_शासकीय अवकाश के दिन भी जनपद मुख्यालय पर रहकर अपने शासकीय दायित्वों के अतिरिक्त शांति व्यवस्था कराएं सुनिश्चित_
अवकाश हेतु डीएम से लेनी होगी लिखित अनुमति_
देवरिया 09 जुलाई।जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने माह जुलाई से अगस्त अगस्त के मध्य पडने वाले/मनाए जाने वाले त्योहारों के दौरान जनपद ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत समस्त विभागाध्यक्षों /कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि बिना लिखित अनुमति के कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और साथ ही साथ समस्त शासकीय अवकाश पर भी मुख्यालय पर बने रहेंगे। इस आदेश को वे अपने अधीन अधिकारी एवं कर्मचारी पर लागू कराना सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश 15 अगस्त तक प्रभावी रहेगा।
जिलाधिकारी ने बताया है कि विगत माह में आसामाजिक तत्वों द्वारा प्रदेश में सामाजिक सौहार्द खराब करने व अशांति फैलाने का प्रयास किया गया है शासन के निर्देश पर सेक्टर स्कीम लागू कर शांति व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है, आगामी त्यौहार जैसे बकरीद, श्रावण मास के पड़ने वाले सोमवार, रक्षाबंधन, मोहरंम आदि पर शांति व्यवस्था के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि बनाए रखने की आवश्यकता है। माह जुलाई एवं अगस्त 2022 में आसन्न त्योहारों के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद के समस्त अधिकारीगण के द्वारा जिला मजिस्ट्रेट की पूर्वानुमति के बिना मुख्यालय नही छोड़ेंगे। जनपद के समस्त अधिकारी जनपद मुख्यालय / मुख्यालय पर रहकर अपने शासकीय दायित्वों के अतिरिक्त शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें