Good Daily News...


शनिवार, 9 जुलाई 2022

_डीएम ने की बकरीद त्योहार मनाए जाने को लेकर जनपद में शान्ति व्यवस्था तथा त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के 47 संवेदनशील स्थलों पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती_




 _08 अधिकारी आरक्षित मजिस्ट्रेट के रूप में  जनपद मुख्यालय पर रहेंगे तैनात_ 


देवरिया  09 जुलाई। जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ईद-उल-जुहाँ (बकरीद) का त्योहार चन्द्रदर्शन के अनुसार 10 जुलाई को मनाए जाने को लेकर जनपद में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के 47 संवेदनशील स्थलों पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की  है तथा इसके अतिरिक्त 08 अधिकारीगण आरक्षित मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किये है, जो उक्त पर्व पर मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे, जिनकी ड्यूटी आवश्यकतानुसार लगाई जाएगी।
        जिलाधिकारी ने समस्त उप जिला मजिस्ट्रेटगण को निर्देशित किया  है कि वे अपने तहसील अन्तर्गत पड़ने वाले समस्त ईदगाहों का भ्रमण कर ईदगाह स्थल पर जाने वाले मार्गों की सफाई एवं यदि कोई अतिक्रमण हो तो उसे हटवाने का कार्य मुख्य त्योहार के पूर्व ही कर लें। ईदगाहों पर पानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था का प्रबन्ध नगर पालिका परिषदों / नगर पंचायतों / ग्राम पंचायतों के सहयोग से समय से पूर्व करा लें तथा आवश्यकतानुसार तहसील कर्मियों की तैनाती अपने स्तर से कर लें। पुलिस अधीक्षक अपराधी एवं शरारती किस्म के अराजक व्यक्तियों द्वारा समप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर इनके विरूद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही करेंगे तथा सभी थानाध्यक्षों को नामित मजिस्ट्रेटगण से उनके दूरभाष पर सम्पर्क कर संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कराने तथा पुलिस बल एवं उप निरीक्षक की तैनाती करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करें। तैनात नामित समस्त मजिस्ट्रेटगण मुख्य पर्व के पूर्व थाना स्थानीय के सहयोग से तैनाती स्थल / ईदगाह स्थलों का भ्रमण कर लेंगे तथा तैनाती स्थलों के अतिरिक्त आस-पास के स्थलों पर भी सतर्क दृष्टि रखेंगे तथा किसी भी अपरिहार्य स्थिति में अधोहस्ताक्षरी, पुलिस अधीक्षक, देवरिया अथवा अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्र०)/अपर पुलिस अधीक्षक, देवरिया के दूरभाष पर सम्पर्क कर निर्देश प्राप्त करेंगे।
         तैनात नामित समस्त मजिस्ट्रेटगण मुख्य पर्व के पूर्व थाना स्थानीय के सहयोग से तैनाती स्थल / ईदगाह स्थलों का भ्रमण कर लेंगे तथा तैनाती स्थलों के अतिरिक्त आस-पास के स्थलों पर भी सतर्क दृष्टि रखेंगे तथा किसी भी अपरिहार्य स्थिति में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, देवरिया अथवा अपर जिला मजिस्ट्रेट ( प्र०)/अपर पुलिस अधीक्षक, देवरिया के दूरभाष पर सम्पर्क कर निर्देश प्राप्त करेंगे। उपरोक्त स्थल पर तैनात मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधीक्षक, देवरिया पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करेंगे। उक्त के अतिरिक्त पृथक से सेक्टर स्कीम लागू किया जायेगा।
        जिलाधिकारी ने बताया है कि  इस पर्व पर मुस्लिम समुदाय द्वारा बकरीद पर्व के अवसर पर नमाज समाप्त होने के बाद अपने अपने घरों पर कुर्बानियां दी जाती है तथा कुछ स्थानों पर सामूहिक रूप से कुर्बानियां दी जाती है। 
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789