Good Daily News...


गुरुवार, 2 दिसंबर 2021

दो अंतरप्रांतीय अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, लाखो का सरिया बरामद , 7 लाख रूपये भी मिले



जौनपुर। छत्तीसगढ़ से पिछले महीने ट्रक समेत चोरी लाखों रुपये मूल्य का सरिया बरामद कर दो अंतरप्रांतीय अपराधियों को रामपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन आरोपित मौका पाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपितों के पास से सरिया बिक्री की बिक्री मिले 7.40 लाख रुपये भी मिले हैं। फरार से आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।   
थानाध्यक्ष रामपुर ओम नारायण सिंह बुधवार की देरशाम हमराहियों के साथ क्षेत्र में परी ढाबा के पास संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर भदोही की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को धर दबोचा। तलाशी में उनके पास से 7.40 लाख रुपये मिले। गिरफ्तार आरोपितों अनिल गिरि व विक्की गिरि निवासी कोटिगांव थाना रामपुर से सख्ती से पूछताछ की। आरोपितों ने बताया कि साकेत प्रोडक्ट एंड रोलिग मिल प्राइवेट लिमिटेड सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से 12 नवंबर को 30 टन लोहे का सरिया लादकर ट्रक मधुबन (मऊ) के लिए चला था। सरिया भदोही क्षेत्र में छिपाकर ट्रक लावारिस हाल में गंभीरपुर (आजमगढ़) में छोड़ दिया गया। हम लोगों पर पुलिस संदेह न करे इसलिए हमारे स्वजन ने रामपुर थाने पर किसी अनहोनी होने की सूचना दी गई थी। छिपाए गए सरिया की चोरी-छिपे कई हिस्सों में बिक्री कर रहे थे। बरामद रुपये सरिया बिक्री के हैं। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने मां शारदा धर्मकांटा जमुनीपुर, संत रविदास नगर (भदोही) पर दबिश दी। वहां से 15 टन 850 किग्रा सरिया बरामद कर लिया। इस दौरान वहां से चोरी का सामान खरीदने-बेचने के तीन आरोपित राज करन यादव उर्फ मल्लू निवासी राजापुर थाना रामपुर, अर्जुन यादव निवासी महबूबपुर कुकरौठी व सुभाष चौहान निवासी घमहापुर (भदोही) फरार हो गए। थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने बताया कि सरिया लदा ट्रक गायब होने के संबंध में सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में मुकदमा दर्ज है। आवश्यक लिखापढ़ी कर आरोपितों का चालान कर दिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में एसआइ गोविद देव मिश्र, राजेश सिंह, हेड कांस्टेबल अमित राय, इंद्रदेव सिंह, अखिलेश यादव, कांस्टेबल आकाश चौहान, राहुल गुप्त रहे। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *25 जून 2026 , बृहस्पतिवार*      *"निर्जला एकादशी"* मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन बेहतर रहेगा। स्व...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789