गोरखपुर रामगढ़ ताल थाना की चिड़ियाघर चौकी में क्षेत्राधिकारी कैंट श्याम देव बिंद और थाना प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला चौकी प्रभारी अजय कुमार व पुलिस कर्मियों ने पौधारोपण किया और संरक्षण के लिए शपथ ली। क्षेत्राधिकारी कैंट ने कहा कि वन का संरक्षण व बढ़ावा भारत व भारतियों की संस्कृति रहा है। भारतीय संस्कृति को समृद्धशाली बनाने के लिए हमारा कर्त्तव्य बन गया है कि किसी भी मंगल कार्यक्रम पर पौधारोपण किया जाना चाहिए। जीवन को खुशहाल व तंदरूस्त बनाने के लिए वर्तमान में सबसे जरूरी है कि वन संपदा को समृद्धशाली बनाया जाना चाहिए। पुलिस अधिकारी ने चौकी परिसर में करीब 3 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पुलिस कर्मियों को परवरिश करने का जिम्मा दिया। इस अवसर पर आरक्षी विजय प्रकाश यादव अमित गिरी सचिन कुमार वर्मा व महिला कांस्टेबलों सह सहित अनेक लोगों ने पौधा रोपण किया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें