Good Daily News...


गुरुवार, 7 जुलाई 2022

सीडीओ ने अन्त्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के संबंध में की समीक्षा



देवरिया 07 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा अन्त्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के संबंध में समीक्षा की गयी। जनपद में समस्त अन्त्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है जिसके लिए आज से समस्त ग्राम पंचायतों में कोटे की दुकान के पास ही आयुष्मान का कैम्प लगाया जाना है। 
       मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि एक दिन में 600 ग्राम पंचायतों में कैम्प का आयोजन किया जाए तथा उसके अगले दिन शेष बचे ग्राम पंचायतों में कैम्प का आयोजन किया जाए। तीसरे दिन पुनः प्रथम दिवस में आयोजित ग्राम पंचायतों में ही कैम्प का आयोजन किया जाए ताकि जो अन्त्योदय कार्डधारक बच गये हैं उनका अयुष्मान कार्ड बना दिया जाए। इसी तरह चौथे दिन उसी ग्राम पंचायत में कैम्प का आयोजन किया जाए जो दूसरे दिन ग्राम पंचायतों में किया गया है। इन कैम्पों में बी०एल०ई०, आशा, ए०एन०एम० की डयूटी आज ही रात्रि में लगा दिया जाए तथा कंट्रोल रूम से इन्हें दूरभाष पर भी अवगत करा दिया जाए। प्रत्येक सेंटर के लिए 100 आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए जहाँ 100 से कम अन्त्योदय कार्डधारक हैं उनका शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बना दिया जाए। यह प्रतिदिन रोस्टर के अनुसार चलाया जाए ताकि सभी अन्त्योदय राशन कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बन जाए। कंट्रोल रूम में संबंधित विभाग के एक कर्मचारी अवश्यक बैठेंगे ताकि कहीं कोई समस्या आती है तो उसका त्वरित समाधान कर सकें।
     समीक्षा बैठक में  फणीश्वर त्रिपाठी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देवरिया, डॉ० एस०के० चौधरी, डी०टी०ओ०/ आयुष्मान प्रभारी अमरदीप श्रीवास्तव डी०जी०एम०,  आदित्य कुमार सिंह, कोआडिनेटर आई०सी०सी०सी०,  जाहिदउल्लाह, डिस्टिक मैनेजर सी०एम०सी०, सुन्नी कुमार, डिस्टिक कोआडिनेटर उपस्थित थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789