देवरिया (सू0वि0) 02 दिसंबर। मुख्य मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि मुख्य सचिव उ०प्र० शासन द्वारा निर्देश दिया गया है कि दिनांक 07 दिसम्बर, 2021 को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा गोरखपुर में एम्स एवं उर्वरक कारखाने का लोकार्पण किया में जाएगा जिसके क्रम में दिनांक 06 दिसम्बर, 2021 तक सभी शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता का व्यापक अभियान चलाये जाने तथा इसकी फोटोग्राफी / वीडियोग्राफी भी कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
इस आदेश के क्रम में जनपद देवरिया में दिनांक 01.12.2021 से 06. 12.2021 तक सफाई महा अभियान अन्तर्गत 16 विकास खण्डों की 83 ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई का अभियान चलाया गया जिसके लिए नामित जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त अभियान का अनुश्रवण करते हुए साफ-सफाई सम्पन्न करया गया। जनपद के 83 ग्राम पंचायतों में से 80 ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई का कार्य सन्तोषजनक पाया गया। मेरे द्वारा विकास खण्ड गौरीबाजार के ग्राम पंचायत-गौरीबुजुर्ग, देवगॉव एवं भटौली बुजुर्ग में कुल 54 सफाई कर्मियों के कार्य स्थल से अनुपस्थित रहने के कारण सफाई कार्य नहीं हो पाया जिसके कारण अनुपस्थित सफाई कर्मियों का दिनांक 02.12.2021 का वेतन अवरूद्ध किया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत-गौरीबुजुर्ग एवं भटौली बुजुर्ग के ग्राम सचिव शम्भूशरण चौहान एवं ग्राम पंचायत-देवगांव में कार्यरत ग्राम सचिव उदय मल्ल गोड़ का सौंपे गये दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने के कारण आज दिनांक 02.12.2021 का वेतन अवरूद्ध किया गया है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें