देवरिया (सू0वि0) 01 दिसंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आज वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की । आवासों के अवशेष किश्तों के भुगतान एवं पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध मे दिशा निर्देश दिये गये है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2021-22 जनपद देवरिया अन्तर्गत द्वितीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 100 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 05, बनकटा 13, बरहज 07, भागलपुर 09, भलुअनी 07, भटनी 04, भाटपाररानी 01, गौरीबाजार 13, लार 06, पथरदेवा 13, रूद्रपुर 04, सलेमपुर 16 एवं तरकुलवॉ 02 आवास लम्बित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। तृतीय किस्त एवं पूर्णता के भुगतान के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि जिन परिवारों को द्वितीय किस्त का भुगतान किया गया है, उनको तृतीय किस्त जल्द ही जारी करें, पूर्णता की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं दिनांक 08.12.2021 तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति 70 प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें मनरेगा भुगतान के सम्बन्ध में मानीटरिंग किये जाने के हेतु निर्देश दिये गये है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 जनपद देवरिया अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 204 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 26, बनकटा 25, बरहज 04, भागलपुर 19, भलुअनी 03, भटनी 07, भाटपाररानी 05, सदर 09, देसही देवरिया 15, गौरीबाजार 11, लार 21, पथरदेवा 10, रामपुर कारखाना 18 रूद्रपुर 14, सलेमपुर 14 एवं तरकुलवॉ 03 आवास लम्बित है। जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाये। निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराये एवं दिनांक 08.12.2021 तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति 98 प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें। जनपद के कम प्रगति अर्जित करने वाले विकासखण्ड लार को चेतावनी पत्र निर्गत करने हेतु निर्देश दिये गये। दिनांक 08.12.2021 तक प्रत्येक दशा में समस्त विकासखण्डों को प्रगति 98 प्रतिशत् तक किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त भुगतान हेतु 02 आवास लम्बित है एवं वर्ष 2021-22 में द्वितीय किस्त भुगतान हेतु 02 एवं तृतीय किस्त भुगतान हेतु 05 आवास लम्बित है। जिसे तत्काल भुगतान किए जाने हेतु निर्देश दिये गये।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें