Good Daily News...


गुरुवार, 25 सितंबर 2025

ला के छात्र पर जानलेवा हमला

 रुद्रपुर (देवरिया)। मंगलवार शाम लगभग 7:50 बजे बस स्टैंड से पुराना चौक की ओर जा रहे लाँ


छात्र पर कुछ मनबढ़ों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना तब हुई जब रजत, जगदीश किराना दुकान के पास पहुंचा था और पीछे से तीन लोग मोटरसाइकिल पर आकर बार-बार हॉर्न बजाने लगे। छात्र ने हॉर्न बजाने से मना किया तो आरोपी नाराज़ होकर उस पर टूट पड़े। घटना के दौरान आरोपियों ने रजत पर लात-घूंसे और डंडों से हमला किया, जिससे वह अधमरा हो गया। हमला और उसकी करतूतों का अधिकांश हिस्सा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गया है। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रजत को बचाया। आरोपियों ने घटना के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित के पिता रामप्रताप पांडेय ने रुद्रपुर थाने में लिखित तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रुद्रपुर थाने में पांच नामजद तथा लगभग 15 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों की पड़ताल कर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद दोषियों के खिलाफ उपयुक्त धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789