देवरिया (सू0वि0) 01 दिसंबर। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में आज मतदेय स्थलों के पुनः भौतिक सत्यापन सम्भाजन / संशोधन के संबंध में जनपद के समस्त राष्ट्रीय / राज्यीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष / मंत्री / प्रतिनिधियों के साथ गांधी सभागार, विकास भवन में आयोजित की गयी।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज द्वारा समस्त उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में प्रतिभाग करने पर आभार व्यक्त करते हुये प्रश्नगत आयोजित बैठक के सन्दर्भ में विधान सभावार मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी दिशा-निर्देश को विस्तार से अवगत कराया गया। तद्कम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव के संबंध में जानकारी करायी गयी। प्राप्त परिवर्तनों पर किसी प्रकार का सुझाव या विचार व्यक्त करने हेतु राजनैतिक दलों से अनुरोध किया गया। उपस्थित सभी राजनीतिक पदाधिकारियों द्वारा संशोधन प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये गये। बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं पर विस्तार से विचार विमर्श करने के उपरान्त उप जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों / राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को धन्यवाद करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी।
बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर संजीव कुमार उपध्याय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पथरदेवा अरूण कुमार, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भाटपार रानी आर० पी० वर्मा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रामपुर कारखाना महेन्द्र कुमार सिंह, जिला सचिव बसपा रोहित कुमार गौतम,उपाध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी शिवशंकर सिंह, जिला महा सचिव स०पा०मुराद अलीवेग,
जिला उपाध्यक्ष स०पा० वृन्दनारायाण जायसवाल, जिला सचिव एन0सी0पी0 डॉ रमेश यादव आदि उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें