देवरिया (सू0वि0) 02 दिसंबर। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में समस्त वर्गों के पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति स्वीकृत प्रमाण-पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन 05 कालीदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास लखनऊ में आज किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा समस्त वर्गों के 05 छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का प्रतीकात्मक रूप से वितरित कर सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम चरण की समय-सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि छात्र/छात्राओं के आधार सीडेड बैंक खातों में कम्प्यूटर पर बटन दबा कर वितरण किया गया। उसी समय मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के पाँच जनपद के एन०आई०सी० में उपस्थित छात्रवृत्ति पाने वाले छात्र/छात्राओं से वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता भी किया गया।
इसके उपरांत जनपद के एन०आई०सी० में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा सभी वर्गों के 14 छात्र / छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का प्रतीकात्मक रूप से वितरण किया गया। प्रथम चरण की समय-सारिणी के अनुसार आज सभी वर्गों के छात्रों को छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि अन्तरित की गयी, जिसमे सामान्य वर्ग कक्षा 9-10 के वर्गवार संख्या 1147 को वर्गवार धनराशि 2906400, अनुसूचित जाति 9-10 के वर्गवार संख्या 2860 को 7168575, अनुसूचित जनजाति 9-10 के वर्गवार संख्या 34 को 102000, पिछड़ा वर्ग 9-10 के वर्गवार संख्या 7785 को 15098000 तथा अल्पसंख्यक वर्ग 9-10 वर्गवार संख्या 910 को वर्गवार धनराशि 2457000 अन्तरित की गई।
इसी प्रकार सामान्य वर्ग दशमोत्तर के वर्गवार संख्या 691 को 3107130, अनुसूचित जाति दशमोत्तर के वर्गवार संख्या 1520 को 3860500,
अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर के वर्गवार संख्या 03 को 9543, पिछड़ा वर्ग दशमोत्तर के वर्गवार संख्या 5113 को 17106000 तथा अल्पसंख्यक वर्ग दशमोत्तर
के वर्गवार संख्या 691 को वर्गवार धनराशि 3107130 अंतरित की गई।
इस प्रकार समस्त वर्गों के पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कुल वर्गवार संख्या 20754 को छात्र छात्राओं में 54922278 की धनराशि जनपद की अंतरित की गई।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें