देवरिया (सू0वि0) 01 दिसंबर। एडीएम (वित्त/राजस्व) नागेंद्र सिंह ने बताया कि प्रभारी सचिव सा०स०स० श्रीनगर बरडीहा विकास खण्ड सदर द्वारा धान क्रय केन्द्र बनवाने में रूचि न लेने एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के कारण जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में तत्काल प्रभाव से सुरेश राय को केंद्र प्रभारी पद से हटा दिया गया है और सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराया गया है।
इनके स्थान पर खुखुन्दू विकास खण्ड भलुअनी के प्रभारी सचिव अरबिन्द सिंह को सा०स०स० श्रीनगर बरडीहा के प्रभारी सचिव के कर्तव्यों / दायित्वों के निर्वहन हेतु अधिकृत किया गया है। अरविंद सिंह को निर्देशित किया गया है कि सुरेश राय, प्रभारी सचिव सा०स०स० श्रीनगर बरडीहा से समस्त प्रभार प्राप्त कर समिति का कार्य करना सुनिश्चित करे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें