Good Daily News...


गुरुवार, 2 दिसंबर 2021

सीडीओ ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश



देवरिया (सू0वि0) 02 दिसंबर।  मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों की बैठक गांधी सभागार में हुई।ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर्स की विकास खण्डवार एवं पैरामीटर्स प्रगति, ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत माह अक्टूबर एवं नवम्बर 2021 में प्रारम्भ कार्य जनपद देवरिया के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय जर्जर विद्यालयों के ध्वस्तीकरण / मरम्मत एवं नये निष्प्रयोज्य भवन मनरेगा के अन्तर्गत परिषदीय विद्यालयों में स्वीकृति के सापेक्ष चहारदीवारी निर्माण की प्रगति पुनर्निमाण वर्ष 2018-19 में परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्युतीकरण के सापेक्ष संयोजन जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा माह नवम्बर 2021 में किये गये निरीक्षण आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचर में मतदान स्थलों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत एजेडा बिन्दुओं पर विन्दुवार गहन समीक्षा की गयी। जिसमें बिन्दुवार उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारियों / सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर्स की समीक्षा की गयी जिसमें विशेषकर बालक एवं बालिका शौचालय तथा बालक एवं बालिका मूत्रालय का विकास खण्डवार समीक्षा की गयी । जिसमें पाया गया कि जनपद में बालक मूत्रालय में कुल 2120 विद्यालय के सापेक्ष 1436 विद्यालय बालिक मूत्रालय में एवं बालिका मूत्रालय में 1407 विद्यालय संतृप्त है। जिसका औसत प्रतिशत् कुल 66 प्रतिशत है। बैठक में उपस्थित सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी को दिनांक 10 दिसम्बर 2021 तक असंतृप्त बालक एवं बालिका मूत्रालय एवं शौचालय का कार्य प्रारम्भ करने हेतु निर्देशित किया गया तथा यह भी निर्देशित किया गया कि एक अभियान चलाकर 31 दिसम्बर 2021 तक उक्त कार्य किसी भी दशा में पूर्ण करा लिया जाए।   
    आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत माह अक्टूबर एवं नवम्बर 2021 में विद्यालयों में प्रारम्भ एवं पूर्ण कार्यों का विकासखण्डवार समीक्षा की गयी। जिसमें पाया गया कि माह अक्टूबर 2021 में 420 प्रारम्भ कार्य के सापेक्ष 156 कार्य पूर्ण थे तथा माह नवम्बर 2021 में 212 कार्य प्रारम्भ थे। इस प्रकार माह अक्टूबर एवं नवम्बर 2021 तक कुल 476 कार्य प्रारम्भ पाये गये तथा 257 कार्य पूर्ण पाये गये। वर्तमान में कुल 375 विद्यालयों में कार्य प्रारम्भ पाये गये सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया किया प्रारम्भ कार्य को 15 दिवस में किसी भी दशा में पूर्ण करा लिया जाए।
    मनरेगा विभाग से चहारदीवारी निर्माण की समीक्षा की गयी जिसमें पाया गया कि कुल 663 चहारदीवारी का निर्माण कार्य विद्यालय में होना है जिसके सापेक्ष 30 अक्टूबर 2021 तक कुल 38 चहारदीवारी निर्माण कार्य पूर्ण पाये गये तथा माह नवम्बर 2021 में 66 विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण कार्य प्रारम्भ पाये गये तथा माह नवम्बर 2021 में कुल 44 निर्माण कार्य पूर्ण पाये गये। इस प्रकार वर्तमान में 100 विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण कार्य गतिमान पाया गया तथा कुल 663 चहारदीवारी विहिन के सापेक्ष 101 विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी चहारदी खण्ड शिक्षा अधिकारियों/ खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि 31 दिसम्बर 2021 तक प्रारम्भ कार्य को पूर्ण करावे तथा विवादित भूमि वाले चहारदीवारी का चिन्हिकरण कर उसका भी निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करा लिया जाए। इसकी प्रगति से मुझे दिनांक 08.12.2021 तक अवगत कराया जाए। जिला पंचायत स्तर से सी0डब्लू०एस०एन० शौचालय के निर्माण की समीक्षा किया गया। जिसमें पाया गया कि कुल 1368 विद्यालयों में सी०डब्लू०एस०एन० शौचालय का निर्माण कार्य होना है । जिसमें पाया गया कि 90 विद्यालय में सी0डब्लू०एस०एन० शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण है तथा विद्यालयों में सी0डब्लू०एस०एन० शौचालय निर्माण कार्य प्रारम्भ पाया गया। सभी खण्ड विकास अधिकारियों को दिनांक 30 दिसम्बर 2021 तक किसी भी दशा में कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।  बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि गठित तकनीकी समिति द्वारा कुल 351 जर्जर / निष्प्रयोज्य भवनों का मूल्यांकन किया गया था जिसके सापेक्ष 257 भवनों का ध्वस्तीकरण की संस्तुति की गयी थी जिसके सापेक्ष वर्तमान में 188 जर्जर / निष्प्रयोज्य भवनों को ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी है 100 जर्जर / निष्प्रयोज्य भवन ऐसे पाये गये जिसकी निलामी मूल्यांकन की धनराशि अधिक होने के कारण नहीं हो पायी तथा 22 नये जर्जर/ निष्प्रयोज्य भवन विहित किये गये हैं। जिसके पुनर्मूल्यांकन हेतु सूची अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, देवरिया सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग देवरिया एवं सहायक अभियंता लघु शिवाई देवरिया को जिलाधिकारी महोदय के कमशः पत्रांक / एसएसएफ / 4100-66 /2021-22 दिनांक 25 सितम्बर 2021 एवं पत्रांक / एसएसए0/4062-68 / 2020-21 दिनांक 22 सितम्बर, 2021 द्वारा पेषित की गयी है। लेकिन अद्यावधि मूल्यांकन रिपोर्ट समिति से अप्राप्त है। आहूत बैठक में कोई भी अधिशासी अभियंता / सहायक अभियंता द्वारा प्रतिभाग नहीं किया गया और न ही उनका कोई प्रतिनिधि उपस्थित था जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मूल्यांकन रिपोर्ट हेतु तकनीकी समिति को सख्त पत्र निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया। परिषदीय विद्यालयों में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नामित कार्यदायी संस्था द्वारा 924 विद्यालयों में कार्य कराया है, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिसका सत्यापन का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। कुल 647 विद्यालयों नल जल की आपूर्ति कियाशील पायी गयी तथा 260 विद्यालयों में नल-जल की आपूर्ति कियाशील नहीं पायी गयी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मुख्य विकास अधिकारी स्तर से अक्रियाशील नल-जल की व्यवस्था को ठीक करने हेतु पत्र सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को निर्गत करायी जाए।
    जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तीय टास्क फोर्स के सदस्यों को माह दिसम्बर 2021 में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत निरीक्षण करने हेतु पत्र अधोहस्ताक्षरी स्तर से निर्मत करने हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया। ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा कुल 405 लक्ष्य के सापेक्ष 93 विद्यालयों का निरीक्षण माह नवम्बर 2021 में पाया गया। जिस पर सभी खण्ड विकास अधिकारियों/खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि माह दिसम्बर 2021 में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत निरीक्षण का कार्य पूर्ण किया जाए। सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुपालन में प्रत्येक शुक्रवार को आहूत समीक्षा बैठक की कार्यवृत्ति अवश्य जारी किया जाए ।  विकास खण्ड बनकटा बरहज देसही देवरिया एवं बैतालपुर में ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत प्रगति धीमी होने के कारण एण्डी०ओं पंचायत बनकटा, बरहज देसही एवं बैतालपुर से जिला पंचायत राज अधिकारी को स्पष्टीकरण लेने हेतु निर्देशित किया गया ।
    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में कुल 412 विद्यालय विद्युत संयोजन से रहित है। जिसमें 274 विद्यालय की दूरी पोल से 40 मीटर से अधिक है, जिसके आगणन हेतु सूची जनपद के विद्युत विभाग के चारो अधिशासी अभियंता को प्रेषित कर दिया गया है, अधिशासी अभियंता, बरहज गौरीबाजार, सलेमपुर एवं देवरिया से आगणन प्राप्त इस कार्यालय के पत्रांक / एसएसए0/ 6892-94/2021-22 दिनांक 01 दिसम्बर 2021 द्वारा विद्युत संयोजन हेतु सूची जिला पंचायत राज अधिकारी देवरिया को प्रेषित कर दिया गया है। बैठक में कोई भी अधिशासी अभियंता उपस्थित न होने के कारण स्पष्टीकरण जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
    समीक्षा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर्स की डाटा की फीडिंग जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आहूत समीक्षा दिनांक 10.12.2021 के पूर्व किसी भी दशा में शत-प्रतिशत फीड कराना सुनिश्चित करें आगामी समीक्षा बैठक में प्रगति सूचनाओं को भली भाँति अध्ययन कर प्रगति के साथ तथा भौतिक रूप से स्थलीय निरीक्षण करते हुए बैठक में प्रतिभाग करने हेतु सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

         ॐ श्रीगणेशाय नम:        🙏शुभप्रभातम् जी🙏      *आज दिनांक 👉*      * 28 मार्च 2026*                  *शनिवार*  *नई  दिल्ली अनुसार*...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789