Good Daily News...


शुक्रवार, 8 जुलाई 2022

समस्त तहसीलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मध्यान्ह भोजन का किया गया निरीक्षण मध्यान्ह भोजन का नमूना लेकर विश्लेषण हेतु किया गया प्रेषित



देवरिया08 जुलाई। आयुक्त ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में  प्राथमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के परीक्षण  तथा पके पकाए  भोजन की  गुणवत्ता जांच करने हेतु एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में आज जनपद के समस्त तहसीलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मध्यान्ह  भोजन का निरीक्षण किया गया एवं पके पकाए भोजन का नमूना लेकर विश्लेषण हेतु प्रेषित किया गया। 
          विस्तृत विवरण में सलेमपुर तहसील के उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेस  कुमार द्वारा तहरी का नमूना संग्रह  कर  उपस्थित 67 विद्यार्थियों को खाद्य संरक्षा एवं स्वस्थ खानपान की आदतों के बारे में  जागरूक किया गया।
  इसी प्रकार सदर तहसील के मेहरा पुरवा में रोस्टर  अनुरूप तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए कुल 76 विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल द्वारा जागरूक किया गया। 
    बरहज तहसील के ब्रह्म कुंड प्राथमिक विद्यालय में तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव द्वारा कुल 40 विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा के टिप्स बताए गए। 
   रुद्रपुर तहसील के गढ़पुरवा प्राथमिक विद्यालय में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा तहरी का  नमूना एकत्रित करते हुए 40 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। 
    भाटपार रानी तहसील में खाद्य  सुरक्षा अधिकारी अजीत त्रिपाठी द्वारा प्राथमिक विद्यालय बेलपारपंडित में तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए 105 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया तथा इसी तहसील के जासुई प्राथमिक विद्यालय में तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए 65 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। 
       उपरोक्त कार्यवाही में कुल छह मध्यान्ह भोजन के नमूने एकत्रित किए गए तथा कुल 353 विद्यार्थियों को खाद्य संरक्षा के पहलुओं से अवगत कराया गया। 
  
Share:

किसान सम्मान दिवस के लिए अधिक उत्पादन के आधार पर पुरस्कार हेतु कृषकों का किया जाएगा चयन पंजीकरण तथा पुरस्कार वितरण की प्रक्रियाओं हेतु समय सारिणी निर्गत



देवरिया  08 जुलाई। उप कृषि निदेशक राकेश कुमार ने बताया है कि खरीफ 2022-23 के फसलों में किसान सम्मान दिवस के लिए अधिक उत्पादन के आधार पर कृषकों का चयन जनपद में गठित चयन समिति द्वारा किया जायेगा। साथ ही प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कृषकों को जिलाधिकारी के माध्यम से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है। 
    किसान के चयन के संबंध में उन्होंने बताया है कि फसल प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक कृषकों को निदेशालय द्वारा निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर समयान्तर्गत इस कार्यालय में रू० 10.00 प्रति कृषक जमा कराकर पंजीकरण करना होगा। विभागीय योजना में आयोजित प्रदर्शनों के लाभार्थी कृषक भी सहभागिता कर सकते है। धान की फसल में सकर प्रजाति को फसल प्रतियोगिता हेतु शामिल नहीं किया जायेगा। धान की फसल में यदि उत्पादकता 60 कु० प्रति हेक्टेयर से अधिक पायी जाती है तो एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा पुनः क्रॉप कटिंग करायी जायेगी। सदस्यों (सहायक विकास अधिकारी (कृषि), प्राविधिक सहायक) एवं सदस्य सचिव द्वारा भी पंजीकृत फसल की क्रान्तिक अवस्थाओं में भ्रमण कर रिपोर्ट उपलब्ध करायी जायेगी। फसल उत्पादन के साथ-साथ कृषकों में फार्मिंग सिस्टम के अन्तर्गत कृषि के अतिरिक्त कोई अन्य व्यवसाय (औद्यानिक / पशुपालन / कुक्कुट पालन / मत्स्य पालन / मधुमक्खी / शाकभाजी उत्पादन) को अपनाया हो । कृषि उत्पादन हेतु कृषि तकनीकी का प्रयोग करता हो। किसान सम्मान योजना में जो कृषक पुरस्कार एक बार प्राप्त कर लिये है उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। किसान सम्मान दिवस वर्ष 2022-23 के आयोजन में 25 प्रतिशत अनुसूचित जाति / जनजाति / महिला कृषको का भी आवेदन कराया जाए। लघु एवं सीमान्त कृषकों का आवेदन हेतु प्राथमिकता दी जाए। 
     कृषक चयन हेतु समय सारिणी के विवरण उन्होंने बताया है कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 सितंबर, उपज मूल्यांकन हेतु क्रॉप कटिंग 10 अक्टूबर से 28 अक्टूबर, क्राफ्ट कटिंग के आधार पर उत्पादन का आकलन (गठित समिति द्वारा) 28 अक्टूबर से 29 अक्टूबर, किसान सम्मान हेतु जनपद स्तर पर गठित समिति के समक्ष प्रस्ताव स्वीकृत हेतु प्रस्तुत करने की तिथि 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, जनपद स्तर से पुरस्कार हेतु चयनित कृषकों की सूची को कृषि निदेशालय भेजने की अंतिम तिथि 1 नवंबर तथा पुरस्कार वितरण की तिथि 23 दिसंबर निर्धारित की गई है।
      उन्होंने समस्त उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे उपरोक्त समय सारिणी का पालन करते हुए  निर्धारित प्रारूप पर अधिक से अधिक कृषकों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवेदन करने के लिए प्रेरित करें। प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर क्राप कटिंग का मूल्यांकन सहायक विकास अधिकारी (कृषि) / वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप "बी" की अध्यक्षता में लेखपाल / प्राविधिक सहायक ग्रुप "सी" के देख रेख में किया जायेगा। प्रत्येक विकास खण्ड के आवेदन पत्र पर सहायक विकास अधिकारी (कृषि / कृषि रक्षा) / वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप "बी" के जांचोपरान्त कार्यालय भेजा जाए। 
  
Share:

सपा से छिन गई नेता विपक्ष की कुर्सी... .आजादी के बाद पहला मौका है जब कोई भी नहीं बनेगा नेता प्रतिपक्ष,

उत्तरप्रदेश से बड़ी खबर :-


72 सीटों के साथ भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी।

नेता प्रतिपक्ष का पद हासिल करने के लिए चाहिए कम से कम 10 सदस्य जबकि सपा के पास महज हैं 9 सदस्य।

सभापति ने बृहस्पतिवार को नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव की नेता प्रतिपक्ष की मान्यता कर दी समाप्त।

2022 विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद यूपी में दो बड़ा रिकॉर्ड हुआ कायम।

पहला नेता प्रतिपक्ष का पद खत्म हो गया और दूसरा विधान परिषद से कांग्रेस मुक्त हो गई।

*यूपी विधान परिषद की दलीय स्थिति -*

बीजेपी - 72,
सपा - 9,
अपना दल एस - 1,
शिक्षक दल गैर राजनीतिक - 2,
निर्दलीय - 2,
जनसत्ता दल - 1,
निषाद पार्टी - 1,
निर्दलीय समूह - 2,
बसपा - 1 
Share:

पद्मविभूषण#शिंजोआबे #जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को गोली मारी गयी!

     
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। न्यूज एजेंसी AFP के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। उनपर हमला हुआ था। शिंजो आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में भाषण दे रहे थे, इसी दौरान उनपर हमला हुआ। उनके सीने में गोली लगी। जापान के NHK वर्ल्ड न्यूज के मुताबिक, गोली लगते ही आबे जमीन पर गिर पड़े। संदिग्ध हमलावर को मौके से पकड़ लिया गया ।
जापान में शिंजो आबे के परिवार को काफी सम्मान से देखा जाता है। राजनियक परिवार से संबंध रखने वाले शिंजो आबे का जन्म टोक्यो में हुआ था। शिंजो आबे के दादा काॅन आबे और पिता शिंटारो अबे भी जापान के वरिष्ठ राजनेता रह चुके हैं। वहीं शिंजो आबे के परदादा भी योशिमा ओशिमा ने इंपीरियल जापानी सेना में जनरल के रूप में कार्य किया था। इसके अलावा शिंजो आबे की मां, योको किशी, 1957 से 1960 तक जापान के प्रधानमंत्री रह चुके नोबु से किशी की बेटी थी।
शिंजो आबे पर जानलेवा हमले की खबर से भारत भी सकते हैं। दरअसल शिंजो आबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं और जब भी दोनों राजनयिकों की मुलाकात होती थी तो दोनों में एक अलग ही गर्मजोशी देखने को मिलती थी। प्रधानमंत्री रहते हुए जब शिंजो आबे भारत आए थे तो प्रधानमंत्री मोदी उन्हें अपने साथ वाराणसी दर्शन के लिए भी लेकर गए थे और दोनों राष्ट्र प्रमुखों ने यहां साथ में गंगा आरती की थी। इस दौरान शिंजो आबे का भारतीय संस्कृति और सभ्यता के प्रति स्नेह सभी ने देखा था। शिंजो आबे ने पूरी आस्था के साथ PM मोदी के साथ गंगा आरती की थी। जब शिंजो आबे भारत से रवाना हुए थे तो उनके दोस्त यानी पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवद् गीता भी भेंट की थी।
शिंजो आबे जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उनका भारत से भी गहरा नाता रहा है। अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में वह सबसे ज्यादा बार भारत का दौरा करने वाले जापानी पीएम रहे। 65 साल की उम्र में उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें पिछले साल सर्वोच्च भारतीय नागरिक सम्मानों में से एक पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।
Share:

कटान प्रभावित 29 परिवार को दिया आवासीय पट्टा


 
 बलिया। बैरिया तहसील में बाढ़ व कटान से प्रभावित 29 परिवार को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की उपस्थिति में आवासीय पट्टे का प्रमाण पत्र दिया। उन्होंने बताया कि एनएच 31 हाइवे  के किनारे बसे कटान से प्रभावित 84 लोगों को चिन्हित किया गया था, जिनमें से 29 लोगों को अचलगढ़ गांव में पट्टा दिया गया। जिलाधिकारी ने पट्टा पाने वाले लोगों को शुभकामनाएं दी। साथ ही उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्रा को निर्देश दिया कि इन लोगों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित कराया जाए।

भाखङ नाले का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने माननीय सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के साथ भाखड़ नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रानीगंज बाजार पुलिया और अन्य स्थानों पर नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने सिचाई बाढ़ खंड को निर्देश दिया कि नाले के किनारे बने सभी धार्मिक स्थलों पर वृक्षारोपण किया जाए। साथ ही प्रमुख स्थानों पर नाले के नीचे उतरने के लिए सीढ़ियां बनाई जाए। इस दौरान सीडीओ प्रवीण वर्मा, एक्सईएन बाढ़ संजय मिश्र, एक्सईएन सिचाई सीबी पटेल आदि साथ थे।
Share:

गुरुवार, 7 जुलाई 2022

चयनित आईएएस अर्पित ने असिस्टेंट प्रोफेसर सज्जन गुप्ता को किया सम्मानित

*


 देवरिया। रुद्रपुर नगर के हरी लाज में बीती रात आयोजित समारोह में नगर के चौहट्टा वार्ड निवासी, सज्जन कुमार गुप्ता के असिस्टेंट प्रोफेसर चौथी रैंक प्राप्त करने एवं सहजनवा निवासी अर्पित गुप्ता को आईएएस में 54 वां रैंक प्राप्त करने पर अधिकारियों एवं बरिष्ठजनो ने माल्यापर्ण कर सम्मानित किया गया। दोनों चयनित लोगों को एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एसडीएम रुद्रपुर संजीव उपाध्याय, पंकज लाल डिप्टी कमिश्नर, आशीष मिश्रा असिस्टेंट कमिश्नर, भारत भूषण असिस्टेंट , कमिश्नर नीलू सिंह असिस्टेंट कमिश्नर, विकास खण्ड अधिकारी विवेकानंद मिश्रा ने माल्यापर्ण कर सम्मानित किया। सभी अधिकारियों ने, अर्पित गुप्ता व सज्जन गुप्ता की प्रसंशा की।  शैलेंद्र राव नगवा, राजकुँवरी कादंबरी सिंह, मदन मुरारी गुप्ता, जितेंद्र पाल गुप्ता, नरेंद्र पाल गुप्ता, डॉ रमेश गुप्त, मृत्युंजय विशारद, मनोज तिवारी नवीन कुमार गुप्त, पूर्व चेयरमैन छट्टेलाल निगम, डॉ शशांक गुप्त अजीत गुप्ता आनंद गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, लल्लन गुप्ता, उपेंद्र मास्टर, अजय जायसवाल,धर्मपाल सिंह सोनू, आदि लोगों ने माल्यापर्ण कर  सम्मानित किया।आयोजक समाजसेवी विधाधर गुप्ता ने सभी के प्रति आभार जताया।
Share:

सुभाषचंद्र मध्देशियाअखिल भारतीय मध्देशिया महासभा के राजनैतिक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का बने संयोजक

रुद्रपुर देवरिया। बृहस्पतिवार को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाषचंद्र मध्देशिया को अखिल भारतीय मध्देशिया महासभा राजनैतिक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का संयोजक बनाए जाने पर  नगर के. डॉ. राजभवन, व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्यामजी जयसवाल, रवि प्रताप, अश्विन मोदनवाल, न्यू कुमार कुमार , घनश्याम गुप्ता, विजय गुप्ता, अरुण मध्देशिया, पुरुषोत्तम मध्देशिया, तेज प्रताप गुप्ता डॉक्टर वैसवाल, रेक्षु गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, सूरज, सरवन गुप्ता,  आदि नगरजन ने बधाईं दी।
Share:

ट्यूशन पढ़ने गए बच्चे का अपहरण, शिक्षक के घर ही मिला छात्र का शव ....................शिक्षक ही निकला छात्र का हत्यारा, कबूला जुर्म





 देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र के ग्राम हरखोली निवासी संस्कार यादव उम्र (6) पुत्र गोरख यादव रोज की तरह बगल में ही ट्यूशन पढ़ने गया था। कुछ समय बाद परिजनों ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी।
 मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। देर रात शिक्षक के घर में बने शौचालय में छात्र का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शिक्षक  को हिरासत में ले लिया। शिक्षक ने अपना जुर्म कबूल लिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 परिजनों के अनुसार संस्कार बुधवार की दोपहर करीब कोचिंग पढ़ने के लिए गया था लेकिन घर वापस नहीं लौटा। इस पर परिजन घबरा कर उसकी तलाश में जुट गए।  लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।  जब पिता कोचिंग सेंटर पर गए तो जानकारी मिली कि संस्कार बुधवार को पढ़ने नहीं आया था। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
  पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शिक्षक  को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी कर दिया। शिक्षक ने अपना जुर्म कबूल लिया। और छात्र का हत्यारा शिक्षक ही निकला।
 शिक्षक ने  षड्यंत्र करके फिरौती के लिए इस घटना को अंजाम दिया था।


Share:

सीडीओ ने अन्त्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के संबंध में की समीक्षा



देवरिया 07 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा अन्त्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के संबंध में समीक्षा की गयी। जनपद में समस्त अन्त्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है जिसके लिए आज से समस्त ग्राम पंचायतों में कोटे की दुकान के पास ही आयुष्मान का कैम्प लगाया जाना है। 
       मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि एक दिन में 600 ग्राम पंचायतों में कैम्प का आयोजन किया जाए तथा उसके अगले दिन शेष बचे ग्राम पंचायतों में कैम्प का आयोजन किया जाए। तीसरे दिन पुनः प्रथम दिवस में आयोजित ग्राम पंचायतों में ही कैम्प का आयोजन किया जाए ताकि जो अन्त्योदय कार्डधारक बच गये हैं उनका अयुष्मान कार्ड बना दिया जाए। इसी तरह चौथे दिन उसी ग्राम पंचायत में कैम्प का आयोजन किया जाए जो दूसरे दिन ग्राम पंचायतों में किया गया है। इन कैम्पों में बी०एल०ई०, आशा, ए०एन०एम० की डयूटी आज ही रात्रि में लगा दिया जाए तथा कंट्रोल रूम से इन्हें दूरभाष पर भी अवगत करा दिया जाए। प्रत्येक सेंटर के लिए 100 आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए जहाँ 100 से कम अन्त्योदय कार्डधारक हैं उनका शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बना दिया जाए। यह प्रतिदिन रोस्टर के अनुसार चलाया जाए ताकि सभी अन्त्योदय राशन कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बन जाए। कंट्रोल रूम में संबंधित विभाग के एक कर्मचारी अवश्यक बैठेंगे ताकि कहीं कोई समस्या आती है तो उसका त्वरित समाधान कर सकें।
     समीक्षा बैठक में  फणीश्वर त्रिपाठी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देवरिया, डॉ० एस०के० चौधरी, डी०टी०ओ०/ आयुष्मान प्रभारी अमरदीप श्रीवास्तव डी०जी०एम०,  आदित्य कुमार सिंह, कोआडिनेटर आई०सी०सी०सी०,  जाहिदउल्लाह, डिस्टिक मैनेजर सी०एम०सी०, सुन्नी कुमार, डिस्टिक कोआडिनेटर उपस्थित थे।

Share:

डिमांड आधारित कौशल का मिले प्रशिक्षण:डीएम कौशल विकास केंद्रों पर विदेशी भाषाओं का भी दिया जाए प्रशिक्षण:डीएम जिलाधिकारी ने की जिला कौशल समिति की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश



देवरिया, 7 जुलाई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कौशल समिति एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बाजार की मांग आधारित कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के  निर्देश दिए, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत व्यक्ति को रोजगार मिल सके।
        जिलाधिकारी ने कहा की कौशल प्रशिक्षण संस्थानों में विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाए। भारत सरकार का कई देशों के साथ कुशल श्रमिक उपलब्ध कराने के लिए समझौता है। ऐसे में यदि लोगों को उन देशों की भाषाओं और वहां कि संस्कृति के विषय में प्राथमिक प्रशिक्षण दिया जाए तो उन्हें विदेशों में रोजगार प्राप्त करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि जनपद के लोग बड़ी संख्या में गल्फ एवं दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में रोजगार प्राप्त करते हैं। ऐसे में प्रशिक्षण केंद्रों पर अंग्रेजी, अरबी, जापानी सहित विभिन्न भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। 
         उन्होंने कहा कि कौशल प्रशिक्षण संस्थान सिर्फ प्रमाणपत्र वितरित करके लक्ष्य प्राप्ति की खानापूर्ति न करें, बल्कि, ग्लोबल डिमांड के अनुरूप उच्च गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करें, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाला व्यक्ति विभिन्न औद्योगिक संस्थानों और विदेशों में कार्य करने के साथ-साथ स्वरोजगार करने में भी सक्षम हो सके।
        डीएम ने कहा कि बाजार की मांग आधारित कौशल उपलब्ध कराया जाए। जनपद में ओडीओपी के तहत गारमेंट और सजावटी वस्तुओं को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इन उत्पादों की वैश्विक मांग भी अधिक है। यदि युवाओं को इससे जुड़ा कौशल उपलब्ध कराया जाए तो वे ओडीओपी योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता का लाभ उठाकर अपना स्वरोजगार भी कर सकते हैं। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रगति पर असंतोष जताते हुए कहा कि इसमें और सुधार लाए जाने की आवश्यकता है । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, डीपीआरओ अविनाश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शोभनाथ, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह, सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
Share:

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विजयलक्ष्मी यादव को किया सम्मानित



जौनपुर । राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रदेश में जनपद जौनपुर का परचम लहराने वाली शिक्षिका विजयलक्ष्मी यादव प्राथमिक विद्यालय सिद्दीकपुर  को बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल जी ने किया सम्मानित। ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है अपने परिषदीय विद्यालयों में मॉर्निंग असेंबली में योग को शामिल करें और बच्चों को निरोग बनाएं ।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी केराकत, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, योग प्रशिक्षक नंद लाल यादव ,महिला शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी महामंत्री माया मौर्य ,वरिष्ठ अध्यक्ष सरिता महेंद्र सिंह, संगठन मंत्री यामिनी सिंह, संगठन मंत्री रेनू सिंह ,कोषाध्यक्ष संध्या यादव तथा  करंजकला ब्लॉक अध्यक्ष आराधना चौहान आदि लोग उपस्थित रहे। 
Share:

महिला पुलिसकर्मी की दरियादिली का पूरे क्षेत्र में हो रही है सराहना


  जौनपुर। जलालपुर । थाने पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने एक ऐसा कार्य किया है जिसकी पूरा क्षेत्र में सराहना की जा रही है।आमतौर पर लोग पुलिस विभाग की आलोचना ही करते हैं परंतु विभाग में सभी ऐसे नहीं होते है। एक बार फिर यह सिद्ध हो गया कि खाकी के अंदर भी नेक दिल धड़कता है। ऐसा ही एक मामला जौनपुर जिले के जलालपुर  से सामने आया। जलालपुर थाने पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने दरियादिली दिखाते हुए  एक  गरीब महिला फरियादी की मदद की। महिला पुलिसकर्मी की इस दरियादिली का पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।
मंगलवार को थाने पर आयी  नेवादा   गांव की एक गरीब महिला जिसे उसके दबंग पड़ोसियों ने सरकारी हैंड पंप से पानी लेने पर मारापीटा था। मुकदमा लिखने से पूर्व महिला को थाने से करीब 6 किलोमीटर दूर डॉक्टरी मुआयना के लिए अस्पताल जाना था। अस्पताल जाने के लिए महिला के पास किराए तक नहीं था और वह घर से भी पैदल थाने पर आई थी। वह फूट-फूटकर थाने पर अपनी विवशता को देखकर रोने लगी कि अब क्या होगा वह कैसे अस्पताल पहुंचेगी। तभी थाने पर तैनात महिला कांस्टेबल निधि सिंह  उसके सहयोग में आई और बोली कि पैसा नहीं है तो क्या हुआ मैं आपके साथ चल रही हूं। महिला कांस्टेबल ने गरीब महिला को अस्पताल आने- जाने का  किराया अपने जेब से दिया और  पानी पिलाया तथा महिला का उत्साहवर्धन कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
दरअसल  नेवादा गांव निवासी रंजना उपाध्याय की माली हालत ठीक नहीं है वह एक प्राइवेट विद्यालय में नौकरी करके किसी तरह अपने परिवार के लिए राशन तो जुटा लेती है परंतु वह पेयजल की समस्या से जूझ रही है। घर के पास लगे एक सरकारी हैंडपंप से वह पानी ले रही थी।  दबंग पड़ोसी उसे हैंड पंप से पानी  भरने से  मना कर दिए और हैंडपंप के हैंडल को रस्सी से बांध दिया। जब वह  रस्सी खोल कर पानी भरने लगी तो दबंग पड़ोसियों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी 
Share:

महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या



  जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के महगांवा रेलवे स्टेशन के करीब बुधवार को लगभग 40 वर्षीय महिला ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार जासोपुर निवासी लालजी की पत्नी शारदा सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। काफी समय बीतने के बाद जब वह घर में पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ लोग व्यायाम के लिये निकले थे। लोग जब रेलवे लाइन के करीब पहुंचे तो वहीं एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में गिरा देखकर इसकी जानकारी तुरंत स्टेशन मास्टर को दी। इसकी सूचना मिलते ही महगांवा के स्टेशन मास्टर मौके पर पहुंचकर देखे तो ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर ने स्थानीय पुलिस को दी जिस पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं गांव के लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि महिला कई साल से बीमारी से जूझ रही थी जिससे वह तंग आकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर दी। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी अवनीश राय ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। परिजनों के अनुसार वह ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। 
Share:

एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा



  जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी  के साथ गांव का ही युवक एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी होते. ही आरोपित गांव छोड़कर फरार हो गया। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
पिता का कहना है कि बेटी की तबीयत खराब होने पर डाक्टर के पास ले जाया गया। जांच के दौरान पता चला कि वह चार माह की गर्भवती है। कड़ाई से पूछने पर बेटी ने सारी बात घरवालों को बताई। इसके बाद मंगलवार को मेडिकल कराया गया। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित विष्णु विश्वकर्मा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
Share:

7 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज



 जौनपुर। मछलीशहर कस्बे के कजियाना मोहल्ले में लगातार कई बार के 400 केवीए ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने पर बिजली विभाग द्वारा जे.ई.अभिषेक केसरवानी व लाइन स्टाफ की टीम द्वारा कजियाना मोहल्ले में गहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कुल 07 लोगों के विरुद्ध कटिया एवम मीटर बाईपास विधि से बिजली चोरी करने के सम्बंध में बिजली थाना (जलालपुर), जौनपुर में धारा 135 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया तथा रुपये 10,000 से अधिक बकाया बिल वाले बकायेदार उपभोक्ताओं की लाइन विच्छेदित कराने की कार्यवाही की गई । उतारे गए कटिया वाले सभी कबिलों को कटिया हटाओ, कटिया जलाओ अभियान के तहत आग लगाकर जलाया गया तथा लोगों को बिजली चोरी न करने का संदेश दिया गया ।
चेकिंग की कार्यवाही से कटियाधारकों एवम बिजली चोरों में भय का माहौल व्याप्त रहा । जेई ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी कजियाना मोहल्ले में चेकिंग कर 14 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की कार्यवाही की गई थी लेकिन उक्त मोहल्ले के लोगों के बिजली चोरी की प्रवित्ति में सुधार नहीं हो रहा है जिससे विद्युत लाइन पर अवैध लोड बढ़ जाने के कारण आये दिन फाल्ट होता रहता है और ईमानदार उपभोक्ताओं को भी आपूर्ति बाधा का सामना करना पड़ता है । इस प्रकार की कड़ी कार्यवाही को आगे भी जारी रखने की बात कही गयी । टीम में लाइनमैन रमाकान्त, निविदाकर्मी हुबलाल, राजेश, ज्ञानेन्द्र, आदि सम्मिलित रहे। 
Share:

खुले में नही होगी कुर्बानी, अवशेष को दफन करने निर्देश



    जौनपुर । खेतासराय स्थनीय थाने में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई जिसमें आगामी ईद उल अजहा (बकरीद) और सावन के पावन मास को लेकर चर्चा हुई । बैठक में उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने लोगों से सौहार्द बनाए रखने और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की ।
बैठक में डीएसपी अंकित कुमार ने कहा कि कुर्बानी खुले में नहीं होगी । उन्होंने लोगों से अपने घरों में कुर्बानी करने और अवशेष कहीं दफन करने का निर्देश दिया। कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नही होगी । कहा कि त्योहार परम्परागत ढंग से ही मनाए जायेंगे और अशांति फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी । इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे ।

उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें और सौहार्द को बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें । उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बिजली और पानी की आपूर्ति समयबद्ध होगी । बैठक में नगर वासियों ने सफाई और जल जमाव की समस्या उठाया तो एसडीएम ने बैठक के बाद पुरानी बाजार और बभनौटी वार्ड में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया ।

एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी और ठेकेदार को तत्काल समस्या के समाधान का निर्देश दिया । लोगों ने निर्माणाधीन कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग की तो एसडीएम ने सभी को इसके लिए आश्वस्त किया । पीस कमेटी की बैठक में चेयरमैन वसीम अहमद, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार, कपूर चंद्र जयसवाल, सैय्यद ताहिर, नवाब अहमद, जगदम्बा पाण्डे, मनीष गुप्ता, मोनू गुप्ता, मो असलम खान, शांति भूषण मिश्रा, सभासद इलियास मोनू, सलीम अहमद, मो आरिफ, फारूक आज़म, मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे । 
Share:

बुधवार, 6 जुलाई 2022

बच्ची की किलकारियों से गुंजा उठा एम्बुलेंस



जौनपुर।जलालपुर क्षेत्र के मझगवां गांव प्रसूता बेबी देवी को पीड़ा तेज होने पर घरवालों ने रात 8:00 बजे 108 पर कॉल किया मौके पर पहुंची एंबुलेंस यूपी 32 ईजी 0215 के ईएमटी ईमान मोहम्मद और पायलट मानसिंह ने महिला को अपने एंबुलेंस में शिफ्ट किया और अस्पताल के लिए निकल गए।
एंबुलेंस अभी गांव से कुछ दूर ही पहुंची थी कि रास्ते में महिला को तेज दर्द होने लगा अस्पताल वहां से दूर था आशा के कहने पर एंबुलेंस चालक मानसिंह ने एंबुलेंस को सड़क के किनारे रोक दिया इसके बाद आशा तथा ईएमटी ईमान ने परिजनों की मदद से महिला का प्रसाव कराया। तथा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में भर्ती कराया जहां पर जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। एम्बुलेंस में सुरक्षित डिलिवरी की क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है l 
Share:

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया रुद्रपुर के तटबंधों का निरीक्षण क्षेत्रीय बिधायक से जाना तटबंधों का हाल अधिकारियों को दिया जरूरी निर्देश।

                                   देवरिया। रुद्रपुर बुधवार को प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के राप्ती और गोर्रा नदी पर बने  विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण किया सिलहटा में बने  करोणों के लागत वाले पायलट प्रोजेक्ट को भी देखा इस दौरान क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद से बन्धो के बारे में विस्तृत जानकारी ली और इनके आग्रह पर कैबिनेट मंत्री पांडेय मांझा समेत अन्य बन्धो का भी हाल जाना जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बन्धो के निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को बन्धो की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिया और उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में बन्धो को बाढ़ जैसी स्थिति में सुरखित किया जाय। बंधी की सुरक्षा का जिम्मा विभाग का होगा मौके पर मौजूद जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को बन्धो के बारे में जरूरी निर्देश दिया साथ ही हालात पर नजर बनाये रखने की बात कही। मौके पर सीडीओ रविन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह,
 जिला अध्यक्ष डॉ अंतर्यामी सिंह,  ब्लाक प्रमुख उषा पासवान पूर्व चेयरमैन छट्ठेलाल निगम, बन्धु उपेंद्र नाथ सिंह, मोहन उपाध्याय, संगम धर द्विवेदी ,महेश मणि त्रिपाठी, राम सुधारे पासवान,  रमेश सिंह अरुण सिंह,दिलीप जायसवाल, समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का विभिन्न स्थानों पर फूल मालाओं से स्वागत किया।
Share:

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 121वें जन्म जयंती

देवरिया।रुद्रपुर मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने  श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 121वें जन्म जयंती मनाई गई। अवसर पर रुद्रपुर नगर में उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया गया और उनके पद चिन्हों पर चलकर उनके सपनों को सकार करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में पकड़ी मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश सिंह जी, नगर महामंत्री एवं सभासद जितेंद्र गुप्ता जी, पूर्व नगर अध्यक्ष एवं सभासद श्री सुनील गुप्ता जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह जी, पकड़ी मंडल महामंत्री ऋषि सिंह जी, शक्ति केंद्र संयोजक उत्तम सिंह जी, भाजपा नेता श्री प्रभाकर पाण्डेय जी, बूथ अध्यक्ष श्री चंद्रदेव राव जी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share:

पीएम कुसुम योजना के तहत अवशेष सोलर पंप टोकन हेतु दर है निर्धारित योजना का लाभ उठाने हेतु कृषको का विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण होना अनिवार्य



देवरिया, 06 जुलाई। उप कृषि निदेशक राकेश कुमार ने बताया है कि  जनपद में  राज्य सरकार द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान(पीएम कुसुम) के तहत अनुदान पर वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु सोलर पम्पों के जनपदवार / संस्थावार / क्षमतावार कुल लक्ष्य 213 अनुदान पर देने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। इसके लिए विभागीय बेवसाइट www.upagriculture.com पर  01 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से लक्ष्य पूरा होने तक बुकिंग करने का निर्देश प्राप्त है, जिसमे अभी भी सोलर पंप टोकन अवशेष है। उन्होंने कृषकों से अपेक्षा किया है कि वे अपना बुकिंग टोकन के माध्यम से कराएं। योजना का लाभ उठाने हेतु कृषकों को विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण  होना अनिवार्य है तथा इसी वेबसाइट पर अनुदान पर सोलर पंप के ऑनलाइन टोकन बुकिंग करना होगा। कृषको की बुकिंग जनपद के लक्ष्य से 200% तक पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर किया जाएगा।
       उप कृषि निदेशक ने सोलर पंपो के निर्धारित दरों के विवरण में बताया है कि  2 एचपीडीसी सबमर्सिबल के सोलर पंप हेतु 147131 बाजार मूल्य के सापेक्ष कृषक को महज 58853 रुपये चुकाने होंगे। शेष 88278 रुपये की रकम सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएंगी।  2 एचपीएसी सबमर्सिबल के सोलर पंप हेतु 147927 बाजार मूल्य के सापेक्ष कृषक को महज 59171 रुपये चुकाने होंगे। शेष 88756 रुपये की रकम सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएंगी। 3 एचपीडीसी सबमर्सिबल के सोलर पंप हेतु 194516 बाजार मूल्य के सापेक्ष कृषक को महज 77806 रुपये चुकाने होंगे। शेष 116710 रुपये की रकम सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएंगी।
         2एच०पी० सोलर पम्प हेतु 4 इंच, 3 एच०पी० एवं 5 एच०पी० सोलर पम्प हेतु 6 इंच तथा 7.5 एवं 10 एच०पी० सोलर पम्प हेतु 8 इंच की क्रियाशील बोरिंग कृषक के पास होना अनिवार्य है। 22 फीट तक की गहराई पर उपलब्ध जलस्तर हेतु 2 एच०पी० सरफेस सोलर पम्प, 50 फीट तक की गहराई पर उपलब्ध जलस्तर हेतु 2 एच०पी० सबमर्सिबल उपयुक्त होता है। इसी प्रकार 150 फीट तक की गहराई पर उपलब्ध जलस्तर हेतु 3 एच0पी0 एवं 200 फीट तक की गहराई तक उपलब्ध जलस्तर हेतु 5 एच०पी० तथा 300 फीट की गहराई पर  उपलब्ध जलस्तर हेतु 7.5 एवं 10 एच०पी० सोलर पम्प उपयुक्त होंगे। इसके आधार पर कृषकों को सोलर पम्प हेतु चयन किया जायेगा। इस आशय का प्रमाण-पत्र कृषक द्वारा बुकिंग के  समय पोर्टल पर देना होगा।
Share:

जिलाधिकारी ने बीएड प्रवेश परीक्षा के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण




देवरिया,06 जुलाई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के साथ तीन परीक्षा केद्रों यथा महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, बीआरडी कॉलेज तथा एसएसबीएल कालेज में आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का निरीक्षण कर परीक्षा प्रक्रिया का जायजा लिया। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022-23 की लिखित परीक्षा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा की शुचिता बनाये रखने एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
       जिलाधिकारी श्री सिंह सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया पहुंचे। परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य गोपाल दत्त शुक्ल ने जिलाधिकारी को परीक्षा के दृष्टिगत विद्यालय में की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कई कक्षों का अवलोकन भी किया।  जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता किसी भी दशा में भंग नहीं होनी चाहिए,अन्यथा दोषी अधिकारी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इसके पश्चात जिलाधिकारी परीक्षा केंद्र बीआरडी कॉलेज तथा एसएसबीएल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां जिलाधिकारी ने निर्धारित गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।  विद्यार्थियों को पेयजल सुविधा, प्रकाश व्यवस्था एवं शौचालय आदि सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए।  

Share:

अंत्योदय लाभार्थियों का मिशन मोड में बनेगा आयुष्मान कार्ड 20 जुलाई तक चलेगा अंत्योदय आयुष्मान पखवाड़ा



अंत्योदय कार्ड धारक सरकारी राशन की दुकानों एवं विशेष कैम्प में बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

पूर्णतया निःशुल्क बनेगा आयुष्मान कार्ड

सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज मिलेगा

देवरिया, 6 जुलाई।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड मिशन मोड में बनाया जा रहा है। 20 जुलाई तक चलने वाले विशेष अंत्योदय आयुष्मान पखवाड़े के अंतर्गत अंत्योदय कार्ड धारक व्यक्ति निकटवर्ती निःशुल्क सरकारी राशन की दुकान अथवा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किये जा रहे विशेष कैम्पों में अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड पूर्णतया निःशुल्क बनेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारक आधार कार्ड और राशन कार्ड के साथ सरकारी राशन की दुकानों पर संपर्क कर सकते। वहां मौजूद वीएलई अथवा आरोग्य मित्र आयुष्मान कार्ड बनाने में सहायता करेंगे। लक्षित लाभार्थियों की ग्राम वार वार्ड/वार सूची सरकारी राशन की दुकानों पर कोटेदारों को उपलब्ध करा दी गई है। कोटेदारों को निर्देश दिया गया है कि समस्त अंत्योदय लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनाने में उनकी सहायता करें। लक्षित लाभार्थियों की सूची ग्रामसभा वार्ड के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा करने के निर्देश दे दिये गए हैं।

इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग विशेष कैम्पों का आयोजन भी करेगा।कैंप के निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित आशा द्वारा गांव/वार्ड के चयनित लाभार्थी परिवारों के घर डोर टू डोर संपर्क कर आयुष्मान कार्ड के विषय में जागरूक किया जाएगा। यदि किसी गांव या वार्ड में लक्षित लाभार्थियों की संख्या 50 से अधिक होगी तो वहाँ एक से अधिक दिन विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा। 

जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एक अत्यंत महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद एवं गरीब बीमार व्यक्तियों को 5 लाख का निःशुल्क इलाज समस्त आबद्ध सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में दिया जाता हैं। उन्होने कहा कि इस योजना से केवल भर्ती मरीजों को ही निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। गंभीर बीमारियों जैसे हृदय रोग, किडनी रोग, घुटना प्रत्यारोपण, कैंसर, मोतियाबिंद एवं सर्जरी इत्यादि के उपचार की सुविधा है। जनपद के लगभग 19 हजार लाभार्थी आयुष्मान कार्ड योजनांतर्गत अपना इलाज करा चुके हैं। जनपद देवरिया में 33 निजी एवं सरकारी अस्पताल इस योजना से आच्छादित हैं जहाँ सूचीबद्ध बीमारियों का निःशुल्क इलाज कराया जा सकता है। उन्होंने समस्त अंत्योदय कार्ड धारकों से अनुरोध किया है कि वे सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ अवश्य उठायें और अपने परिवार को आयुष्मान कार्ड की सुरक्षा कवच में सुरक्षित रखें।

 --आशा व आरोग्य मित्र को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

लक्षित परिवारों को प्रेरित करते हुए कैंप में लाने तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने पर आशा एवं आरोग्य मित्र को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। लक्षित परिवार में कम से कम एक आयुष्मान कार्ड बनवाने पर 5 रुपये तथा एक परिवार में एक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने पर 10 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

Share:

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिले में आयोजित।?।बीएंड परीक्षा के लिए सेंट्रो का किया किया निरीक्षण दिया आवश्यक निर्देश



जौनपुर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा जनपद में संचालित हो रहे बीएड प्रवेश परीक्षा के निरीक्षण के संदर्भ में जनक कुमारी इंटर कालेज, शिया डिग्री कालेज, नगरपालिका इंटर कालेज काऔचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश कक्ष निरीक्षकों को दिए।
निरीक्षण  के   समय सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही थी और कहीं, किसी भी प्रकार की अनियमितता देखने को नहीं मिली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों निर्देशित करते हुए कहा कि सुनिश्चित करें कि परीक्षा  शासन की मंशा के  अनुरूप पारदर्शी तरीके से हो,इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हों। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा  सीसीटीवी की जांच भी की गयी  और समस्त कक्षा में चल रहे परीक्षा को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।ः
Share:

उप निरीक्षक एनपी शुक्ला के आतंक से पीड़ित परिवार है दहशत मेंपीड़ित के परिजनों ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से लगाई न्याय की गुहार




जौनपुर । जनपद  के थाना पवारा के उप निरीक्षक एनपी शुक्ला के कार्यप्रणाली से पीड़ित होकर जखनिया गांव के शेषमणि पुत्र रुद्र प्रताप बाल गोविंद पुत्र बेन बहादुर जगत नारायण पुत्र उदित नारायण ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर से हलका इंचार्ज उप निरीक्षक एनपी शुक्ला की कार्यप्रणाली को लेकर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसके ही गांव के लोगों से उसके जमीनी विवाद का मुकदमा उप जिलाधिकारी न्यायालय मछली शहर के विचाराधीन है जिसमें 2 दिन पूर्व हल्का लेखपाल राजस्व निरीक्षक तहसीलदार मछली शहर मैं फोर्स के साथ मौके पर जाकर विवादित भूमि पर सीमांकन कर पत्थर गड्डी कर करा दिया शाम होते ही विपक्षी गणों ने उप निरीक्षक एनपी शुक्ला से सांठगांठ कर रात्रि लगभग 12:00 बजे के करीब दर्जनों की संख्या में लाठी-डंडे से लैस होकर प्रार्थी व प्रार्थी के परिजनों को जान से मारने के लिए गाली गलौज देते हुए प्रार्थी के दरवाजे पर चढ़ाए प्रार्थी के विरोध करने पर उक्त लोगों ने घर की महिलाओं के साथ बदतमीजी करने लगे तब दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी इससे नाराज होकर विपक्षियों ने मकान पर एक पत्थर चलाने लगे जिससे परिवार के लोग घायल हो गए और हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए जिसकी सूचना तत्काल पीड़ित ने थाना प्रभारी पवारा को दूरभाष पर दी उसके बावजूद भी पीड़ित की ना मौके पर कोई मदद की गई नाही प्रार्थी की प्रार्थना पत्र अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा ही दर्ज किया विपक्षियों के आतंक वह गुंडई के आगे पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर लगा रहा है न्याय की गुहार थाना पवारा पुलिस कार्रवाई पर उठ रहा है प्रश्न चिन्ह देखना यह है पीड़ित के प्रार्थना पत्र अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्या कार्रवाई करते हैं क्या दोषी उप निरीक्षक एनपी शुक्ला के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाती है कि नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा आवारा पुलिस की कार्यप्रणाली से पीड़ित परिवार अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है जो सुरक्षा का दावा कर रहे हैं जनपद की पुलिस को पलीता लगता दिख रहा है 
Share:

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विजयलक्ष्मी यादव को किया सम्मानित



जौनपुर राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रदेश में जनपद जौनपुर का परचम लहराने वाली शिक्षिका विजयलक्ष्मी यादव प्राथमिक विद्यालय सिद्दीकपुर  को बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल जी ने किया सम्मानित। ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है अपने परिषदीय विद्यालयों में मॉर्निंग असेंबली में योग को शामिल करें और बच्चों को निरोग बनाएं ।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी केराकत, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, योग प्रशिक्षक नंद लाल यादव ,महिला शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी महामंत्री माया मौर्य ,वरिष्ठ अध्यक्ष सरिता महेंद्र सिंह, संगठन मंत्री यामिनी सिंह, संगठन मंत्री रेनू सिंह ,कोषाध्यक्ष संध्या यादव तथा  करंजकला ब्लॉक अध्यक्ष आराधना चौहान आदि लोग उपस्थित रहे। 
Share:

रुद्रपुर सब्जी मंडी के दुकानदारों का दूसरे दिन भी धरना जारी, नही पहुचा प्रशासन ,सोमवार की रात कुछ लोगो दुर्व्यवहार के बाद भड़क गये व्यापारी






 देवरिया। रुद्रपुर नगर के सबसे पुरानी सब्जी मंडी के सैकड़ो दुकानदारों का धरना बुधवार को भी जारी है  सोमवार की रात मंडी में कुछ लोगो द्वारा दुकानदारों के साथ उत्पात करने के बाद नाराज दुकानदारों ने मंगलवार को दुकानें बंद कर दिन भर धरना दिया। लेकिन देर शाम तक प्रशासन ने सैकड़ो व्यापारियों की सुधि लेना उचित नही समझा जिसके कारण दूसरे दिन भी धरना जारी हैं। स्थानीय दुकानदारों का आरोप हैं कुछ लोग सोमवार की रात बाजार में आकर दुकानदारों को गाली गलौज देते हुए मारपीट किया है नामजद तहरीर देने के वावजूद कार्यवाही नही हुई हैं। दुकानदारों ने कहा कि दुकानदार पन्नी और टीन सेड डालकर अपनी दुकानें करते थे  दो सप्ताह पूर्व मंडी मालकिन द्वारा हम दुकानदारों को मंडी में और सुबिधा दिलाने का आश्वासन दिया गया, कि चारो तरफ दस फिट का रास्ता देकर टीन शेड डालकर दिया जाएगा और एक पैसा भी किसी से नही लिया जाएगा इसी शर्त पर दुकान खाली करने के बाद मालकिन द्वारा पक्का निर्माण कराया जाने लगा तथा स्थाई रूप से बसे हुये दुकानदारों का रास्ता भी अवरुद्ध कर दिया गया दुकानदारों से दुकान देने की एवज में पैसे की मांग की जा रही हैं अतः व्यापारियों को पूर्व की तरह अस्थाई रूप से पन्नी व टीन सेड में  रहने दिया जाय जिससे सैकड़ो परिवार प्रभावित न हो। धरना देने वालो में सुधांशु मौली ओझा, लल्लन गुप्ता श्याम जायसवाल सुरेश चंद मद्धेशिया, प्रदीप निगम, अब्दुल गनी, रामलखन मद्धेशिया,अमजद अली,वृजेश,मेराज आलम,फैय्याज,सूरज मद्धेशिया,रसीद रायनी, शेरू सोनकर,युगल किशोर मौर्य,छेदी,मीना देवी, मंजू देवी, रीना देवी,अजय,आदि लोग उपस्थित रहे।
Share:

पुलिस ने गिरफ्तार कर दुष्कर्म आरोपी को भेजा जेल


 देवरिया । रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवपुर में बीते दिन नाबालिक लड़की के साथ हुई दुष्कर्म में नामजद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर पास्को एक्ट में जेल भेज दिया 
ज्ञात हो कि शिवपुर के टोला भरटोला निवासी ज्ञानमती ने गांव के  निवासी को अपनी पुत्री के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म का आरोप लगाया हैं, जहां पुलिस ने ज्ञानमती के तहरीर पर आरोपी रामाशीष राजभर के ऊपर अपराध संख्या 195/ धारा 376 504 506 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लड़की को मेडिकल  परीक्षण के लिए भेजवाया
 मुखवीर की सूचना रामलक्षन चौकी इंचार्ज राधेश्याम चौधरी अपने हमराही हेड कांस्टेबल धीरेंद्र राय व रविंद्र प्रताप राव के साथ सोमवार  के दोपहर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर थाने ले आयी जहा दूष्कर्म के आरोप मे जेल भेज दिया गया हैं।
Share:

जमीनी विवाद में मारपीट , तीन घायल


जौनपुर। शाहगंज कोतवालीक्षेत्र के सटे सुरिस गांव में मंगलवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए और मारपीट हुई। जिसमें तीन लोगों को चोटे आई घटना के दौरान हवाई फायरिंग की भी चर्चा है सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बताते है कि 12 जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट की घटना में पक्ष से अलेन्दर (33) पुत्र हरेंद्र सिंह व दुसरे पक्ष से सुधा सिंह (22) पत्नी अमित सिंह व अभिषेक सिंह (23) पुत्र राम भुवन घायल हो गए। इस दौरान हवाई फायरिंग की भी चर्चा है। सभी घायलों को उपचार के लिए पुरूष चिकित्सालय लाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। 
Share:

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत


जौनपुर। जनपद के थाना बदलापुर क्षेत्र के वाराणसी - लखनऊ एन एच 56 मार्ग पर मंगलवार की भोर में ट्रक और एक अन्य वाहन में भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। बताते है कि तड़के पिकअप टेम्पो ट्रैवलर को टोचन कर लखनऊ की तरफ जा रही थी जैसे ही वह फत्तूपुर गांव स्थित जैसवार ढाबे के सामने पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक में भिडंत हो गई। हादसे के बाद लोग रोने चिल्लाने लग और तेज आवाज हुई। हादसे में तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टेम्पो ट्रैवलर का चालक जो पिकअप में बैठा था की जेब से मिले डीएल से उसकी पहचान परवेज अख्तर पुत्र आलमगीर निवासी रेवासा थाना सकलडीहा जनपद चंदौली के रुप में हुई। जबकि अन्य दो की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस तीनों शवो को कब्जे में लेकर भेजने के बाद अन्य मृतको की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया। 
Share:

युवक की लाठी डंडे से पीटकर हत्या



जौनपुर। जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के चकनारायणपुर गांव में दुकान बंद कर लौट रहे युवक को पुरानी रंजिश में लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया गया। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक के पुत्र ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बरसठी थाना क्षेत्र के चकनारायणपुर गांव निवासी 45 वर्षीय मुख्तार बेलवा बाजार में दर्जी का काम करता था। सोमवार की रात लगभग आठ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। गांव से कुछ दूर पहले ही घात लगाकर बैठे आधा दर्जन लोगों ने उसे रोककर पिटाई शुुरू कर दी। लाठी डंडे से उसे इतना पीटा गया कि वह अधमरा हो गया। हमलावर उसे वहीं सड़क पर छोड़कर चले गए। राहगीरों की नजर घायल पर पड़ी तो उन्होंने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलेने पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र अल्ताफ ने इस मामले में गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुख्तार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मुख्तार के दो पुत्र अल्ताफ व सलमान तथा तीन पुत्रियां हैं। एक की शादी हो चुकी है। मुख्तार के भाई वकील की काफी पहले मौत हो चुकी है। भाई के परिवार को भी भरण पोषण मुख्तार ही करता था। मुख्तार की मौत के बाद गांव में स्थित तनावपूर्ण हो गई है। इसे देखते हुए भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गयी है।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार का कहना है कि मुख्तार का गांव के कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर हत्या की गयी है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
Share:

मंगलवार, 5 जुलाई 2022

इमामबाड़ा गर्ल्स पीजी कॉलेज गेट के सामने अनशन पर बैठे कर्मचारी कर्मचारियों की आड़ में मैनेजमेंट और प्रचार्य आमने सामने

 

गोरखपुर। शहर के प्रतिष्ठित जव्वाद अली शाह इमामबाड़ा गर्ल्स पीजी कॉलेज के लिपिक मंगलवार को कॉलेज के गेट पर आमरण अनशन पर बैठ गए । कर्मचारियों का आरोप है कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य  ने 17 महीने से इनका वेतन रोक दिया है जिससे इनकी पारिवारिक स्थिति खराब हो गई है।
वही प्रधानाचार्य आसिया जमाल ने कहा कि लिपिक के खिलाफ शिकायत मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए उनका वेतन रोका गया है और मामले की जांच चल रही है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मैनेजमेंट के लोग अपने रिश्तेदारों को कालेज में नियुक्ति देकर मनमाने तरीके से वेतन दे रहे हैं उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पीएचडी करने के बाद लगभग 14 से 15 सालों से यहां पढ़ाने वाले संविदा अध्यापकों का वेतन लगभग ₹8000 है वही संविदा पर नियुक्त किए गए इन लिपिकों का वेतन ₹15000 है जो यहां के संविदा टीचरों के साथ एक तरह का अन्याय है।
सबसे मजेदार बात ये रही कि आमरण अनशन पर बैठे कर्मचारियों के समर्थन में मैनेजमेंट के एक जिम्मेदार भी बैठे नज़र आये लेकिन जब उनसे समर्थन की बात पूछी गई तो उन्होंने अनशन स्थल से किनारा कर लिया।
आपको बता दें कि 3 जुलाई को इमामबाड़ा गर्ल्स पीजी कॉलेज के लिपिक अरीना बेग और मुस्तकीम अली ने प्रेस वार्ता करके आरोप लगाया था कि प्रधानाचार्य ने दो लाख रुपये लेकर इनकी नियुक्ति की थी और अब अपने हठधर्मिता से इनका वेतन निर्गत नहीं किया जा रहा है।
कर्मचारियों के आमरण अनशन की सूचना प्रधानाचार्य ने कोतवाली पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे नखास चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह व उप निरीक्षक आशीष यादव से अनशन पर बैठे कार्यालय अधीक्षक शोएब खान लिपिक अलीना बैग और मुस्तकिम अली से गर्मी गरमा बहस भी हुई। पुलिस ने आमरण अनशन की परमिशन पर सवाल उठाए जिस पर कर्मचारियों ने कहा कि हमने इसकी सूचना पहले उच्च अधिकारियों को दे दी थी। 
वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा ने कर्मचारियों का ज्ञापन लेकर आमरण अनशन को समाप्त कराया और उच्च अधिकारियों से उनकी बात पहुंचाने का आश्वासन दिया।
Share:

पीएमकेवीवाई के प्रशिक्षणार्थियों के प्रमाण पत्रों मे त्रुटि


देवरिया। प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र देवरिया/ सोनू घाट प्रशिक्षित कोविड फ्रंट लाइन वर्करों के प्रमाण पत्रों मे बड़े पैमाने पर त्रुटि पाया गया है। छात्रों ने बताया कि 1 माह का प्रशिक्षण सेंटर पर तथा 3 माह का आनजाब प्रशिक्षण जिला हॉस्पिटल में इन सब प्रशिक्षण एसेसमेंट में लगभग 5 बार आधार कार्ड का प्रमाण पत्र फोटोकॉपी से लगाए ओरिजिनल कॉपी तक जमा किया गया था बकायदा कंप्यूटर में फील्डिंग भी हुआ था बावजूद इसके बड़े पैमाने रत्नावली सिंह के प्रमाण पत्र में पति के जगह पुत्री, सुशील कुमार चौरसिया के प्रमाण पत्र में उनके पिता के नाम के बाद जाति कि जगह पर गांव का नाम जोड़ दिया गया एवं विवेक कुमार के नाम पर उनके पिता के नाम किसी अन्य का नाम तथा आधार कार्ड के जगह पर किसी अन्य का आधार कार्ड नंबर अंकित त्रुटि हुआ है छात्र एवं छात्राओं के पिता, पति,जातीय,गांव का नाम तथा आधार कार्ड के नामों में बड़ी मात्रा में त्रुटि पाया गया है। जबकि शिक्षित बेरोजगार प्रशिक्षणार्थी इस प्रमाण पत्र का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कहते हैं देर होगा दुरुस्त होगा लेकिन हुआ ठीक इसके विपरीत देर भी हुआ दुरुस्त भी नहीं हुआ इसको लेकर प्रधानमंत्री कौशल केंद्र फ्रंटलाइन वर्कर के छात्रों में काफी नाराजगी व्यक्त की है। बोले केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कहा है 18 जनवरी 2021 को पीएम मोदी ने एक लाख कोविड फ्रंट लाइन वर्करों को प्रशिक्षित करने के लिए देश के 26 राज्यो के 111 कौशल केंद्रों स्किल डेवलपमेंट इंटरशिप उद्घाटन मंत्री की मौजूदगी में किया गया। प्रशिक्षण के बाद वह जिला अस्पताल,सीएचसी, पीएचसी पर तैनात हेल्थ केयर वर्करों की सहायता कर सकें। इस बाबत सेंटर इंचार्ज जयंत मणि त्रिपाठी ने बताया प्रमाण पत्रों में जो भी त्रुटि हुआ है उसे अति शीघ्र सुधार करवाने की बात कही है।
Share:

*_जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा किया गया पौधारोपण_

                                              देवरिया  05 जुलाई।
 जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश के क्रम में आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ के द्वारा सर्वप्रथम विकास खण्ड देवरिया सदर स्थित ब्लाक संसाधन केन्द्र पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विकास खण्ड देवरिया सदर के खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय पाल नारायण त्रिपाठी नगर क्षेत्र एवं ब्लाक संसाधन केन्द्र देवरिया सदर के कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके पश्चात् बीएसए के द्वारा विकास खण्ड देवरिया सदर स्थित प्रा०वि० सरौरा नं० 1 में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक  नरेन्द्र मोहन सिंह, जिला समन्वयक आलोक पाण्डेय एवं विद्यालय के सहायक अध्यापक उपस्थित रहे।       जिलाधिकारी  के निर्देशानुपालन में वर्तमान शैक्षिक सत्र 2022-23 हेतु बेसिक शिक्षा विभाग हेतु 25000 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें आज  17880 पौधारोपण कुल 1885 परिषदीय विद्यालयों में किया गया। इसी प्रकार  06 एवं 07 जुलाई को 1785 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा 15 अगस्त 2022 को 3550 पौधारोपण किया जायेगा। पौधारोपण हेतु निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण किये जाने हेतु  निर्देशित किया गया है।     
Share:

पिहरिद के गांव में अजीबो-गरीब घटना : जमीन से आ रही थी आवाज, मिट्टी हटी तो भागने लगे लोग,


जांजगीर-चांपा. जिले के मालखरौदा के ग्राम पिहरिद में आज एक अजीबो गरीब घटना देखने को मिली. यहां आज सुबह गांव में एक किसान के खेत से पानी की धार अचानक ऊपर उठने लगी. काफी देर पानी निकलने के बाद अब उसी जगह से तेज गति में गैस निकल रही है. पिहरिद के किसान लक्ष्मी नारायण के खेत में हो रही इस अजीबोगरीब घटना को देखने आस पास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठे होने लगे हैं।जमीन से ऐसी आवाज आ रही है मानों जैसे अंदर कोई मशीन चल रही हो. जब किसान ने जमीन पर गड्ढा खोदा तो उसमें से तेज हवाएं आने लगी. इतना ही नहीं गड्ढे से ऐसी आवाजें आ रही है जैसे अंदर कुछ उबल रहा हो.

क्या कहते हैं जानकारो का ?

खेत से निकल रहे पानी की धार और गेस को लेकर जानकारों का कहना है कि यह नाइट्रोजन या फिर अन्य कोई प्राकृतिक गैस भी हो सकती है. जमीन के भीतर काफी ज्यादा मात्रा में गैस है, जो कहीं ना कहीं निकलने के लिए रास्ता बना रही है. उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए हो रहा है कि जमीन के नीचे चट्टानों के टकराने से गैस बनती है जो कि बाहर निकलने के लिए रास्ता ढूंढती है. ऐसे में वह या तो किसी ट्यूबवेल से या फिर जमीन में किसी कमजोर जगह से निकलती है. जहां से गैस निकल रही है वह जमीन का कमजोर हिस्सा है.
पानी और गैस निकलने के पीछे की वजह कुछ दिन पहले राहुल के रेस्क्यू के लिए खोदा गया गड्ढा, जो चट्टानी जमीन थी, उसे भरा गया है. उसके कारण भी जमीन के अंदर गैस जमा हुई होगी जो बारिश की वजह से पानी में मिल जाने की वजह पहले पानी की धार और बाद में गैस निकल रही है.
प्रदेश का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन कुछ दिन पहले देश के सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आया था नजर मे ।
Share:

चौकी परिसर में किया गया पौधारोपण




गोरखपुर रामगढ़ ताल थाना की चिड़ियाघर चौकी में क्षेत्राधिकारी कैंट श्याम देव बिंद और थाना प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला चौकी प्रभारी अजय कुमार व पुलिस कर्मियों ने पौधारोपण किया और संरक्षण के लिए शपथ ली। क्षेत्राधिकारी कैंट ने कहा कि वन का संरक्षण व बढ़ावा भारत व भारतियों की संस्कृति रहा है। भारतीय संस्कृति को समृद्धशाली बनाने के लिए हमारा क‌र्त्तव्य बन गया है कि किसी भी मंगल कार्यक्रम पर पौधारोपण किया जाना चाहिए। जीवन को खुशहाल व तंदरूस्त बनाने के लिए वर्तमान में सबसे जरूरी है कि वन संपदा को समृद्धशाली बनाया जाना चाहिए। पुलिस अधिकारी ने चौकी परिसर में करीब 3 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पुलिस कर्मियों को परवरिश करने का जिम्मा दिया। इस अवसर पर आरक्षी विजय प्रकाश यादव अमित गिरी सचिन कुमार वर्मा व महिला कांस्टेबलों सह सहित अनेक लोगों ने पौधा रोपण किया।
Share:

सोमवार, 4 जुलाई 2022

एडीएम प्रशासन ने 06 जुलाई को आयोजित होने वाले बी०एड० परीक्षा के सफल एवं शान्तिपूर्ण संचालन हेतु निर्गत किये आदेश


देवरिया  02 जुलाई। बी०एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022-23 की लिखित परीक्षा का आयोजन जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर 06 जुलाई को किया जायेगा। उक्त परीक्षा के सफल एवं शान्तिपूर्ण संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 100 गज की परिधि में और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी धारा-144 लगाने का निर्देश अपर मुख्य सचिव शासन द्वारा दिया गया है।
     अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) कुंवर पंकज ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद में धारा-144 दो माह के लिये लागू किया गया है। उक्त परीक्षा के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश भी जारी किया गया है, जिसके अन्तर्गत परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 100 गज की परिधि में 05 या 05 से अधिक लोग एकत्रित नहीं होंगे। परीक्षा केन्द्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाईल फोन, ब्लूटूथ, अन्य संचार संबंधी उपकरण एवं आई०टी० गजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबन्धित होगा।परीक्षा की समाप्ति तक किसी भी अभ्यर्थी अथवा प्रश्न पत्र को परीक्षा केन्द्र से बाहर न जाने दिया जाये।  परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्र से 500 मीटर की परिधि में सभी फोटोकॉपी की दुकानों, साइबर कैफे तथा पी०सी०ओ० आदि दो घण्टा पहले खोलने से प्रतिबन्धित किया जाता है। उक्त के अतिरिक्त 17 जून को धारा-144 के अन्तर्गत पारित आदेश भी प्रभावी रहेगा एवंआदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।
 
Share:

डीएम ने अधिकारियों के सीयूजी एवं व्यक्तिगत नंबर की दी जानकारी जनसमस्याओं के लिए कर सकते हैं संपर्क



 देवरिया,  04 जुलाई। प्रायः नेटवर्क की समस्या के चलते कभी-कभी जनसामान्य द्वारा विशेष परिस्थिति/घटित आपदाओं के सम्बन्ध में सूचना का आदान-प्रदान बी०एस०एन०एल० के सी०यू०जी० नम्बर पर राजस्व अधिकारियों से नहीं हो पाती है, जिससे जनहित में समस्याओं का तत्काल समाधान होने में कठिनाई उत्पन्न होती है।
           जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने उक्त के दृष्टिगत राजस्व अधिकारियों के सी०यू०जी० नम्बर के अतिरिक्त उनके व्यक्तिगत नम्बर की जानकारी देते हुए बताया है कि  मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिन्द का सीयूजी नम्बर 9454416281 तथा व्यक्तिगत नम्बर 8004332511 है। इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी(वि/रा) नागेन्द्र कुमार सिंह का सीयूजी नम्बर 9454417614 तथा व्यक्तिगत नम्बर 9794937153, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) कुंवर पंकज का सीयूजी नम्बर 9454416254 तथा व्यक्तिगत नम्बर 9455304070, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह का सीयूजी नम्बर 9454416256 तथा व्यक्तिगत नम्बर 9415243382, उप जिलाधिकारी सलेमपुर गुंजन द्विवेदी का सीयूजी नम्बर 9454416257 तथा व्यक्तिगत नम्बर 9415243382, उप जिलाधिकारी रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय का सीयूजी नम्बर 9454416258 तथा व्यक्तिगत नम्बर 6397636962, उप जिलाधिकारी बरहज गजेन्द्र कुमार का सीयूजी नम्बर 9454416259 तथा व्यक्तिगत नम्बर 9958520967, उप जिलाधिकारी भाटपाररानी अरुण कुमार का सीयूजी नम्बर 9454416260 तथा व्यक्तिगत नम्बर 9560593435, तहसीलदार सदर आनंद कुमार नायक का सीयूजी नम्बर 9454416263 तथा व्यक्तिगत नम्बर 8846189634, तहसीलदार सलेमपुर  शैलेन्द्र कुमार का सीयूजी नम्बर 9454416265 तथा व्यक्तिगत नम्बर 7007282397, तहसीलदार रुद्रपुर अभ्य राज का सीयूजी नम्बर 9454416266 तथा व्यक्तिगत नम्बर 7060498460, तहसीलदार बरहज अश्वनी कुमार का सीयूजी नम्बर 9454416267 तथा व्यक्तिगत नम्बर 7607637766 एवं तहसीलदार भाटपाररानी चन्द्रशेखर वर्मा का सीयूजी नम्बर 9454416268 तथा व्यक्तिगत नम्बर 9473579410 है।
 
Share:

योगी सरकार के 100 दिन की उपलब्धियां पहली कैबिनेट बैठक में कई फैसले लिए गए

लखनऊ
मुफ्त राशन योजना को आगे बढ़ाने का निर्णय,

मुफ्त राशन योजना में 15 करोड़ लाभार्थी लाभान्वित हुए,

सरकार ने किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान किया,

1 लाख 74 हज़ार करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान किया,

तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया,

80 हज़ार करोड़ से ज्यादा निवेश योजनाएं शुरू हुईं,

प्रदेश भर में लोन मेलों का हुआ आयोजन,

युवाओं को रोजगार देने के लिए हुआ आयोजन,

सरकार ने 68,784 अतिक्रमण स्थलों को मुक्त कराया,

76,196 अवैध पार्किंग स्थलों को मुक्त कराया,

साल में 2 मुफ्त गैस सिलेंडर का आदेश,

स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण कार्यक्रम किया,

5 नए हवाई अड्डों के संचालन को लेकर एमओयू साइन,

संबंध में AAI और प्रदेश सरकार के बीच एमओयू साइन,

10 हज़ार पुलिस भर्ती के निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया,

100 दिन के अंदर निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया,

माफियाओं से 844 करोड़ की अवैध संपत्तियां की जब्त,

100 दिन में अपराधियों व माफियाओं से संपत्तियां की जब्त,

धार्मिक स्थलों से 74,700 लाउडस्पीकर हटाए गए।
Share:

5 जुलाई को वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022 के तहत लगेंगे 23 लाख पौधेतैयारियां पूरी, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश


20 से अधिक पौधारोपण वाले स्थलों की जियो टैगिंग अनिवार्य

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से किया पौधारोपण करने का अनुरोध

देवरिया,  4 जुलाई वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022 को सफल बनाने के संबन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कहा कि शासन की मंशानुरूप हरित क्षेत्र में वृद्धि की जाए। पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण कार्य मे किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए।
      जिलाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत जनपद में 33 लाख से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें से चिन्हित स्थलों पर 5 जुलाई को 23 लाख 59 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । शेष पौधों का 6 जुलाई, 7 जुलाई एवं 15 अगस्त को सिलसिलेवार ढंग से रोपण किया जाएगा। वन विभाग एवं उद्यान विभाग की नर्सरियों में पर्याप्त पौधे उपलब्ध है। आज शाम तक सभी विभागों के नोडल अधिकारी पौधों को चिन्हित स्थल पर पहुंचाना सुनिश्चित कर लें। इस कार्य में तनिक भी लापरवाही न बरतें।
      पौधों के रोपण के साथ ही उसकी जियो टैगिंग करना अनिवार्य है। ऐसे स्थल जहाँ 20 या अधिक पौधे लगेंगे उनकी जियो टैगिंग की जाएगी। पौधारोपण के पश्चात उसकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। यथासंभव चिन्हित स्थलों पर ट्री गार्ड और फेंसिंग का प्रयोग किया जाए। उन्होंने इस अभियान में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ एवं सिविल सोसायटी एवं आम नागरिकों की भागीदारी पर जोर दिया।
     जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि इस कार्य को पूरी गंभीरता से लें। पूरे उत्साह एवं मनोयोग से इस पुनीत एवं शासकीय कार्य में भागीदारी निभाये। शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022 को सफल बनाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सामाजिक वानिकी प्रभाग देवरिया के प्रभारी निदेशक जगदीश आर, मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, एडीएम प्रशासन कुँवर पंकज, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीसी मनरेगा बीएस राय, सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

माननीय राज्य मंत्री बेसिक शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह होंगे कार्यक्रम में शामिल

माननीय राज्य मंत्री बेसिक शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह जनपद देवरिया में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण महाअभियान 2022 के अन्तर्गत 5 जुलाई को पौधारोपण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद आएंगे एवं पौधारोपण कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी (प्रोटोकॉल) ने दी ।
Share:

लोकतंत्र में अवतारवाद, फासिज्म का पहला चरण होता है. विजय शंकर सिंह(Retd. IPS)



नूपुर शर्मा के बयान पर अक्सर बीजेपी आरएसएस के मित्र यह सवाल भी पूछते हैं कि

*नूपुर ने क्या गलत कहा,*

उसने तो वही कहा *जो हदीस में लिखा है।*

लेकिन वे यह सवाल सबसे पूछते हैं पर *न तो अपने संगठन से* पूछते हैं,

*न अपनी पार्टी से* और

*न ही अपने नेता से जिसे वे देवाधिदेव* मान कर चलते हैं।

मैं उनसे कहता हूं,

*यही सवाल अपने दल के नेता और सरकार से क्यों नहीं आप पूछते हैं?*

लेकिन सरकार से पूछने का साहस तो वे खो चुके हैं।

अब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष का *ताजा बयान* देखिए,

वे फरमाते हैं,

*नरेंद्र मोदी, देवताओं के भी देवता हैं! अब भला देवाधिदेव, यानी देवताओं के देवता से भी उनका भक्त, कोई सवाल पूछने का साहस कर सकता है?*

सरकार ने तो नूपुर को *फ्रिंज एलिमेंट्स* कह दिया और पार्टी ने *सस्पेंड।*

अगर नूपुर ने *कुछ गलत नहीं कहा था तो,*

सरकार ने, उसे फ्रिंज एलीमेंट क्यों कहा गया और पार्टी ने निलंबित भी किया।

और यदि नूपुर ने कुछ ऐसा किया या कहा है तो,

*क्यों नहीं उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है?*

भ्रम की ऐसी स्थिति *बीजेपी और आरएसएस के लिए नई नहीं* है।

विचार धुंधता का इतना इतिहास उतना ही पुराना है, जितना इनका अस्तित्व।

दरअसल, अपनी पार्टी और नेता का हर मुद्दे पर बचाव करते करते जो दासत्व बीजेपी के मित्रों के मन में विकसित हो गया है,

उसके कारण, उनके मन में, अपने नेता ओर पार्टी से कुछ भी सवाल पूछने का साहस अब नहीं बचा।

*फासिस्ट मनोवृति ऐसी ही परिस्थितियों में पनपने लगती है।*

लोकतंत्र का मतलब केवल मतों से चुनी हुई सरकार ही नहीं होता है,

बल्कि *सरकार से हर मसले पर, आंख से आंख मिलाकर पूछताछ करने की हिम्मत ही लोकतंत्र का मूल है।*

सरकार को बराबर यह एहसास दिलाएं रखना जरूरी है कि,

*सरकार कितनी भी ताकतवर हो, जनता, सरकार से अधिक ताकतवर है।*

इतिहास में ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जब लोकतंत्र के नाम पर चुने गए नेताओं ने खुद को,

जब धीरे धीरे, सत्ता की सारी शक्तियां अपने पास केंद्रित कर लीं तो उन्होंने खुद को ही सम्राट घोषित कर दिया।

यह अलग बात है कि जब जनता जागी और परिस्थितियां बदलीं तो,

*ऐसे महाबली भूलुंठित* भी हुए।

आधुनिक काल में इस मनोवृत्ति के *दो उपयुक्त उदाहरण,*

*इटली* के मुसोलिनी और

*जर्मनी* के हिटलर का है।

दोनों ही प्रखर राष्ट्रवाद और अपनी अस्मिता के प्रश्न पर सत्ता में जनता से चुन कर आए थे।

*दोनों ही बेहद लोकप्रिय भी थे।*

शुरुआती समय में जो सब्जबाग दिखाया उससे उनकी लोकप्रियता शिखर छूने लगी।

इन शासकों ने, जनता को उनकी अस्मिता, गर्वानुभूति और भावुकता के मुद्दे पर ही बझाये रखा।

*प्रतिशोध, घृणा, जातीय और नस्लीय अस्मिता के नशे में जनमानस ऊभ चूभ करने लगा।*

जब, जनता की माली हालत बिगड़ने लगी तो हिटलर ने, अपना निकम्मापन छुपाने के लिए *यहूदियों को प्रताड़ित* करना शुरू किया।

इस कारण यहूदियों का नरसंहार हुआ, साथ ही जब 'द्वितीय विश्व युद्ध' के अंत में, दोनो ही देश बुरी तरह पराजित हो गए।

लोकप्रियता का सारा मुलम्मा उतर गया। 'जनता जब नशे से बाहर आई, तब तक वह बरबाद हो चुकी थी।'

'मुसोलिनी' को जनता ने लैंप पोस्ट पर लटका दिया और 'हिटलर' ने खुद को गोली मार ली।

सरकार चुन कर यह मान लेना कि अब जनता की कोई भूमिका नहीं है

-- यह लोकतंत्र की मूल भावना के ही खिलाफ है।

सरकार एक तंत्र है जो सुचारू रूप से तभी चल सकता है, जब उस पर निरंतर नजर रखी जाय, उसे ईश्वरीय सत्ता बिलकुल न माना जाय, और जनता के मन में यह भाव हो कि, सरकार उनके ही दम से है।

कोई भी सत्ता चाहे वह कितने भी प्रगतिशील मुद्दो पर चुन कर आई हो, वह स्वभावतः प्रतिगामी होती है।

सत्ता की तासीर ही ऐसी होती है। सत्ता घोड़े की तरह और जनता, सवार की तरह, होती है और घोड़ा सवार पहचानता है।

यदि सवार सतर्क और घोड़ा हांकना जानता है तो, घोड़ा सवार के इशारे से चलता है अन्यथा सवार को ही पटक देता है।

- जो मित्र घुड़सवारी जानते होगें वे मेरी बात से सहमत होंगे।

फासिस्ट सत्ता को, राजतंत्र के राजा की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। राजतंत्र एक स्थापित शासन पद्धति रही है। राजा को जन स्वीकार्यता दिलाने के लिए उसमें ईश्वर का अंश देखा जाता था।

वह जनता द्वारा चुन कर नहीं, बल्कि वंशानुगत या वीर भोग्या वसुधरा की नीति से सत्ता में आता था।

पर फासिस्ट सत्ता, लोकतंत्र के माध्यम से चुन कर आती है और जो चुना गया है उसे हटाया भी जा सकता है, यही मूल भय फासिस्ट सत्ता को सदैव डरा कर रखता है।

दुनिया का हर फासिस्ट कितना भी खुद को ताकतवर समझे, वह अंदर से बेहद डरा हुआ और एकाकी होता है।

यह डर ही उसे आक्रामक बनाए रखता है। यह आक्रामकता उसके प्रचार में भी दिखती है और 'गोयबेल का उदाहरण इसका सबसे उत्तम प्रमाण है।,

इसलिए सरकार पर नजर रखनी चाहिए क्योंकि सरकार किसी को अवतार बनाने के लिए नहीं,

जनता और देश के हित के लिए चुनी गई है।

ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि, सरकार समर्थक मित्र, महंगाई, बेरोजगारी, रोजी रोटी शिक्षा स्वास्थ्य आदि बुनियादी सुविधाओं से परेशान नहीं हैं।

वे भी उसी समाज और आर्थिकी में जी रहे हैं जिनमे हम सब जी रहे हैं। पर वे तो अपनी व्यथा कह भी नहीं पा रहे हैं। ऐसी स्थिति बेहद कष्टप्रद होती है।

जनता का जितना दायित्व एक बेहतर सरकार चुनने का है उससे अधिक दायित्व, उसका यह भी है कि, उसके द्वारा चुनी गई सरकार, देश के संविधान के अनुसार चले और लोककल्याण के मार्ग से विचलित न हो, इसके लिए निरंतर सजग रहे।

एक सजग और समृद्ध लोकतंत्र में न तो अवतारवाद के लिए कोई स्थान होता है और न ही विकल्पहीनता जैसे कोई स्थिति। लोकतंत्र में, अवतारवाद और विकल्प हीनता का भाव, फासिज्म का पहला चरण होता है।

(विजय शंकर सिंह)
#लोकतंत्र #vss 
Share:

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789