Good Daily News...


गुरुवार, 7 जुलाई 2022

खुले में नही होगी कुर्बानी, अवशेष को दफन करने निर्देश



    जौनपुर । खेतासराय स्थनीय थाने में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई जिसमें आगामी ईद उल अजहा (बकरीद) और सावन के पावन मास को लेकर चर्चा हुई । बैठक में उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने लोगों से सौहार्द बनाए रखने और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की ।
बैठक में डीएसपी अंकित कुमार ने कहा कि कुर्बानी खुले में नहीं होगी । उन्होंने लोगों से अपने घरों में कुर्बानी करने और अवशेष कहीं दफन करने का निर्देश दिया। कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नही होगी । कहा कि त्योहार परम्परागत ढंग से ही मनाए जायेंगे और अशांति फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी । इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे ।

उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें और सौहार्द को बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें । उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बिजली और पानी की आपूर्ति समयबद्ध होगी । बैठक में नगर वासियों ने सफाई और जल जमाव की समस्या उठाया तो एसडीएम ने बैठक के बाद पुरानी बाजार और बभनौटी वार्ड में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया ।

एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी और ठेकेदार को तत्काल समस्या के समाधान का निर्देश दिया । लोगों ने निर्माणाधीन कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग की तो एसडीएम ने सभी को इसके लिए आश्वस्त किया । पीस कमेटी की बैठक में चेयरमैन वसीम अहमद, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार, कपूर चंद्र जयसवाल, सैय्यद ताहिर, नवाब अहमद, जगदम्बा पाण्डे, मनीष गुप्ता, मोनू गुप्ता, मो असलम खान, शांति भूषण मिश्रा, सभासद इलियास मोनू, सलीम अहमद, मो आरिफ, फारूक आज़म, मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे । 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789