*अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आ सकते हैं मुख्यमंत्री।
*
कार्यक्रम स्थल का उपजिलाधिकारी ने किया दौरा।
देवरिया।
श्रीनेत ग्लोबल स्कूल कन्हौली रुद्रपुर देवरिया में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के संभावित दौरे को लेकर तहसील के प्रशासनिक अमले ने कन्हौली ग्राम का दौरा किया। दौरा के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत
श्रीनेत ग्लोबल स्कूल एवं आर्चरी अकादमी के प्रांगण, हेलीपैड स्थल, स्कूल तक पहुंच मार्ग व सेफ हाउस के व्यवस्था का स्थान देखकर के योजना बनाया गया।
उप जिलाधिकारी रुद्रपुर हरिशंकर लाल ने खंड विकास अधिकारी एजाज अहमद, कोतवाल अनिल कुमार व चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य के साथ स्थल का निरीक्षण किया। इंटर कॉलेज कन्हौली का खेल का मैदान वह विद्यालय के समीप के मैदान का निरीक्षण किया।उप जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को व्यवस्था की दृष्टिगत दिशा निर्देश प्रदान किया। उन्होंने व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने विद्यालय की प्रिंसिपल डॉक्टर मधु सिंह व आर्चरी अकादमी के अर्जुन अवार्डी एवं द्रोणाचार्य अवार्डी संजीव कुमार सिंह से कार्यक्रम के विषय में विस्तार से चर्चा किया और कार्यक्रम के लिए आगे की योजना बनाया। इस अवसर पर संकट मोचन चतुर्वेदी, पंकज कुमार, अखिलेश्वर सिंह, अनिल सिंह, सुभाष चौधरी, आलेख त्रिपाठी, अमित सिंह आदि उपस्थित रहे!







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें