Good Daily News...


शुक्रवार, 8 जुलाई 2022

त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस व्यवस्था रहेगी चुस्त दुरूस्त -एसएसपी. नई परम्परा लागू करने की अनुमति नही होगी, परम्परागत व्यवस्था रहेगी


गोरखपुर। अपर जिलाधिकारी नगर विनीत कुमार सिंह ने कहा कि त्यौहारो को परम्परागत तरीके से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ढंग से आपसी मेल मिलाप के साथ मनाया जाये। प्रशासन त्यौहारों को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कटिबद्ध है और इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
उक्त बातें अपर जिलाधिकारी नगर ने एनेक्सी सभागार में आयोजित ईदुज्जुहा (बकरीद) पर्व एंव श्रावण मास मेला/कांवर यात्रा को शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद शांति एंव सद्भावना समिति की बैठक की बैठक मंे कहा। इस अवसर पर उन्होंने साफ सफाई, गढ़ामुक्त सड़कें, ढीले एंव जर्जर तार/पोल को ठीक करने के साथ ही अनवरत रूप से जलापूर्ति/विधुत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाये।
अपर जिलाधिकारी ने नगरनिगम से कहा कि नालियों की सफाई कराने के पश्चात उसके मलबों को शीघ्र हटा दें तथा कुरबानी के बाद जानवरों के अवशेष का निस्तारण शहर से बाहर करें तथा ट्रालियों को ढक कर ले जाया जाये। स्वास्थ्य विभाग सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर जीवन रक्षक दवाये तथा स्टाफ की उपलब्धता निरन्तर बनाये रखें ताकि आवश्यकतानुरूप स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सके।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर ने बताया कि त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रहेगी। नई परम्परा लागू करने की अनुमति नही होगी, परम्परागत व्यवस्था रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पीस कमेटी एक ऐसी संस्था होती है जो पूरे जनपद/शहर में आयोजित होने वाले त्यौहारो को सकूशल ढंग से सम्पन्न कराने में अपनी अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि त्यौहार हमेशा एक दूसरे से खुशिया बाटने का अवसर होता है। इसमें मादक पदार्थो का सेवन कदापि न किया जाये,  त्यौहारो को सकूशल सम्पन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी होती है और हम सभी को अपने जिम्मेदारियो का निर्वहन पूरी तत्परता के साथ करना चाहिए। उन्होंने थानावार शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश सभी थानाध्यक्षों को देते हुए कहा कि वे अपने अपने क्षेत्रों में निरन्तर निगरानी रखें। तथा जाम की समस्या उत्पन्न न होने पाये इसके लिए टैªफिक व्यवस्था चुस्त हो।
बैठक में नगर मजिस्टेªट अंजनी कुमार सिंह एसपी सिटी कृष्ण बिश्नोई, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी अपर एसडीएम शिवम एसीएम विनय पांडेय क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश सिंह क्षेत्राधिकारी कैंट श्यामदेव क्षेत्राधिकारी कोतवाली विमल कुमार सिंह अन्य पुलिस अधिकारी व एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों के साथ शांति समिति के सदस्य डा0 अजीज अहमद, डा0 सुधाकर पाण्डेय, सरदार बलवीर सिंह, शाकिर अली सलमानी, आदिल अमीन, आदि उपस्थित रहे
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789