Good Daily News...


सोमवार, 11 जुलाई 2022

सहकारी गन्ना / चीनी मिल समितियों के अंशधारक सदस्य गन्ना कृषकों को अंश प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम

   देवरिया  11 जुलाई। प्रदेश सरकार के 100 दिन के कार्ययोजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आज लोक भवन, लखनऊ में सहकारी गन्ना / चीनी मिल समितियों के अंशधारक सदस्य गन्ना कृषकों को अंश प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण गाँधी सभागार, विकास भवन, देवरिया में किया गया।
       मा. मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि आज किसान अपने स्मार्ट फोन से अपनी पर्ची प्राप्त करके अपने गन्ने की सप्लाई सीधे चीनी मिलों को कर रहा है, जिससे गन्ना माफियाओं का नामोनिशान गन्ना विभाग से मिट गया है। पिछले पाँच सालों में एक लाख 77 हजार करोड़ रूपये का गन्ना मूल्य सीधे गन्ना किसानों के बैंक खातों में भेजा गया है एवं इस वर्ष का गन्ना मूल्य भुगतान भी पेराई सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व करने के लिये सरकार प्रयासरत है। मा. मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं का निस्तारण पूरी गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ करने के लिये सरकार संकल्पित है। गन्ना किसानों के समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। 
     इसी क्रम में जनपद देवरिया के अंशधारक सदस्य गन्ना कृषकों को अंश प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम विकास भवन देवरिया के गाँधी सभागार में रवीन्द्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें कुल 100 गन्ना कृषकों को अंश प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
        मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद देवरिया पहले चीनी का कटोरा कहा जाता था परन्तु चीनी मिलों की हठधर्मिता एवं गन्ना मूल्य का समय से भुगतान न करने के कारण जनपद के कृषकों की गन्ने की खेती के प्रति रूचि कम होती गयी और गन्ना क्षेत्रफल कम होने के कारण चीनी मिलें बन्द हो गयी। वर्तमान में प्रदेश सरकार की सकरात्मक सोच एवं गन्ना किसानों के समस्याओं के तत्काल निस्तारण के दृष्टिगत कृषकों में गन्ना बुवाई के प्रति उत्साह बढ़ा है जिसके द्वारा एक बार पुनः भविष्य में जनपद देवरिया चीनी का कटोरा बनने की ओर अग्रसर हैं। अंश प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया द्वारा गन्ना कृषक राजवंशी, राजबहादुर सिंह,  मौना देवी, योगेन्द्र मणि अम्बरीश मणि, आदि कृषकों को अंश प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में जिला गन्ना अधिकारी, देवरिया आनन्द कुमार शुक्ल द्वारा मुख्य विकास अधिकारी एवं उपस्थित समस्त गन्ना कृषकों को धन्यवाद देते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया।
     उक्त अवसर पर जिला विकास अधिकारी, देवरिया रविशंकर राय,  धनीराम, बीज उत्पादन अधिकारी, देवरिया, डा. अनुज कुमार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, बैतालपुर सुभाष चन्द्र सुमन, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, देवरिया एवं अन्य गन्ना समितियों के सचिवों के साथ गन्ना विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789