देवरिया (सू0वि0) 02 दिसंबर। स्व. रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्टस स्टेडियम देवरिया में जिला युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय प्रतियोगिता आयोजित की गई।
युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है प्रदेश सरकार | उक्त उद्बोधन जिला युवा कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान उ०प्र० नीरज शाही द्वारा व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय युवाओं का है। सरकार इन्हें आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रही है। जरूरत है कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने की | सरकार के इस प्रयास को अधिकारी गण भी पूर्ण मनोयोग के साथ पूर्ण करने में लगे हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा इस आयोजन की सराहना किया गया। सभी सफल होने वाले खिलाडियों को शुभ कामनाएं व्यक्त किया गया। जिला क्रीडा अधिकारी के. के. पाण्डेय ने कहा खिलाडियों को आगे बढ़ने में खेल गतिविधियों का आयोजन पूरी तन्मयता के साथ किया जा रहा है। जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार द्वारा बताया काया कि प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीवाल, कुश्ती, भारोत्तोलन पाँच विधाए आयोजित है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रिय युवा कल्याण अधिकारी भगवान कानू, राजेश कुमार, रोशन कुमार, निखिल आनन्द, वसुधा पाण्डेय, नीरज मिश्रा, सन्तोष यादव, दिपक गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे।
वेसिक विभाग से निर्णायक के रूप में संजय तिवारी, नरेंद्र मोहन सिंह, संजीव दूबे, सुधेश्वर गुप्ता, अंशु मणि, दुर्गेश चंद शर्मा, गनेश यादव इत्यादी उपस्थित थे। स्टेडियम से गिरिश सिंह, पवन कुमार, शालिनी, सत्यपाल यादव, शिवेन्द्र तिवारी, व्यास चतुर्वेदी इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संचालन पंकज शुक्ल द्वारा किया गया।
200 मीटर की दौड़ में प्रथम आने वाले पुरुष में संदीप कुमार, द्वितीय आदर्श एवं तृतीय विकास पासवान रहे तथा महिलाओं में प्रथम सीमा निषाद, द्वितीय नीलू कुमारी एवं तृतीय बेबी भारती रही।
इसी प्रकार 400 मीटर की दौड़ में प्रथम आने वाले पुरुष में अरुण, द्वितीय संदीप प्रसाद एवं तृतीय सूरज रहे तथा महिलाओं में प्रथम रंजना, द्वितीय रोशनी एवं तृतीय मधुबाला रही।
800 मीटर की दौड़ में प्रथम आने वाले पुरुष में पवन , द्वितीय रोहित एवं तृतीय अमन रहे तथा महिलाओं में प्रथम रोशनी, द्वितीय अंजली एवं तृतीय रितिका रही।
1500 मीटर की दौड़ में प्रथम आने वाले पुरुष में पवन, द्वितीय मंटू एवं तृतीय सतीश रहे तथा महिलाओं में प्रथम किरण , द्वितीय अमृता एवं तृतीय राधा रही।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें