Good Daily News...


शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021

डीएम ने एनआरएलएम के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाने के दिए निर्देश


 देवरिया (सू0वि0) 03 दिसंबर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विकास भवन गांधी सभागार में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सभी जुडे अधिकारियों व कर्मचारियों को यह निर्देश दिया है कि इससे तहत सभी योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, अन्यथा लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी।
       जिलाधिकारी श्री निरंजन ने महिला स्वयं सहायता समूह गठन के विकास खण्डवार समीक्षा में कम प्रगति वाले एडीओ, आईएसबी एवं बीएमएम को कडी चेतावनी दी व एक सप्ताह के अन्दर सभी को इसमें सुधार जाए जाने के कडे निर्देश दिए। समीक्षा में पाया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 4040 समूह गठन के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 3934 समूह गठित कर निर्धारित लक्ष्य की 97.38 प्रतिशत पूर्ति की गयी है। एमआइएस के गैप को प्राथमिकता से पूर्ति किए जाने के निर्देश उन्होने दिए। उन्होने बैंक सखी, विद्युत सखी, बैंक लिंकेज समूहों के प्रगति, इन्श्यूरेन्स डाइव टारगेट आदि की गहन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। सामुदायिक शौचालय की प्रगति में पाया गया कि 1032 सामुदायिक शौचालय पूर्ण होना पाया गया, जिसके सापेक्ष 1005 स्वयं सहायता समूहो को स्थानान्तरित कर दी गयी है।
      इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, डीसी एनआरएलएम विजय शंकर राय, अवधेश सिंह, एडीओ आईएसबी, बीएमएम एवं अन्य जुडे विभागो के अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
 
Share:

हक की बात जिलाधिकारी के साथ" कार्यक्रम किया गया आयोजित


देवरिया (सू0वि0) 03 दिसंबर। मिशन शक्ति के अंतर्गत आज  "हक की बात जिलाधिकारी के साथ" कार्यक्रम आनलाइन गूगल मीट के माध्यम से जनपद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज हिंसा आदि से पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना है। पीड़िताओं की समस्या को सुनने व उनके निस्तारण हेतु  गजेन्द्र कुमार उप जिलाधिकारी, जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, केन्द्र प्रबंधक वन स्टाप सेन्टर  नीतू भारती, महिला कल्याण अधिकारी  साधना चतुर्वेदी, मनोवैज्ञानिक  मीनू जायसवाल, पूजा केस वर्कर वन स्टाप सेन्टर का पैनल पूर्वान्ह 11.00 बजे से उपस्थित रहा। पीड़िताओं की समस्या को सुनने के साथ-साथ डेडिकेटेड फोन लाइन का प्रयोग किया गया। जनपद की पीड़ित कुल 12 महिलायें बालिकाये गूगल मीट के माध्यम से अपनी समस्या से अवगत कराया। 
      प्राप्त प्रकरणों में 02 प्रकरण जमीनी विवाद से 07 प्रकरण घरेलू हिंसा, 01 प्रकरण मार-पीट से सम्बन्धित था तथा जी.आई.सी. देवरिया की 50 बालिकाओं ने सेल्फ डिफेन्श के दृष्टिगत मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त किये जाने का अनुरोध किया। प्राप्त प्रकरणों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुये सम्बन्धित अधिकारीगण को प्रकरण तत्काल निक्षेपित किये जाने के निर्देश दिये गये। जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर द्वारा जी.आई.सी. की बालिकाओं को बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिलाधिकारी से वार्ता के उपरान्त मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिलवाये जाने हेतु अनुरोध किया गया।
 
Share:

जिलाधिकारी ने किया कम लिंगानुपात वाले बूथों के बीएलओ से संवाद


मतदाता सूची के लिंगानुपात सुधारने के सिखाये गुर

ख़राब मतदाता लिंगानुपात वाले बूथों के बीएलओ को सख़्त चेतावनी, काम सुधारे या कड़ी कार्रवाई के लिए रहे तैयार


4 दिसंबर को है विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान, सभी 2733 बूथों पर मतदाता कर सकते हैं संपर्क

विधानसभा चुनाव-2022 से पहले वोटर बनने का 4 दिसंबर को है अंतिम मौका


देवरिया (सू0वि0) 03 दिसंबर।  जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में कम लिंगानुपात वाले बूथों के बीएलओ के साथ संवाद कायम किया तथा उन्हें 4 दिसंबर को आयोजित होने वाले विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अधिक से अधिक संख्या में महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया।
      जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बीएलओ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत डोर-टू-डोर अभियान चलाया। नवविवाहित महिलाओं तथा मतदाता सूची में नाम न होने वाली महिलाओं के फॉर्म-6 प्राथमिकता के आधार पर भरे जाए। जनपद के लिंगानुपात के अनुरूप ही मतदाता सूची का लिंगानुपात भी झलकना चाहिए।
     जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ख़राब मतदाता लिंगानुपात वाले बूथों के बीएलओ कठोरतम कार्रवाई के लिए तैयार रहे। निर्वाचन से सम्बंधित कार्य में किसी भी स्तर पर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
   जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में खराब कार्य करने वाले बृज भानु प्रसाद, किस्मती देवी, गार्गी आदि बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया।
      जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप जो युवा जो 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करता है वो मतदाता बनने के योग्य है। ऐसे सभी व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए। 
     जिला निर्वाचन अधिकारी ने 4 दिसंबर को आयोजित होने वाले मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी बीएलओ को सजग रहने के लिए प्रेरित किया।  उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहें और आवेदकों के दावे एवं आपत्तियों के फॉर्म प्राप्त करें। जनपद स्तरीय अधिकारी विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण कर बीएलओ के कार्यों की निगरानी करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर पंकज ने कहा कि सभी बीएलओ प्राप्त फॉर्म को 5 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से तहसील मुख्यालयों में जमा कर दें, इसके पश्चात कोई भी फॉर्म नहीं लिया जाएगा।
    इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम गुँजन द्विवेदी, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, एसडीएम महेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
Share:

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ आहूत की गयी प्री-ट्रॉयल बैठक, दिये गये आवश्यक निर्देश



 देवरिया (सू0वि0) 03 दिसंबर।  आज  उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया  रवि नाथ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ जनपद न्यायालय के सभागार कक्ष में प्री-ट्रॉयल बैठक आहूत की गयी। जनपद न्यायाधीश  रवि नाथ ने वहॉ उपस्थित समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आप अपने विभागों से अभी से मामलों को चिन्हित करें ताकि लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण किया जा सकें। उन्होंने कहा कि समस्त विभाग  नोडल अधिकारी नामित करें। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुये कहा कि न्यायालय तथा अन्य विभागों से भेजी गयी नोटिसों का तामिला ससमय कराना सुनिश्चित करें। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश कुमार ने समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया कि आप अपने स्तर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार में सहयोग करें तथा ग्रामीण स्तर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित कर आमजनमानस जागरूक करें।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव श्रीमती तहरीम खान द्वारा बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देशित करते हुये कहा गया कि नोटिसों को अविलम्ब कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में भेजना सुनिश्चित करें जिससे नोटिसों का तामिला ससमय कराया जा सकें। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त विभागों के अधिकारियों को एक साथ आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11.12.2021 दिन शनिवार को आयोजित किया जाना हैं जिसमें धारा 138 एन0आई0एक्ट, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत, जल एवं सर्विस से संबंधित मामलें, राजस्व एवं सिविल वाद तथा प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाना हैं।
      इस कार्यक्रम में जनपद के समस्त अधिकारी जिसमे अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, टी0एस0आई0, जिला परिवीक्षा अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी,, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक अधिशासी अभियंता नगर पालिका, उप संभागीय परिवहन अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, श्रम सहायक आयुक्त, जिला  सूचना अधिकारी, बी0एस0एन0एल0 तथा समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहें।
 
Share:

बनकटा में आयोजित किया गया मतदान जागरूकता कार्यक्रम


देवरिया (सू0वि0) 03 दिसंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देशन में चलाएं जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत बनकटा ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय बतरौली और प्राथमिक विद्यालय टड़वा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को स्वीप नोडल राजीव कुमार मिश्रा ने मतदान कि शपथ दिलाई एवं मतदाता सूची के पुनरीक्षण की बढ़ी हुई तारीख के बारे में बताते हुए दिनांक 4 दिसंबर, शनिवार को अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की बात कही।
कार्यक्रम में छात्रों ने मतदान संबंधी पोस्टर,स्लोगन बनाकर लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम में पूनम, अजमेरी, स्नेहा, खुशी, दीपू,चंचल,शैलेश,अभिषेक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय बतरौली के प्रधानध्यापक चंद्रशेखर, प्राथमिक विद्यालय टंडवा के प्रधानध्यापक कमल किशोर,खुशबू यादव,मकसूदन यादव,धनंजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
Share:

कृषक रबी फसल में तकनीकी का ध्यान रखते हुए खेती करके अधिक से अधिक उत्पादन करें प्राप्त


 किसान सम्मान योजनान्तर्गत रबी फसल में प्रतियोगिता हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 

 देवरिया (सू0वि0) 03 दिसम्बर। उप कृषि निदेशक डा आशुतोष मिश्र ने बताया है कि कृषि क्षेत्र में उत्पादन एवं उत्पादकता के उत्तरोत्तर वृद्धि में गति प्रदान करना समय की आवश्यकता  है। जनपद के कृषकों में उत्पादन एवं उत्पादकता में अधिकतम वृद्धि करने हेतु स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना की अहम भूमिका होती है। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष 2021-22 में रबी फसल में कृषक तकनीकी का ध्यान रखते हुए खेती करके अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करें। इसके लिए कृषक गुणवत्ता प्रमाणित बीजी का प्रयोग करें, जैविक उर्वरक का प्रयोग करें, समय से रबी फसलों की बुवाई लाइन में करें, रबी बीजों में बीज शोधन एवं भूमि शोधन अवश्य करें, मृदा परीक्षण के आधार पर रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करें, खरपतवार/ कीट एवं व्ययाधि रोगों का नियंत्रण समय से करें। फसल बीमा कराने वाले कृषकों को वरीयता प्रदान की जायेगी। किसान सम्मान दिवस हेतु 25 प्रतिशत अनुसूचित जाति/जनजाति का रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है। लघु एवं सीमान्त तथा महिला कृषकों का अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराये।
       उपरोक्त को ध्यान में रख कर खेती करने वाले कृषक किसान सम्मान योजनान्तर्गत रबी फसल में प्रतियोगिता हेतु आवेदन पत्र के साथ रजिस्ट्रेशन शुल्क 10/-रू० जमा कर 31 दिसम्बर 2021 तक रजिस्ट्रेशन उप कृषि निदेशक देवरिया के यहाँ अवश्य करा लें, तदुपरान्त अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करते है तो उन्हें प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर अधिकारिक तौर पर सक्षम कर्मचारी / अधिकारी के समक्ष क्राप कटिंग कराकर परिणाम बन्द लिफाफे (गोपनीय) में जिला स्तर पर उप कृषि निदेशक कार्यालय में ससमय जमा किया जायेगा। परिणाम में सर्वाेच्च उत्पादन प्राप्त करने वाले दो कृषक को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। उन्होने जनपद के समस्त कृषकों से अपील की है कि वे उपरोक्त का ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराये एवं उत्पादन प्राप्त करके पुरस्कार का लाभ उठायें।
  
Share:

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु नवीन समय सारणी जारी


 देवरिया (सू0वि0) 03 दिसम्बर। जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2021-22 में समस्त वर्गो हेतु छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत मास्टर डेटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लाक करने एवं छात्र हित में समुचित अवसर प्रदान करते हुए छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन करने एवं शिक्षण संस्थाओं द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करना, सत्यापित एवं अग्रसारण हेतु नवीन समय सारणी जारी की गयी है।
         मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने एवं मास्टर डाटा अपडेट करते हुए सीट, फीस, पाठ्यक्रम का प्रकार को डिजिटल हस्ताक्षर से लाक करने हेतु तिथि 10 दिसम्बर 2021 तक,  छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन किये जाने की तिथि 10 जनवरी 2022 तक, आनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित संस्था/विद्यालय में जमा किये जाने की तिथि आवेदन पत्र भरने के 03 दिन के अन्दर विलम्बतम 17 जनवरी 2022 तक तथा छात्र/छात्रा द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्रा के समस्त विवरण का विद्यालय द्वारा मूल अभिलेखों से मिलान के उपरान्त आनलाइन आवेदन प्राप्त करना, सत्यापित एवं अग्रसारित करना द्वारा समस्त वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्थाओं में जमा किए जाने की तिथि 04 दिसम्बर 2021 से 24 जनवरी 2022 तक निर्धारित है।  
            जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि अन्तिम तिथि का इन्तजार न करते हुए जनपद के समस्त दशमोत्तर संस्थाओं समस्त वर्ग के छात्र/छात्राएं छात्रवृत्ति पोर्टल पर समय सारणी के अनुसार आनलाइन आवेदन करते हुए संबंधित अभिलेख अपने आवेदन पत्र के साथ संलग्न करते हुए अपनी संस्था में जमा करें और संस्था द्वारा अभिलेखों का मिलान करते हुए निर्धारित समयान्तर्गत कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
 
Share:

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के अन्तर्गत अब 11 दिसम्बर 2021 को होगा सामूहिक विवाह’

 देवरिया (सू0वि0) 03 दिसम्बर। जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’’ के अन्तर्गत जनपद में सामूहिक विवाह कार्यक्रम 05 दिसम्बर को शासन द्वारा स्थगित करते हुए सामूहिक विवाह की तिथि 11 दिसम्बर को पुनर्निर्धारित की गयी है। 11 दिसम्बर को पलक लॉन, कसया रोड देवरिया में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
 
Share:

जानिए जौनपुर में क्यों लगा धारा 144



जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि जनपद जौनपुर में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत तथा विभिन्न विश्वविद्यालय एवं प्रतियोगी परीक्षाओं तथा कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने एवं चुनावी गतिविधियों के दृष्टिगत विधि एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संपूर्ण जनपद की सीमाओं में तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करता हूं। उक्त आदेश 31 जनवरी 2022 तक लागू रहेगा यदि इसके पूर्व इसे वापस न ले लिया जाए। 
Share:

बैगन तोड़ने की मामूली सी बात पर वृद्धा को उतारा गया था मौत के घाट


जौनपुर ।  शौच के लिए निकली लापता हो गई वृद्धा का शव 11 दिन बाद खेत खोदकर बरामद किए जाने के मामले का पूरा रहस्य पुलिस ने उजागर कर दिया है। खेत से बैगन तोड़ने की मामूली सी बात पर उसे मौत के घाट उतार दिया गया था। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपितों का पुलिस ने शुक्रवार को चालान कर दिया। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।  
सुरेरी थाना क्षेत्र के रामपुर निस्फी गांव की 72 वर्षीय धर्मा देवी दो वर्ष पूर्व पति विष्णु पटेल के देहांत के बाद घर पर अकेली रहती थीं। उनके चारों पुत्र रोजी-रोटी के सिलसिले में अहमदाबाद रहते थे। गत 19 नवंबर की भोर में शौच के लिए निकलीं तो वापस नहीं लौटीं। देरशाम तक न लौटने पर पड़ोसियों ने खोज की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। तब उन्होंने उनके बेटों को सूचना दी। अगले दिन बेटे आ गए। कोई सुराग न मिलने पर 21 नवंबर को थाने पर सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया। छानबीन में जुटी पुलिस ने 30 नवंबर को संदेह के दायरे में आए नोनरा गांव के खरपत्तू पाल व निस्फी के महेंद्र पटेल को हिरासत में ले लिया। उनकी निशानदेही पर खरपत्तू पाल के बैगन के खेत में दफनाया गया शव बरामद कर लिया। कयास लगाया जा रहा था कि फसल की सुरक्षा को खेत के चौतरफा लगाए गए बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपितों ने शव दफना दिया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो हत्या का मामला सामने आया। रिपोर्ट में गला दबाने से मौत और शरीर पर चोट की पुष्टि हुई।
थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने शुक्रवार को थाने में पत्रकार वार्ता में रहस्य पर पड़े पर्दे को हटाया। बताया कि पूछताछ में महेंद्र पटेल ने स्वीकार किया कि धर्मा देवी उसके खेत से चोरी से बैगन तोड़ रही थी। रखवाली के लिए वह खेत में सोया था। आंख खुल जाने पर उसने धर्मा देवी को डंडे से मार दिया। वह छटपटाने लगी तो उसने अपने मफलर से गला घोटकर मार डाला। शव भूसे के ढेर में छिपा दिया। रात में शव बगल में स्थित खरपत्तू पाल में रख दिया। 20 नवंबर की सुबह खरपत्तू को खेत में शव होने की सूचना दी। फिर दोनों ने मिलकर शव को दफना दिया। जल्द गलाने के लिए शव पर नमक छिड़क दिया था। 
Share:

आज का राशिफल दिनांक : 03 दिसम्बर 2021


 

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा सेहत में विकार रहने से कार्य करने में उत्साह कम ही दिखाएंगे। वात-कफ अथवा नेत्र संबंधित परेशानी पाचन शक्ति में कमी रह सकती है। कार्य व्यवसाय में भी स्थिति संघर्ष वाली रहेगी ना चाहते हुए भी भागदौड़ करनी पड़ेगी फिर भी परिणाम निराश करने वाले मिलेंगे लेकिन निर्वाह योग्य आय के साधन जुटा ही लेंगे। मध्यान बाद सेहत में सुधार आने लगेगा विचार भी धार्मिक बनेंगे भाई बहन का सुख न्यून रहेगा लेकिन थोड़ी चापलूसी करने पर अकस्मात लाभ भी करा सकते है। शत्रु पक्ष आज निर्बल रहेगा फिर भी इसका कोई विशेष लाभ नही उठा पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा के प्रसंग बनेंगे सम्भव हो तो आज टाले अथवा रात्रि में करने पर लाभ दायक रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप धन की तुलना में प्रतिष्ठा का अधिक ध्यान रखेंगे। कुछ समय के लिये व्यवहार विक्षिप्तों जैसा रहेगा शत्रु पक्ष का थोड़ा भय होने पर भी विजय मिलेगी परन्तु परिवार में किसी न किसी से रूठना मनाना लगा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर संघर्ष भाग दौड़ अधिक करनी पड़ेगी बैठ कर कमाने की कामना में ना रहे अन्यथा अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा। आज पैतृक साधनों में वृद्धि भी करेंगे लेकिन इसके लिये काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। परस्त्री आकर्षण से बचें अन्यथा मान एवं धन दोनो की हानि निश्चित है। आज विदेश यात्रा के प्रयासों में आशानुकूल सफलता मिल सकती है। स्त्री के कारण अथवा मूत्र संबंधित समस्या रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप अपने लापरवाह व्यवहार के कारण लोगो से शत्रुता मोल लेंगे दिन का अधिकांश समय अनुकूल रहेगा छोटी मोटी घरेलू कहा सुनी तुरंत शांत हो जाएगी लेकिन बाहर किसी से बिना बात ना उलझें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते है। आज लोग आपके मुह पर मीठा बोलेंगे लेकिन मन मे ईर्ष्या भारी रहेगी पीठ पीछे कुछ न कुछ हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे पर आज सफल नही हो सकेंगे बाहर के लोगो से आवश्यकता के समय ही बोले मन का भेद आज परिजनों को भी ना दे। कार्य व्यवसाय धन लाभ की प्रबल संभावना है परंतु किसी पर अनैतिक दबाव या काम ना कराये। आध्यात्म में आज मन कम ही लगेगा। 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन बीते दिन की तुलना में सुधार वाला रहेगा किसी से किये अभद्र आचरण का पश्चाताप होगा लेकिन फिर भी स्वभाव में बदलाव लाने का प्रयास नही करेंगे। अपना काम निकालने के लिये प्रिय वचन बोलेंगे काम ना बनने पर मन ही मन कोसेंगे। कार्य क्षेत्र पर आय के एक से अधिक साधन सुलभ होंगे लेकिन सहयोग की कमी के कारण सभी से लाभ नही उठा सकेंगे फिर भी जीविकोपार्जन के लिये ज्यादा संघर्ष नही करना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्र पर आप भाग्यशाली माने जाएंगे लेकिन घरेलू मामलों में कुछ कमी अनुभव होगी। गूढ़ विषयो में रुचि लेंगे दूरदर्शी सोच रहने के कारण कार्यो की गति धीमी रहेगी। शेयर सट्टे के प्रति रुचि अधिक रहेगी भविष्य में इससे लाभ ही मिलेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप सामाजिक क्षेत्र पर अपने बुद्धि कौशल का आवश्यकता से अधिक प्रदर्शन करेंगे इससे जो लोग आपको अभी तक अत्यंत बुद्धिमान मान रहे थे उनकी विचार धारा में कमी आएगी। भूमि भवन वाहन का सुख तो मिलेगा लेकिन किसी अन्य के भाग्य से ही आज भूमि भवन संबंधित कार्य टालना ही बेहतर  रहेगा कार्य अंतिम समय मे किसी कमी के चलते अधूर रह जाएंगे। कार्य व्यवसाय की स्थित सामान्य से उत्तम रहेगी उतार चढ़ाव के बाद भी स्वयं को परिस्थितियों अनुसार ढाल कर संचय कोष में वृद्धि करेंगे लेकिन खर्च करने में कंजूसी करेंगे। माता अथवा अन्य स्त्री पक्ष से झूठ बोलने से बचे आगे कलह हो सकती है। आपकी सेहत ठीक पर किसी परिजन की खराब होने पर दुविधा होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन शुभ फलदायी है आज आप विपरीत परिस्थिति में भी अपने पराक्रम से धन कमाएंगे। स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी परिवार में किसी न किसी से ईर्ष्या युक्त संबंध रहने पर भी अपनी तरफ से स्नेह देने का प्रयास करेंगे लेकिन बदले में भाई की अपेक्षा बहन से अधिक स्नेह मिलेगा। कार्य व्यवसाय में परिश्रम करने से पीछे नही हटेंगे इसी के बल पर आज धन लाभ भी होगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी पहचान गंभीर व्यक्तित्व लेकिन मिलनसार जैसे बनेगी। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जातको को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। मन मे यात्रा की योजना बनेगी लेकिन अकस्मात ही होगी अथवा निरस्त करनी पड़ेगी। पिता का सहयोग समय पर ना मिलने का दुख मन मे रहेगा। रक्त अथवा उदर संबंधित शिकायत रह सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका व्यवहार अत्यंत लचीला रहेगा पूर्व में मिली सफलता से मन मे अहम के भाव भरे रहेंगे अपने कार्य समय से एवं बेहतर रूप से करेंगे लेकिन अन्य लोगो के काम मे नुक्स निकलना कलह को निमंत्रण देगा। कार्य व्यवसाय से मध्यान तक सोची हुई सफलता ना मिलने से मन दुखी होगा फिर भी पुराने व्यवहारों के बल पर थोड़ी बहुत आय हो जाएगी लेकिन थोड़े विलंब से। मध्यान बाद का समय सार्वजनिक क्षेत्र के लिये महत्तवपूर्ण रहेगा लोगों को आपके परामर्श की आवश्यकता पड़ेगी इसमे टालमटोल ना करे वरना संबंधों में खटास आएगी भविष्य के लाभ से भी वंचित रह जाएंगे। परिवार में सौहार्द पूर्ण वातावरण रहेगा कुछ मामलों में आपसी समझ की कमी भी रहेगी फिर भी तालमेल बना रहेगा सेहत आज लगभग सामान्य ही रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा घरेलू एवं व्यावसायिक उलझनों के बाद भी स्वयं प्रसन्न रहेंगे साथ मे रहने वालों को भी प्रसन्न रखेंगे। आज आपका व्यक्तित्त्व भी निखरा रहेगा संपर्क में आने वाला प्रशंशा अवश्य करेगा। मन मे थोड़ी चंचलता लेकिन धार्मिक एवं सात्विक मनोवृति रहेगी पूजा पाठ के लिये व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल लेंगे। कला संगीत में भी रुचि लेंगे लेखन कार्य से जुड़े जातक अल्प समय मे नई रचना का निर्माण कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय में धन की आमद अवश्य होगी परन्तु रुक रुक कर होने से थोड़े अधीर भी रहेंगे। घर का माहौल शांत रहेगा छोटी मोटी नोकझोंक वातावरण को प्रभावित नही कर पायेगी। विपरीत लिंगीय आकर्षण धोखे का कारण बन सकता है सतर्क रहें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी विपरीत फलदायी रहेगा परन्तु आज आपकी दूरदर्शी सोच भविष्य में होने वाली हानि से बचाव करेगी। व्यावसायिक क्षेत्र पर हानि के योग अधिक रहेंगे फिर भी व्यवहार कुशलता से इस पर कुछ हद तक अंकुश पा ही लेंगे। दिन के आरम्भ से मध्यान तक मन पर नकारात्मकता हावी रहेगी लेकिन संध्या बाद से स्थिति में सुधार आने लगेगा शारीरिक एवं मानसिक रूप दृढ़ता आएगी लेकिन आज आपके अनैतिक संबंधों में पड़ने अथवा इनके कारण घर मे कुछ ना कुछ कोहराम मचने की भी संभावना है। अपनी गलती ना मान बहस कर छोटे से विवाद को बढ़ाएंगे। सरकारी उलझनों से आज दूर ही रहे कल से परिस्थितियां अनुकूल बनने लगेंगी तब तक धर्य धारण करें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपका उदार स्वभाव सार्वजनिक क्षेत्र पर प्रतिष्ठा दिलाएगा लेकिन उदारता केवल अपने काम निकालने के लिये ही रहेगी किसी के आनाकानी करने अथवा आपके काम के लिये मना करने पर उग्र रूप धारण कर लेंगे। व्यवसाय से मध्यान बाद धन की आमद होगी परन्तु धन के बीमारी, व्यसन अथवा अकस्मात खर्च होने पर बचत ना के बराबर ही होगी। भाग्य पक्ष बलवान रहने पर भी कुछ न कुछ कमी अनुभव होगी। परिवार में वातावरण धार्मिक रहेगा धर्म क्षेत्र की यात्रा अथवा दान पुण्य पर भी खर्च करेंगे संध्या बाद सुखोपभोग की कामना अधिक रहेगी पिता से किसी पुरानी बात पर बहस हो सकती है धर्य का परिचय दें। 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन शुभता दायक रहेगा। बोल चाल में दक्षता आएगी स्वभाव भी आज विनोदप्रिय रहेगा। आज आपको पैतृक कार्यो से किसी न किसी रूप में लाभ होगा साथ ही विदेश अथवा अन्य मन इच्छित स्थान की यात्रा में आ रही बाधा शांत होगी अथवा इन क्षेत्रों से लाभदायक समाचार मिलेंगे। घर परिवार में वातावरण आनंदित रहेगा भाई बंधुओ में परस्पर स्नेह बढेगा लेकिन थोड़ी स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। कार्य व्यवसाय में मध्यान तक उदासीनता रहेगी इसके बाद अकस्मात काम आने से व्यस्तता बढ़ेगी धन की आमद भी निश्चित होगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में परेशानी आएगी शारीरिक रूप से कमजोरी अनुभव करेंगे। संध्या बाद दिन भर की गतिविधियों से संतोष होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपका स्वाभिमानी स्वभाव जिस लाभ के अधिकारी है उसमें कुछ कमी ला सकता है। तर्क-वितर्क करने में आज निपुण रहेंगे अपनी मीठी बातो से किसी को भी आकर्षित कर लेंगे लेकिन व्यवसाय में तुरंत लाभ पाने की चाह ना रखे लाभ हर हाल में आवश्यकता अनुसार होगा पर धीरे धीरे ही। आज एकल व्यवसाय की तुलना में सांझेदारी के कार्यो अथवा जोखिम के कार्यो में लाभ की संभावना अधिक है कार्य क्षेत्र पर थोड़ी बहुत कहा सुनी भी होगी परिचितों पर भी सोच समझ कर भरोसा करें। खान पान उत्तम मिलेगा इसमे संयम रखना आवश्यक है पेट संबंधित व्यादि हो सकती है। विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा। दूर स्थान से शुभ समाचार मिलेंगे।


 आज का हिन्दू पंचांग ~ 🌞
⛅ दिनांक -  03 दिसम्बर  2021
⛅ दिन - शुक्रवार
⛅ विक्रम संवत - 2078
⛅ शक संवत -1943
⛅ अयन - दक्षिणायन
⛅ ऋतु - हेमंत 
⛅ मास -  मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार  कार्तिक)
⛅ पक्ष -  कृष्ण
⛅ तिथि - चतुर्दशी शाम 04:55 तक तत्पश्चात अमावस्या
⛅ नक्षत्र - विशाखा दोपहर 01:45 तक तत्पश्चात अनुराधा
⛅ योग - अतिगण्ड  दोपहर 12:57 तक तत्पश्चात सुकर्मा
⛅  राहुकाल - सुबह 11:07 से दोपहर 12:29 तक
⛅ सूर्योदय - 07:02
⛅ सूर्यास्त - 17:55
⛅ दिशाशूल - पश्चिम  दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण -
💥 विशेष - अमावस्या, चतुर्दशी  और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
          
हिन्दू पंचांग 
 
🌷 स्कन्दपुराण‬ के प्रभास खंड के अनुसार🌷
"अमावास्यां नरो यस्तु परान्नमुपभुञ्जते ।। तस्य मासकृतं पुण्क्मन्नदातुः प्रजायते"
🍲 जो व्यक्ति ‪अमावस्या‬ को दूसरे का अन्न खाता है उसका महिने भर का पुण्य उस अन्न के स्वामी/दाता को मिल जाता है।
  
🌷 समृद्धि बढ़ाने के लिए 🌷
🌙 कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।
🙏🏻 दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें  , जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।

🌷 खेती के काम में ये सावधानी रहे🌷
🚜 ज़मीन है अपनी... खेती काम करते हैं तो अमावस्या के दिन खेती का काम न करें .... न मजदूर से करवाएं | जप करें भगवत गीता का ७ वां अध्याय अमावस्या को पढ़ें ...और उस पाठ का पुण्य अपने पितृ को अर्पण करें ... सूर्य को अर्घ्य दें... और प्रार्थना करें " आज जो मैंने पाठ किया ..अमावस्या के दिन उसका पुण्य मेरे घर में जो गुजर गए हैं ...उनको उसका पुण्य मिल जाये | " तो उनका आर्शीवाद हमें मिलेगा और घर में सुख-सम्पति बढ़ेगी |
           🌞  हिन्दू पंचाग  🌞 
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏
आज का राशिफल
******************
03 दिसम्बर, 2021, शुक्रवार
===================
मेष राशि : आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतर रहेगा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी।

वृषभ राशि : आज परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें। अपने आत्मविश्वास का फायदा उठाएँ। गलत निर्णय लेने से बचें।

मिथुन राशि : आज आप अपने पास के किसी व्यक्ति के लिए एक महंगा उपहार खरीद सकते है जो की उस व्यक्ति को आश्रयचकित् कर सकता है। आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में आप न पड़ें। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है।

कर्क राशि : आज वित्तीय स्थिति और खर्च में संतुलन बना रहेगा, अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं।

सिंह राशि : अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाह रहे हैं तो फैसला लेने की अपनी क्षमता को और विकसित कीजिए। किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें। अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। वाहन संभलकर चलाएं।

कन्या राशि : आज आपके आमदनी बढऩे के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। एकाग्रता बनाए रखें। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें।

तुला राशि : आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। आज का दिन काफी लाभप्रद है और उसे बेकार न जाने दे।

वृश्चिक राशि : आज का दिन शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है परन्तु आपको अपने निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा। आज के दिन कार्यालय का माहौल अनुकूल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मण्डरा सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा।

धनु राशि : आज आप एक साथ कई परियोजनाओं के बोझ तले दबा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। मन में व्यग्रता रहेगी। आप अपने कार्य को कुछ देर से शुरू कर पायेंगे क्योंकि काम के बोझ से आप अपने को थका हुआ महसूस करेंगे। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करें कामयाबी अवश्य मिलेगी।

मकर राशि : अपने समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना आपके लिए आज ज्यादा जरूरी होगा। अगर आप फिर भी बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो आपको कड़ाई से सबक मिल सकता है। आज आप ज्यादा खाने से बचें। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं।

कुम्भ राशि : आज आपको एक अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। नये विचार भी दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। आप अपनी वित्तीय सुरक्षा का आनंद ले पाएंगे। आज आप कुछ धन दान भी दे सकते हैं। मानसिक चिंता रहेगी।

मीन राशि : आज परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम रखें। उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा। मित्रों के मिलने से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण रहेगा।
Share:

आज, 03 दिसंबर 2021 के मुख्य सामाचार


🔸भारत में आ चुका है ओमीक्रोन...नए कोरोना वेरिएंट वाले मरीजों की ख़राब है हालत, संपर्क में आए 5 और लोग पॉजिटिव

🔸तीस देशों में ओमिक्रोन की दस्तक, सहमा बाजार, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर नई आफत से निवेशकों में चिंता

🔸Omicron वैरिएंट ने बढ़ाई देश के डाॅक्टर्स की चिंता, कहा-बच्चों का वैक्सीनेशन ना होना, बहुत बड़ा खतरा

🔸भारत में भी ओमिक्रॉन की दस्तक, पहली बार मिले दो मामले एक वापस जा चुका है दुबई

🔸कर्नाटक में ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित एक डॉक्टर तो दूसरे की नहीं कोई ट्रैवल हिस्ट्री,लग चुकी है वैक्सीन की डबल डोज

🔸Kisan Andolan: चार दिसंबर को खत्म हो सकता है किसान आंदोलन, संयुक्त किसान मोर्चा के नेता ने दिए संकेत

🔸America: राष्ट्रपति ने जारी की ट्रेवल एडवाइजरी, यात्रा से एक दिन पहले की कोविड जांच होनी चाहिए नेगेटिव

🔸दिल्ली के सभी स्कूल आज से अगले आदेश तक रहेंगे बंद, SC ने आज ही लगाई थी फटकार

🔸ट्विटर पर मिनटों में गायब लाखों फॉलोअर्स:नाराज यूजर्स ने नए भारतीय CEO को बताया जिम्मेदार, उनके ही प्लेटफार्म पर शुरू कर दिया एंटी कैंपेन

🔸 उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी:MP में बरसात, हिमाचल में बर्फबारी; UP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट

🔸CM चेहरे पर सिद्धू ने उड़ाया AAP का मजाक:कहा- अरविंद केजरीवाल को पंजाब में दूल्हा नहीं मिल रहा, बारात अकेले ही नाच रही

🔸पंजाब में केजरीवाल की गारंटी:हर बच्चे को मुफ्त शिक्षा देंगे; सेना और पंजाब पुलिस के शहीद जवानों के परिवार को एक करोड़ रुपए सम्मान राशि

🔸 ओमिक्रॉन पर सरकार की गाइडलाइन:कोरोना के सबसे खतरनाक वैरिएंट से डरें नहीं; अलर्ट रहें, मास्क पहनें

🔸 जवाद साइक्लोन को लेकर PM मोदी की मीटिंग:आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, रेस्क्यू के लिए NDRF की 62 टीमें तैनात

🔸सीएम चन्नी ने पेश किया 72 दिनों का रिपोर्ट कार्ड; 60 फ़ैसले लागू, कहा- ‘विश्वासजीत सिंह’ कहलवाने का हकदार हूं न कि ‘ऐलानजीत सिंह’

🔸सांसदों के निलंबन पर राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले-‘‘सवालों से डर, सत्य से डर, साहस से डर…’’

🔸महाराष्ट्र सरकार की सख्त कार्रवाई, मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को किया सस्पेंड

🔸Good News: स्वर्ण भंडार में बिहार नंबर वन, जमुई में देश का सबसे बड़ा गोल्ड रिज़र्व, केंद्र ने किया खुलासा

🔸पुतिन ने भी बिडेन को दिया उन्हीं की भाषा में जवाब, अमरीकी दूतावास के कुछ कर्मचारियों को दो महीने में छोड़ना होगा रूस

🔸Omicron Variant के खतरे के बीच जल्द मिल सकती है Covishield की बूस्टर डोज, सीरम इंस्टिट्यूट ने DCGI से मांगी मंजूरी

🔸अखिलेश का BJP पर तंज, 'जिनके परिवार होते हैं वही जनता के दुख दर्द समझ सकते हैं'

🔸कोविड 19: देश में 1 लाख से कम हुए सक्रिय मामले, 24 घंटे में 477 की मौत दर्ज

🔸असम: हिमंता सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के बाद पुलिस कार्रवाई में हुई 28 आरोपियों की मौत

🔸केशव मौर्या ने सपा प्रमुख पर कसा तंज, पूछा- अखिलेश बताएं, मथुरा में श्री कृष्ण मंदिर का निर्माण चाहते हैं या नहीं

🔸गुजरात तट के पास नौकाएं डूबी, 1 मछुआरे की मौत, 7 लापता

🔸बलूचिस्तान ग्वादर में 5,500 अतिरिक्त पुलिस अधिकारी तैनात करेगा

🔸शहीद पथ पर चलती ट्रेलर से फाइटर जेट मिराज का पहिया चोरी हो गया। 

🔸चंद लोगों की मर्जी से चल रही है अन्नाद्रमुक, जल्द बदलेगी स्थिति : शशिकला

🔸देश में कोविड वैक्सीनेशन 125 करोड़ के पार, घर-घर अभियान को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही बड़ी बात

🔸कांग्रेस ने साधा टीएमसी प्रमुख पर निशाना, कहा- अवसरवाद की राजनीति करती हैं ममता

🔹IND vs NZ: दूसरे टेस्ट से पहले रिद्धिमान साहा फिट, विराट कोहली ने कहा मौसम पर निर्भर प्लेइंग 11

           
Share:

गुरुवार, 2 दिसंबर 2021

युवक को गोली मारने के आरोप में मां और दो बहने गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

युवक को गोली मारने के आरोप में मां और दो बहने गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव में बुधवार को रास्ते विवाद में हुई मारपीट और गोलीबारी के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी की मां और दो बहनो को गिरफ्तार करके जेल भेज दी है। पुलिस के अनुसार तीनो महिला आरोपी पुलिस के छिपकर गड़रहा पुल के नीचे खड़ी थी। गिरफ्तार की गयी आरोपी शीला यादव पत्नी भारत यादव,कविता पुत्री भारत यादव और बबिता पुत्री भारत यादव गड़रहा रीठी थाना सिकरारा की निवासी है। पुलिस ने सभी आरोपियों को के तहत 21धारा-34,147,148,149,323,325,504,506,307 भादवि0 गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

मालूम हो कि बुधवार को सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव निवासी जितेन्द्र यादव खेत की सिंचाई के लिए घर के सामने पाइप बिछाए हुए थे। आरोप है कि उसी रास्ते से जाते हुए गांव के निवासी अभिषेक यादव ने रास्ते के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। बात आगे बढ़ने पर घर पर चढ़कर पहले लाठी- डंडों से वार किया। इसके बाद तमंचे से फायर कर दिया। सीने पर गोली लगते से जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया है उसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। 
Share:

नाबालिग लड़की को भगाकर शादी करने के आरोपी गिरफ्तार


जौनपुर।बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में चार माह पूर्व एक नाबालिग लड़की को भगाकर शादी करने के आरोपित को बरसठी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक गांव के ही नाबालिग लड़की को अगस्त माह में बहला फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ शादी भी कर ली। लड़की के पिता ने बरसठी थाना में मुकदमा पंजीकृत कराया, तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बरसठी पुलिस के एसआइ सुनील यादव की टीम ने गुरुवार की सुबह मियाचक बाजार से आरोपित राज कुमार गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
Share:

यातायात नियमों के प्रति हमें जागरूक होना चाहिए : एसपी सिटी


जौनपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौदागर हाल में किया गया इस कार्यक्रम में के मुख्य अतिथि एसपी सिटी डॉ संजय कुमार   एवं विशिष्ट अतिथि एआरटीओ एसपी सिंह एवं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अब्दुल कादर खान ने की।
इस मौके पर आए हुए अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा यातायात के सभी नियमों को हम सब को जानना चाहिए और समझना चाहिए अतिथि ने कहा हमें यातायात के नियमों आप ड्राइविंग लाइसेंस का होना आवश्यक होता है।
अध्यक्ष डॉ अब्दुल कादिर खान ने कहा कि हमें सड़क सुरक्षा यातायात नियम और अनेकों जानकारियों को स्पष्ट रूप से अपने शिक्षा जीवन के साथ-साथ सभी नियमों को भी जानना आवश्यक होता है जो हमारे दैनिक जीवन में हर वक्त उपयोग में आना चाहिए,  इस सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता प्रतियोगिता में चित्रकला प्रतियोगिता,स्लोगन प्रतियोगिता,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
चित्रकला प्रथम स्थान खुशबू चौरसिया मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, द्वितीय स्थान साधना पटेल तृतीय स्थान अनूप चौरसिया क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राहुल बिन्द राजाराम पीजी कॉलेज,द्वितीय स्थान आफताब तृतीय स्थान दीपा मौर्या मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज बीटीसी जौनपुर,स्लोगन प्रतियोगिता में अन्जूलिका शुक्ला, द्वितीय स्थान अर्पिता सिंह,तृतीय स्थान नैतिक श्रीवास्तव रहे इस मौके पर आर आई अशोक कुमार श्रीवास्तव, टीआई जेडी शुक्ला,डॉ कमरूद्दीन शेख,प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान, डॉ जीवन यादव,प्रवीण कुमार यादव,अहमद अब्बास खान इत्यादि अनेकों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे संचालन डॉ अजय विक्रम ने किया। 
Share:

दो अंतरप्रांतीय अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, लाखो का सरिया बरामद , 7 लाख रूपये भी मिले



जौनपुर। छत्तीसगढ़ से पिछले महीने ट्रक समेत चोरी लाखों रुपये मूल्य का सरिया बरामद कर दो अंतरप्रांतीय अपराधियों को रामपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन आरोपित मौका पाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपितों के पास से सरिया बिक्री की बिक्री मिले 7.40 लाख रुपये भी मिले हैं। फरार से आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।   
थानाध्यक्ष रामपुर ओम नारायण सिंह बुधवार की देरशाम हमराहियों के साथ क्षेत्र में परी ढाबा के पास संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर भदोही की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को धर दबोचा। तलाशी में उनके पास से 7.40 लाख रुपये मिले। गिरफ्तार आरोपितों अनिल गिरि व विक्की गिरि निवासी कोटिगांव थाना रामपुर से सख्ती से पूछताछ की। आरोपितों ने बताया कि साकेत प्रोडक्ट एंड रोलिग मिल प्राइवेट लिमिटेड सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से 12 नवंबर को 30 टन लोहे का सरिया लादकर ट्रक मधुबन (मऊ) के लिए चला था। सरिया भदोही क्षेत्र में छिपाकर ट्रक लावारिस हाल में गंभीरपुर (आजमगढ़) में छोड़ दिया गया। हम लोगों पर पुलिस संदेह न करे इसलिए हमारे स्वजन ने रामपुर थाने पर किसी अनहोनी होने की सूचना दी गई थी। छिपाए गए सरिया की चोरी-छिपे कई हिस्सों में बिक्री कर रहे थे। बरामद रुपये सरिया बिक्री के हैं। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने मां शारदा धर्मकांटा जमुनीपुर, संत रविदास नगर (भदोही) पर दबिश दी। वहां से 15 टन 850 किग्रा सरिया बरामद कर लिया। इस दौरान वहां से चोरी का सामान खरीदने-बेचने के तीन आरोपित राज करन यादव उर्फ मल्लू निवासी राजापुर थाना रामपुर, अर्जुन यादव निवासी महबूबपुर कुकरौठी व सुभाष चौहान निवासी घमहापुर (भदोही) फरार हो गए। थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने बताया कि सरिया लदा ट्रक गायब होने के संबंध में सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में मुकदमा दर्ज है। आवश्यक लिखापढ़ी कर आरोपितों का चालान कर दिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में एसआइ गोविद देव मिश्र, राजेश सिंह, हेड कांस्टेबल अमित राय, इंद्रदेव सिंह, अखिलेश यादव, कांस्टेबल आकाश चौहान, राहुल गुप्त रहे। 
Share:

कोरोना का एक नया मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन चौकन्ना, डीएम अस्पताल पहुंचकर दिया यह आदेश


जौनपुर। कोरोना का एक नया मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा स्वास्थय सुविधाओ कि स्थिति जानने के लिए जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सी.एम.एस अनिल कुमार शर्मा को निर्देश दिया कि जिला अस्पताल के बाहर कैम्प लगाकर कोविड का टीका लगाया जाय । अस्पताल के हाल में लगे टीवी को ठीक को तत्काल ठीक कराने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिये गए। विशेष प्रयोगशाला में जाकर किये गए टेस्टों के सम्बंध के जानकारी प्राप्त की। उन्होने रजिस्ट्रेशन कक्ष, टी.बी वार्ड, चेस्ट वार्ड एवं ओपीडी वार्ड का विस्तार से निरीक्षण किया और मरीजों से बात कर सम्बंधित चिकित्सको को आवश्यक दिशा - निर्देश दिया।
महिला अस्पताल में एस एन सी यू वार्ड के निरीक्षण के दौरान सीएमएस महिला को निर्देश दिया कि मौसम बदल रहे जिससे नवजात शिशुओं पर विशेष ध्यान रखा जाए। डॉ संदीप से पोस्ट कोविड के मरीजों के सम्बंध में जानकारी ली, डॉ संदीप के द्वारा बताया गया कि अभी तक कोई केस नही आया है। जिला महिला चिकित्सालय के ओ.पी.डी के निरीक्षण के दौरान डॉक्टर शोभना दुबे से पूछा कि उनके द्वारा आज कितने मरीज देखे गए हैं, जिस पर उन्होंने बताया कि 24 मरीज देखे गए हैं। इस दौरान गर्भवती महिला शाहिबा परवीन से जानकारी ली कि उनके द्वारा आयरन की गोली ,टीकाकरण समय से कराया गया है कि नही।
सी.एम.एस महिला को निर्देशित किया कि आशा एवं ए.एन.म की ट्रेनिंग कराई जाए जिसमें उन्हें ए एन सी कार्ड भरने के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाए। जिलाधिकारी द्वारा फार्मासिस्ट अतुल शर्मा को निर्देश दिया गया कि बच्चों के जन्म के उपरांत ही जन्म प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्हाने मरीजों को बेहतर स्वास्थय सेंवाये प्रदान करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मरीजों एवं तीमारदारों से अपील की कि वे मास्क का प्रयोग अवश्य करें। 
Share:

समझाने गई पुलिस पार्टी पर बरातियो ने किया हमला , आधा दर्जन कास्टेबल घायल



जौनपुर। केराकत नगर के नरहन में बुधवार की रात बरात में मारपीट होने पर समझाने गयी पुलिस टीम पर बारातियों ने हमला कर दिया, जिसमें‌ सात पुलिसकर्मी व दो नागरिक घायल हो गये। इस मामले‌ में पुलिस ने दस नामजद सहित 25 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की‌ छानबीन कर रही है। बुधवार को नगर में दो बरात आयी थी। जिसमें आमने सामने आने पर दोनों बारातियों में कहासुनी के साथ जमकर मारपीट शुरू हो गई।
केराकत में एक बरात सरायबीरू चौराहे से उठकर नरहन होते हुए काली जी मंदिर जा रही थी तो दूसरी बरात काली जी मंदिर के पास से आ रही थी। नरहन में जब दोनों बरात के बाराती आमने- सामने हुए तो किसी बात को लेकर कहासुनी‌ हो‌ने लगी। इसके बाद मारपीट होने लगी। सूचना मिलने पर जब पुलिस समझाने पहुंची तो ईंट पत्थर चलने लगे। देखते ही देखते बरात का माहौल गर्म हो गया और पूरा रास्‍ता युद्ध का मैदान बना नजर आने लगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को इस बाबत सूचना मिली तो थाने की पुलिस टीम को मौके पर लोगों को समझाने के लिए भेजा गया। मगर, आक्रोशित बारातियों ने पुलिस की भी नहीं सुनी और मौके पर पहुंचे पुलिस वालों को भी पीट दिया।
मारपीट के दौरान कांस्टेबल आशुतोष मिश्रा, पुष्पेन्द्र वर्मा, जोगेश चौधरी, आशीष राव, जितेन्द्र यादव, मनोज यादव, राजधरम घायल हो गये। पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना पर थाना प्रभारी मयफोर्स पहुंचे और ईंट पत्थर चलाने वाले लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दस नामजद सहित 25 लोगों पर १४७,१४८,149 ,323 ,353 ,34 , 504 ,506 व 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार लिया है । मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले में आवश्यक छानबीन कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है 
Share:

सीडीओ ने गौरीबुजुर्ग, देवगॉव एवं भटौली बुजुर्ग में कुल 54 सफाई कर्मियों के कार्य स्थल से अनुपस्थित रहने पर आज का वेतन किया अवरूद्ध


देवरिया (सू0वि0) 02 दिसंबर। मुख्य मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि मुख्य सचिव उ०प्र० शासन द्वारा निर्देश दिया गया है कि दिनांक 07 दिसम्बर, 2021 को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा गोरखपुर में एम्स एवं उर्वरक कारखाने का लोकार्पण किया में जाएगा जिसके क्रम में दिनांक 06 दिसम्बर, 2021 तक सभी शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता का व्यापक अभियान चलाये जाने तथा इसकी फोटोग्राफी / वीडियोग्राफी भी कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
   इस आदेश के क्रम में जनपद देवरिया में दिनांक 01.12.2021 से 06. 12.2021 तक सफाई महा अभियान अन्तर्गत 16 विकास खण्डों की 83 ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई का अभियान चलाया गया जिसके लिए नामित जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त अभियान का अनुश्रवण करते हुए साफ-सफाई सम्पन्न करया गया। जनपद के 83 ग्राम पंचायतों में से 80 ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई का कार्य सन्तोषजनक पाया गया। मेरे द्वारा विकास खण्ड गौरीबाजार के ग्राम पंचायत-गौरीबुजुर्ग, देवगॉव एवं भटौली बुजुर्ग में कुल 54 सफाई कर्मियों के कार्य स्थल से अनुपस्थित रहने के कारण सफाई कार्य नहीं हो पाया जिसके कारण अनुपस्थित सफाई कर्मियों का दिनांक 02.12.2021 का वेतन अवरूद्ध किया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत-गौरीबुजुर्ग एवं भटौली बुजुर्ग के ग्राम सचिव  शम्भूशरण चौहान एवं ग्राम पंचायत-देवगांव में कार्यरत ग्राम सचिव उदय मल्ल गोड़ का सौंपे गये दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने के कारण आज दिनांक 02.12.2021 का वेतन अवरूद्ध किया गया है।
 
Share:

सीडीओ ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश



देवरिया (सू0वि0) 02 दिसंबर।  मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों की बैठक गांधी सभागार में हुई।ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर्स की विकास खण्डवार एवं पैरामीटर्स प्रगति, ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत माह अक्टूबर एवं नवम्बर 2021 में प्रारम्भ कार्य जनपद देवरिया के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय जर्जर विद्यालयों के ध्वस्तीकरण / मरम्मत एवं नये निष्प्रयोज्य भवन मनरेगा के अन्तर्गत परिषदीय विद्यालयों में स्वीकृति के सापेक्ष चहारदीवारी निर्माण की प्रगति पुनर्निमाण वर्ष 2018-19 में परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्युतीकरण के सापेक्ष संयोजन जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा माह नवम्बर 2021 में किये गये निरीक्षण आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचर में मतदान स्थलों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत एजेडा बिन्दुओं पर विन्दुवार गहन समीक्षा की गयी। जिसमें बिन्दुवार उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारियों / सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर्स की समीक्षा की गयी जिसमें विशेषकर बालक एवं बालिका शौचालय तथा बालक एवं बालिका मूत्रालय का विकास खण्डवार समीक्षा की गयी । जिसमें पाया गया कि जनपद में बालक मूत्रालय में कुल 2120 विद्यालय के सापेक्ष 1436 विद्यालय बालिक मूत्रालय में एवं बालिका मूत्रालय में 1407 विद्यालय संतृप्त है। जिसका औसत प्रतिशत् कुल 66 प्रतिशत है। बैठक में उपस्थित सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी को दिनांक 10 दिसम्बर 2021 तक असंतृप्त बालक एवं बालिका मूत्रालय एवं शौचालय का कार्य प्रारम्भ करने हेतु निर्देशित किया गया तथा यह भी निर्देशित किया गया कि एक अभियान चलाकर 31 दिसम्बर 2021 तक उक्त कार्य किसी भी दशा में पूर्ण करा लिया जाए।   
    आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत माह अक्टूबर एवं नवम्बर 2021 में विद्यालयों में प्रारम्भ एवं पूर्ण कार्यों का विकासखण्डवार समीक्षा की गयी। जिसमें पाया गया कि माह अक्टूबर 2021 में 420 प्रारम्भ कार्य के सापेक्ष 156 कार्य पूर्ण थे तथा माह नवम्बर 2021 में 212 कार्य प्रारम्भ थे। इस प्रकार माह अक्टूबर एवं नवम्बर 2021 तक कुल 476 कार्य प्रारम्भ पाये गये तथा 257 कार्य पूर्ण पाये गये। वर्तमान में कुल 375 विद्यालयों में कार्य प्रारम्भ पाये गये सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया किया प्रारम्भ कार्य को 15 दिवस में किसी भी दशा में पूर्ण करा लिया जाए।
    मनरेगा विभाग से चहारदीवारी निर्माण की समीक्षा की गयी जिसमें पाया गया कि कुल 663 चहारदीवारी का निर्माण कार्य विद्यालय में होना है जिसके सापेक्ष 30 अक्टूबर 2021 तक कुल 38 चहारदीवारी निर्माण कार्य पूर्ण पाये गये तथा माह नवम्बर 2021 में 66 विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण कार्य प्रारम्भ पाये गये तथा माह नवम्बर 2021 में कुल 44 निर्माण कार्य पूर्ण पाये गये। इस प्रकार वर्तमान में 100 विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण कार्य गतिमान पाया गया तथा कुल 663 चहारदीवारी विहिन के सापेक्ष 101 विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी चहारदी खण्ड शिक्षा अधिकारियों/ खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि 31 दिसम्बर 2021 तक प्रारम्भ कार्य को पूर्ण करावे तथा विवादित भूमि वाले चहारदीवारी का चिन्हिकरण कर उसका भी निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करा लिया जाए। इसकी प्रगति से मुझे दिनांक 08.12.2021 तक अवगत कराया जाए। जिला पंचायत स्तर से सी0डब्लू०एस०एन० शौचालय के निर्माण की समीक्षा किया गया। जिसमें पाया गया कि कुल 1368 विद्यालयों में सी०डब्लू०एस०एन० शौचालय का निर्माण कार्य होना है । जिसमें पाया गया कि 90 विद्यालय में सी0डब्लू०एस०एन० शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण है तथा विद्यालयों में सी0डब्लू०एस०एन० शौचालय निर्माण कार्य प्रारम्भ पाया गया। सभी खण्ड विकास अधिकारियों को दिनांक 30 दिसम्बर 2021 तक किसी भी दशा में कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।  बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि गठित तकनीकी समिति द्वारा कुल 351 जर्जर / निष्प्रयोज्य भवनों का मूल्यांकन किया गया था जिसके सापेक्ष 257 भवनों का ध्वस्तीकरण की संस्तुति की गयी थी जिसके सापेक्ष वर्तमान में 188 जर्जर / निष्प्रयोज्य भवनों को ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी है 100 जर्जर / निष्प्रयोज्य भवन ऐसे पाये गये जिसकी निलामी मूल्यांकन की धनराशि अधिक होने के कारण नहीं हो पायी तथा 22 नये जर्जर/ निष्प्रयोज्य भवन विहित किये गये हैं। जिसके पुनर्मूल्यांकन हेतु सूची अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, देवरिया सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग देवरिया एवं सहायक अभियंता लघु शिवाई देवरिया को जिलाधिकारी महोदय के कमशः पत्रांक / एसएसएफ / 4100-66 /2021-22 दिनांक 25 सितम्बर 2021 एवं पत्रांक / एसएसए0/4062-68 / 2020-21 दिनांक 22 सितम्बर, 2021 द्वारा पेषित की गयी है। लेकिन अद्यावधि मूल्यांकन रिपोर्ट समिति से अप्राप्त है। आहूत बैठक में कोई भी अधिशासी अभियंता / सहायक अभियंता द्वारा प्रतिभाग नहीं किया गया और न ही उनका कोई प्रतिनिधि उपस्थित था जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मूल्यांकन रिपोर्ट हेतु तकनीकी समिति को सख्त पत्र निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया। परिषदीय विद्यालयों में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नामित कार्यदायी संस्था द्वारा 924 विद्यालयों में कार्य कराया है, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिसका सत्यापन का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। कुल 647 विद्यालयों नल जल की आपूर्ति कियाशील पायी गयी तथा 260 विद्यालयों में नल-जल की आपूर्ति कियाशील नहीं पायी गयी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मुख्य विकास अधिकारी स्तर से अक्रियाशील नल-जल की व्यवस्था को ठीक करने हेतु पत्र सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को निर्गत करायी जाए।
    जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तीय टास्क फोर्स के सदस्यों को माह दिसम्बर 2021 में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत निरीक्षण करने हेतु पत्र अधोहस्ताक्षरी स्तर से निर्मत करने हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया। ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा कुल 405 लक्ष्य के सापेक्ष 93 विद्यालयों का निरीक्षण माह नवम्बर 2021 में पाया गया। जिस पर सभी खण्ड विकास अधिकारियों/खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि माह दिसम्बर 2021 में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत निरीक्षण का कार्य पूर्ण किया जाए। सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुपालन में प्रत्येक शुक्रवार को आहूत समीक्षा बैठक की कार्यवृत्ति अवश्य जारी किया जाए ।  विकास खण्ड बनकटा बरहज देसही देवरिया एवं बैतालपुर में ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत प्रगति धीमी होने के कारण एण्डी०ओं पंचायत बनकटा, बरहज देसही एवं बैतालपुर से जिला पंचायत राज अधिकारी को स्पष्टीकरण लेने हेतु निर्देशित किया गया ।
    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में कुल 412 विद्यालय विद्युत संयोजन से रहित है। जिसमें 274 विद्यालय की दूरी पोल से 40 मीटर से अधिक है, जिसके आगणन हेतु सूची जनपद के विद्युत विभाग के चारो अधिशासी अभियंता को प्रेषित कर दिया गया है, अधिशासी अभियंता, बरहज गौरीबाजार, सलेमपुर एवं देवरिया से आगणन प्राप्त इस कार्यालय के पत्रांक / एसएसए0/ 6892-94/2021-22 दिनांक 01 दिसम्बर 2021 द्वारा विद्युत संयोजन हेतु सूची जिला पंचायत राज अधिकारी देवरिया को प्रेषित कर दिया गया है। बैठक में कोई भी अधिशासी अभियंता उपस्थित न होने के कारण स्पष्टीकरण जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
    समीक्षा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर्स की डाटा की फीडिंग जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आहूत समीक्षा दिनांक 10.12.2021 के पूर्व किसी भी दशा में शत-प्रतिशत फीड कराना सुनिश्चित करें आगामी समीक्षा बैठक में प्रगति सूचनाओं को भली भाँति अध्ययन कर प्रगति के साथ तथा भौतिक रूप से स्थलीय निरीक्षण करते हुए बैठक में प्रतिभाग करने हेतु सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
Share:

युवाओ को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है प्रदेश सरकार- नीरज शाही


देवरिया (सू0वि0) 02 दिसंबर। स्व. रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्टस स्टेडियम देवरिया में जिला युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय प्रतियोगिता आयोजित की गई।   
    युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है प्रदेश सरकार | उक्त उद्बोधन जिला युवा कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के उद्‌घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि   उपाध्यक्ष लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान उ०प्र० नीरज शाही द्वारा व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय युवाओं का है। सरकार इन्हें आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रही है। जरूरत है कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने की | सरकार के इस प्रयास को अधिकारी गण भी पूर्ण मनोयोग के साथ पूर्ण करने में लगे हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।    
       मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा इस आयोजन की सराहना किया गया। सभी सफल होने वाले खिलाडियों को शुभ कामनाएं व्यक्त किया गया। जिला क्रीडा अधिकारी के. के. पाण्डेय ने कहा खिलाडियों को आगे बढ़ने में खेल गतिविधियों का आयोजन पूरी तन्मयता के साथ किया जा रहा  है। जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार द्वारा बताया काया कि प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीवाल, कुश्ती, भारोत्तोलन पाँच विधाए आयोजित है।
     कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रिय युवा कल्याण अधिकारी भगवान कानू, राजेश कुमार, रोशन कुमार, निखिल आनन्द, वसुधा पाण्डेय, नीरज मिश्रा, सन्तोष यादव, दिपक गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे।
      वेसिक विभाग से निर्णायक के रूप में संजय तिवारी, नरेंद्र मोहन सिंह, संजीव दूबे, सुधेश्वर गुप्ता, अंशु मणि, दुर्गेश चंद शर्मा, गनेश यादव इत्यादी उपस्थित थे। स्टेडियम से गिरिश सिंह, पवन कुमार, शालिनी, सत्यपाल यादव, शिवेन्द्र तिवारी, व्यास चतुर्वेदी इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संचालन पंकज शुक्ल द्वारा किया गया।
    200 मीटर की दौड़ में प्रथम आने वाले पुरुष में संदीप कुमार, द्वितीय आदर्श एवं तृतीय विकास पासवान रहे तथा महिलाओं में प्रथम सीमा निषाद, द्वितीय नीलू कुमारी एवं तृतीय बेबी भारती रही।
     इसी प्रकार 400 मीटर की दौड़ में प्रथम आने वाले पुरुष में अरुण, द्वितीय संदीप प्रसाद एवं तृतीय सूरज रहे तथा महिलाओं में प्रथम रंजना, द्वितीय रोशनी एवं तृतीय मधुबाला रही।
    800 मीटर की दौड़ में प्रथम आने वाले पुरुष में पवन , द्वितीय रोहित एवं तृतीय अमन रहे तथा महिलाओं में प्रथम रोशनी, द्वितीय अंजली  एवं तृतीय रितिका रही।
  1500 मीटर की दौड़ में प्रथम आने वाले पुरुष में पवन, द्वितीय मंटू  एवं तृतीय सतीश रहे तथा महिलाओं में प्रथम किरण , द्वितीय अमृता एवं तृतीय राधा रही।
  
Share:

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ आहूत की गयी प्री-ट्रॉयल बैठक, दिये गये आवश्यक निर्देशः- जनपद न्यायाधीश



   देवरिया (सू0वि0) 02 दिसंबर।आज  माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया रवि नाथ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ जनपद न्यायालय के सभागार कक्ष में प्री-ट्रॉयल बैठक आहूत की गयी। जनपद न्यायाधीश रवि नाथ ने वहॉ उपस्थित समस्त न्यायाधीशगणों को निर्देशित करते हुये कहा कि अभी से न्यायालय में लम्बित मामलों को चिन्हित करने की आवश्यकता हैं ताकि लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण किया जा सकें। समस्त मामलों में न्यायालय से संबंधित पक्षकारों को नोटिस भेजा जायें तथा संबंधित थानों से नोटिसों को ससमय तामिला कराने हेतु निर्देशित किया जायें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव न्यायाधीश तहरीम खान ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11.12.2021 दिन शनिवार को आयोजित किया जाना हैं जिसमें धारा 138 एन0आई0एक्ट, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत, जल एवं सर्विस से संबंधित मामलें, राजस्व एवं सिविल वाद तथा प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाना हैं।
      इस कार्यक्रम में जनपद के समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित रहें।

 -- वैवाहिक विवाद प्री-लिटिगेशन विशेष लोक अदालत की सफलता हेतु पीठों की कि गयी गठन, मामलों की कि गयी सुनवाई

       आज माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में वैवाहिक विवाद प्री-लिटिगेशन विशेष लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय के सुलह-समझौता केन्द्र में गठित पीठों के द्वारा प्राप्त किये गये मामलों की सुनवाई की गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव न्यायाधीश तहरीम खान द्वारा बताया गया दिनांक 22.01.2022 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है जिस क्रम में दिनांक 02.12.2021, 05.12.2021 तथा 12.12.2021 को तीन बैठक की जानी है। उक्त के क्रम में दिनांक 02.12.2021 मामलों की सुनवाई हेतु पॉच पीठों की गठन की गयी जिसमें तीन पीठें आज क्रियाशील रहीं। उन्होंने बताया कि इस पीठ में क्रमश अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय मनोज कुमार मिश्र, अपर सिविल जज(जू0डी0) प्रीति सिंह, अपर सिविल जज(जू0डी0) श्रुति त्रिपाठी तथा मध्यस्थगण जिनमें अरविंद पाण्डेय, रीता पाण्डेय, वीनू वर्मा शामिल थी।
     इस दौरान गठित पीठों के द्वारा प्राप्त की गयी प्रार्थना पत्रों को एक-एक कर विस्तार पूर्वक सुनवाई की गयी तथा संबंधित मामलों में पक्षकारों को नोटिस भेजकर बुलाने हेतु निर्देशित भी किया गया।
Share:

समस्त वर्गों के पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत 20754 छात्र/ छात्राओं में 54922278 की धनराशि की गई अन्तरित


देवरिया (सू0वि0) 02 दिसंबर।  वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में समस्त वर्गों के पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति स्वीकृत प्रमाण-पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन 05 कालीदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास लखनऊ में आज किया गया।   मुख्यमंत्री द्वारा समस्त वर्गों के 05 छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का प्रतीकात्मक रूप से वितरित कर सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम चरण की समय-सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि छात्र/छात्राओं के आधार सीडेड बैंक खातों में कम्प्यूटर पर बटन दबा कर वितरण किया गया। उसी समय  मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के पाँच जनपद के एन०आई०सी० में उपस्थित छात्रवृत्ति पाने वाले छात्र/छात्राओं से वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता भी किया गया। 
      इसके उपरांत जनपद के एन०आई०सी० में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा सभी वर्गों के 14 छात्र / छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का प्रतीकात्मक रूप से वितरण किया गया। प्रथम चरण की समय-सारिणी के अनुसार आज  सभी वर्गों के छात्रों को छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि अन्तरित की गयी, जिसमे सामान्य वर्ग कक्षा 9-10 के वर्गवार संख्या 1147 को वर्गवार धनराशि 2906400, अनुसूचित जाति 9-10 के वर्गवार संख्या 2860 को 7168575,  अनुसूचित जनजाति 9-10 के वर्गवार संख्या 34 को 102000, पिछड़ा वर्ग 9-10 के  वर्गवार संख्या 7785 को 15098000 तथा  अल्पसंख्यक वर्ग 9-10 वर्गवार संख्या 910 को वर्गवार धनराशि 2457000 अन्तरित की गई। 
    इसी प्रकार सामान्य वर्ग दशमोत्तर के वर्गवार संख्या 691 को 3107130,  अनुसूचित जाति दशमोत्तर के वर्गवार संख्या 1520 को 3860500,
अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर के वर्गवार   संख्या 03 को 9543, पिछड़ा वर्ग दशमोत्तर के वर्गवार संख्या 5113 को 17106000 तथा  अल्पसंख्यक वर्ग दशमोत्तर
के वर्गवार संख्या 691 को वर्गवार धनराशि 3107130 अंतरित की गई।
     इस प्रकार समस्त वर्गों के पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कुल वर्गवार संख्या 20754 को छात्र छात्राओं में  54922278 की धनराशि जनपद की अंतरित की गई।
 
Share:

जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए संबंधित प्रकरण की जांच हेतु तीन सदस्यीय टीम गठित की है

देवरिया(सू0वि0)2 दिसम्बर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने विष्णु कुमार जायसवाल निवासी उमा नगर द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए संबंधित प्रकरण की जांच हेतु  तीन सदस्यीय टीम गठित की है। यह टीम कल 3 दिसंबर को पूर्वान्ह 11:00 बजे तक संयुक्त जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी । गठित इस टीम के अध्यक्ष एडीएम वित्त नागेंद्र कुमार सिंह ,सदस्य एडिशनल एसपी राजेश कुमार सोनकर एवं ए0एसडीएम गजेंद्र कुमार नामित किए गए हैं। इसके साथ ही अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन सिंघासन गिरी से भी जांच के दौरान टीम के साथ उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।

Share:

"हक की बात-जिलाधिकारी के साथ" कार्यक्रम का आयोजन 03 दिसंबर को


देवरिया (सू0वि0) 02 दिसंबर। जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने बताया है कि  महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिये "मिशन शक्ति" के अन्तर्गत माह अगस्त से दिसम्बर 2021 तक की विस्तृत कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन निर्गत किया गया है। कार्ययोजना के अनुरूप  03 दिसंबर को "हक की बात-जिलाधिकारी के साथ" कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। 
     इस कार्यक्रम में जनपद की ऐसी महिलायें बच्चे जो यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि के संबंध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों, सहायताओं हेतु न्यूनतम 02 घंटे के लिये पारस्परिक संवाद किया जायेगा। जनपद की ऐसी पीड़ितायें गूगल मीट जिसका लिंक https://meet.google.com/rcc-yqxr-puk पर उक्त संबंधी अपनी समस्या प्रातः 11.00 बजे से अपरान्ह 1.00 बजे के मध्य कर सकेंगी। जिलाधिकारी द्वारा उक्त कार्यक्रम के लिए उप जिलाधिकारी गजेन्द्र कुमार को नामित किया गया है।

Share:

- 4 दिसंबर, दिन शनिवार को आयोजित होगा विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम


- वोटर बनने के लिए जनपद के सभी 2733 मतदेय स्थलों पर बीएलओ से कर सकते हैं सम्पर्क

- विधानसभा चुनाव 2022 से पूर्व मतदाता बनने का मौका

1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा हैं मतदाता बनने के योग्य

देवरिया (सू0वि0) 02 दिसंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि 4 दिसंबर को जनपद के सभी 2733 मतदेय स्थलों पर विशेष पुनरीक्षण अभियान आयोजित किया जाएगा। ऐसे युवा जो 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे विधानसभा चुनाव 2022 से पूर्व फॉर्म 6 भरकर वोटर बन सकते हैं।
      जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऐसे मतदाता जो निर्वाचक नामावली में पंजीकृत है परन्तु उनकी प्रविष्टि में कोई अशुद्धि है उसे शुद्ध कराने या किसी की मृत्यु या कोई लड़की अपने पतिगृह चली गयी, ऐसे व्यक्ति का नाम अपमार्जित किया जाना है तो वे विशेष अभियान 04.12.2021 दिन शनिवार की तिथि पर जपनद के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल ऑफिसर पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।
        जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में अपने नाम दर्ज कराने हेतु फार्म-6, दर्ज प्रविष्टियों में अशुद्ध प्रविष्टि को शुद्ध कराने हेतु फार्म-8 एवं किसी प्रविष्टि को अपमार्जित कराने में हेतु फार्म-7 भरकर अपने से संबंधित मतदेय स्थल पर विशेष अभियान की तिथि दिनांक 04.12. 2021 को अपने-अपने बी०एल०ओ० को प्रत्येक दशा में आवेदन जमा करने का कष्ट करें, जिससे विधानसभा निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित, शुद्ध तथा अद्यावधिक तैयार करायी जा सके।
 
Share:

बुधवार, 1 दिसंबर 2021

डीएम ने मतदेय स्थलों के पुनः भौतिक सत्यापन सम्भाजन / संशोधन के संबंध मेंसमस्त राष्ट्रीय / राज्यीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष / मंत्री / प्रतिनिधियों के साथ की बैठक


देवरिया (सू0वि0) 01 दिसंबर। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में आज मतदेय स्थलों के पुनः भौतिक सत्यापन सम्भाजन / संशोधन के संबंध में जनपद के समस्त राष्ट्रीय / राज्यीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष / मंत्री / प्रतिनिधियों के साथ  गांधी सभागार, विकास भवन में आयोजित की गयी।
       इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज द्वारा समस्त उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में प्रतिभाग करने पर आभार व्यक्त करते हुये प्रश्नगत आयोजित बैठक के सन्दर्भ में विधान सभावार मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी दिशा-निर्देश को विस्तार से अवगत कराया गया। तद्कम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव के संबंध में जानकारी करायी गयी। प्राप्त परिवर्तनों पर किसी प्रकार का सुझाव या विचार व्यक्त करने हेतु राजनैतिक दलों से अनुरोध किया गया। उपस्थित सभी राजनीतिक पदाधिकारियों द्वारा संशोधन प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये गये। बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं पर विस्तार से विचार विमर्श करने के उपरान्त उप जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों / राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को धन्यवाद करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी।
     बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर संजीव कुमार उपध्याय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पथरदेवा अरूण कुमार,   निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भाटपार रानी आर० पी० वर्मा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रामपुर कारखाना महेन्द्र कुमार सिंह,  जिला सचिव बसपा रोहित कुमार गौतम,उपाध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी शिवशंकर सिंह, जिला महा सचिव स०पा०मुराद अलीवेग,
जिला उपाध्यक्ष स०पा० वृन्दनारायाण जायसवाल, जिला सचिव एन0सी0पी0 डॉ रमेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Share:

जिलाधिकारी ने की निःशुल्क खाद्यान्न वितरण के तैयारियों की समीक्षा


- इस माह से मिलेगा एक-एक किलो खाद्य तेल, चना और नमक

- नेफेड करेगी खाद्य तेल, चना और नमक की आपूर्ति

- सप्लाई चेन मैनेजमेंट पर जोर

देवरिया (सू0वि0) 01 दिसंबर।  जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने वर्चुअल माध्यम से अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को हर माह वितरित होने वाले निःशुल्क खाद्यान्न वितरण के तैयारी की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आगामी 9 दिसंबर से पूर्व खाद्यान्न वितरण की सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसमें कोई भी लापरवाही न बरती जाए अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
     जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार इस माह से गेंहू एवं चावल की पूर्व निर्धारित मात्रा के अतिरिक्त इस माह से एक-एक किलो खाद्य तेल, चना और नमक पात्र व्यक्तियों में वितरित किया जाएगा। खाद्यान्न का वितरण दिसंबर से मार्च 2022 तक किया जाएगा। खाद्य तेल, नमक और चना की आपूर्ति नेफेड द्वारा की जाएगी। खाद्य आपूर्ति तथा खाद्य विपणन विभाग इन उत्पादों के भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण की सप्लाई चेन मैनेजमेंट दुरुस्त करने की जरूरत है। जनपद के सभी खाद्यान्न वितरण दुकानों पर सभी खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी कोटे की दुकानों को सुबह 6 बजे खोलने का निर्देश दिया। अपने-अपने तहसीलों में एसडीएम नोडल होंगे जो खाद्य का भंडारण एवं वितरण सुनिश्चित कराएंगे।
      समीक्षा बैठक में एडीएम वित्त/राजस्व नागेंद्र सिंह, एसडीएम ध्रुव शुक्ला डीएसओ विनय सिंह, डीपीओ कृष्ण कांत राय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Share:

धान क्रय केन्द्र बनवाने में रूचि न लेने पर एडीएम वित्त/राजस्व ने दर्ज कराई एफआईआर





देवरिया (सू0वि0) 01 दिसंबर। एडीएम (वित्त/राजस्व) नागेंद्र सिंह ने बताया कि प्रभारी सचिव सा०स०स० श्रीनगर बरडीहा विकास खण्ड सदर द्वारा धान क्रय केन्द्र बनवाने में रूचि न लेने एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के कारण जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में  तत्काल प्रभाव से सुरेश राय को केंद्र प्रभारी पद से हटा दिया गया है और सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराया गया है।
     इनके स्थान पर खुखुन्दू विकास खण्ड भलुअनी के प्रभारी सचिव  अरबिन्द सिंह को सा०स०स० श्रीनगर बरडीहा के प्रभारी सचिव के कर्तव्यों / दायित्वों के निर्वहन हेतु अधिकृत किया गया है। अरविंद सिंह को निर्देशित किया गया है कि सुरेश राय, प्रभारी सचिव सा०स०स० श्रीनगर बरडीहा से समस्त प्रभार प्राप्त कर समिति का कार्य करना सुनिश्चित करे। 

Share:

इस के अंत तक बने शहीद रामचंद्र विद्यार्थी हेरिटज स्थल:डीएम निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, कार्यदायी संस्था को नोटिस





देवरिया (सू0वि0) 01 दिसंबर।  जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सुभाष चौक के निकट निर्माणाधीन शहीद रामचंद्र विद्यार्थी हेरिटेज सेंटर के निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को नोटिस भेजने का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी ने कहा कि शहीद रामचंद्र विद्यार्थी हेरिटेज स्थल परियोजना माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा द्वारा आच्छादित है, इसके निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है।  उन्होंने कार्यदायी संस्था को मुख्य हेरिटेज बिल्डिंग, बाउंडरी वाल तथा पार्किंग स्थल में एक साथ टीम तैनात कर इस माह के अंत तक परियोजना को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यदायी संस्था को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं निर्धारित मानक का अनुपालन करने को कहा। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर सौरभ सिंह को  प्रस्तावित निर्माण स्थल परिसर में  अतिक्रमण को  दो दिन के भीतर हटाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी हेरिटेज स्थल देवरिया की ऐतिहासिक धरोहर है, जो पर्यटकों को आकर्षित करने में सक्षम है। शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी स्मारक स्थल पर 2 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है, जिसमें से एक करोड़ 2 लाख रुपये की किश्त जारी हो चुकी है।
   इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एसडीएम सौरभ सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र और नगर पालिका के ईओ रोहित सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Share:

सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की



देवरिया (सू0वि0) 01 दिसंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आज  वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की । आवासों के अवशेष किश्तों के भुगतान एवं पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध मे दिशा निर्देश दिये गये है।  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2021-22 जनपद देवरिया अन्तर्गत द्वितीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 100 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 05, बनकटा 13, बरहज 07, भागलपुर 09, भलुअनी 07, भटनी 04, भाटपाररानी 01, गौरीबाजार 13, लार 06, पथरदेवा 13, रूद्रपुर 04, सलेमपुर 16 एवं तरकुलवॉ 02 आवास लम्बित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। तृतीय किस्त एवं पूर्णता के भुगतान के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि जिन परिवारों को द्वितीय किस्त का भुगतान किया गया है, उनको तृतीय किस्त जल्द ही जारी करें, पूर्णता की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं दिनांक 08.12.2021 तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति 70 प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें मनरेगा भुगतान के सम्बन्ध में मानीटरिंग किये जाने के हेतु निर्देश दिये गये है।
      प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 जनपद देवरिया अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 204 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 26, बनकटा 25, बरहज 04, भागलपुर 19, भलुअनी 03, भटनी 07, भाटपाररानी 05, सदर 09, देसही देवरिया 15, गौरीबाजार 11, लार 21, पथरदेवा 10, रामपुर कारखाना 18 रूद्रपुर 14, सलेमपुर 14 एवं तरकुलवॉ 03 आवास लम्बित है। जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाये। निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराये एवं दिनांक 08.12.2021 तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति 98 प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें। जनपद के कम प्रगति अर्जित करने वाले विकासखण्ड लार को चेतावनी पत्र निर्गत करने हेतु निर्देश दिये गये। दिनांक 08.12.2021 तक प्रत्येक दशा में समस्त विकासखण्डों को प्रगति 98 प्रतिशत् तक किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।
     मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त भुगतान हेतु 02 आवास लम्बित है एवं वर्ष 2021-22 में द्वितीय किस्त भुगतान हेतु 02 एवं तृतीय किस्त भुगतान हेतु 05 आवास लम्बित है। जिसे तत्काल भुगतान किए जाने हेतु निर्देश दिये गये। 
  
Share:

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत स्वीकृत 44वीं (सी०एस० एम०सी०) की डी०पी० आर० के सापेक्ष अपात्र / माइग्रेट / भूमि विवाद / पक्का मकान एवं अन्य कारणो से डी०पी०आर० से पृथक करने हेतु

देवरिया (सू0वि0) 01 दिसंबर।  परियोजना अधिकारी डूडा विनोद कुमार मिश्र ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रुद्रपुर को अवगत कराया है कि  प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत स्वीकृत 44वीं (सी०एस० एम०सी०) की डी०पी० आर० के सापेक्ष अपात्र / माइग्रेट / भूमि विवाद / पक्का मकान एवं अन्य कारणो से डी०पी०आर० से पृथक करने हेतु सूची चस्पा किया जाना सुनिश्चित कराएं। पूर्व में आपकी निकाय में 1448 लाभार्थियों की डी०पी०आर० सूडा द्वारा स्वीकृत की गयी थी, जिसके सापेक्ष 203 लाभार्थी ऐसे पाये गये जो अपात्र / माइग्रेट / भूमि विवाद / पक्का मकान है। उक्त लाभार्थियों को डी०पी०आर० से पृथक करने हेतु सूची सूडा द्वारा प्रेषित की जानी है। सूडा द्वारा समीक्षा बैठक में निर्देश प्रदान किये गये है कि उक्त लाभार्थी को डी०पी०आर० से पृथक करने हेतु उक्त सूची को एक बार निकाय कार्यालय पर चस्पा कराकर सुनिश्चित कर लिया जाये कि कोई लाभार्थी पात्र होते हुए अपात्र / न जाये। 
        परियोजना अधिकारी डूडा ने  निकाय के 203 लाभार्थियों की सूची इस आशय से प्रेषित की  है कि सूची चस्पा कराकर आपत्तिया 07 दिन के अन्दर प्राप्त कर ली जाये तथा आपत्तियों का निराकरण करते हुये अपात्र तथा पात्र लाभार्थियों की संशोधित सूची तैयार की जा सकें।   
Share:

मतदाता जागरूकता हेतु भलुअनी में छात्रों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान,पोस्टर एवं रंगोली कार्यक्रम


 देवरिया (सू0वि0) 01 दिसंबर।  मुख्य विकास अधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनाँक 1 दिसम्बर 2021 को भलुअनी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवधारिया से मतदाता जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया गया एवं रंगोली पोस्टर,बैनर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए भलुअनी ब्लाक के स्वीप नोडल धिमांशु सिंह ने बताया कि छात्रों को मतदाता शपथ उनकी कापियों पर लिखकर माता पिता एवं परिवार के सदस्यों कों सुनाया गया एवं उसपर उनके हस्ताक्षर कराते हुए मतदान का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता हेतु छात्रों ने चुनाव संबंधी रंगबिरंगी रंगोली, पोस्टर, बैनर आदि बनाये। रंगोली प्रतियोगिता में निधि, रंजना, मुस्कान, नैना अंजलि,आँचल एवं पोस्टर बैनर प्रतियोगिता  में रजनी,विजित, मुस्कान एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में श्रेया कौशल, पल्लवी विजयी रहे। मतदाता जागरूकता हेतु आगामी दिनों में भलुअनी ब्लाक के समस्त बूथों पर इस प्रकार के कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक  करते हुए, विद्यर्थियों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान किया गया।    
        कार्यक्रम में धिमांशु सिंह,उषा पाल सुधा मल्ल,आसमा खातून, कंचन सिंह, प्रीति यादव मौजूद रहे।
 
Share:

नए भू-माफियाओं को शीघ्र चिन्हित करे तहसील स्तरीय समितिखतौनियों का हो समयबद्ध दुरुस्तीकरण अन्यथा होगी कार्रवाई:डीएम




राजस्व वादों का हो त्वरित निस्तारण

स्वामित्व योजना में धीमी प्रगति पर जतायी नाराजगी 

देवरिया (सू0वि0) 01 दिसंबर। खतौनी का दुरुस्तीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। खतौनी के सम्बंध में आम जन के आवेदन का निस्तारण समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ के साथ होना चाहिए। इस काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कार्मिकों की जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
      उक्त बातें जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने वर्चुअल माध्यम से राजस्व एवं चकबंदी विभाग की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कुछ तहसीलों में खतौनी मिलान के कई मामले लंबित हैं, जिनके समाधान के लिए लोग चक्कर लगा रहे हैं। 31 दिसंबर तक ऐसे सभी तहसीलदारों को खतौनी मिलान करने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
      जिलाधिकारी ने नये भू- भूमाफियाओं को चिन्हित करने हेतु तहसील स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नए भू-माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
       जिलाधिकारी ने धारा-24 एवं धारा-41 के तहत लंबित वादों की संख्या के सापेक्ष कम निपटान पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों (न्यायिक) को राजस्व वादों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निपटान के सम्बंध में निर्देश दिए।
      जिलाधिकारी ने स्वामित्व योजना  अंतर्गत घरौनियों को अद्यतन करने की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्वामित्व योजना के शेष बचे कार्य को तीन दिन के भीतर पूरा करने को कहा।
     समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यवाहियों, लंबित पेंशन के प्रकरण, राजस्व अभिलेखागार से नकल प्रार्थनापत्र के सम्बंध में प्राप्त आवेदनों, कृषक दुर्घटना बीमा योजना सहित विभिन्न मुद्दों पर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
      समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुँवर पंकज, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम गुँजन द्विवेदी, एसडीएम सौरभ सिंह, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, एसडीएम संजीव उपाध्याय, एसडीएम आरपी वर्मा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Share:

निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की बढ़ाई गई अवधि



देवरिया (सू0वि0) 01 दिसंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि प्रदेश में सम्प्रति चल रहे अर्हता तिथि 01.01.2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि जो दिनांक 01.11.2021 से दिनांक 30.11.2021 तक थी, को संशोधित कार्यक्रमानुसार दिनांक 05.12.2021 (रविवार) तक बढ़ा दिया गया है। आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 की गतिविधियों से संबंधित पूर्व निर्धारित अन्य तिथियों में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है।
 
   जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे और आपत्तियों की तिथि 05 दिसंबर, दावे और आपत्तियां निस्तारण की तिथि 20 दिसंबर (पूर्ववत) तथा नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी 2022(पूर्ववत) निर्धारित है। 
     जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि निर्वाचक  रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सभी सम्बन्धित अधिकारी  मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर  इनका अनुपालन सुनिश्चित कराए।
 

Share:

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789