Good Daily News...


सोमवार, 11 जुलाई 2022

जिलाधिकारी ने परिवार नियोजन जागरूकता रैली को किया रवाना_

   
   देवरिया 11 जुलाई। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में परिवार नियोजन से जुड़ी जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि भारत के मानव संसाधन और प्राकृतिक संसाधन के मध्य तालमेल स्थापित होना आवश्यक है। इसके लिए भारत सरकार परिवार नियोजन के संबंध में कई योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। सरकार द्वारा छोटा परिवार सुखी परिवार की धारणा को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
      परिवार नियोजन के कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी अधिक है। पुरुषों को भी इसके लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने परिवार नियोजन के संबन्ध में चलाए जा रहे नसबंदी कार्यक्रमों में भागीदारी करने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसंख्या को लेकर परंपरागत नजरिए में बदलाव लाने की भी आवश्यकता है। जनसंख्या सिर्फ बोझ नहीं है, बल्कि एक संसाधन भी है। भारत के पास डेमोग्राफिक डिविडेंड उपलब्ध है, जो अन्य देशों की तुलना में एडवांटेज देता है। जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में हम उन गलतियों को बिल्कुल न दोहराएं, जिन्हें हाल के दिनों में कई देशों में देखा गया है। जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से निकलकर सीएमओ कार्यालय तक पहुँची। इस दौरान जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी, जिला बचत अधिकारी अमित कुमार सहित विभिन्न अधिकारी एवं नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक मौजूद थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789