॉलरशिप पोर्टल खोलने पर आएगा प्रस्ताव, 6 लाख छात्रों को नहीं मिली थी स्कॉलरशिप


➡झांसी- ICU में शराब पीते पकड़े गए मरीज, तीमरदार, लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में हंगामा, वार्ड गार्ड ने तीनों को रंगे हाथों पकड़ा, कच्ची शराब और नशे का सामान बरामद, चौकी इंचार्ज ने तीमरदारों को हिरासत में लिया, मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारी, चल रही पूछताछ


➡कन्नौज- दुर्गा पूजा पांडाल पहुंचे एडीएम आशीष कुमार, मां की पूजा कर आरती में हुये शामिल, संगीतमयी आरती सुन एडीएम हुये मंत्रमुग्ध


➡रायबरेली- प्राथमिक स्कूल की किताबें कबाड़ी को बेची गईं, आरोपी शिक्षिका शैलजा तिवारी सस्पेंड, बीएसए राहुल सिंह ने की कार्रवाई, बीईओ की रिपोर्ट पर हुई सख्त कार्रवाई, सरेनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय का मामला


➡मेरठ- प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से किया हमला, लिव इन में रह रही घायल महिला , प्रेमिका ने प्रेमी पर कराया था मुकदमा, केस वापस लेने का दबाव बना रहा था प्रेमी , महिला को सड़क पर रोककर किया चाकू से वार, 2 बच्चों की मां का आरिफ से था प्रेम प्रसंग, महिला को पुलिस ने अस्पताल में किया भर्ती, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी, ब्रह्मपुरी क्षेत्र के तांगे वाली गली का मामला


➡देहरादून- UKSSSC पेपर लीक मामले में एक्शन, सेक्टर मजिस्ट्रेट KN तिवारी सस्पेंड, असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन निलंबित,पेपर हल कर भेजने में था नाम शामिल, दारोगा रोहित, सिपाही ब्रह्मदत्त सस्पेंड, हरिद्वार SSP ने की कार्रवाई, रुड़की CO नरेंद्र पंत को जांच सौंपी गई, 21 सितंबर को हुआ था खुलासा

आदर्श बाल इंटर कॉलेज से पेपर हुआ था लीक, खालिद, उसकी बहन साबिया पहले ही अरेस्ट, HC के रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच जारी

                  

         1 बांसवाड़ा में मोदी बोले-कांग्रेस राज में लूट ही लूट थी, भाजपा सरकार में बचत ही बचत; वसुंधरा राजे से मंच पर की चर्चा,देशवासियों से आव्हान हम जो खरीदेंगे, स्वदेशी ही खरीदेंगे


* प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को लूटकर जो ज़ख्म दिए उन्हें भरने का काम हमारी सरकार कर रही है। कांग्रेस सरकार में राजस्थान पेपर लीक का केंद्र बन गया था। जल जीवन मिशन को भी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया था। महिलाओं पर अत्याचार चरम पर था..."


* विश्व खाद्य भारत 2025 के चौथे संस्करण को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश और सहयोग के लिए अपने दरवाजे खुले रखे हैं। भारत में निवेश करने का यह सही समय है... हम खाद्य (प्रसंस्करण) श्रृंखला से जुड़े निवेशकों के लिए खुले हैं। हम सहयोग के लिए तैयार हैं। मैं सभी से भारत में निवेश करने का आग्रह करता हूं क्योंकि यहां अपार अवसर हैं।


* महिलाओं को स्वरोजगार और रोजगार करने के लिए बिहार सरकार ने प्रत्येक परिवार की एक महिला को 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत दस हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। आज पीएम मोदी इस योजना का शुभारंभ करेंगे


* 'आतंकवाद विकास के लिए लगातार खतरा, ऐसे नहीं आएगी शांति', संयुक्त राष्ट्र में जमकर बरसे में एस जयशंकर


* वैश्विक स्तर पर चमकी भारत की अर्थव्यवस्था', अमित शाह बोले- मोदी सरकार में गरीबों तक पहुंची बैंकिंग


* अमित शाह ने कहा कि भारत की विकास दर और सुधारों ने वैश्विक स्तर पर देश की छवि को मजबूती दी है। अब दुनिया भारत को आर्थिक शक्ति के रूप में देख रही है। शाह ने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में भारत और तेजी से विकास करेगा और विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा।


* देश में चल रहा है बचत का उत्सव, GST कटौती से त्योहारी खरीदारी की चमक बढ़ी: वित्त मंत्री


* लेह हिंसा, सोनम वांगचुक बोले- मुझे बलि का बकरा बनाया, केंद्र ने उनके NGO का विदेशी फंडिंग लाइसेंस रद्द किया, हिंसा के लिए भी जिम्मेदार बताया



* हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को 97 तेजस फाइटर जेट का ऑर्डर, केंद्र ने ₹62 हजार करोड़ की डील साइन की; आज रिटायर हो रहे MIG-21की जगह लेगा


 * मिग-21 फाइटर जेट 62 साल बाद आज रिटायर होगा, एयरफोर्स चीफ 6 जेट के साथ आखिरी उड़ान भरेंगे; भारत-पाक समेत 3 जंग में शामिल रहा


* सुप्रीम कोर्ट बोला- गंभीर मामलों में अदालतें रोज सुनवाई करें, दुष्कर्म केस में चार्जशीट दायर होने के 2 महीने के अंदर सुनवाई पूरी करें


* बिहार चुनाव से वोटों की गिनती का नया सिस्टम, जब तक सभी पोस्टल बैलट न गिने जाएं, तब तक EVM के आखिरी राउंड की काउंटिंग नहीं होगी


* भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बिहार का चुनाव प्रभारी बनाया, भूपेंद्र यादव को बंगाल और बैजयंत पांडा को तमिलनाडु की जिम्मेदारी

* महाराष्ट्र: अजित पवार ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, कहा- सरकार किसानों के लिए केंद्र से मांगेगी मदद


* मालेगांव विस्फोट मामले से बरी होने के बाद लेफ्टिनेंट प्रसाद पुरोहित का प्रमोशन, अब बनाए गए कर्नल


*  अजीम प्रेमजी बोले- विप्रो के अंदर ट्रैफिक की परमीशन नहीं, यह निजी संपत्ति; कर्नाटक CM ने कहा था- सड़क पर भीड़, अंदर का रास्ता खोलें


*  पहाड़ी राज्यों में 765 बार तेज बारिश हुई, पिछले 5 साल का रिकॉर्ड टूटा, बाढ़ प्रभावित पंजाब से मानसून लौटा; दिल्ली में तापमान 35 डिग्री पार


* भारत में आगामी तीन महीनों के दौरान सामान्य से अलग मौसम पैटर्न देखने को मिलेगा। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अक्तूबर से दिसंबर 2025 के बीच देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होगी, लेकिन उत्तर भारत में सामान्य से कम वर्षा होगी। जबकि तापमान सामान्य से ऊपर रहने की आशंका है।कमजोर ला नीना जैसी परिस्थितियां बनने से कहीं अतिरिक्त बारिश और ठंडी हवाएं तो कहीं उमस और गर्मी की स्थिति पैदा हो सकती है।


                  

Share:

देश विदेश व राज्यों का टाँप हेडलाइन मुख्य समाचार




*शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 


🔸भारत अब चलती ट्रेन से भी दाग सकेगा मिसाइल, रेल लॉन्चर से अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण


🔸सोनम वांगचुक के NGO का विदेशी फंडिंग लाइसेंस रद्द, सरकार का बड़ा ऐक्शन


🔸वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 : पीएम मोदी बोले- 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, वैश्विक खाद्य सुरक्षा का केंद्र बना भारत


🔸रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री पत्रुशेव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा


🔸पीएम मोदी 26 सितंबर को लॉन्च करेंगे ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’, बिहार की 75 लाख महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ


🔸अमेरिका की भारत को चेतावनी- 'आप दुनिया के किसी भी देश से तेल खरीद सकते हैं, रूस से नहीं'


🔸सच्चाई से नहीं बच सकते; जयशंकर ने ट्रंप को दिखाया आईना, बोले- कुछ देश अपनी मनमानी कर रहे हैं 


🔸MiG-21: 6 दशक की शौर्यता के बाद मिग-21 लड़ाकू विमान की आखिरी उड़ान; स्क्वाड्रन लीडर प्रिया होंगी अंतिम पायलट


🔸Jaishankar: 'आतंकवाद विकास के लिए स्थायी खतरा, इस पर कड़ा रुख अपनाएं'; यूएन में जयशंकर ने दुनिया को किया आगाह


🔸कैबिनेट का बड़ा फैसला : मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर की 5000 स्नातक की 5023 सीटें बढ़ाने को मंजूरी, जारी किए दिशा-निर्देश


🔸भाजपा ने चुनावी मोर्चे पर कर दी तैनाती, धर्मेंद्र प्रधान के जिम्मे बिहार, तो भूपेंद्र यादव बने बंगाल के चुनाव प्रभारी


🔸सोनिया बोलीं-फिलिस्तीन मुद्दा हल करने भारत आगे बढ़े: विदेश नीति मोदी-नेतन्याहू की दोस्ती से तय न करें; सरकार की चुप्पी मानवता के खिलाफ


🔸Pakistani Spy: राजस्थान से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, ISI को भेजता था सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी


🔸राहुल गांधी के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए आधार-लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य किया


🔸मोदी ने माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना और अन्य विकास कार्यों की सौगात दी


🔸'बाढ़ के पानी में उतरना आत्महत्या जैसा...' करंट लगने से हुई मौतों पर बोले TMC नेता


🔸उत्तराखंड पेपर लीक केस: मुख्य आरोपी खालिद की दुकान पर चला बुलडोजर


🔸मराठवाड़ा बाढ़: राहुल गांधी ने महायुति सरकार से किया राहत प्रयासों में तेजी लाने का आग्रह


🔹PAK vs BAN, Asia Cup 2025 : बांग्लादेश को 11 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, शाहीन-रऊफ को तीन-तीन विकेट


           *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*

                          

Share:

अवैध मदरसे पर देर शाम छापेमारी, बाथरूम में बंद मिली 40 लड़कियां, पुलिस जांच जारी


  

* बहराइच जिले की पयागपुर तहसील क्षेत्र में चल रहे अवैध मदरसे में 40 लड़कियां मिली हैं।

बहराइच! यूपी में अवैध मदरसों के संचालन से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। बहराइच जिले की पयागपुर तहसील क्षेत्र में चल रहे अवैध मदरसे में 40 लड़कियां मिली हैं। एसडीएम ने पुलिस टीम के साथ पट्टीहाट चौराहे के पास चल रहे इस मदरसे पर छापा मारा। इस दौरान 40 लड़कियां मदरसे के बाथरूम में छिपाई गयी मिलीं।

  पयागपुर तहसील के एसडीएम अश्वनी पांडे ने बताया कि जब टीम वहां पहुंची तो मदरसा संचालक ने गेट खोलने से मना कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने पयागपुर थाने से पुलिस फोर्स को बुलाया और मदरसे में प्रवेश कर जांच शुरू की।

एसडीएम ने बताया कि मदरसा संचालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। जब पुलिस टीम मदरसे में पहुंची तो तकरीबन 40 लड़कियां मदरसे के बाथरूम में छिपी मिलीं, जिन्हें बाथरूम से निकालकर पूछताछ की गई।

  पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वह तालीम हासिल करने के किए मदरसे में आती हैं। अब ऐसे में सवाल  खड़ा होता है कि देर शाम मदरसे में लड़कियों को क्‍यों रखा जाता था।

फिलहाल उप जिलाधिकारी और पयागपुर पुलिस की टीम ने फौरी तौर पर जांच पड़ताल करने के बाद पूरे मामले से जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और जिलाधिकारी को अवगत करवा दिया है।

   मामले में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खालिद ने बताया कि मदरसे में मिली लड़कियों को उनके परिजनों को सौंपने का निर्देश जारी कर दिया गया है। वैध दस्तावेज न होने की वजह से मदरसे को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।


उन्होंने यह भी बताया कि मदरसे में फंडिंग कहां से हो रही थी, इसकी भी जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस मदरसे में बड़े पैमाने पर बाहरी फंडिंग की जा रही है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा से सटे जनपदों ने अवैध मदरसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Share:

आज का राशिफल


      


 *26 सितम्बर 2025 , शुक्रवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । स्वास्थ्य सुधार होगा , व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा , संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। गुस्सा नियन्त्रित रखें व स्वयं के लिए समय निकाले।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा , भागदौड़ अधिक रहेगी। बचत लाभकारी रहेगी। समय सदुपयोग की महती आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप स्वयं के लिए समय अवश्य निकाले। हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएँ। पुराना रोग से सावधान रहें । वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरीक हानि आदि से बचें , जोखिम ना उठाएं।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखिए।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सुधार होगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा । जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। धार्मिक विचार बढ़ेंगे।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन स्वयं के अनुसार चलेगा । अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-ताछ रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम ना लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपके पास समय का अभाव रहता है इसलिए समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम ना लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सही रहेगा । व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आयेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप व्यस्त रहेंगे ।न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी सहयोग कर पाएगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

अपने स्वयं के लिए समय अवश्य निकालें। आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं है और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचे। बकाया वसूली होगी। धार्मिक विचारधारा मजबूत होगी। किसी कार्य के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




      

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


           ॐ श्रीगणेशाय नम:

         🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 26  सितम्बर 2025*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* आश्विन 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* चतुर्थी - 09:34 तक

*🗒पश्चात्-* पंचमी 

*🌠नक्षत्र-* विशाखा - 22:09 तक

*🌠पश्चात्-* अनुराधा 

*💫करण-* विष्टि - 09:34 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* विश्कुम्भ - 22:50 तक

*✨पश्चात्-* प्रीति 

*🌅सूर्योदय-* 06:11

*🌄सूर्यास्त-* 18:13

*🌙चन्द्रोदय-* 10:03

*🌛चन्द्रराशि-* तुला - 15:24 तक

*🌛पश्चात्-* वृश्चिक 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:48 से 12:36

*🤖राहुकाल-* 10:42 से 12:12

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आश्विन सुदी चतुर्थी 09:34 तक पश्चात् पंचमी शुरु , माँ कूष्मांडा पूजा / व्रत , उपांग ललिता पंचमी व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 22:09 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 22:09 से , कुमारयोग , विघ्नकारक भद्रा 09:34 तक , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री राष्ट्रसंत सदूरू जनार्दन स्वामी जयंती (आश्विन शुक्ल पंचमी) , डॉ. मनमोहन सिंह जन्म दिवस , श्री ईश्वरचंद्र विद्यासागर जयन्ती , C.S.I.R. स्थापना दिवस (26 सितम्बर 1942) , 'सैन्य इंजीनियरिंग सेवा' स्थापना दिवस (1923 भारत) , श्री देवानन्द जयन्ती , सुबेदार जोगिन्दर सिंह (परमवीर चक्र से सम्मानित) जयन्ती , भारोपीय भाषाओं का दिवस , विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस  (World Environmental Health Day) , अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियार पूर्ण उन्मूलन / निशस्त्रीकरण दिवस व मूक बधिर दिवस (हर वर्ष 26 सितम्बर को मनाया जाता है, लेकिन वर्तमान में यह सप्ताह के रूप में अधिक जाना जाता है जो सितम्बर के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है)।_*

*_🔅कल शनिवार को 👉 पंचमी 12:05 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , पंचम नवरात्र माँ स्कन्दमाता पूजा / व्रत , नत पंचमी  (उ.) , मूल संज्ञक नक्षत्र 25:08 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 07:06 तक व पुनः 25:08 से , ।_*


*🎯आज की भक्ति 👉*


*कूष्मांडायै नमो देव्यै👉*

*सुरासम्पूर्णकलशं* 

         *रुधिराप्लुतमेव च।*

*दधाना हस्तपद्‍माभ्यां* 

        *कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥*

*भावार्थ👉*

            _करकमलों में रक्त से सने हुए तथा सुरा से भरे हुए कलश को धारण करने वाली माँ कूष्मांडा देवी मेरे लिए शुभदायिनी हों।_


*26 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएं 👉*


1087 – विलियम प्रथम के तीसरे पुत्र विलियम द्वितीय इंग्लैड की राजगद्दी पर बैठे। वह 1100 तक सम्राट रहे।

1580 – ब्रिटिश नाविक फ्रांसिस ड्रेक समुद्री रास्ते से पूरे विश्व का चक्कर लगाकर वापस स्वदेश इंग्लैंड पहुंचे।

1733 - फ्रांस, स्पेन और सर्दीनिया ने जर्मन-विरोधी करार पर हस्ताक्षर किये।

1772 - न्यू जर्सी में बिल पास किया, जिसके तहत चिकित्सा अभ्यास करने के लिए एक लाइसेंस की आवश्यकता होगी।

1777 – अमेरिकी क्रांति : ब्रिटिश सैनिकों का फिलाडेल्फिया पर कब्जा हुआ।

1786 -  ईडन समझौता: ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के राज्यों के बीच वाणिज्यिक संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।

1815 -  रूस, प्रशिया और ऑस्ट्रिया ने पवित्र गठबंधन पर हस्ताक्षर किए।

1872 - न्यूयॉर्क सिटी में पहला मंदिर बना।

1907 – न्यूज़ीलैंड ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा क


1923 -  'सैन्य इंजीनियरिंग सेवा' भारतीय सेना के 'कोर ऑफ इंजीनियर्स' के स्तंभों में से एक है, की स्थापना हुई।

1942 - वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद की स्थापना १९४२ में हुई ।

1950 – संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया।

1950 – डोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।

1959 - जापान के इतिहास मेंं सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4580 लोगों की मौत और 16 लाख लोग बेघर हुए।

1960 – उत्तरी यमन का राजशाही शासन समाप्त हुआ।

1960 - आज के दिन सेना कमांडर अब्दुल्ला सल्लाल ने एक सैनिक विद्रोह करके राजशाही शासन व्यवस्था का अंत कर दिया जिसके बाद वहॉ लोकतंत्र की स्थापना हुई।

1960 – पहली बार अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीद्वारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच हुई बहस को सात करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा।

1973 – सुपरसैनिक कॉन्कॉर्ड यात्री हवाई जहाज ने अटलांटिक की यात्रा को रिकॉर्ड समय में यानी महज 3 घंटा 32 मिनट में पूरा किया।

1984 - यूनाइटेड किंगडम हांगकांग को चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।

1986 – ब्रिटेन और चीन के बीच हांगकांग को लेकर समझौता हुआ।

1998 - सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।

2001 - अमेरिका ने लादेन के बाद कश्मीरी आतंकवादियों से निपटने का भारत को आश्वासन दिया।

2002 - फ़्रांस ने ईराक पर एकतरफ़ा कार्रवाई का विरोध किया।

2004 - अमेरिका ने असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया।

2007 - वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्‍वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मृत्‍यु हो गई।

2009 - पूजाश्री वेंंकटेश ने रश्मि चक्रवर्ती को हराकर आई.टी.एफ. महिला टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।

2009 - पंकज आडवाणी 76 वीं नेशनल बिलियर्ड्स और स्नूकर चैम्पियनशिप में बिलियर्ड्स चैम्पियन बने।

2009 - फिलिपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड मे कैटसाना तूफान से 700 लोगों की मौत।

2011- दिल्ली मेट्रो दुनिया का पहला ऐसा रेलवे नेटवर्क बना है जिसे संयुक्त राष्ट्र ने ग्रीन हाउस गैसों में कमी लाने के लिए 'कॉर्बन क्रेडिट' दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने विज्ञप्ति में कहा है कि इस परिवहन प्रणाली ने शहर का प्रदूषण स्तर एक साल में 6,30,000 टन कम किया है।

2019 - भारत, जापान और अमरीका की नौसेनाओं के बीच त्रिपक्षीय समुद्रीय अभ्यास मालाबार के 23वें संस्करण का आयोजन 26 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2019 तक जापान के तट के समीप शुरु हुआ।

2019 - 119 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में गर्भपात को कानूनी मान्यता मिली।

2020 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र को संबोधित किया। इसी के साथ पीएम मोदी महासभा को संबोधित करने वाले पहले वक्ता बने।

2021 - ले. कर्नल श्रीपद ने लेह से मनाली की 472Km की दूरी 34 घंटे में की पूरी कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

2021 - प्रसिद्ध डल झील पर भारतीय वायु सेना ने कश्‍मीर घाटी में शानदार एयर शो का आयोजन किया।

2021 - स्विट्जरलैंड में मतदाताओं ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने का फैसला किया।

2022 - आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने कचरे से खिलौना बनाने की अनूठी प्रतियोगिता स्वच्छ ट्वायकैथॉन का शुभारंभ किया।

2022 - मध्य रूस स्थित इज़ेव्स्क शहर के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में सात बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई व 21 अन्य लोग घायल हुए। हमलावर ने भी आत्महत्या कर ली।

2022 - इटली के चुनाव में मेलोनी की पार्टी ‘ब्रदर्स आफ इटली’ को सबसे अधिक वोट मिले। ये पंचांग मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित है। 

2023 - इराक के काराकोश में एक शादी समारोह में आग लगने से कम से कम 94 लोगों की मौत हुई।

2023 - भारतीय घुड़सवारी टीम ने एशियन गेम्स 2023 में इतिहास रचते हुए 41 साल बाद गोल्ड मेडल जीता।

2023 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले कार्यक्रम को संबोधित किया।

2024 - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने ऑस्ट्रेलिया की अपनी तीन दिवसीय यात्रा संपन्न की।


*26 सितम्बर को जन्म👉*


1820 – प्रसिद्ध भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वरचन्द्र विद्यासागर का जन्म हुआ। उनकी उच्चकोटि की विद्वता के कारण ही उन्हें विद्दासागर की उपाधि दी गई थी।

1888 - टी.एस. इलियट - नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकन, अंग्रेज़ी लेखक ।

1921 - सूबेदार जोगिन्दर सिंह- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।

1923 – बॉलीवुड अभिनेता देवानंद का पंजाब (पाकिस्तान) में जन्म हुआ।

1932 – देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह का अविभाजित भारत के पंजाब प्रान्त के एक गाँव में जन्म हुआ।

1981 – अमेरिका की दिग्गज टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स का जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में अब तक 22 सिंगल्स सहित कुल 38 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।


*26 सितम्बर को हुए निधन 👉*


1842 - लॉर्ड वैलेस्ली फोर्ट विलियम प्रेसिडेंसी का गवर्नर जनरल रहे । इन्होंने स्वयं को बंगाल का शेर भी कहा था।

1956 - लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति।

1958 - टी.बी.कुन्हा, गोवा के स्वतंत्रता सेनानी।

1977 - उदय शंकर - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता।

1989 - हेमन्त कुमार - हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार।

1990 – इटली के उपन्यासकार अलबर्टो मोराविया का निधन हुआ। वर्ष 1907 में इटली की राजधानी रोम में उनका जन्म हुआ था।

2019 - ज़्याक शिराक - फ़्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ।

2020 - देश की जानी - मानी अर्थशास्त्री डॉ. इशर जज अहलूवालिया का 74 वर्ष की उम्र में ब्रेन कैंसर से निधन हो गया।

2021 - बेलारूसी पेशेवर फुटबॉल कोच और खिलाड़ी स्यार्हे हेरासिमेट्स (55) का निधन हुआ।2022 - रॉनी पीटरसन, स्वीडिश फ़ुटबॉल गोलकीपर (82) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी बेसबॉल खिलाडी ब्रूक्स रॉबिन्सन (86) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी अभिनेता जॉन एश्टन का 76 वर्ष की आयु में निधन हुआ।


*26 सितम्बर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*


🔅 श्री राष्ट्रसंत सदूरू जनार्दन स्वामी जयंती (आश्विन शुक्ल पंचमी)।

🔅 डॉ. मनमोहन सिंह जन्म दिवस।

🔅 श्री ईश्वरचंद्र विद्यासागर जयन्ती।

🔅 C.S.I.R. स्थापना दिवस (26 सितम्बर 1942)।

🔅 'सैन्य इंजीनियरिंग सेवा' स्थापना दिवस (1923 भारत)।

🔅 श्री देवानन्द जयन्ती।

🔅 सुबेदार जोगिन्दर सिंह (परमवीर चक्र से सम्मानित) जयन्ती।

🔅 भारोपीय भाषाओं का दिवस।

🔅 विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस (World Environmental Health Day)।

🔅 अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियार पूर्ण उन्मूलन / निशस्त्रीकरण दिवस।

🔅 मूक बधिर दिवस (हर वर्ष 26 सितम्बर को मनाया जाता है, लेकिन वर्तमान में यह सप्ताह के रूप में अधिक जाना जाता है जो सितम्बर के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है )।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻




Share:

गुरुवार, 25 सितंबर 2025

ला के छात्र पर जानलेवा हमला

 रुद्रपुर (देवरिया)। मंगलवार शाम लगभग 7:50 बजे बस स्टैंड से पुराना चौक की ओर जा रहे लाँ


छात्र पर कुछ मनबढ़ों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना तब हुई जब रजत, जगदीश किराना दुकान के पास पहुंचा था और पीछे से तीन लोग मोटरसाइकिल पर आकर बार-बार हॉर्न बजाने लगे। छात्र ने हॉर्न बजाने से मना किया तो आरोपी नाराज़ होकर उस पर टूट पड़े। घटना के दौरान आरोपियों ने रजत पर लात-घूंसे और डंडों से हमला किया, जिससे वह अधमरा हो गया। हमला और उसकी करतूतों का अधिकांश हिस्सा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गया है। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रजत को बचाया। आरोपियों ने घटना के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित के पिता रामप्रताप पांडेय ने रुद्रपुर थाने में लिखित तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रुद्रपुर थाने में पांच नामजद तथा लगभग 15 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों की पड़ताल कर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद दोषियों के खिलाफ उपयुक्त धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

Share:

मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद में ग्राम चौपालों का आयोजन

 



 *जिलाधिकारी ने कहा- महिलाओं और बेटियों को योजनाओं से आच्छादित करना ही अभियान का मुख्य लक्ष्य* 


 देवरिया, 25 सितंबर।

महिलाओं, छात्राओं और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भव्य चौपालों का आयोजन किया गया। इन चौपालों की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने की।

        ग्राम पंचायत सुरौली के कंपोजिट विद्यालय, ग्राम पंचायत मझगांवा के पंचायत भवन, ग्राम पंचायत सोनूघाट स्थित एपीएस डिग्री कॉलेज तथा ग्राम पंचायत बरडीहा लाला, ब्लॉक सदर के जनता इंटर कॉलेज परसिया में आयोजित कार्यक्रमों में भारी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

         सुरौली में चौपाल की शुरुआत जिलाधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की। मिशन शक्ति के अंतर्गत यहाँ अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर नौ कन्याओं का पूजन भी किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि “मिशन शक्ति केवल योजनाओं का लाभ दिलाने का अभियान नहीं है, बल्कि यह महिलाओं और बेटियों में आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की नई ऊर्जा जगाने का अभियान है।”

        मझगांवा, सोनूघाट और बरडीहा लाला में आयोजित चौपालों में विभागीय स्टाल लगाए गए। पात्र लाभार्थियों को पात्र गृहस्थी कार्ड, अन्त्योदय कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्र, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना तथा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।

         जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “मिशन शक्ति 5.0 अभियान का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहे। महिलाएँ और बेटियाँ समाज की धुरी हैं, इसलिए शासन ने यह सुनिश्चित किया है कि उन्हें हर योजना का लाभ प्राथमिकता से मिले। चौपालों के माध्यम से अधिकारी स्वयं गांव-गांव जाकर जनता की समस्याएँ सुन रहे हैं और तुरंत समाधान भी कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी यह प्रमाण है कि मिशन शक्ति नई पीढ़ी को भी जागरूक और सशक्त बना रहा है।”

        इस दौरान नौ कन्याओं का पूजन किया गया और विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों को आच्छादित किया गया।

        कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम श्रुति शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share:

देवरिया में मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को मिला सशक्तिकरण और सुरक्षा का संदेश

 


 देवरिया, 25 सितम्बर।

जिले के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और सशक्तिकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

       भुजौली हेतिमपुर स्थित बाबूराम इंटर कॉलेज में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” विषयक कार्यक्रम हुआ। इसी क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया तथा अभयानन्द शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज, शिवधरिया भलुअनी में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

      अभयानन्द शिक्षा संस्थान में क्षेत्राधिकारी बरहज अंशुमन श्रीवास्तव मय फ़ोर्स पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे पढ़ाई के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें और किसी भी समस्या की स्थिति में निसंकोच महिला पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

       इसी तरह राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, इन्दुपुर में छात्राओं को महिला कल्याण विभाग और पुलिस विभाग की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ साइबर क्राइम व साइबर सुरक्षा की भी जानकारी दी गई।

      इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, पुलिस अधिकारी एवं स्थानीय प्रशासनिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share:

दिल्ली की भाजपा सरकार का बड़ा ऐलान

 


जब अन्य राज्यों में डांडिया और नवरात्रि के उत्सव रातभर चल सकते हैं..!


1. तो दिल्लीवालों का क्या कसूर है, दिल्ली वाले क्यों नहीं उत्सव मना सकते हैं।


2. रामलीला का मंचन और दुर्गा पूजा रात के 10 बजे खत्म नहीं हो सकती


*इसलिए हमने दिल्ली में लाउडस्पीकर बजाने की समय सीमा 10 बजे से बढ़ाकर 12 बजे तक कर दिया है।


: रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली

Share:

अध्यापक द्वारा बेटियों से छेड़खानी प्रकरण में मुख्यमंत्री से शिकायत - श्रीराम सेना

 



 

 मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय गयासपुर गोराघाट आरोपी अध्यापक आदित्य प्रकाश दुबे द्वारा बेटियों से छेड़खानी एवं नशे की हालत में विद्यालय आने के प्रकरण में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह ने जिलाधिकारी महोदय निखिल टीकाराम जी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी से मजिस्ट्रेट जांच की मांग के साथ साथ पूरे प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी तारुन यशवंत कुमार की संलिप्तता की भी जांच के लिए पत्र लिखा बेसिक शिक्षा विभाग निदेशक श्री प्रताप सिंह बघेल जी से पत्र के माध्यम से संपर्क कर मामले को संज्ञान में लेकर  बीएसए अवनीश कुमार पांडे को तो हटा दिया गया लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी तारुन यशवंत कुमार अभी भी अपने पद पर बने हुए हैं एवं जांच को प्रभावित ही नहीं कर रहे हैं बल्कि  पूर्व में भी घटना को मैनेज यशवंत कुमार के द्वारा किया गया था ! वही प्रक्रिया इस बार भी पीड़ित पक्ष को मैनेज करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे क्षेत्र में आक्रोश है ! 

Share:

भारत ने पहली बार ट्रेन से दागी मिसाइल, अग्नि प्राइम का किया सफल परीक्षण..

 


1. देश में पहली बार रेल से अग्नि प्राइम मिसाइल को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है। 


2. रक्षा मंत्री ने लिखा भारत ने रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।


*अगली पीढ़ी की यह मिसाइल 2000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता के लिए डिजाइन की गई है।*


साथ ही ये कई एडवांस खूबियों से लैस है।

Share:

हमें पाक खिलाड़ियों से हाथ मिलाना चाहिए था !!


*थरूर ने कहा पूरे मुल्क को दुश्मन मान लेना भूल है: शशि थरूर..!



1. थरूर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा... 


2. मेरा व्यक्तिगत मानना है कि अगर हमें पाकिस्तान से इतनी आपत्ति है...


3. तो हमें उनसे खेलना ही नहीं चाहिए था। 


*लेकिन, एक बार खेलने का निर्णय हो गया तो हमें खेल की भावना के साथ खेलना चाहिए था और खिलाड़ियों से हाथ मिलाना चाहिए था।


उन्होंने आगे कहा कि यह परंपरा पहले भी निभाई गई है।

Share:

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनीं कंपोजिट विद्यालय पगरा की छात्रा

 


 मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत नारी सशक्तिकरण स्वावलंबन शिक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा दिए जाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव के द्वारा संचालित कराए जा रहे मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड देवरिया सदर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया । 

     इन आयोजनों में कंपोजिट विद्यालय पगरा की छात्रा कुमारी खुशी विश्वकर्मा को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है । कुमारी खुशी विश्वकर्मा खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर को पुष्प कुछ देकर खंड शिक्षा अधिकारी देव मुनि वर्मा के द्वारा स्वागत किया गया इस अवसर पर एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनी कु0 खुशी विश्वकर्मा के द्वारा बीआरसी के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति और उनके कार्यों और दायित्वों की जानकारी ली गई ।   बीआरसी के कर्मचारी  विवेक प्रताप से उनके कार्यों के विषय में कुमारी खुशी के द्वारा पूछा गया तथा ब्लॉक के एम आई एस सोनू विश्वकर्मा से यू डायस पोर्टल पर विकास खण्ड की प्रगति के विषय में समीक्षा की गई ब्लॉक की क्वालिटी कोऑर्डिनेटर सुमन मौर्य से ब्लॉक को निपुण बनाए जाने हेतु निपुण भारत मिशन कार्यक्रम को संचालित कराए जाने तथा समस्त एआरपी की बैठक में वर्तमान में चलाए जा रहे एफएलएन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण के विषय में कुमारी खुशी के द्वारा समीक्षा किया गया  ।  कार्यक्रम में कुमारी खुशी के द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापकों की बैठक की गई।

       इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कु0 खुशी से अध्यापकों ने विभिन्न तरह के सवाल किया जैसे कि वे ब्लॉक को निपुण बनाने के लिए कौन सी भावी योजनाएं प्रस्तुत करेंगी?  तथा आगे चलकर उनकी क्या योजना है?  जिससे ब्लॉक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सके । कुमारी खुशी विश्वकर्मा ने बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने हेतु अध्यापक गणों को निर्देश दिया गया। एआरपी स्तुति पांडेय के द्वारा पूछा गया है कि आप आगे चलकर क्या बनेगी तो कुमारी खुशी विश्वकर्मा ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बन कर समाज की सेवा करना चाहती हैं ।

         इस अवसर पर विकासखंड देवरिया सदर के एआरपी वशिष्ठ नारायण चौहान, अग्निवेश दीक्षित , धर्मेंद्र यादव,  कंचन लता मिश्र, अंजनी द्विवेदी, नीलम सिंह, आलोक पाण्डेय, चंद्र भूषण सिंह, मनोज कुमार मिश्र, शैलेन्द्र चौबे समेत अनेकों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Share:

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789