Good Daily News...


सोमवार, 11 जुलाई 2022

डीएम ने "खाद्य सचल प्रयोगशाला वैन' को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। जनपद में 16 जुलाई तक "खाद्य सचल प्रयोगशाला वैन' चलाएगी जन जागरूकता अभियान

  

  देवरिया 11 जुलाई। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा गोरखपुर मंडल  हेतु आवंटित एसएसडब्ल्यू को रोस्टर अनुरूप (दिनांक 11जुलाई 2022से 16जुलाई 2022 तक ) जनपद  देवरिया आगमन के उपरांत खाद्य जागरूकता, खाद्य विश्लेषण एवं स्वस्थ भोजन सही पोषण के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम हेतु  शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर व जानकारी लेकर रवाना किया गया। 
   इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि एफएसडब्ल्यू  भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रहे कार्यक्रम इट राइट इंडिया की एक प्रमुख कड़ी है तथा इसके माध्यम से समस्त भारत में खाद्य पदार्थों मे अपमिश्रण तथा सुरक्षित खाद्य के बारे में जन सामान्य एवं खाद्य कारोबार कर्ताओं को जागरूक किया जाना है। 
         आज जनपद के शहरी क्षेत्रों में सर्वप्रथम देवरिया बस स्टैंड पर एसएसडब्ल्यू के माध्यम से कुल 17 खाद्य पदार्थों के विश्लेषण किए गए जिसमें मिठाइयों, मसालों, खाद्य तेलों , दूध एवं अन्य पदार्थों के विश्लेषण किए गए तथा विश्लेषण के उपरांत परिणामों से अवगत भी कराया गया और जन सामान्य और खाद्य कारोबार करताओ को खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण को कैसे और किस प्रकार रोका जा सकता है इस बारे में जागरूक किया गया। 
17 नमूनों में कुल तीन मिठाई के नमूने में स्टार्च की मात्रा प्राप्त हुई तथा दूध के  एक नमूने में पानी की मात्रा प्राप्त हुआ। 
     इसी प्रकार दूसरे पड़ाव देवरिया रेलवे स्टेशन पर कुल 22 खाद्य पदार्थों का विश्लेषण किया गया ,जिसमें मिर्च पाउडर में वाह्य पदार्थ पाया गया तथा बेसन में अन्य स्टार्च (मटर का आटा)की मिलावट प्राप्त हुई ,रेलवे स्टेशन पर उपस्थित जन समूह एवं पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों के समूह को खाद्य सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स बताए गए तथा कम तेल, कम चीनी व कम नमक हेतु उन्हें सजग किया गया एवं खाद्य पदार्थों के लेवल पढ़ना एक जरूरी आदत बनाया जाए और उनके माध्यम से यह संदेश जनसामान्य में भी प्रेषित किया जाए। 
      इसी  प्रकार परशुराम चौराहे पर भी कुल 6 खाद्य पदार्थों के नमूनों का विश्लेषण किया गया एवं जन सामान्य तथा खाद्य कारोबार कर्ताओं को जागरूक किया गया इस प्रकार आज कुल 45 नमूनों का विश्लेषण किया गया जिसमें 36 नमूने पास हुए तथा 9 नमूने फेल हुए।
      कल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के सदर तहसील में FSW भ्रमण करेगी।
   कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में अजीत त्रिपाठी खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया , सन्दीप श्रीवास्तव एवं रंजन श्रीवास्तव द्वारा सहयोग किया गया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789