Good Daily News...


शनिवार, 27 सितंबर 2025

पुलिस लाईन देवरिया के मनोरंजन कक्ष में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस0जे0पी0यू0) की मासिक समीक्षा बैठक





       


आज दिनांक 27.09.2025 को पुलिस लाईन देवरिया के मनोरंजन कक्ष में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस0जे0पी0यू0) की मासिक समीक्षा बैठक माह-सितम्बर एवं ’’सेवा पखवाड़ा’’ के अन्तर्गत आयोजित होने वाले समस्त बाल हितगामी सहयोग व पारस्परिक समन्यवक बढ़ाये जाने का संवाद कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ओम प्रकाश तिवारी डिप्टी लिगल डिफेन्स प्रतिनिधि, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री जय प्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री ओम प्रकाश तिवारी के द्वारा बताया गया कि अगर किसी पीड़िता को निःशुल्क विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया को पत्र के माध्यम से सूचना दे सकते है, और इसके साथ ही ’’सेवा पखवाड़ा’’ एवं मिशन शक्ति 5.0 की कार्ययोजना के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रमो को सफलतापूर्वक क्रियान्वित कराया जाये। कार्यक्रम में श्री जय प्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी के द्वारा बताया गया कि शासनादेश अनुसार ’’बाल तस्करी से आजादी 3.0’’, ’’सेवा पखवाड़ा’’ एवं मिशन शक्ति 5.0 अभियान संचालित किये जाने के निर्देश प्राप्त हुये है। जिसमे जिला प्रशासन, गृह पुलिस विभाग, विशेष किशोर पुलिस इकाई, मानव निरोधी इकाई, शिक्षा विभाग, जे0जे0 बोर्ड, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टाप सेन्टर, हब फार इम्पावरमेन्ट आफ वुमैन, चाइल्ड हेल्प लाइन, श्रम विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वास्थ विभाग को सम्मिलित करते हुये नियमानुसार कार्यक्रमो का संचालन कराया जाना है। बालको से सम्बन्धित मुख्य विषय जैसे- बालश्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षा वृत्ति, बाल तस्करी, बाल यौन शोषण आदि बच्चो के प्रमुख विषयो पर जागरूकता किये जाने की आवश्यकता है। उक्त श्रेणी के अन्तर्गत आने वाले बच्चो को भी योजनाओ से आच्छांदित कराये जाने का प्राविधान है। इसके साथ ही पाक्सो प्रकरणो में सहायक व्यक्ति/सपोर्ट पर्सन की भूमिका एवं दायित्व के बारे मे जानकारी देते हुये बताया गया कि अगर किसी पाक्सो पीड़िता को सहायक व्यक्ति की आवश्यकता हो तो विवेचक के द्वारा बाल कल्याण समिति के माध्यम से उक्त प्रकरण में सपोर्ट पर्सन को नामित कराये जाने का भी प्राविधान है। कार्यक्रम में श्री विवेकानन्द मिश्र सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा बाल कल्याण समिति के कार्यो एवं बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत प्रकरणो के बारे मे जानकारी दिया गया। कार्यक्रम मे श्रीराम कृपाल प्रभारी अधीक्षक राजकीय बाल गृह (बालक) के द्वारा राजकीय बाल गृह मे निवासरत बच्चो की दैनिक दिनचर्या  एवं उपलब्ध कराये जाने वाले सुविधाओ एवं शिक्षण-प्रशिक्षण से सम्बन्धित विषयो के बारे मे जानकारी दिया गया। कार्यक्रम मे डा0 संजय गुप्ता नोडल आफिसर स्वास्थ विभाग के द्वारा पीड़िता एवं बच्चो के उम्र परीक्षण एवं स्वास्थ परीक्षण के बारे में किसी भी तरह की समस्या होने पर सम्बन्धित को अवगत कराने के बारे मे बताया गया। कार्यक्रम मे श्री दिनेश कुमार श्रम प्रवर्तन अधिकारी के द्वारा श्रम कानून एवं बाल श्रमिक बच्चो के रेस्क्यू एवं पुर्नवासन के बारे मे जानकारी दिया गया एवं अभियान चलाये जाने के बारे अवगत कराया गया कार्यक्रम मे श्रीमति विभा पाण्डेय नामित सपोर्ट पर्सन के द्वारा अपने द्वारा किये जाने वाले कार्यो के बारे मे जानकारी दिया गया तथा सभी बाल कल्याण पुलिस अधिकारी से अपेक्षा किया गया कि पाक्सो पीड़िताओ के केस में सपोर्ट पर्सन नामित कराकर केस का निस्तारण यथाशीघ्र कराया जा सकता है। कार्यक्रम मे श्री गोरखनाथ सरोज प्रभारी निरीक्षक थाना ए.एच.टी.यू. के द्वारा कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन करते हुये बताया गया कि आज के कार्यक्रम मे जो भी सुझाव/जानकारी प्राप्त हुये है उसका नियमानुसार धरातल पर क्रियान्यवन कराया जाये तथा सभी बाल  कल्याण पुलिस अधिकारी अपने कतव्र्य एवं दायित्व का निर्वहन एक दूसरे के साथ समन्यवक बनाकर नियमानुसार कार्य करे जिससे जनपद की छवि अच्छी बनी रही तथा उच्च अधिकारियो के द्वारा दिये गये आदेश/निर्देश का समयान्र्तगत अनुपालन कराया जाये। कार्यक्रम मे श्री अनिल कुमार सोनकर जिला परिवीक्षा अधिकारी, श्री आकाश सिंह कुशवाहा, श्री सत्यपाल चैहान, श्री सुनील कुमार सिंह आरक्षी थाना ए0एच0टी0यू0 तथा समस्त थानो पर नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहेे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पटियाला में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज, जीत पर मिली बधाई। देवरिया। पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789