Good Daily News...


शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

अब तक का मुख्य समाचार



       *26- सितंबर - शुक्रवार*


   *🚩 शारदीय नवरात्रि पांचवां दिन*🚩


        *!! मां स्कन्द -माताजी!!*


➡लखनऊ- शारदीय नवरात्रि का पांचवा दिन आज, पांचवे दिन मां स्कंदमाता की होती पूजा, संतान सुख, मानसिक शांति में वृद्धि करती हैं, नवरात्रि के पांचवे दिन देशभर के मंदिरों में भीड़, हर मंदिर पर उमड़ रहा है भक्तों का जनसैलाब


➡अयोध्या- कार्तिक पूर्णिमा मेला आगामी 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा आयोजित, श्रद्धालुओं के अयोध्या आगमन को देखते हुए राज्य सड़क परिवहन निगम मेले में चलाएगा 120 


➡कन्नौज - महिला की हत्या कर लूट का मामला, मामले में ससुर-दामाद पर इनाम घोषित, 50-50 हजार का इनाम घोषित, डीआईजी कानपुर जोन ने की घोषणा, महिला और बेटी को बनाया था बंधक, महिला की हत्या कर की थी लूट, मिस्त्री बनकर घर में कर रहे थे काम, 3 महीने से मृतका के घर में थे ससुर-दामाद, बलरामपुर के बताए जा रहे हैं आरोपी, पुलिस कप्तान ने बनाई 5 टीमें, दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस


➡हापुड़- घर में घुसकर पति-पत्नी पर हमला, 5 दबंगों ने दंपति को लाठी डंडों से पीटा, पति को गंभीर हालत में मेरठ किया रेफर, पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी, सिंभावली क्षेत्र के वैट गांव का मामला


➡झांसी- भोजला हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हत्या के मामले में वांछित 3 आरोपी अरेस्ट, एक आरोपी संजय पुलिस की गोली से घायल, कब्जे से 315 बोर तमंचा, खोखा, कारतूस बरामद , एसओजी, सीपरी बाजार पुलिस ने की कार्रवाई


➡रायबरेली- खेत में छिपे संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, खंभे में बांधकर युवक को दी तालिबानी सजा, खंभे में रस्सी से बांधकर लोगों ने युवक को पीटा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को लिया कब्जे में, जगतपुर थाना क्षेत्र के जढैया गांव की घटना


➡ललितपुर- एसपी मिशन शक्ति अभियान पर अनोखी पहल,माता पंडालों में बजवाए मिशन शक्ति भजन व गीत,पैदल गस्त कर महिलाओं-छात्राओं दिलाया सुरक्षा का भरोसा


➡लखनऊ- योगी कैबिनेट की आज बैठक, शाम 5 बजे बुलाई गई कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती मुहर, स्कॉलरशिप पोर्टल खोलने पर आएगा प्रस्ताव, 6 लाख छात्रों को नहीं मिली थी स्कॉलरशिप


➡झांसी- ICU में शराब पीते पकड़े गए मरीज, तीमरदार, लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में हंगामा, वार्ड गार्ड ने तीनों को रंगे हाथों पकड़ा, कच्ची शराब और नशे का सामान बरामद, चौकी इंचार्ज ने तीमरदारों को हिरासत में लिया, मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारी, चल रही पूछताछ


➡कन्नौज- दुर्गा पूजा पांडाल पहुंचे एडीएम आशीष कुमार, मां की पूजा कर आरती में हुये शामिल, संगीतमयी आरती सुन एडीएम हुये मंत्रमुग्ध


➡रायबरेली- प्राथमिक स्कूल की किताबें कबाड़ी को बेची गईं, आरोपी शिक्षिका शैलजा तिवारी सस्पेंड, बीएसए राहुल सिंह ने की कार्रवाई, बीईओ की रिपोर्ट पर हुई सख्त कार्रवाई, सरेनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय का मामला


➡मेरठ- प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से किया हमला, लिव इन में रह रही घायल महिला , प्रेमिका ने प्रेमी पर कराया था मुकदमा, केस वापस लेने का दबाव बना रहा था प्रेमी , महिला को सड़क पर रोककर किया चाकू से वार, 2 बच्चों की मां का आरिफ से था प्रेम प्रसंग, महिला को पुलिस ने अस्पताल में किया भर्ती, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी, ब्रह्मपुरी क्षेत्र के तांगे वाली गली का मामला


➡देहरादून- UKSSSC पेपर लीक मामले में एक्शन, सेक्टर मजिस्ट्रेट KN तिवारी सस्पेंड, असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन निलंबित,पेपर हल कर भेजने में था नाम शामिल, दारोगा रोहित, सिपाही ब्रह्मदत्त सस्पेंड, हरिद्वार SSP ने की कार्रवाई, रुड़की CO नरेंद्र पंत को जांच सौंपी गई, 21 सितंबर को हुआ था खुलासा

आदर्श बाल इंटर कॉलेज से पेपर हुआ था लीक, खालिद, उसकी बहन साबिया पहले ही अरेस्ट, HC के रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच जारी

                  

         1 बांसवाड़ा में मोदी बोले-कांग्रेस राज में लूट ही लूट थी, भाजपा सरकार में बचत ही बचत; वसुंधरा राजे से मंच पर की चर्चा,देशवासियों से आव्हान हम जो खरीदेंगे, स्वदेशी ही खरीदेंगे


* प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को लूटकर जो ज़ख्म दिए उन्हें भरने का काम हमारी सरकार कर रही है। कांग्रेस सरकार में राजस्थान पेपर लीक का केंद्र बन गया था। जल जीवन मिशन को भी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया था। महिलाओं पर अत्याचार चरम पर था..."


* विश्व खाद्य भारत 2025 के चौथे संस्करण को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश और सहयोग के लिए अपने दरवाजे खुले रखे हैं। भारत में निवेश करने का यह सही समय है... हम खाद्य (प्रसंस्करण) श्रृंखला से जुड़े निवेशकों के लिए खुले हैं। हम सहयोग के लिए तैयार हैं। मैं सभी से भारत में निवेश करने का आग्रह करता हूं क्योंकि यहां अपार अवसर हैं।


* महिलाओं को स्वरोजगार और रोजगार करने के लिए बिहार सरकार ने प्रत्येक परिवार की एक महिला को 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत दस हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। आज पीएम मोदी इस योजना का शुभारंभ करेंगे


* 'आतंकवाद विकास के लिए लगातार खतरा, ऐसे नहीं आएगी शांति', संयुक्त राष्ट्र में जमकर बरसे में एस जयशंकर


* वैश्विक स्तर पर चमकी भारत की अर्थव्यवस्था', अमित शाह बोले- मोदी सरकार में गरीबों तक पहुंची बैंकिंग


* अमित शाह ने कहा कि भारत की विकास दर और सुधारों ने वैश्विक स्तर पर देश की छवि को मजबूती दी है। अब दुनिया भारत को आर्थिक शक्ति के रूप में देख रही है। शाह ने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में भारत और तेजी से विकास करेगा और विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा।


* देश में चल रहा है बचत का उत्सव, GST कटौती से त्योहारी खरीदारी की चमक बढ़ी: वित्त मंत्री


* लेह हिंसा, सोनम वांगचुक बोले- मुझे बलि का बकरा बनाया, केंद्र ने उनके NGO का विदेशी फंडिंग लाइसेंस रद्द किया, हिंसा के लिए भी जिम्मेदार बताया



* हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को 97 तेजस फाइटर जेट का ऑर्डर, केंद्र ने ₹62 हजार करोड़ की डील साइन की; आज रिटायर हो रहे MIG-21की जगह लेगा


 * मिग-21 फाइटर जेट 62 साल बाद आज रिटायर होगा, एयरफोर्स चीफ 6 जेट के साथ आखिरी उड़ान भरेंगे; भारत-पाक समेत 3 जंग में शामिल रहा


* सुप्रीम कोर्ट बोला- गंभीर मामलों में अदालतें रोज सुनवाई करें, दुष्कर्म केस में चार्जशीट दायर होने के 2 महीने के अंदर सुनवाई पूरी करें


* बिहार चुनाव से वोटों की गिनती का नया सिस्टम, जब तक सभी पोस्टल बैलट न गिने जाएं, तब तक EVM के आखिरी राउंड की काउंटिंग नहीं होगी


* भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बिहार का चुनाव प्रभारी बनाया, भूपेंद्र यादव को बंगाल और बैजयंत पांडा को तमिलनाडु की जिम्मेदारी

* महाराष्ट्र: अजित पवार ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, कहा- सरकार किसानों के लिए केंद्र से मांगेगी मदद


* मालेगांव विस्फोट मामले से बरी होने के बाद लेफ्टिनेंट प्रसाद पुरोहित का प्रमोशन, अब बनाए गए कर्नल


*  अजीम प्रेमजी बोले- विप्रो के अंदर ट्रैफिक की परमीशन नहीं, यह निजी संपत्ति; कर्नाटक CM ने कहा था- सड़क पर भीड़, अंदर का रास्ता खोलें


*  पहाड़ी राज्यों में 765 बार तेज बारिश हुई, पिछले 5 साल का रिकॉर्ड टूटा, बाढ़ प्रभावित पंजाब से मानसून लौटा; दिल्ली में तापमान 35 डिग्री पार


* भारत में आगामी तीन महीनों के दौरान सामान्य से अलग मौसम पैटर्न देखने को मिलेगा। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अक्तूबर से दिसंबर 2025 के बीच देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होगी, लेकिन उत्तर भारत में सामान्य से कम वर्षा होगी। जबकि तापमान सामान्य से ऊपर रहने की आशंका है।कमजोर ला नीना जैसी परिस्थितियां बनने से कहीं अतिरिक्त बारिश और ठंडी हवाएं तो कहीं उमस और गर्मी की स्थिति पैदा हो सकती है।


                  

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक

ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्र...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789