जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश के क्रम में आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ के द्वारा सर्वप्रथम विकास खण्ड देवरिया सदर स्थित ब्लाक संसाधन केन्द्र पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विकास खण्ड देवरिया सदर के खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय पाल नारायण त्रिपाठी नगर क्षेत्र एवं ब्लाक संसाधन केन्द्र देवरिया सदर के कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके पश्चात् बीएसए के द्वारा विकास खण्ड देवरिया सदर स्थित प्रा०वि० सरौरा नं० 1 में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेन्द्र मोहन सिंह, जिला समन्वयक आलोक पाण्डेय एवं विद्यालय के सहायक अध्यापक उपस्थित रहे। जिलाधिकारी के निर्देशानुपालन में वर्तमान शैक्षिक सत्र 2022-23 हेतु बेसिक शिक्षा विभाग हेतु 25000 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें आज 17880 पौधारोपण कुल 1885 परिषदीय विद्यालयों में किया गया। इसी प्रकार 06 एवं 07 जुलाई को 1785 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा 15 अगस्त 2022 को 3550 पौधारोपण किया जायेगा। पौधारोपण हेतु निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
मंगलवार, 5 जुलाई 2022
Home »
» *_जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा किया गया पौधारोपण_
*_जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा किया गया पौधारोपण_
देवरिया 05 जुलाई।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें