Good Daily News...


शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

अवैध मदरसे पर देर शाम छापेमारी, बाथरूम में बंद मिली 40 लड़कियां, पुलिस जांच जारी


  

* बहराइच जिले की पयागपुर तहसील क्षेत्र में चल रहे अवैध मदरसे में 40 लड़कियां मिली हैं।

बहराइच! यूपी में अवैध मदरसों के संचालन से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। बहराइच जिले की पयागपुर तहसील क्षेत्र में चल रहे अवैध मदरसे में 40 लड़कियां मिली हैं। एसडीएम ने पुलिस टीम के साथ पट्टीहाट चौराहे के पास चल रहे इस मदरसे पर छापा मारा। इस दौरान 40 लड़कियां मदरसे के बाथरूम में छिपाई गयी मिलीं।

  पयागपुर तहसील के एसडीएम अश्वनी पांडे ने बताया कि जब टीम वहां पहुंची तो मदरसा संचालक ने गेट खोलने से मना कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने पयागपुर थाने से पुलिस फोर्स को बुलाया और मदरसे में प्रवेश कर जांच शुरू की।

एसडीएम ने बताया कि मदरसा संचालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। जब पुलिस टीम मदरसे में पहुंची तो तकरीबन 40 लड़कियां मदरसे के बाथरूम में छिपी मिलीं, जिन्हें बाथरूम से निकालकर पूछताछ की गई।

  पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वह तालीम हासिल करने के किए मदरसे में आती हैं। अब ऐसे में सवाल  खड़ा होता है कि देर शाम मदरसे में लड़कियों को क्‍यों रखा जाता था।

फिलहाल उप जिलाधिकारी और पयागपुर पुलिस की टीम ने फौरी तौर पर जांच पड़ताल करने के बाद पूरे मामले से जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और जिलाधिकारी को अवगत करवा दिया है।

   मामले में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खालिद ने बताया कि मदरसे में मिली लड़कियों को उनके परिजनों को सौंपने का निर्देश जारी कर दिया गया है। वैध दस्तावेज न होने की वजह से मदरसे को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।


उन्होंने यह भी बताया कि मदरसे में फंडिंग कहां से हो रही थी, इसकी भी जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस मदरसे में बड़े पैमाने पर बाहरी फंडिंग की जा रही है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा से सटे जनपदों ने अवैध मदरसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री ने दी ₹456 करोड़ से अधिक की 106 परियोजनाओं की सौगात

    *मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*      देवरिया 26 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरांव में आयोजित कार...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789