देवरिया। रुद्रपुर स्थानीय ग्रामसभा रामचक में स्थित विद्यालय प्रत्युष विहार में शनिवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। तथा नवोदय विद्यालय में चयनित विद्यालय के दो छात्र राजवीर यादव व सिद्धार्थ कुमार को फूल मालाओं व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि के रूप विद्यालय के पुरातन छात्र ई0 अनमोल जायसवाल ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । ततपश्चात विद्यालय की छात्रा निधि गौतम, अनुजा सिंह, प्रीति यादव, मुस्कान यादव, कशिश गौतम व अनुराधा ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया । प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने आये हुए अतिथियों को माला पहनाकर व सम्मान-पत्र देकर स्वागत किया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ई0 अनमोल जायसवाल ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि लक्ष्य तय करके कड़ी मेहनत की जाए, तो सफलता जरूर मिलेगी । विद्यालय के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने कहा कि वह स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक माहौल बनाने के लिए प्रयासरत हैं, जिससे स्कूल के बच्चे नाम रोशन कर सकें। उन्होंने बताया कि अब तक इस विद्यालय से सौ से अधिक बच्चे नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल व विद्याज्ञान स्कूल में चयनित हो चुके हैं । उन्होंने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों व विद्यार्थियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। समारोह को पूर्व प्राचार्य रामाश्रय सिंह, डॉ0 अशोक कुमार सिंह, विकास गौतम, प्रेम कुमार मुफलिस, संजय कुमार यादव तथा विश्वविजय त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया । कार्यक्रम का संचालन तारकेश्वर विश्वकर्मा तथा अध्यक्षता कपिलदेव विश्वकर्मा ने किया । इस दौरान रामप्रवेश भारती, श्यामसुन्दर यादव, सोनू गुप्ता, राकेश कुमार यादव, राजीव कुमार, अभिषेक विश्वकर्मा, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, गौतम शर्मा, विजय बहादुर सिंह, महक बरनवाल, सुरेश प्रसाद, अजय गोंड, निवेदिता गुप्ता, प्रशांत कुमार सिंह सहित सभी छात्र/छात्राएं मौजूद रहे ।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें