देवरिया (सू0वि0) 02 दिसंबर।आज माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया रवि नाथ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ जनपद न्यायालय के सभागार कक्ष में प्री-ट्रॉयल बैठक आहूत की गयी। जनपद न्यायाधीश रवि नाथ ने वहॉ उपस्थित समस्त न्यायाधीशगणों को निर्देशित करते हुये कहा कि अभी से न्यायालय में लम्बित मामलों को चिन्हित करने की आवश्यकता हैं ताकि लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण किया जा सकें। समस्त मामलों में न्यायालय से संबंधित पक्षकारों को नोटिस भेजा जायें तथा संबंधित थानों से नोटिसों को ससमय तामिला कराने हेतु निर्देशित किया जायें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव न्यायाधीश तहरीम खान ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11.12.2021 दिन शनिवार को आयोजित किया जाना हैं जिसमें धारा 138 एन0आई0एक्ट, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत, जल एवं सर्विस से संबंधित मामलें, राजस्व एवं सिविल वाद तथा प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाना हैं।
इस कार्यक्रम में जनपद के समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित रहें।
-- वैवाहिक विवाद प्री-लिटिगेशन विशेष लोक अदालत की सफलता हेतु पीठों की कि गयी गठन, मामलों की कि गयी सुनवाई
आज माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में वैवाहिक विवाद प्री-लिटिगेशन विशेष लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय के सुलह-समझौता केन्द्र में गठित पीठों के द्वारा प्राप्त किये गये मामलों की सुनवाई की गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव न्यायाधीश तहरीम खान द्वारा बताया गया दिनांक 22.01.2022 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है जिस क्रम में दिनांक 02.12.2021, 05.12.2021 तथा 12.12.2021 को तीन बैठक की जानी है। उक्त के क्रम में दिनांक 02.12.2021 मामलों की सुनवाई हेतु पॉच पीठों की गठन की गयी जिसमें तीन पीठें आज क्रियाशील रहीं। उन्होंने बताया कि इस पीठ में क्रमश अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय मनोज कुमार मिश्र, अपर सिविल जज(जू0डी0) प्रीति सिंह, अपर सिविल जज(जू0डी0) श्रुति त्रिपाठी तथा मध्यस्थगण जिनमें अरविंद पाण्डेय, रीता पाण्डेय, वीनू वर्मा शामिल थी।
इस दौरान गठित पीठों के द्वारा प्राप्त की गयी प्रार्थना पत्रों को एक-एक कर विस्तार पूर्वक सुनवाई की गयी तथा संबंधित मामलों में पक्षकारों को नोटिस भेजकर बुलाने हेतु निर्देशित भी किया गया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें