मंगलवार, 12 जुलाई 2022
निःशुल्क रोजगार मेला 14 जुलाई को
सीडीओ ने अन्त्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के संबंध में की समीक्षा 53 जन सेवा केंद्रों की आईडी निरस्त करने का दिया निर्देश आयुष्मान कार्ड बनाने में नहीं ले रहे थे रुचि
संस्कृति विभाग में पंजीकरण के लिए 19 जुलाई तक आवेदन करें कलाकार/सांस्कृतिक दल
राज्य सूचना आयुक्त ने की आरटीआई के लंबित प्रकरणों की समीक्षा अधिनियम की मूल भावना के अनुसार हो आरटीआई आवेदनों का निस्तारण: सुभाष चंद्र सिंह
कड़ी सुरक्षा के बीच बलरामपुर के पूर्व सांसद को जिला कारागार किया गया शिफ्ट
शुरू हुआ जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा, स्वास्थ्य केन्द्रों पर मिलेंगी निःशुल्क सेवाएँ
जौनपुर। विश्व जनसंख्या दिवस को सोमवार को परिवार नियोजन परामर्श दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल समेत सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्य उप केन्द्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर परिवार को सीमित रखने और दो बच्चों के जन्म में पर्याप्त अंतर रखने के बारे में दम्पति को जागरूक किया गया। इसके अलावा जनजागरूकता रैली निकालकर समुदाय को छोटे परिवार के बड़े फायदे के बारे में सन्देश दिया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को जिला महिला अस्पताल में जनसंख्या दिवस पर बड़ी संख्या में लाभार्थियों को परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराये।
जिलाधिकारी ने प्रसव के बाद (पोस्टपार्टम) नसबंदी कराने आईं मोहम्मदपुर बरसठी की शिवानी (28) से परिवार, बच्चों तथा नसबंदी कराने के निर्णय के बारे में जानकारी ली। शिवानी ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। अब बच्चे की चाह न होने पर नसबंदी कराने का निर्णय लिया है। अलीपुर जफराबाद की रिजवाना अंसारी (22) तिमाही गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा लगवाने आईं थीं। उन्होंने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। एक तीन साल का है जबकि दूसरा एक महीने का है। वह जिस परिवार में रहती हैं वह परिवार बड़ा है। अब और बच्चे नहीं चाहतीं हैं, इसलिए अंतरा लगवा रही हैं। इसके अलावा डीएम ने कई लाभार्थियों से बातकर उनके परिवार, स्वास्थ्य और निर्णय के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही लाभार्थियों से पहले से दूसरे बच्चे के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने की सलाह दी। इस मौके पर डीएम और सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने बास्केट आफ चॉइस से कई महिला लाभार्थियों को उनके अनुसार परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराए। जिला महिला अस्पताल में लगे परिवार नियोजन के काउंटर पर बड़ी संख्या में महिला स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थीं। सोमवार को जिला महिला अस्पताल में दो महिला नसबंदी हुई। पांच महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन लगवाया। दो को आईयूसीडी, नौ पीपीआईयूसीडी तथा 45 को गर्भनिरोधक गोली छाया से लाभान्वित किया गया।
सीएमओ ने बताया कि सोमवार से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत की गयी। यह पखवाड़ा 24 जुलाई तक मनाया जाएगा। इस दौरान आमलोगों को संवेदीकृत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पखवाड़ा के दौरान हर दिन सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) तथा हेल्थ वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) पर परिवार नियोजन के सभी साधनों का काउंटर बनाया जाएगा। प्रतिदिन पांच बजे ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) जिले को इसकी रिपोर्ट भेजेंगे ताकि यह रिपोर्ट समय से स्टेट आफिस को भेजी जा सके। नोडल अधिकारी पर ही पखवाड़ा के दौरान पर्याप्त मात्रा में गर्भनिरोधक सामाग्री एवं आवश्यक संसाधन (लाजिस्टिक) उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर से एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), आशा कार्यकर्ता एवं सामुदायिक स्तर के कार्यकर्ताओं से वितरण भी सुनिश्चित कराना है। परिवार नियोजन के सभी संसाधनों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करें।
परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी तथा एसीएमओ डॉ राजीव कुमार ने बताया कि फॅमिली प्लानिंग लोजीस्टिक पोर्टल के माध्यम से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को लाजिस्टिक की उपलब्धता तथा सामुदायिक गतिविधियों में एएनएम और आशा की भूमिका के लिए ब्लॉक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (बीसीपीएम) को जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें ही ब्लाक स्तर पर मानीटरिंग के लिए नामित किया गया है। उनके अधीन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (एचईओ), ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम), एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी हैं। उन्हें सूचित करना है कि इच्छुक महिला एवं पुरुष नसबंदी के लाभार्थियों का चिकित्सा इकाई में पंजीकरण कराकर ब्लाक स्तरीय नियत सेवा दिवसों पर अथवा जिला महिला /पुरुष चिकित्सालय भेजकर उन्हें लाभान्वित कराएं। जिला पुरुष चिकित्सालय में महिला एवं पुरुष नसबंदी की सेवाएं प्रतिदिन मिलतीं हैं। विश्व जनसंख्या दिवस संबंधी सभी गतिविधियां कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल जैसे सोशल डिस्टैंसिंग, मास्क पहनकर और सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए की जाएंगी।
एसीएमओ ने बताया कि जनपद के 518 स्वास्थ्य केन्द्रों पर कंडोम पेटिका (कंडोम बाक्स) की व्यवस्था की गयी है। शेष 71 स्वास्थ्य केन्द्रों पर इसकी स्थापना के निर्देश दे दिये गए हैं । कंडोम का इस्तेमाल साल दर साल बढ़ा है । वर्ष 2018-19 में 4,07,822 , वर्ष 2019-20 में 3,32,702, वर्ष 2020-21 में 3,38,547 कंडोम सरकारी क्षेत्र से इस्तेमाल हुए। जिले में वित्तीय वर्ष 2018-19 में 41 पुरुषों ने नसबंदी करवाई और वर्ष 2019-20 में 43 पुरुषों ने नसबंदी करवाई । वर्ष 2020-21 में 77 पुरुषों ने नसबंदी करवाई वहीं वर्ष 2021-22 में 78 पुरुषों ने नसबंदी करवाई है।
आश्रम की सम्पत्ति को लेकर हुआ था पुजारी पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार
जौनपुर। जिले के मछलीशहर थाने की पुलिस ने कबीर पंथी आश्रम के पुजारी पर जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्तों गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार यादव ने सहयोगियों के साथ आठ जुलाई की रात्रि सदगुरू कबीर आश्रम ग्राम रामपुर कटाहित पर पुजारी ध्यानदास उर्फ राजपाल सिंह पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त . सुबाष गौतम पुत्र पुद्दन गौतम निवासी गोहदा थाना सिकरारा व. शिवराज सिंह उर्फ पिन्कू पुत्र फुलसिंह निवासी रसधान थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात को ग्राम वारी पशु चिकित्सालय के पास से सोमवार को सवेरे गिरफ्तार किया गया। विवेचना से अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया तथा पता चला कि आश्रम की सम्पत्ति के उपभोग को लेकर अभियुक्तों द्वारा साजिश के तहत यह घटना कारित की गयी है, इसके पूर्व भी इनके द्वारा आश्रम पर करीब दो वर्ष तक कब्जा किया गया था । अभियुक्त सुबाष गौतम की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा घटनास्थल के पास से बरामद कराया गया ।
दो अलग -अलग गांव मे मारपीट चार घायल
जौनपुर। शाहगंज कोवाली क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में मामुली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ।
उसरहिया भांदी गांव निवासी राम सिजोर के (35)वर्षीय पुत्र मोनू व (23)वर्षीय पुत्र चंद्रेश व छब्बूलाल के (40)वर्षीय पुत्र छट्ठू लाल का मामुली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पडोसियों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया भुक्तभोगी घटना की सूचना पुलिस को देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ।वही क्षेत्र के ताखा पूरब गाँव निवासी राम चेत (60)पुत्र जस्सी को जमीनी विवाद को लेकर पडोसियों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया भुक्तभोगी घटना की सूचना पुलिस को दिया सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया
काफी दिनों से खामोश रहा बाबा का बुलडोजर गरजा, मुक्त हुई 50 लाख की जमीन
जौनपुर। काफी दिनों से खामोश रहा बाबा का बुलडोजर सोमवार को एक बार फिर से गरज उठा। सदर तहसील के बशारतपुर गांव में दबंगो द्वारा पोखरी जमीन पर कब्जा करके बनाये जा रहे मकान को ध्वस्त कर दिया। बुलडोजर चलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। इस जमीन की कीमत पचास लाख रूपये बतायी जा रही है।
एसडीएम सदर व ज्वाइंट मजिस्टेªट हिमांशु नागपाल ने बताया कि बक्शा थाना क्षेत्र के बशारतपुर गांव में ग्राम समाज की पोखरी गाटा संख्या 163 जिसकी भू भाग छह सौ वर्ग मीटर पर अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा था। इस अवैध निर्माण के चलते जल निकासील की भारी समस्या उत्पन्न हो रही थी। धारा 67 के तहत कार्रवाई करते हुए जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त करा दिया गया। कार्रवाई के समय तहसीलदार सदर पवन सिंह, बक्शा थाने की पुलिस समेत अन्य राजस्व के कर्मचारी मौजूद रहे। इस जमीन की कीमत पचास लाख रूपये है। कब्जा हटने के बाद अब उसकी खुदाई कराकर जल निकासी हेतू उपयोग में लिया जायेगा।
सोमवार, 11 जुलाई 2022
महिला ग्राम प्रधान पर प्राणघातक हमले की चौतरफा हुई निंदा आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग
राज्य सूचना आयुक्त का आगमन 12 को
सहकारी गन्ना / चीनी मिल समितियों के अंशधारक सदस्य गन्ना कृषकों को अंश प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम
_13 अगस्त को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन_
डीएम ने "खाद्य सचल प्रयोगशाला वैन' को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। जनपद में 16 जुलाई तक "खाद्य सचल प्रयोगशाला वैन' चलाएगी जन जागरूकता अभियान
रामेश्वर विश्वकर्मा बने पतञ्जलि युवा भारत के जिला महामंत्री :
जिलाधिकारी ने परिवार नियोजन जागरूकता रैली को किया रवाना_
रविवार, 10 जुलाई 2022
तीन अभियुक्तो से.दो मोटरसाइकिल असलहा व गाजा आदि सहित गिरफ्तार
सिंगरामऊ थाना की पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को धर दबोचा कब्जे से 03 चोरी की मोटरसाईकिल, दो अवैध तमंचा कारतूस व गांजा व नगद रुपये बरामद-
वरिष्ठ नागरिक स्वाभिमान समिति ने प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को किया सम्मानित :
गांवों में सफाई कर्मियों का पता नहीं , नालियां जाम
जौनपुर। प्रधानों की मिली भगत से सफाई कर्मी बिना काम किये वेंतन उठा रहे है और इसका खामियाजा ग्रामीणों को गंदगी और बदबू झेलने पर विवष हो रह है। जिले के सभी 21 विकास खण्डों में अधिकांष गांवों में सफाई व्यवस्था ध्वस्त है और प्रधान सफाई कर्मियों से लाभ लेकर उन्हे घर बैठने की छूट दे रही है इस पर न जनप्रतिनिधि ध्यान रहे है न सम्बन्धित अधिकारी इससे ग्रामीणों में रोष देखा जा रहा है।
मीरगंज क्षेत्र के गांवों में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता से सफाई व्यवस्था बदाहाल है। गांवों में तैनात सफाई कर्मियों की निगरानी की जिम्मेदारी बीडीओ व एडीओ पंचायत की है। कसेरवां, करियांव व बंधवा बाजार में सफाई कर्मी कभी दिखाई नहीं देते। नियमित सफाई न होने से बरसात में गांव की गलियों, बाजार व सड़कों पर गंदगी का अंबार है। नतीजतन गांवों में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है।
ग्रामीण मुकुंदी सोनी, सुरेश कुमार, हरि यादव, कृपाशंकर यादव, अशोक पाठक, लालजी विश्वकर्मा, मोहनलाल, सभापति समेत अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। इनका कहना है कि परिषदीय प्रधानाध्यापक स्वयं के खर्च पर मजदूर लगाकर विद्यालय परिसर की सफाई कराते हैं। इसके बावजूद भी ग्राम प्रधान की तरफ से उनके मस्टररोल पर हस्ताक्षर कर दिया जाता है। एडीओ पंचायत कहते है कि सफाई कर्मियों के काम की निगरानी प्रधान की है प्रधान को न आने वाले सफाई कर्मियों की रिपोर्ट देनी चाहिए।
शनिवार, 9 जुलाई 2022
डीएम एसएसपी कोतवाली थाने पर सुनी फरियादियों की फरियाद
प्रत्येक थाने पर जन सूचना अधिकारी किए गए नियुक्त- एसएसपी
गोरखपुर में 36 प्रतिशत लेखपालों की कमी,879 की जगह 563 लेखपाल तैनात
डीएम और एसएसपी ने मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण
_त्योहारों के दौरान जनपद ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत अधिकारी अथवा कर्मचारी जिला मजिस्ट्रेट के पूर्वानुमति के बिना नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय_
_डीएम ने की बकरीद त्योहार मनाए जाने को लेकर जनपद में शान्ति व्यवस्था तथा त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के 47 संवेदनशील स्थलों पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती_
कथित तांत्रिक ने दो भाईयों के बीच बोया नफरत का जहर,छोटा भाई बड़े के खून का हुआ प्यासा
जलालपुर थाना क्षेत्र के तालामझवारा गांव निवासी लालजी ने बताया कि उसके छोटे भाई अजय की साइकिल गत माह 19 जून को कहीं गायब हो गई है। साइकिल का पता लगाने के लिए अजय ने एक कथित तांत्रिक का सहारा लिया। तांत्रिक ने अजय को बताया कि उसकी गायब साइकिल उसी के बड़े भाई लालजी के घर में मौजूद है।तांत्रिक की बात को मानकर अजय 3 जुलाई को मेरे घर में घुस गया और मुझे मारपीट जब घर में अजय को साइकिल नहीं मिली तो उसने मेरा बाइक अपने घर लेकर चला गया और बाइक ने देने की जिद पर अड़ गया। मेरे द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मेरी बाइक वापस करा दी और अजय को किसी भी प्रकार का विवाद न करने का हिदायत देकर कर छोड़ दिया। आरोप है कि लालजी जैसे ही थाने से अपने घर पहुंचा तो अजय ने तीन चार लोग को लेकर लालजी पर हमला बोलना चाहा लालजी किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से भाग निकला। लालजी ने थाने पर सूचना दिया परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसकी पत्नी ने अपने पति की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई।
खून के प्यासे छोटे भाई की डर से लालजी नहीं जा रहा है घर।
लालजी का छोटा भाई अजय तांत्रिक के बातों में पूरी तरह से फंस चुका है उसे अभी भी शक है कि उसकी साइकिल उसके बड़े भाई ने ही गायब कराया है। लालजी की माने तो उसके छोटे भाई ने कसम खाया है कि जब से वह मुझे जान से मार नहीं लेगा तब से वह चैन से नहीं बैठेगा। लालजी ने बताया कि करीब एक हफ्ता हो गया मैं अपने घर नहीं गया हूँ किसी तरह इधर -उधर की दुकानों से चाय ब्रेड खा कर खुले आसमान के नीचे सोकर अपनी जीवन बिता रहा हूं। थाने से मुझे कोई मदद नहीं मिल रही है।
पत्नी ने कहा हफ्तों से भूखे हैं मेरे पति, उनको नहीं मिल रहा है किसी का सहारा
लालजी की पत्नी दुर्गावती ने बताया कि मेरे पति राजगीर का काम करते हैं और मैं उनके साथ मजदूरी करती हूं बड़े बेटे की मौत पहले ही हो चुकी है और छोटा बेटा जबसे कुएं में गिरा है उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती । परिवार का जीविका चलाने में एक पति का हि मात्र सहारा है पति के न रहने से मुझे भी काम नही मिल रहा है हम लोग भी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। पति हमारे बहुत ही सीधे हैं और देवर हमारे बहुत ही खतरनाक है जिसकी वजह से वह डरते रहते ही रहते हैं। तांत्रिक ने जिस कदर दोनो भाइयों के बीच नफरत का बीज बोया है हमें लगता है कि कोई बड़ी घटना न हो जाए। जलालपुर पुलिस ने जब मेरे पति की मदद नहीं की तो मैंने पुलिस अधीक्षक से पति की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है।
डीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक , दिया यह निर्देश
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को दिलाया जाए। मासिक समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई अधिकारी से कुडैला डैम, कमसिन डैम की साफ-सफाई की जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि टीम द्वारा डैमों की सफाई का भौतिक सत्यापन कराया जाए।
अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से विद्युत के संबंध में वित्तीय वर्ष में कितनी शिकायतें प्राप्त हुई है और कितने का निस्तारण हुआ है उसकी जानकारी उपलब्ध रखें और विद्युत संबंधी शिकायतों का निस्तारण करें। विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। लोकल फाल्ट को कम किया जाए। ट्रांसफार्मर के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि कहीं से शिकायत प्राप्त होती है तो अतिशीघ्र कार्यवाही की जाए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि प्रत्येक सप्ताह बिजली की स्थिति की समीक्षा वह स्वयं करें और अभियान चलाकर विद्युत चोरी को समाप्त की जाए।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड से ददरा बाईपास मड़ियाहूं के बारे में जानकारी प्राप्त की और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराये जाने के निर्देश दिये।
उपनिदेशक कृषि से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी प्राप्त की और ई-केवाईसी के संबंध में निर्देशित किया कि 31 जुलाई 2022 के पूर्व ई-केवाईसी को शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं। उन्होंने खाद्य बीज की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि पीएम फसल बीमा योजना लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 राजेश कुमार से निराश्रित गोवंश, हरे चारे, भूसा दान के बारे में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि भूसा दान करने की अपील करें। निराश्रित गोवंशो की जियो टैगिंग करा ले। बृहद गौ-संरक्षण केंद्र का निर्माण पूर्ण करें। सप्ताहिक भ्रमण करें और गो-आश्रय स्थल की देखरेख करें। उन्होंने हरे चारे, पानी, छायादार स्थान आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्र में छुट्टा पशु, जानवर को पकड़कर गौशाला केंद्र में स्थापित करें, यह कार्य अभियान चलाकर किया जाए और जिसके द्वारा पशुओं को छोड़ा जाता है उस पर पेनाल्टी/जुर्माना लगाया जाए।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह को निर्देशित किया कि अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता, दवा, नर्स, एएनएम, जीएनएम की उपलब्धता सुनिश्चित कराये और आकस्मिक निरीक्षण भी करे।
उन्होंने आयुष्मान कार्ड ऑफलाइन, ऑनलाइन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की और और निर्देशित किया अभियान चलाकर इसको शत-प्रतिशत किया जाए। जिलाधिकारी ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि सीएचसी, पीएचसी की स्थिति अच्छी की जाए और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था उपलब्ध रहे।
जिलाधिकारी ने टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया की जेई प्रथम, जेई द्वितीय, कोविड वैक्सीनेशन अन्य टीकाकरण को शत-प्रतिशत लगवाये जाये।
जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि सामुदायिक शौचालय को शत-प्रतिशत क्रियान्वयन कराएं। मॉडल शौचालय के रूप में स्थापित करें। स्कूल, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र आदि के कायाकल्प की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि पंचायत भवन में नियमित रूप से पंचायत सहायक, पंचायत सचिव, लेखपाल, प्रधान रोस्टर वाइज पंचायत भवन में बैठे और पंचायतों द्वारा चलाई जा रही समस्त प्रकार की योजनाओं की जानकारी विवरण दीवाल पर लिखवा दें और इसकी मानिटरिंग डीपीआरओ स्वयं करें।
उन्होंने सिचाई विभाग से रिबोर के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि किस गांव में कितना रिबोर हुआ है उसका रिकॉर्ड रखे और भौतिक सत्यापन कराएं।
प्रधानमंत्री आवास शहरी, ग्रामीण की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की और पीओ डूडा को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित की जा रही सड़कों की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने डिजिटल ट्रांजैक्शन के संबंध में पीओ डूडा को अभियान चलाकर इसकी वृद्धि किये जाने का निर्देश दिया और क्यूआर कोड को जितने लोगों द्वारा जारी किया जा रहा है उनसे डिजिटल द्वारा पैसे प्राप्त किए जाने के निर्देश दिये। एनआरएलएम के संबंध में जानकारी प्राप्त की और डीसी एनआरएलएम कि खराब प्रगति होने के कारण कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितने भी पौधे लगाए जा रहे हैं उसकी देखभाल सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने मत्स्य अधिकारी से मत्स्य पालन हेतु तालाबों का आवंटन के संबंध में जानकारी प्राप्त किया और निर्देशित किया कि तालाबों के आवंटन में पारदर्शिता के रूप में किया जाए।
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को सामूहिक विवाह, पेंशन का सत्यापन शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कौशल विकास योजना से सम्बन्धित श्रमिकों के पंजीकरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की और सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रमिकों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित कराएं, जिससे श्रमिकों को लाभ मिले, इसमें जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग अवश्य लें।
जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान चलाकर शहर एवं नगर पालिका/नगर पंचायतों में साफ-सफाई के कार्य, प्लास्टिक जब्तीकरण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क पर कही भी प्लास्टिक न दिखे।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारियों के पास उनके विकासखंड में चल रहे निर्माण कार्यों की सूची अवश्य होनी चाहिए।
उप निदेशक कृषि को निर्देश दिया कि बीज वितरण के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार कराये और ब्लॉकों में अच्छे किसान का नाम दीवारों पर लिखवाया जाए एवं अन्य विभागों के अच्छे कार्यों की बुकलेट तैयार करें, जिन्हें देखकर अन्य लोग भी प्रेरित हो।
जिलाधिकारी द्वारा नमामि गंगे के तहत चल रहे एच.टी.पी. प्रोजेक्ट एवं घाट के सुंदरीकरण के प्रगति की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया कि समय से कार्य पूर्ण कराये। जिलाधिकारी के द्वारा गेहूं क्रय केंद्रों की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, जिला विकास अधिकारी बी.बी. सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
भूकम्प आपदा पर संयुक्त टीम नें किया मॉक अभ्यास
जौनपुर । आपदा जोखिम नियुनीकरण हेतु उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के हितधारकों के साथ कमान्डेंट मनोज कुमार शर्मा के कुशल दिशा-निर्देशन में 11 एनडीआरएफ वाराणसी की टीमें विभिन्न एजेंसियों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए संयुक्त मॉक अभ्यास का आयोजन कर रही हैं, उसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय, विकास भवन, में 11 एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट स्वराज कमल के अगुवाई में जिला प्रशासन जौनपुर एवं अन्य हितधारकों द्वारा संयुक्त रूप से भूकंप पर एक मॉक अभ्यास आयोजित किया गया।
मॉक अभ्यास के दौरान भूकंप पर एक परिदृश्य को चित्रित किया गया, जिसमें कलेक्ट्रेट कार्यालय, विकास भवन की एक इमारत ढह गई और कुछ कर्मचारी जख्मी हालत में फंस गए। तदनुसार, ई ओ सी (इमेरजेन्सी आपरेशन सेटर) को घटना के बारे में सूचित किया गया, जिसने एनडीआरएफ के नियंत्रण कक्ष एवं सभी संबंधित हितधारकों को आपात प्रतिक्रिया के लिए सूचित किया। एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने से पहले सतही पीड़ितों को प्रथम उत्तरदाताओं ने सुरक्षित निकाल लिया। घटना स्थल पर पहुंचने पर एनडीआरएफ की टीम ने प्रारंभिक आकलन किया और एक साथ ऑपरेशन का बेस, कमांड पोस्ट, मेडिकल पोस्ट, कम्युनिकेशन पोस्ट स्थापित किए गए। आकलन के तुरंत बाद टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कटिंग उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए इमारत में क्षैतिज पहुँच बनाकर गंभीर रूप से फंसे पीड़ितों को बचाया। दूसरी मंजिल में फंसे अन्य पीड़ितों को विभिन्न रस्सी बचाव तकनीकों से बचाया गया।
पीड़ितों को मेडिकल एजेंसियों द्वारा अस्पताल पूर्व उपचार देने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। यह पूरा मॉक अभ्यास इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया था और पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया। सांसद श्याम सिंह यादव , जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सहानी, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व रामप्रकाश, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट की मौजुदगी में आयोजित किया गया तथा अन्य हितधारकों मे डीडीएमए, पुलिस, पीएसी, अग्नि शमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मीडिया कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
बलराम अध्यक्ष एवं कृतिका उपाध्यक्ष एवं सूचना प्रसारण मंत्री बनी
नवोदय विद्यालय में चयनित छात्रों को किया गया सम्मानित कठिन परिश्रम ही सफलता की सीढ़ी : अनमोल जायसवाल
विद्या भारती के पूर्व छात्रों का संगठन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड सबसे बड़े पूर्व छात्रों के संगठन के रूप में दर्ज- प्रशांत
. समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का आज निधन
शुक्रवार, 8 जुलाई 2022
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद आया सैलाब कई लोगों को अपने साथ बहाकर ले गया। अभी तक इसमें 5 यात्रियों की मौत
30 जून से शुरू हुई बाबा अमरनाथ की यात्रा आज शाम तक सब सही चल रहा था। लेकिन शाम 5:30 बजे अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की दुखद घटना हुई। बादल फटने के बाद आया सैलाब कई लोगों को अपने साथ बहाकर ले गया। अभी तक इसमें 5 यात्रियों की मौत बताई जा रही है। कई लोग लापता हैं। बताया जा रहा है कि इसकी संख्या अभी और बढ़ सकती है। मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।


फिलहाल अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। बादल फटने के बाद सैलाब टैंटों के बीच से बहने लगा था, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच हाहाकार मच गया। इसकी चपेट में कई लोग आ गए थे। राहत और बचाव कार्य में जुटीं टीमें वहां देख रही हैं कि कुछ लोग बह तो नहीं गए। जानकारी के मुताबिक, यहां बालटाल का रास्ते पर भी आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीम लगाई थी। वहां मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। मौके की जानकारी पाकर केंद्रीय गृह मंत्रालय भी सक्रिय हो गया है।





