Good Daily News...


गुरुवार, 25 सितंबर 2025

मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद में ग्राम चौपालों का आयोजन

 



 *जिलाधिकारी ने कहा- महिलाओं और बेटियों को योजनाओं से आच्छादित करना ही अभियान का मुख्य लक्ष्य* 


 देवरिया, 25 सितंबर।

महिलाओं, छात्राओं और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भव्य चौपालों का आयोजन किया गया। इन चौपालों की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने की।

        ग्राम पंचायत सुरौली के कंपोजिट विद्यालय, ग्राम पंचायत मझगांवा के पंचायत भवन, ग्राम पंचायत सोनूघाट स्थित एपीएस डिग्री कॉलेज तथा ग्राम पंचायत बरडीहा लाला, ब्लॉक सदर के जनता इंटर कॉलेज परसिया में आयोजित कार्यक्रमों में भारी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

         सुरौली में चौपाल की शुरुआत जिलाधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की। मिशन शक्ति के अंतर्गत यहाँ अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर नौ कन्याओं का पूजन भी किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि “मिशन शक्ति केवल योजनाओं का लाभ दिलाने का अभियान नहीं है, बल्कि यह महिलाओं और बेटियों में आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की नई ऊर्जा जगाने का अभियान है।”

        मझगांवा, सोनूघाट और बरडीहा लाला में आयोजित चौपालों में विभागीय स्टाल लगाए गए। पात्र लाभार्थियों को पात्र गृहस्थी कार्ड, अन्त्योदय कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्र, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना तथा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।

         जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “मिशन शक्ति 5.0 अभियान का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहे। महिलाएँ और बेटियाँ समाज की धुरी हैं, इसलिए शासन ने यह सुनिश्चित किया है कि उन्हें हर योजना का लाभ प्राथमिकता से मिले। चौपालों के माध्यम से अधिकारी स्वयं गांव-गांव जाकर जनता की समस्याएँ सुन रहे हैं और तुरंत समाधान भी कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी यह प्रमाण है कि मिशन शक्ति नई पीढ़ी को भी जागरूक और सशक्त बना रहा है।”

        इस दौरान नौ कन्याओं का पूजन किया गया और विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों को आच्छादित किया गया।

        कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम श्रुति शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789