देवरिया, 25 सितम्बर।
जिले के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और सशक्तिकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
भुजौली हेतिमपुर स्थित बाबूराम इंटर कॉलेज में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” विषयक कार्यक्रम हुआ। इसी क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया तथा अभयानन्द शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज, शिवधरिया भलुअनी में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभयानन्द शिक्षा संस्थान में क्षेत्राधिकारी बरहज अंशुमन श्रीवास्तव मय फ़ोर्स पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे पढ़ाई के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें और किसी भी समस्या की स्थिति में निसंकोच महिला पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
इसी तरह राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, इन्दुपुर में छात्राओं को महिला कल्याण विभाग और पुलिस विभाग की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ साइबर क्राइम व साइबर सुरक्षा की भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, पुलिस अधिकारी एवं स्थानीय प्रशासनिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें