Good Daily News...


गुरुवार, 7 जुलाई 2022

महिला पुलिसकर्मी की दरियादिली का पूरे क्षेत्र में हो रही है सराहना


  जौनपुर। जलालपुर । थाने पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने एक ऐसा कार्य किया है जिसकी पूरा क्षेत्र में सराहना की जा रही है।आमतौर पर लोग पुलिस विभाग की आलोचना ही करते हैं परंतु विभाग में सभी ऐसे नहीं होते है। एक बार फिर यह सिद्ध हो गया कि खाकी के अंदर भी नेक दिल धड़कता है। ऐसा ही एक मामला जौनपुर जिले के जलालपुर  से सामने आया। जलालपुर थाने पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने दरियादिली दिखाते हुए  एक  गरीब महिला फरियादी की मदद की। महिला पुलिसकर्मी की इस दरियादिली का पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।
मंगलवार को थाने पर आयी  नेवादा   गांव की एक गरीब महिला जिसे उसके दबंग पड़ोसियों ने सरकारी हैंड पंप से पानी लेने पर मारापीटा था। मुकदमा लिखने से पूर्व महिला को थाने से करीब 6 किलोमीटर दूर डॉक्टरी मुआयना के लिए अस्पताल जाना था। अस्पताल जाने के लिए महिला के पास किराए तक नहीं था और वह घर से भी पैदल थाने पर आई थी। वह फूट-फूटकर थाने पर अपनी विवशता को देखकर रोने लगी कि अब क्या होगा वह कैसे अस्पताल पहुंचेगी। तभी थाने पर तैनात महिला कांस्टेबल निधि सिंह  उसके सहयोग में आई और बोली कि पैसा नहीं है तो क्या हुआ मैं आपके साथ चल रही हूं। महिला कांस्टेबल ने गरीब महिला को अस्पताल आने- जाने का  किराया अपने जेब से दिया और  पानी पिलाया तथा महिला का उत्साहवर्धन कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
दरअसल  नेवादा गांव निवासी रंजना उपाध्याय की माली हालत ठीक नहीं है वह एक प्राइवेट विद्यालय में नौकरी करके किसी तरह अपने परिवार के लिए राशन तो जुटा लेती है परंतु वह पेयजल की समस्या से जूझ रही है। घर के पास लगे एक सरकारी हैंडपंप से वह पानी ले रही थी।  दबंग पड़ोसी उसे हैंड पंप से पानी  भरने से  मना कर दिए और हैंडपंप के हैंडल को रस्सी से बांध दिया। जब वह  रस्सी खोल कर पानी भरने लगी तो दबंग पड़ोसियों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789