बुधवार, 6 जुलाई 2022
Home »
» शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विजयलक्ष्मी यादव को किया सम्मानित
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विजयलक्ष्मी यादव को किया सम्मानित
जौनपुर राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रदेश में जनपद जौनपुर का परचम लहराने वाली शिक्षिका विजयलक्ष्मी यादव प्राथमिक विद्यालय सिद्दीकपुर को बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल जी ने किया सम्मानित। ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है अपने परिषदीय विद्यालयों में मॉर्निंग असेंबली में योग को शामिल करें और बच्चों को निरोग बनाएं ।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी केराकत, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, योग प्रशिक्षक नंद लाल यादव ,महिला शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी महामंत्री माया मौर्य ,वरिष्ठ अध्यक्ष सरिता महेंद्र सिंह, संगठन मंत्री यामिनी सिंह, संगठन मंत्री रेनू सिंह ,कोषाध्यक्ष संध्या यादव तथा करंजकला ब्लॉक अध्यक्ष आराधना चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें