Good Daily News...


मंगलवार, 12 जुलाई 2022

सीडीओ ने अन्त्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के संबंध में की समीक्षा 53 जन सेवा केंद्रों की आईडी निरस्त करने का दिया निर्देश आयुष्मान कार्ड बनाने में नहीं ले रहे थे रुचि


देवरिया12 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा अन्त्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के संबंध में समीक्षा की गयी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में समस्त अन्त्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है तथा समस्त ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली स्थल पर ही आयुष्मान का कैम्प लगाया जाना है। 
      आयुष्मान कार्ड कम बनने की वजह से जनपद के समस्त 16 ब्लाकों पर तैनात आरोग्य मित्रों को बैठक में बुलाया गया था जिसमें विकास खण्ड-सलेमपुर, भागलपुर, लार, रामपुरकारखाना एवं पथरदेवा के आरोग्य मित्र उपस्थित नहीं हुए जिसके संबंध में उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया  कि अनुपस्थित आरोग्य मित्रों को सेवा समाप्ति करने हेतु उनके एजेंसी को अवगत करायें। इस कार्य में जनसेवा केन्द्रों द्वारा रूचि न लिये जाने के कारण जनपद में 53 जन सेवा केन्द्रों की आई०डी० समाप्त करने हेतु अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को अवगत कराया गया। 
      बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में 09 कैम्प इस प्रकार समस्त विकास खण्डों में प्रतिदिन कुल-144 कैम्प लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। प्रत्येक सी०एस०सी० आरोग्य मित्रों से प्रत्येक कैम्प पर 100-100 आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जहाँ 100 से कम अन्त्योदय कार्डधारक हैं उनका शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिये गये। इन कैम्पों को प्रतिदिन रोस्टर के अनुसार लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। यह भी निर्देशित किया गया कि कंट्रोल रूम में संबंधित विभाग के एक कर्मचारी अवश्य बैठें ताकि कहीं कोई समस्या आती है तो उसका त्वरित समाधान कर सके।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789