देवरिया(सू0वि0)2 दिसम्बर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने विष्णु कुमार जायसवाल निवासी उमा नगर द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए संबंधित प्रकरण की जांच हेतु तीन सदस्यीय टीम गठित की है। यह टीम कल 3 दिसंबर को पूर्वान्ह 11:00 बजे तक संयुक्त जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी । गठित इस टीम के अध्यक्ष एडीएम वित्त नागेंद्र कुमार सिंह ,सदस्य एडिशनल एसपी राजेश कुमार सोनकर एवं ए0एसडीएम गजेंद्र कुमार नामित किए गए हैं। इसके साथ ही अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन सिंघासन गिरी से भी जांच के दौरान टीम के साथ उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।
गुरुवार, 2 दिसंबर 2021
Home »
» जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए संबंधित प्रकरण की जांच हेतु तीन सदस्यीय टीम गठित की है






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें