Good Daily News...


सोमवार, 8 नवंबर 2021

कुशीनगर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ की मासिक बैठक संपन्न हुआ




 

कुशीनगर में समाजवादी पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी की प्रथम मासिक बैठक अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कैलाश चन्द्र कनौजिया जी के तत्वाधान में संपन्न किया गया  कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता एमएलसी रामअवध यादव जी , युवा नेता विधानसभा सभा पडरौना के बिजेंद्र पाल उर्फ बब्लू भैया जी द्वारा सर्वप्रथम भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया,
कार्यक्रम में उपस्थित जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भास्कर व चंदन राज जी, अरविंद गौतम जी, विश्वजीत कुमार बिरजु जी, अनिल राणा सहित तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के एकता को बनाए रखने और 2022 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनने का संकल्प भी लिया गया,
Share:

दुष्कर्म केस के मामले में लापरवाही पाए जाने पर दो इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड




प्रयागराज - दुष्कर्म केस के गवाह को फर्जी तरीके से जेल भेजने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई। जांच के दौरान फजीवाड़े में संलिप्तिता की बात सामने आने पर सर्विलांस प्रभारी संजय सिंह यादव, इंस्पेक्टर हंडिया बृजेश सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।शेष तीन में से दो हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल हैं, जो एसओजी टीम में तैनात थे। कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

मामले की जांच एसपी गंगापार को सौंपी गई थी, जिन्होंने तीन दिन पहले ही अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी थी। सूत्रों का कहना है कि जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों इंस्पेक्टरों ने फर्जीवाड़ा करके कर्नलगंज में दर्ज दुष्कर्म के केस के गवाह ज्ञानचंद मौर्य को जेल भेज दिया। इससे पहले खेल करके हंडिया थाने में दर्ज दुष्कर्म के केस में उसका नाम खोला गया और फिर इसी आधार पर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

निलंबित किए गए दो हेड कांस्टेबल पन्नालाल व अजय यादव और कांस्टेबल केके यादव भी इस फर्जीवाड़े में शामिल रहे, जो इंस्पेक्टरों के कहने पर गवाह को शहर से पकड़कर हंडिया ले गए। यही नहीं, उसके कब्जे से बरामद स्कूटी पर ट्रक की नंबर प्लेट भी लगा दी थी। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई। जिसके बाद उन पर कार्रवाई हुई।
आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर से लगातार संपर्क में था संजय
सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कई ऐसे सबूत सामने आए, जिससे फर्जीवाड़े में उनकी संलिप्तिता की बात सही साबित हुई। सर्विलांस प्रभारी संजय सिंह यादव की दुष्कर्म के आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर मदन यादव से लगातार बात होती थी और इसका खुलासा उसकी कॉल डिटेल रिपोर्ट से हुआ। गौरतलब है कि फर्जी तरीके से जेल भेजा जाने वाला ज्ञानचंद जिस दुष्कर्म के केस में गवाह था, उसका आरोपी सीएमपी डिग्री कॉलेज का असिस्टेंट प्रोफेसर मदन यादव ही था।

सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, डीआईजी :- 
जांच रिपोर्ट के आधार पर पांचों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं। -
Share:

अपना दल कृष्णा गुट सपा से करेगा चुनावी गठबंधन



 सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अपना दल कृष्णा पटेल गुट के बीच चुनावी गठबंधन होने जा रहा है।


संभावना है प्रतापगढ़ सदर सीट से कृष्णा पटेल गठबंधन करके सपा के साथ चुनाव लड़ सकती है। 

माना जा रहा है कि जल्द ही अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल प्रेसवार्ता करके इसकी जानकारी दे सकते हैं।


 मामला तब संज्ञान में आया जब अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की बेटी पल्लवी पटेल ने 2 माह पूर्व सपा अध्यक्ष अखिलेश से मुलाकात की थी।

 तभी से इसे गठबंधन की कवायद के रूप में देखा जा रहा था।
Share:

महत्वपूर्ण सूचना



उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आज दिनांक 08 नवंबर, 2021 को वैक्सीनेशन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे।

समय: सायं 07:00 बजे।

स्थान: 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ।
Share:

यूपी दौरे पर आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह

यूपी दौरे पर आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह

12 और 13 नवंबर को यूपी जाएंगे

 वाराणसी में विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक करेंगे अमित शाह

 यूपी BJP के सभी पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे

13 नवंबर को अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आज़मगढ़ में जनसभा भी करेंगे।

12 और 13 नवंबर को यूपी जाएंगे

 वाराणसी में विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक करेंगे अमित शाह

 यूपी BJP के सभी पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे

13 नवंबर को अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आज़मगढ़ में जनसभा भी करेंगे।
Share:

आलोक सिन्हा व अवनीश अवस्थी समेत 31 आईएएस अधिकारी अगले साल होंगे रिटायर.



 
नियुक्ति विभाग ने वर्ष 2022 में रिटायर होने वाले अफसरों की सूची की तैयार.

जनवरी में रिटायर होंगे देवाशीष पांडा, टी वेंकटेश, राजेंद्र प्रताप पांडे.

फरवरी में इफ्तेखारुद्दीन, अब्दुल समद व अवनीश कुमार शर्मा होंगे रिटायर.

मार्च में संजय अग्रवाल का रिटायरमेंट.

अप्रैल में आलोक सिन्हा, मुकुल सिंघल, एमवीएस रामी रेड्डी, प्रभात कुमार सारंगी व शमीम अहमद खान का रिटायरमेंट.

मई में वीरेंद्र कुमार सिंह व डॉ रमाशंकर मौर्य होंगे रिटायर .

जून में राजेंद्र प्रसाद, रवि शंकर गुप्ता, भावना श्रीवास्तव व फैसल आफताब का रिटायरमेंट .

जुलाई में नरेंद्र सिंह पटेल, डॉक्टर अजय शंकर पांडेय, दिनेश कुमार सिंह द्वितीय व डॉ अशोक चंद्र होंगे रिटायर .

अगस्त 2022 में अवनीश कुमार अवस्थी होंगे रिटायर .

सितंबर में आलोक टंडन, डिंपल वर्मा का रिटायरमेंट .

अक्टूबर में डॉक्टर प्रदीप कुमार तो नवंबर में शालिनी प्रसाद, राजन शुक्ला, राधेश्याम मिश्रा व दीपचंद्र होंगे रिटायर.

दिसंबर में श्रीकांत मिश्र का रिटायरमेंट.
Share:

13 नवंबर को पूर्वांचल में कुछ बड़ा करने जा रहे हैं अखिलेश यादव, गोरखपुर से होगी शुरुआत


लखनऊ/समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की समाजवादी विजय यात्रा का तीसरा चरण पूर्वांचल में होगा। अखिलेश 13 नवंबर दिन शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से रथयात्रा निकालेंगे। यह रथयात्रा गोरखपुर से कुशीनगर जाएगी। इसके जरिए अखिलेश यादव पूर्वांचल में अपनी पार्टी के लिए हुंकार भरेंगे। अखिलेश यादव ने 12 अक्तूबर को रथयात्रा कानपुर से शुरू की थी और बुंदेलखंड का दौरा किया था। इस बीच अखिलेश यादव ने पश्चिमी यूपी में पर भी अपना फोकस बढ़ा दिया है। 11 नवंबर को अखिलेश मुजफ्फरनगर में कश्यप महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। पहले यह रैली अक्तूबर में होनी थी लेकिन बारिश के कारण यह आयोजन सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ को रद करना पड़ा था। 
Share:

दुष्कर्म केस के मामले में लापरवाही पाए जाने पर दो इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड




प्रयागराज - दुष्कर्म केस के गवाह को फर्जी तरीके से जेल भेजने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई। जांच के दौरान फजीवाड़े में संलिप्तिता की बात सामने आने पर सर्विलांस प्रभारी संजय सिंह यादव, इंस्पेक्टर हंडिया बृजेश सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।शेष तीन में से दो हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल हैं, जो एसओजी टीम में तैनात थे। कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

मामले की जांच एसपी गंगापार को सौंपी गई थी, जिन्होंने तीन दिन पहले ही अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी थी। सूत्रों का कहना है कि जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों इंस्पेक्टरों ने फर्जीवाड़ा करके कर्नलगंज में दर्ज दुष्कर्म के केस के गवाह ज्ञानचंद मौर्य को जेल भेज दिया। इससे पहले खेल करके हंडिया थाने में दर्ज दुष्कर्म के केस में उसका नाम खोला गया और फिर इसी आधार पर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

निलंबित किए गए दो हेड कांस्टेबल पन्नालाल व अजय यादव और कांस्टेबल केके यादव भी इस फर्जीवाड़े में शामिल रहे, जो इंस्पेक्टरों के कहने पर गवाह को शहर से पकड़कर हंडिया ले गए। यही नहीं, उसके कब्जे से बरामद स्कूटी पर ट्रक की नंबर प्लेट भी लगा दी थी। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई। जिसके बाद उन पर कार्रवाई हुई।
आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर से लगातार संपर्क में था संजय
सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कई ऐसे सबूत सामने आए, जिससे फर्जीवाड़े में उनकी संलिप्तिता की बात सही साबित हुई। सर्विलांस प्रभारी संजय सिंह यादव की दुष्कर्म के आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर मदन यादव से लगातार बात होती थी और इसका खुलासा उसकी कॉल डिटेल रिपोर्ट से हुआ। गौरतलब है कि फर्जी तरीके से जेल भेजा जाने वाला ज्ञानचंद जिस दुष्कर्म के केस में गवाह था, उसका आरोपी सीएमपी डिग्री कॉलेज का असिस्टेंट प्रोफेसर मदन यादव ही था।

सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, डीआईजी :- 
जांच रिपोर्ट के आधार पर पांचों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं। -
Share:

रविवार, 7 नवंबर 2021

छठ पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियों के साथ की गयी समीक्षा बैठक।


छठ पर्व के पूर्व घाटों का निरीक्षण पूर्ण करें संबन्धित अधिकारीः एसपी

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत समुचित पुलिस की ड्यूटी लगायी जायेःएसपी
देवरिया (सू0वि0) 07 नवंबर। छठ पर्व के पूर्व लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आज दिनांक 07.11.2021 को पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी श्री कुॅवर पंकज एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सोनकर की उपस्थिति में समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारीगण एवं प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस प्रेक्षागृह में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
               पुलिस अधीक्षक डा0 श्रीपति मिश्र ने कहा कि छठ पर्व पर गांवों एवं शहरों पर तालाबों, नदियों आदि स्थानों पर अधिक संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा त्यौहार को मनाया जाता है। जिसके संबन्ध में संबन्धित अधिकारी त्यौहार के पूर्व घाटों का निरीक्षण कर लें तथा घाटों की साफ-सफाई संबन्धित कार्य को पूर्ण करा लिया जाये। प्रकाश की समुचित व्यवस्था हेतु जगह-जगह पर लाइट की व्यवस्था की जाये, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। नदियों के किनारे छठ पर्व मनाया जायेगा, जहां पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से घाट के किनारे नाव से पेट्रोलिंग की जाये। समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं संबन्धित प्रशासनिक अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सतर्क दृष्टि रखें तथा किसी भी सूचना पर सतर्कता से मौके पर जाकर उसका समाधान करें जिससे त्यौहार के दिन कोई शांति व कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो। प्रत्येक स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों के साथ साथ पुलिस प्रबन्ध की समुचित व्यवस्था की जाये एवं समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए सतर्क दृष्टि रखेंगे। 
       एडीएम (प्रशासन) कुँवर पंकज ने  नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों की साफ-सफाई यथाशीघ्र पूर्ण कर ली जाए। छठ घाटों पर ब्लीचिंग, फॉगिंग से जुड़ी हुई गतिविधियां को संचालित किया जाए। समीक्षा बैठक के दौरान एसडीएम सदर सौरभ सिंह, एसडीएम रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय, एसडीएम बरहज ध्रुव कुमार शुक्ला, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।

बॉक्स संख्या-1
उप जिलाधिकारी बरहज ध्रुव कुमार शुक्ला ने बताया कि इस समय बरहज क्षेत्र में बहने वाली सरयू और राप्ती नदी में बहुत ज्यादा पानी है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु प्रशासन द्वारा निर्धारित घाटों/स्थानों पर तय सीमा तक ही जाए। उन्होंने क्षेत्र की जनता से सुरक्षा के दृष्टिकोण से अधिक जलस्तर वाले नदी क्षेत्र में न जाने की अपील की।        

Share:

उपजिलाधिकारी भाटपाररानी ने मतदाता जागरूकता वाहन को किया रवाना

उपजिलाधिकारी भाटपाररानी ने मतदाता जागरूकता वाहन को किया रवाना
Share:

उपजिलाधिकारी भाटपाररानी ने मतदाता जागरूकता वाहन को किया रवाना




पथरदेवा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देवरिया  07 नवंबर। विधान सभा 340 भाटपाररानी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर उपजिलाधिकारी भाटपाररानी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री राजपति वर्मा व एईआरओ/ तहसीलदार भाटपाररानी अश्वनी कुमार द्वारा पर्यवेक्षक व अन्य सामान्यजन की उपस्थिति में रवाना किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की।
      मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद देवरिया के विकासखंड पथरदेवा के ग्राम सभा पकहॉ में बैठक कर ग्राम वासियों को स्वीप योजना के तहत मतदाताओं को जागरूक किया गया तथा उन्हें बताया गया की विशेष पुनीरक्षण तिथि 13 नवंबर, 21 नवंबर एवं 27 नवंबर को अपने बूथ पर जाकर बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं। इस कार्यक्रम में 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं तथा महिला मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया । उक्त बैठक में पकहॉ के ग्राम वासियों में मुख्य रूप से ध्रुव देव शाही, सुरेश सिंह, धर्मेंद्र शाही, राजेंद्र कुशवाहा, बुधन कुशवाहा, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।  
  
Share:

डीजीपी कांफ्रेंस की तैयारियां परखने लखनऊ पहुंचे आईबी के मुखिया

लखनऊ

डीजीपी कांफ्रेंस की तैयारियां परखने लखनऊ पहुंचे आईबी के मुखिया

20 से 22 नवंबर तक कार्यक्रम का होगा आयोजन

पीएम मोदी डीजीपी कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन

डीजीपी कांफ्रेंस में विभिन्न राज्यों के डीजीपी व पुलिस मुखिया के अलावा सभी अर्धसैनिक बल के मुखिया लेंगे भाग

आइबी की ओर से हर वर्ष होता है कार्यक्रम का आयोजन

पीएम मोदी 20 व 21 नवंबर को कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद

पीएम मोदी पहली बार लखनऊ में रात्रि विश्राम करेंगे

अगले दिन दिल्ली के लिए होंगे रवाना

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे लखनऊ।
Share:

शनिवार, 6 नवंबर 2021

थाना जनकपुरी प्रभारी प्रवेश कुमार का सराहनीय कार्य षड्यंत्र के तहत 90 ग्राम चरस एक बेगुनाह के घर रखने वाले को किया गिरफ्तार

     





सहारनपुर । नवनियुक्त थाना जनकपुरी प्रभारी प्रवेश कुमार की जितनी प्रशंसा की जाए कम है उन्होंने आज अपनी सूझ बूझ व् ईमानदारी का ऐसा नमूना पेश किया है जिसकी जितनी प्रशंशा की जए कम है आपको बताते चले कल एक शाहरून नामक एक युवक ने जनक नगर निवासी रईस गुज्जर के घर मै षड्यंत्र के तहत लगभग 90 ग्राम अवैध चरस रखकर  थाना जनकपुरी पुलिस को मुखबिरी की थी जिस पर थाना जनकपुरी पुलिस ने कारवाही करते हुए रईस के घर से चरस और रईस गुज्जर को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन रईस गुज्जर की पत्नी ने अभियुक्त शाहरून पुत्र साबिर को अपने घर से निकलते देख लिया था ।और रईस गुज्जर की पत्नी ने थाना जनकपुरी प्रभारी को फिर सारी बात बताई जिसपर थाना प्रभारी ने अछे से जाँच कराकर आश्वासन दिया की अगर ये बेगुनाह है तो रईस जेल नही जायगा और जो अपराधी है उसे बक्शा नही जायगा आखिर रईस की पत्नी की बात सत्य साबित हुई और अभियुक्त शाहरून पास ही लगे सीसीटीव कैमरे मै रईस के घर से निकलते हुए कैद हो गया इसी सबूत के बिहाप पर जनकपुरी पुलिस ने शाहरून को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो शाहरून ने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिससे ये हुआ की एक बेगुनाह जेल जाने से बच गया और जो अपराधी था वो पुलिस गिरफ्त मै गया खबर लिखे जाने तक अपराधी थाना जनकपुरी पुलिस की गिरफ्त मै है और थाना प्रभारी  प्रवेश कुमार ने एक बेगुनाह को जेल जाने से बचा लिया और अपराधी शाहरून को ndps एक्ट की धाराओं मै जेल भेज दिया
Share:

मैनपुरी में दो नवालिगों के साथ दुष्कर्म


मैनपुरी में दो नाबालिग बहिनो से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी फरार है। उसकी तलाश कर रही है। 
मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र में रिश्ते की दो नाबालिग बहनों के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। दोनों बहनें शुक्रवार की शाम खेत पर गईं थीं। तभी रास्ते में दो युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और झाड़ियों में खींच कर ले गए। पीड़ित किशोरों के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उक्त आरोपी को जेल भेजा गया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो नाबालिग बहनें शुक्रवार की शाम करीब छह बजे घर से खेत की ओर गईं थीं। गांव के बाहर बंबा की पटरी के पास पहुंची, तभी दन्नाहार क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी गौरव शाक्य और बिछवां के गांव करीमगंज निवासी सौरभ ने किशोरियों को पकड़ लिया और झाड़ियों में खींच ले गए। आरोप है कि दोनों ने किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपी भाग गए। 

पीड़ित किशोरियों ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन उन्हें लेकर थाने पहुंचे। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया। वहीं पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। उधर, पुलिस ने पीड़ित किशोरियों का मेडिकल कराया है।
Share:

- 7 नवंबर को आयोजित होगा विशेष अभियान



- जनपद के सभी 2733 मतदेय स्थलों पर हो चुकी है बीएलओ की नियुक्ति

- मतदाता बीएलओ से संपर्क कर करा सकते हैं अपना पंजीकरण

- वीएचए एप से भी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन       

देवरिया (सू0वि0) 06 नवंबर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु 7 नवंबर को जनपद में विशेष अभियान चलेगा।  विशेष अभियान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।
      जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी 2733 मतदेय स्थलों पर बीएलओ की नियुक्ति हो चुकी है। 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। नए मतदाता पंजीकरण एवं अपने विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन कराने हेतु फॉर्म -6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। किसी के नाम की प्रविष्टि का विलोपन हेतु फॉर्म-7 भरना होगा। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि को दूर करने के लिए फॉर्म 8 भरना होगा। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पता बदलवाने हेतु फॉर्म 8-a भरना होगा।  मतदाता एपिक कार्ड को रिप्लेस करने के लिए फॉर्म 001 भरना होगा। उपर्युक्त सभी फॉर्म वोटर हेल्पलाइन एप (वीएचए) के माध्यम से मोबाइल द्वारा भी भरे जा सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता किसी भी तरह की समस्या होने पर निर्वाचन आयोग के टॉल फ्री नंबर 1950 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने सभी युवाओं एवं मतदाताओं से कल होने वाले विशेष अभियान में बढ़-चढकर भागीदारी निभाने की अपील की।

बॉक्स संख्या 1

महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर है विशेष जोर

जिला निर्वाचन अधिकारी अशुतोष निरंजन ने बताया कि जनगणना 2011 के अनुसार जनपद का लिंगानुपात 1013 है, जबकि मतदाता सूची का जेंडर राशियों 852 ही है।  जिला प्रशासन विशेष अभियान के अंर्तगत महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष रणनीति पर काम कर रहा है। वोटर क्लब, महाविद्यालयों में बने मतदाता हेल्प डेस्क, आंगनबाड़ी से प्राप्त सूची सहित कई जन-जागरूकता के प्रयास किये जा रहे है। जनपद के सभी बीएलओ को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र की नई बहुओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने महिलाओं से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील की।
 
Share:

नगर के कई क्षेत्रों में अवैध ढंग से दलाली के माध्यम से चल रहे हैं निजी अस्पताल


जौनपुर - नगर क्षेत्रों में मनमानी ढंग से चल रहे हैं अवैध निजी अस्पताल जहाँ किसी के अस्पताल का रजिस्टेशन तो हैं लेकिन अस्थाई डाक्टर का पता नहीं, केवल डाक्टर का सर्टिफिकेट लगाकर अपनी दुकान चला रहे हैं वही दूसरी तरफ कुछ निजी अस्पताल तो ऐसे हैं जहां पर न तो रजिस्ट्रेशन है ना तो डॉक्टर है फिर भी उनकी दुकान जोरों शोरों पर चल रही है आखिर इस अवैध तरीके से चल रहे निजी अस्पतालों का जिम्मेदार कौन है लोगों के जीवन के साथ हो रहा है बड़ा खिलवाड़, सूत्रों की जानकारी से स्वास्थ्य महकमे के कुछ लोगों की अनुकम्पा से नगर में चल रहे हैं अवैध निजी अस्पताल।

नगर में चल रहे अवैध निजी अस्पताल के दलालों की दबंगई इतनी बढ़ गई हैं कि जिला महिला चिकित्सालय के परिसर में सुबह से लेकर देर रात्रि तक महिला अस्पताल में डेरा जमाए रहते हैं जिसका प्रमाण महिला अस्पताल के सीसीटीवी में कैद जरुर होता है किन्तु कभी भी इन निजी अस्पताल के दलालों की दलाली पर कोई अंकुश क्यों नहीं लगाया जा रहा है यह चिंतनीय विषय हैं? 
Share:

शुक्रवार, 5 नवंबर 2021

आज शाम के मुख्य खबरें




➡गोरखपुर - लाठी से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या, लाठी-डंडे से 2 पक्षों में जमकर मारपीट, घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, गुलहरिया थाना क्षेत्र के एकला का मामला।

➡सहारनपुर - पुलिस कप्तान के मार्गदर्शन में जनपद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोतवाली नगर की पुलिस-क्राईम ब्रान्च की संयुक्त टीम ने 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कई फर्जी मोबाईल सिम, मोबाईल फोन, और एटीएम कार्ड बरामद किया।

➡कानपुर - कानपुर जिले में जीका वायरस का कहर, 30 नए संक्रमित मिले, कुल संख्या पहुंची 66, एंटी लार्वा छिड़काव कराने की अपील की गई।

➡बांदा - बच्चों के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट, युवक ने महिला पर तेजाब से हमला किया, महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से झुलसी, नगर कोतवाली के कैलाशपुरी का मामला।

➡उन्नाव - उन्नाव में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद मारपीट, 2 पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर, मारपीट में एक युवक की मौके पर ही मौत, एक ही परिवार के 3 लोग गंभीर घायल, अजगैन कोतवाली के मानपुर गांव की घटना।
 
➡दिल्ली - नई दिल्ली में अफगानिस्तान के मसले पर बैठक, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर का क्षेत्रीय सम्मेलन, 10 नवंबर को भारत इस बैठक की मेजबानी करेगा, एनएसए अजीत डोभाल बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

➡आगरा - दाऊजी मिष्ठान भंडार दुकान में चोरी, गल्ले से 4 लाख रुपए चोरों ने किए पार, खिड़की का जंगला तोड़कर दुकान में घुसे चोर, एत्माउद्दौला के नुनिहाई चौकी क्षेत्र का मामला।

➡प्रतापगढ़ - पटाखा दुकानदार से वसूली करते वीडियो वायरल, दुकानदार से पैसा लेते सिपाही का वीडियो वायरल, SP ने दोनों कांस्टेबल को किया सस्पेंड, SP ने विभागीय जांच का दिया आदेश, प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली का मामला।

➡मुरादाबाद - प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चला रहा प्राइवेट अस्पताल, झोलाछाप डॉक्टर चला रहे प्राइवेट अस्पताल, सूचना मिलने पर भी अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई, मुंडा पांडे क्षेत्र के रानिया ठेर गांव का मामला।

➡दिल्ली - दिल्ली में पटाखे जलाने वालों पर एफआईआर, दिल्ली पुलिस ने 210 एफआईआर दर्ज की, पुलिस ने 143 लोगों को गिरफ्तार भी किया, पटाखे बेचने वाले 138 लोग भी अरेस्ट किए गए, पटाखा दुकानदारों पर पुलिस ने 125 FIR दर्ज की।

➡उन्नाव - सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों ने लगाया जाम, दो दिन पूर्व सड़क हादसे में 4 की हुई थी मौत, बांस बल्ली लगाकर किया रास्ता जाम, परिजनों ने DM, सांसद से मिलने की मांग की , ड्राइवर को मौत की सजा देने की की मांग, उन्नाव के कोतवाली हसनगंज क्षेत्र का मामला।

➡बागपत - दिवाली के बाद वायु प्रदूषण बढ़ा, एयर क्वालिटी इंडेक्स 398 पर पहुंचा, जिले में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की, बेंन के बाद भी अवैध पटाखों की हुई बिक्री, पुलिस की मिलीभगत से हुई अवैध पटाखों की बिक्री।

➡कौशांबी - डिप्टी सीएम केशव मौर्य का कल जनपद दौरा, अफसरों के साथ मीटिंग करेंगे केशव प्रसाद मौर्य, सिराथू आवास पर भी लोगों से मुलाकात करेंगे, 3 बजे प्रयागराज सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे।

➡आगरा - पटाखा जलाने को लेकर भिड़े दो पक्षों के लोग, जमकर चले लाठी और डंडे, 12 लोग घायल, एक पक्ष के लोगों ने थाने का किया घेराव, ताजगंज के डिवीजन चौकी क्षेत्र का मामला।

➡जौनपुर - प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या, दीपावली की रात मिलने आया था प्रेमी, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की गई हत्या, 2 नामजद समेत 4 पर मुकदमा दर्ज, मछलीशहर के मुस्तफाबाद की घटना।

➡लखनऊ - BJP एमएलसी एके शर्मा ने ट्वीट किया, केदारनाथ धाम के विकास में पीएम की भूमिका-शर्मा, केदारनाथ धाम के विकास के लिए साधुवाद- शर्मा, ‘भगवान के दर्शन का मुझे भी 2 बार सौभाग्य मिला’, नई योजनाओं से सुविधाएं और भी अच्छी होंगी-शर्मा।

➡अमरोहा - अफीम तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, पथराव, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक किलो अफीम किया बरामद, हसनपुर के मोहल्ला खेवान का मामला।

➡आगरा - फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, आग में 6 लाख रुपए का माल जलकर राख, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर का मामला।

➡लखनऊ - आजमगढ़ में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का इसी माह उद्घाटन-सीएम, भौतिक,औद्योगिक विकास का मॉडल बनाएंगे-CM, आजमगढ़ को हवाई संपर्क देने के लिए काम-सीएम, हवाई अड्डे के निर्माण की कार्यवाही चल रही-सीएम।

➡लखनऊ - BJP एमएलसी एके शर्मा ने ट्वीट किया, केदारनाथ धाम के विकास में पीएम की भूमिका-शर्मा, केदारनाथ धाम के विकास के लिए साधुवाद- शर्मा, ‘भगवान के दर्शन का मुझे भी 2 बार सौभाग्य मिला’, नई योजनाओं से सुविधाएं और भी अच्छी होंगी-शर्मा।
Share:

चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश के साथ लगते विवादित क्षेत्र में बसाया गांव : अमेरिका

चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश के साथ लगते विवादित क्षेत्र में बसाया गांव : अमेरिका 

 अमेरिकी रक्षा विभाग ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि चीन ने तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र और भारत के अरुणाचल प्रदेश के बीच विवादित क्षेत्र के अंदर एक बड़ा 100 घरों का नागरिक (असैन्य) गांव बसाया है. पेंटागन की इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं.

...
Share:

एटा के सकीट कोतवाली प्रभारी अखिलेश तिवारी की कार में ट्रक ने मारी टक्कर,



एटा के सकीट कोतवाली प्रभारी अखिलेश तिवारी की कार में ट्रक ने मारी टक्कर,

आसपुर के सकीट रोड पर गांव बाबली के पास घटित हुई दुर्घटना,

सकीट थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी की हालत गंभीर,आगरा किया रेफर,

सीओ सकीट कमलेश त्रिवेदी तत्काल पहुँची जिला अस्पताल,

सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर एवं इंस्पेक्टर कोतवाली नगर डी एन मिश्रा सहित कई पुलिस अधिकारी पहुँचे जिला अस्पताल,

चालक ट्रक छोड़कर हुआ फरार,

चालक ट्रक छोड़कर हुआ फरार,

ट्रक मालिक की तलाश में जुटी पुलिस,
Share:

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सफाई के नाम पर बना कब्रिस्तान

सीतापुर ।मोहली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सफाई के नाम पर बना कब्रिस्तान

बताते चलें जनपद सीतापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेरी
के प्रभारी सज्जाद आलम सिद्दीकी ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है कभी कभार आते हैं तथा चपरासियों के द्वारा अस्पताल खोला जाता है जब के यहां पर कुछ समय पहले 20+20 मरीज हर समय भर्ती रहते थे लेकिन अब यहां कोई नहीं आता है पुराना  भवन भी जर्जर हो गया
है अस्पताल के चारों तरफ कूड़ा कचरा के ढेर लगे हैं दीपावली आदि त्यौहार मैं भी गंदगी नहीं हटाई गई
Share:

बैन मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

 हरदोई ।बैन मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

थाना पिहानी  4/11/2021 समय  दोपहर 1:00 बजे पिहानी शाहाबाद रोड पर मंडी के  सामने 1  नीरज पुत्र छोटेलाल 
 2 दीपू पुत्र राजकुमार निवासी तेजी पुरवा थाना पिहानी जनपद हरदोई अपनी मोटरसाइकिल से पिहानी जा रहे थे वही सामने से आ रही बैन ने टक्कर मार दी जिसमें दीपू की मौके पर मौत हो गई नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में पहुंची पिहानी पुलिस मृतक को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु हरदोई भेजा
वहीं घायल को जिला अस्पताल हरदोई भेजा वहां से डॉक्टरों ने
लखनऊ के लिए रिफर कर दिया
नीरज की हालत गंभीर बनी हुई है
Share:

जिले में फैले नशे के कारोबार पर STF ने कसा शिकंजा,

फिरोजाबाद

जिले में फैले नशे के  कारोबार पर  STF ने कसा शिकंजा,

STF ने 4 कुंतल 50 किलो अबैध गांजा किया बरामद,लाखों की कीमत का बताया जा रहा है गांजा,

दो नशे के कारोबारीयों को भी किया मौके से गिरफ्तार,

शिकोहाबाद कोतवाली क्षेत्र में चल रहा था बड़े पैमाने पर अबैध नशे का कारोबार,

थाना शिकोहाबाद के नौशहरा से मिली सफलता।
Share:

उत्तर प्रदेश की मुख्य खबरें




➡लखनऊ- संदिग्ध हालत में महिला का मिला शव, मृतक महिला के गले पर घाव के निशान, परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया, कैश और ज्वैलरी लेकर पति हुआ फरार, पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज किया, ठाकुरगंज थाने के शांति नगर की घटना। 

➡लखनऊ- CM योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया, मथुरा में हुए सड़क हादसे पर शोक जताया, मथुरा में 5 लोगों की हादसे में हुई थी मौत, लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया, घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। 

➡लखनऊ- बुजुर्ग की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या, गाली गलौच करने से मना करने की हत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मलिहाबाद के जगातीखेड़ा गांव की घटना। 

➡आगरा- सिपाही ने बचाई दो यात्रियों की जान, ट्रेन में चढ़ते समय यात्रियों का पैर फिसला था, कांस्टेबल ने बहादुरी से दोनों की जान बचाई, प्लेटफॉर्म 2 से निकल रही थी उज्जैनी एक्सप्रेस, पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, RPF में तैनात है कॉन्स्टेबल यादवेंद्र सिंह।

➡बलिया- मंत्री आनंद स्वरूप पर सपाइयों का फूटा गुस्सा, अखिलेश यादव पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, आनंद स्वरूप शुक्ला पर FIR दर्ज करने की मांग, सपा कार्यालय से DM कार्यालय तक जोरदार प्रदर्शन, सपाईयों ने प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा पत्रक, सपा नेताओं ने मंत्री आनंद स्वरूप को दी चुनौती।

➡फर्रुखाबाद- पुलिस की शह पर दबंगों के हौसले बुलंद, जमीन विवाद में महिलाओं-पुरूषों से मारपीट, धारदार हथियार से दबंगों ने किया हमला, फतेहगढ़ कोतवाल पर सांठगांठ का आरोप, दबंग ने जमीन पर किया था कब्जा- पीड़ित, कोतवाल ने पीड़ितों के साथ किया गाली गलौज, कोतवाल का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, फतेहगढ़ कोतवाली के हाथीखाना का मामला। 

➡मुजफ्फरनगर- पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, झगड़े की सूचना पहुंची पुलिस पर हमला, जानलेवा हमले में सब इंस्पेक्टर हरीश घायल, कांस्टेबल विकास कुमार के साथ हुई मारपीट, जोगी समाज के दो पक्षों में हुआ था विवाद, पुलिस ने हमलावरों पर मुकदमा किया दर्ज, शाहपुर थाना के काकड़ा गांव का मामला।   

➡कानपुर- इलाज के दौरान अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने आभा नर्सिंग होम के बाहर किया हंगामा, सपा नेता सम्राट विकास ने दर्ज कराया मुकदमा, लापरवाही बरतने का डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ग्वालटोली के आभा नर्सिंग होम की घटना। 

➡कुशीनगर- पति ने पत्नी की निर्मम हत्या की, मछली बनाने से इनकार पर हत्या, बांस से मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, कप्तानगंज के पचार गांव का मामला।

➡फर्रुखाबाद- बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की मौत, युवक की ट्रांसफार्मर से चिपक कर मौत, सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट,पुलिस मौके पर पहुंची, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा क्षेत्र का मामला। 

➡फिरोजाबाद- जिले में फैले नशे के कारोबार पर STF ने कसा शिकंजा, STF ने 4 कुंतल 50 किलो अवैध गांजा किया बरामद, 2 नशे के कारोबारियों को भी किया गिरफ्तार, शिकोहाबाद में चल रहा था अवैध नशे का कारोबार। 

➡मुरादाबाद- रामगंगा नदी में युवक डूबा, सूचना पर पुलिस प्रशासन परिजन पहुंचे, परिजन प्रशासन से मदद की लगा रहे गुहार, गोताखेरों को बुलाने के लिए परिजन लगा रहे गुहार, सिविल लाइन इलाके सीएल की घटना। 

➡प्रतापगढ़- डीडी फ्लेक्स में दबंगो ने युवक को पीटा, थियेटर में युवक के ऊपर दबंगो ने थूका, विरोध करने पर दबंगो ने युवक को पीटा, नगर कोतवाली के डीडी फ्लेक्स का मामला। 

➡बदायूं- 2 दिन से लापता युवती का मिला शव, आधारकार्ड, पासबुक शव के पास बरामद, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई, पुलिस ने शव कब्जे में लिया,पड़ताल शुरु, अलापुर थाना क्षेत्र के गांव में हुई घटना। 

➡भदोही-  जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चाकू से मारने का लगाया आरोप, मारपीट में 9 लोग हुए घायल, 5 लोगों को वाराणसी किया गया रेफर, ज्ञानपुर के रामकापुरा गांव की घटना। 

➡आगरा-  दिन दहाड़े 2 व्यापारी हुए ठगी का शिकार, 2 लोगों ने बातों में फंसाकर ठगा, व्यापारी की चेन,चूड़ी कागज में रखवाई, कागज में कांच की चूड़ी, कंक्रीट निकली, कमला नगर थाना क्षेत्र का मामला। 

➡फर्रुखाबाद- अवैध तमंचा दिखाकर धमकाने का वीडियो वायरल, मामूली विवाद में दबंग ने लहराया अवैध तमंचा, मंदिर के पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद, कायमगंज के सलेमपुर टिलिया गांव का मामला। 

➡बांदा-  MLA प्रकाश द्विवेदी ने किया रुद्राभिषेक, बामदेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता रहे मौजूद, मंदिर में भंडारे का किया गया आयोजन। 

➡रायबरेली- तालाब में बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप, बीते 4 दिनों से घर से लापता था बुजुर्ग, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, महराजगंज कोतवाली के कुतुबपुर की घटना।
Share:

जय बाबा केदारनाथ के जयकारों से गूंजे शिवालय, जिले के 06 शिवालयों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण


 शिवालयों में देवरिया सदर विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी एवं बरहज विधायक सुरेश तिवारी ने की पूजा अर्चना

  देवरिया 5 नवम्बर। दीवाली के बाद गोवर्धन पूजा की सुबह उस वक्त शिव के जयकारों से गुंजायमान हो उठी जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड की पावन धरती पर बाबा केदारनाथ धाम से जय बाबा केदारनाथ का उद्घोष किया। श्री केदार धाम की भव्यता को नया आयाम, आदि गुरू श्री शंकराचार्य की समाधि व प्रतिमा का लोकार्पण करने के साथ-साथ विभिन्न विकास कार्यक्रमों का उद्घाटन प्रधानमंत्री जी के कर कमलों द्वारा किया गया। जनपद में इन कार्यक्रमों के सजीव प्रसारण को लोगों ने बड़ी तन्मयता के साथ देखा।
           इस अवसर पर जनपद के 6 शिवालयों में भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ और शिवालयों पर प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। बाबा सोमनाथ मंदिर में सदर विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने एलईडी के माध्यम से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। सदर विधायक ने कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन कर रहे भक्तों की मंडली का उत्साहवर्धन किया और तदोपरांत मंदिर में पूजा-अर्चना किया। इस दौरान तहसीलदार सदर, नगर मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
      बरहज के बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर में भी कार्यक्रम का एलईडी के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। यहाँ विधायक सुरेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने श्री केदारनाथ तीर्थस्थल के महात्म्य पर प्रकाश डाला और प्रधानमंत्री जी द्वारा इसके लिए किये जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान भजन- कीर्तन मंडली की प्रस्तुति और भक्तों के जयकारे मंदिर को आध्यात्मिकता से परिपूर्ण करते रहे। इस दौरान एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला सहित विभिन्न अधिकारी एवं जन-प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
    रुद्रपुर के बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। ॐ नमः शिवाय, बम-भोले के जयकारों से मंदिर गुंजायमान रहा। यहाँ मौजूद भजन-मंडली ने अपनी प्रस्तुति से अध्यात्मिक वातावरण में वृद्धि की। यहाँ एसडीएम रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय अपने प्रशासनिक अमले के साथ मुस्तैद रहे। इस दौरान कई जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
      इसी प्रकार मझौलीराज के बाबा दीर्घेश्वरनाथ मंदिर, कंचनपुर के गंगाधर बाबा मंदिर, भाटपाररानी में हरेराम चौराहे के पास स्थित श्रीरामपुर मठ सहित जनपद के कई शिवालयों में सजीव प्रसारण के साथ भजन- कीर्तन का आयोजन भी हुआ। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण एवं  बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।
       उल्लेखनीय है कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रधानमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर जहां एक ओर अरबों की लागत से परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया वहीं दूसरी ओर अयोध्या की ऐतिहासिक दीपावली का जिक्र करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखण्ड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस, प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या तथा बुद्ध के परिनिर्वाण की नगरी कुशीनगर का कायाकल्प हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दस वर्षों में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करेंगे और आर्थिक केन्द्र बिन्दु के रूप में उभरेंगें। उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ धाम से उनका पुराना रिश्ता है और आज अपने सपने को साकार होता देख उन्हें अत्यन्त प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है।
Share:

सुबह की बड़ी ख़बरें..



➡दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ जाएंगे, आज सुबह 6.30 बजे केदारनाथ पहुंचेंगे प्रधानमंत्री, कई नेता भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ेंगे, गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सोमनाथ मंदिर से जुड़ेंगे, झारखंड बीजेपी अध्यक्ष देवघर मंदिर से जुड़ेंगे, डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे श्रीनगर से जुड़ेंगे, एमपी सीएम उज्जैन महाकाल मंदिर से जुड़ेंगे, यूपी सीएम काशी विश्वनाथ मंदिर में मौजूद होंगे,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ के दर्शन करेंगे, दर्शन के बाद शंकराचार्य की समाधि का लोकार्पण करेंगे,  बाढ़ में नष्ट होने के बाद दोबारा बनाया गया है। 

➡लखनऊ- लखनऊ के दर्जन भर से अधिक इलाकों में लगी आग,  ऐशबाग,सरोजनीनगर,चिनहट और कैसरबाग में लगी आग,  गाज़ीपुर,ठाकुरगंज समेत कई इलाकों में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, मिष्ठान भंडार के कारखाने में लगी आग, नाका थाना क्षेत्र के आर्यनगर की घटना। 

➡लखनऊ- हरमन मोटर्स गैरेज में लगी भीषण आग, गैरेज में खड़ी कई गाड़ियां जलकर खाक, दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू, लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र का मामला।

➡लखनऊ- लेखराज मजार के पास 2 दुकानों में लगी आग, दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी, इंदिरानगर क्षेत्र के लेखराज मजार की घटना। 

➡मेरठ- एनजीटी की रोक के बावजूद जमकर पटाखेबाजी, रात 9 बजे से बिगड़ी है कई शहरों की फिजा, घर से बाहर की आबोहवा में सांस लेना मुश्किल, बारूद के धुए और गंध से रुक रही है सांसे, एयर क्वालिटी इंडेक्स पुअर,सीबियर लेवल पर, बागपत 318, बुलंदशहर 374, गाजियाबाद 443, ग्रेटर नोएडा 356, नोएडा 436, हापुड़ 388, मेरठ 360, मुरादाबाद 305, मुजफ्फरनगर AQI 216 पहुंचा, दिल्ली-NCR में NGT, SC के आदेश से आतिशबाजी पर रोक।

➡बरेली- टेंट हॉउस के गोदाम में लगी भीषण आग, आग में लाखों का कपड़ा जलकर हुआ राख, व्यक्ति आया आग की चपेट में,हालात गंभीर, गोदाम के ऊपर ही रहता है परिवार, रेस्क्यू कर पुलिस ने परिवार को निकाला, दमकल की 4 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, दुकान का शटर काट कर बुझाई गई आग, कोतवाली इलाके के गली नाबाबान की घटना। 

➡जौनपुर- मामूली विवाद में मनबढ़ों ने किया हमला, लाठी डंडे से हमला कर मौके से हुए फरार, हमले में 2 युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ था विवाद, मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद, मछलीशहर के शादिगंज मोहल्ले की घटना। 

➡कुशीनगर- पटाखा फोड़ने के दौरान 2 झोपड़ियों में लगी आग, आग में आधा दर्जन पशुओं की जलकर मौत, बच्चों के पटाखा फोड़ने के दौरान लगी आग, दमकल और स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू, हनुमानगंज थाना क्षेत्र के टेगरहा गांव की घटना। 

➡बलिया- युवक ने बच्चे के पैर पर चढ़ाई बाइक, पटाखा जलाने के दौरान पैर पर चढ़ाई बाइक, बच्चे के परिजनों की युवक से हुई नोकझोक, युवक ने बुजुर्ग,महिलाओं को जमकर पीटा, मारपीट में 2 लोग गम्भीर रूप से घायल, चितबड़ागांव के रामपुर चिट का मामला। 

➡बरेली- बुलेट हटाने के विवाद में दबंगों ने की मारपीट, बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष ने मारपीट का आरोप लगाया, दबंगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कोतवाली इलाके के मठ चौकी की घटना। 

➡इटावा- जिला अस्पताल के पावर हाउस में लगी आग, आग लगने के बाद जिला अस्पताल की बत्ती गुल, अस्पताल कर्मियों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना, दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू, सिविल लाइन क्षेत्र के मोती झील का मामला। 

➡ललितपुर- दो समुदायों के बीच जमकर फायरिंग,पत्थरबाजी, घायल का चल रहा है जिला अस्पताल में इलाज, प्रशासनिक अधिकारी,पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, सदर कोतवाली क्षेत्र जेल चौराहा का मामला। 

➡बांदा- संदिग्ध हालत में मंजूश्री स्टूडियो में लगी आग, आग में लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू, शहर कोतवाली के पद्माकर चौराहा का मामला। 

➡कानपुर- प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, O ब्लॉक सब्जी मंडी में है प्लास्टिक गोदाम, जूही थाना क्षेत्र में है प्लास्टिक गोदाम। 

➡सहारनपुर- जनकपुरी में एक बंद मकान में लगी आग, मकान में रखे खाली ड्रम,सामान जलकर राख, दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, सहारनपुर के जनकपुरी थाना इलाके की घटना। 

➡अमेठी- चोरी की बाइक के साथ इनामी बदमाश गिरफ्तार, सुल्तानपुर जिले का रहने वाला है शातिर वाहन चोर, पुलिस ने गिरफ्तार कर अभियुक्त को भेजा जेल, रामगंज थाना पुलिस ने बदमाश को किया गिरफ्तार। 

➡आगरा- टायर के शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, लाखों का सामना अबतक जलकर खाक, सिकंदरा के आगरा-मथुरा हाईवे की घटना। 

➡सहारनपुर- सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन बाइक सवारों की ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराए, गंगोह क्षेत्र के तीतरो रोड पर चंदपुरा की घटना।
Share:

बुधवार, 3 नवंबर 2021

कोविड-19 महामारी के कारण प्रभावित हुयी महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक सुरक्षा संरक्षण व उन्नयन प्रदान किये जाने के लिये मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना है संचालित


 प्रभावित महिलाओं का किया जायेगा चिन्हांकन

 देवरिया (सू0वि0) 03 नवंबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शासन के निर्गत पत्र के हवाले से बताया है कि कोविड-19 महामारी के कारण प्रभावित हुयी महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक सुरक्षा संरक्षण व उन्नयन प्रदान किये जाने के लिये मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना संचालित है। उन्होने इस योजना का उद्देश्य के विवरण में बताया है कि कोविड-19 महामारी के दौरान दिनांक 01 मार्च, 2020 के उपरान्त अपने पिता/ पति / संरक्षक को खोने वाली महिलाओं को जोखिम भरी परिस्थितियों से संरक्षण प्रदान करना, प्रभावित महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक उन्नयन हेतु प्रदेश में संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना, प्रभावित महिलाओं को जीवन यापन हेतु विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं तथा कार्यक्रमों में रोजगार के नवीन अवसर प्रदान किया जाना तथा प्रभावित महिलाओं को कौशल विकास क्षमतावर्धन एवं स्वरोजगार से जोड़ना है।
          जिलाधिकारी ने बताया है कि 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलायें जिन्होंने अपने पिता/माता/पति/पुत्र/पुत्री/संरक्षक के रूप में परिवार की आजीविका चलाने वाले सदस्य को दिनांक 01 मार्च 2020 के बाद कोरोना महामारी के दौरान खोया है, इस योजना में शामिल होगी। योजना का संचालन हेतु विभिन्न विभागों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। समस्त विभागों द्वारा कार्ययोजना तैयार कर कोविड महामारी से प्रभावित महिलाओं को कौशल विकास तथा रोजगार के नये अवसर प्रदान किये जायेंगे। समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्राम्य विकास विभाग एवं पंचायती विभाग अपनी विभागीय योजनाओं के माध्यम से प्रभावित महिलाओं को पात्रता के अनुसार प्राथमिकता प्रदान करेंगे। प्रभावित महिलाओं तथा उनकी आवश्यकताओं के चिन्हांकन हेतु प्रत्येक जनपद में जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ग्राम्य निगरानी समिति के माध्यम से तथा शहरी क्षेत्र में मोहल्ला निगरानी समिति के माध्यम से 30 नवम्बर, 2021 तक विशेष कार्य योजना बनाकर कार्यवाही की जायेगी। योजना के दौरान निरंतर प्रभावित महिलाओं का चिन्हांकन किया जायेगा। ऐसी महिलाओं के संबंध में 181 टोल फ्री नम्बर पर प्रदेश की महिला हेल्पलाइन को भी दी जा सकती है। योजना की निगरानी तथा समन्वय हेतु राज्य व जनपद स्तर पर निगरानी समन्वय समिति कार्य करेगी। राज्य स्तरीय निगरानी व समन्वय समिति में मंत्री महिला कल्याण विभाग अध्यक्ष, अपर मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग, अभियान में शामिल समस्त विभागों के प्रमुख सचिव सदस्य तथा निर्देशक महिला कल्याण उ०प्र० सदस्य सचिव नामित है। जनपद स्तरीय निगरानी व समन्वय समिति में जिलाधिकारी  अध्यक्ष, जिला प्रोबेशन अधिकारी महिला कल्याण विभाग सदस्य सचिव, योजना में शामिल समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सदस्य नामित है।
 
Share:

खाद की दुकानों पर छापे की कार्रवाई दुकानदारों में मचा हड़कंप"



देवरिया (सू0वि0) 03 नवंबर। जिला प्रशासन निर्धारित मूल्य पर उर्वरक किसानों को उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है ,उर्वरक के पर्याप्त स्टाक डीएपी ,एनपीके 12- 32-16 ,एपीके 20-20-0-13 तथा पोटाश भी जनपद में उपलब्ध है,अपर मुख्य सचिव कृषि के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी महोदय देवरिया के द्वारा उर्वरक की दुकानों पर सघन जांच छापे की कार्रवाई हेतु आज जनपद में अचानक छापा डालने की कार्रवाई की गई, छापे के लिए कुल 4 टीमों का गठन किया गया। तहसील सदर में उप जिलाधिकारी श्री सौरभ सिंह एवं डॉ आशुतोष कुमार मिश्र उप कृषि निदेशक के द्वारा संयुक्त रूप से छापे की कार्रवाई की गई इसमें कुल 15 प्रतिष्ठानों को चेक किया गया उनके गोदाम में उपलब्ध स्टॉक और पोस मशीन के स्टॉक का सत्यापन किया गया, अभिलेखों को देखा गया ,रिकॉर्ड चेक किए गए तथा दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि खतौनी के अनुसार ही किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाए ,जिन किसानों के पास संयुक्त खतौनी है उसमें भी उनकी हिस्सेदारी को संज्ञान में लेकर ही का दिया जाए किसी भी स्थिति में कालाबाजारी नहीं होने दिया जाएगा। डीएपी का रेट मूल्य ₹1200 से ऊपर कोई भी दुकानदार बिक्री करते पाया गया तो उसके विरूद्ध कार्रवाई होगी, मौके पर उपस्थित कृषकों से वार्ता की, है  रसीदें भी चेक किया गया । 3 प्रतिष्ठानों का जो मौके से भाग गए उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं उन्हें कारण बताओ नोटिस जा रहा है संतोष जनक ज़बाब नहीं आएगा तो दुकान निरस्त कर दिए जाएंगे ,वर्तमान में कृषि की बुवाई तेजी से हो रही है ऐसे में निरंतर दुकानों की चेकिंग कराई जाएगी । बिहार बॉर्डर के दुकानों पर उप जिलाधिकारी द्वारा स्टैटिक रूप से लेखपालों की ड्यूटी भी लगा दी गई है जो अपने देखरेख में वितरण कार्य करेंगे। छापे के दौरान कुल 15 नमूने भी ग्रहण किए गए। 
      इसी प्रकार  सलेमपुर और भाटपार रानी क्षेत्र के लिए जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल और संबंधित उप जिला अधिकारी गण के साथ संयुक्त टीम ने छापे की कार्रवाई की, बरहज में कुमारी इरम  उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदरऔर उप जिलाधिकारी ने छापे की कार्रवाई की, रुद्रपुर में उप जिलाधिकारी रुद्रपुर और  रतन शंकर ओझा जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने छापे की कार्रवाई की। जिलाधिकारी महोदय ने अवगत कराया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर चलती रहेगी प्रत्येक दशा में जिला प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि रबी की बुवाई में किसानों को कहीं भी उर्वरक की कमी न हो एवं ना तो कोई दुकानदार किसानों से अधिक मूल्य ले सके। किसी दुकानदार को कालाबाजारी नहीं करने दिया जाएगा, यदि कोई दुकानदार अधिक मूल्य पर उर्वरक की बिक्री करते पाया गया ऐसा जिला प्रशासन के संज्ञान में आता है तो  उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7  में करवाई भी संपन्न की जाएगी।

Share:

ग्राम समाधान दिवस मे आये कैंसर पीडित फरियादी का दो दिन के अन्दर ही बना आयुष्मान कार्ड


 फरियादी ने जताया सभी के प्रति आभार

 देवरिया (सू0वि0) 03 नवंबर।विकास खण्ड सदर अन्तर्गत ग्राम पंचायत बैरौना में कल आयोजित ग्राम समाधान दिवस मे कैंसर पीडित एक फरियादी ने अपनी आर्थिक विपन्नता को दर्शाते हुए दवा इलाज में असमर्थता जताई, जिस पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने अत्यन्त सहृदयता दिखाते हुए दो दिन के अन्दर फरियादी रामध्यान सोनकर पुत्र दयाराम सोनकर का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के इस निर्देश पर फरियादी का आयुष्मान कार्ड बना दिया गया है।
       फरियादी रामध्यान ने ग्राम समाधान दिवस में जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वर्ष 2014 से गले के कैंसर से पीड़ित हूॅ और वर्तमान में उसकी दवा के0जी0एम0सी0 लखनऊ में हो रही है। परन्तु आर्थिक विपन्नता के कारण अपनी दवा कराने में असमर्थ हूॅ। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी सदर व बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर को तत्काल पीड़ित की मदद करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही जिलाधिकारी ने यह निर्देशित किया कि यदि यह पात्रता की श्रेणी में आता है तो इनका आयुष्यमान कार्ड दो दिवसों के अन्दर अनिवार्य रूप से बनवा दिया जाय।
        जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से रामध्यान पुत्र दयाराम सोनकर जो वर्ष 2014 से कैंसर से पीड़ित हैं, का आयुष्मान कार्ड बनवा दिया गया। फरियादी द्वारा जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सदर एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया गया।
 
Share:

श्रमिक हितार्थ संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जन जागरूकता का लगाया गया कैम्प



देवरिया (सू0वि0) 03 नवंबर। आज श्रम विभाग द्वारा राजकीय इण्टर कालेज, देवरिया के प्रांगण में उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिक हितार्थ संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जन जागरूकता कैम्प लगाया गया, जिसमें समाज कल्याण विभाग, विकलांग कल्याण विभाग, देवरिया द्वारा भी प्रतिभाग किया, जिसमें बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्र / पुत्रियों को संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अन्तर्गत 88 साइकिल वितरित किया गया। 
      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  आरिफ निसामुद्दीन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया ने अपने उद्बोधन में श्रमिकों को प्रदान की जा रही विधिक सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया तथा श्रमिकों से सीधे वार्ता कर उनके समस्याओं को सुनते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी, देवरिया को निर्देश दिये कि कार्यालय में प्रतिदिन उनकी समस्याओं को सुने और जनपद के प्रत्येक ब्लाकों पर कैम्प लगाकर उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत श्रमिकों का पंजीयन हेतु प्रचार-प्रसार करते हुए उन्हें हितलाभ प्रदान करें। सुश्री शशि सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी, देवरिया ने बोर्ड द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में श्रमिकों को विस्तार से अवगत कराया।    
       उक्त अवसर पर जिला समाज कल्याण विभाग, जिला विकलांग कल्याण विभाग, सुनील कुमार, विजय कुमार मिश्र,  अश्वनी सिंह,  प्रबल प्रताप सिंह, सुधाकर पाण्डेय, दिलीप कुमार यादव, रामबाबू इत्यादि उपस्थित रहे हैं। 

Share:

प्रथम विशेष अभियान की तिथि 07 नवंबर को

 

देवरिया  03 नवंबर।  उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज ने बताया है कि अर्हता तिथि 01.01.2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण जो दिनांक 1.11.2021 से गतिमान है, के प्रथम विशेष अभियान की तिथि दिनांक 07.11.2021 दिन रविवार को नियत की गयी है।
    जनपद के समस्त अर्ह नागरिक जो दिनांक 01.01.2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हो या ऐसे मतदाता जो निर्वाचक नामावली में पंजीकृत है परन्तु उनकी प्रविष्टि में कोई अशुद्धि है उसे शुद्ध कराने या किसी की मृत्यु या कोई लड़की अपने पतिगृह चली गयी ऐसे व्यक्तियों का नाम अपमार्जित किये जाने हेतु सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार विशेष अभियान की तिथि पर जपनद के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल ऑफिसर पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक अनवरत उपस्थित रहेगें।
      उन्होंने अपील किया है  कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में अपने नाम दर्ज कराने हेतु फार्म-6, दर्ज प्रविष्टियों में अशुद्ध प्रविष्टि को शुद्ध कराने हेतु फार्म-8 एवं किसी प्रविष्टि को अपमार्जित कराने हेतु फार्म-7 भरकर अपने से संबंधित मतदेय स्थल पर विशेष अभियान की तिथि दिनांक 07.11.2021 को अपने बी०एल०ओ० को प्रत्येक दशा में आवेदन जमा करने का कष्ट करें, जिससे विधानसभा निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित, शुद्ध तथा अद्यावधिक तैयार करायी जा सके। 

Share:

जिलाधिकारी ने किया टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण

- नियमित टीकाकरण और कोविड-19 वैक्सीनेशन दोनों की गति बढ़ाने का दिया निर्देश 

 -माइक्रोप्लान का हर हाल में हो क्रियान्वयन

देवरिया  03 नवंबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आज चंद्रशेखर आजाद प्राथमिक विद्यालय बाँस, देवरिया नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत क्रियान्वित नियमित टीकाकरण एवं कोविड वैक्सीनेशन कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएसडब्ल्यू आद्या प्रसाद पांडेय अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया।
      टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने ड्यूलिस्ट और बुलावा पर्ची की जांच की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को टीका नहीं लगा है, उनको विशेष रणनीति के तहत टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाए। टीकाकरण केंद्र पर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का वजन नापने के उपकरण तथा हाइट स्केल सहित अन्य कई उपकरणों की उपलब्धता पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। टीकाकरण केंद्र पर मौजूद एएनएम सविता द्विवेदी ने जिलाधिकारी को केंद्र पर मौजूद दवाइयों के बारे में जानकारी दी। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत पोलियो, रूबेला, टिटनेस पोलिया, रोटावायरस, गलघोंटू पीसीवी, काली खांसी आदि के टीके लगाए जाते हैं। उपर्युक्त सभी टीके टीकाकरण केंद्र पर उपलब्ध मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि वैक्सीन की सुरक्षा कवच में सभी बच्चों को सुरक्षित रखना इस कार्यक्रम का मुख्य ध्येय है। उन्होंने कोविड-19 की प्रकोप की वजह से टीकाकरण से वंचित रह गए बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाने का निर्देश दिया।
      इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने इसी केंद्र पर लग रहे कोविड वैक्सीनेशन कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सेकेंड डोज लगाने के लिए माइक्रोप्लान के तहत तय रणनीति पर कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Share:

डीएम ने एनआरएलएम की कम प्रगति पर जतायी नाराजगी,



 शिथिल कर्मचारियों की स्क्रीनिंग किए जाने के दिए निर्देश

 कम प्रगति वाले 03 कर्मियों पर गिरी गाज,

 रामपुर कारखाना की एडीओ आइएसबी का वेतन रोकने के साथ ही 02 कर्मियों पर कार्यवाही किये जाने के दिए निर्देश 

 हर हाल में लाये प्रगति, अन्यथा कम प्रगति वाले पर की जायेगी, कठोरतम कार्यवाही-डीएम 

 देवरिया 03 नवंबर। राष्ट्रीय आजीविका मिशन की समीक्षा में कम प्रगति पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन नाराजगी व्यक्त करते हुए लापरवाह कर्मचारियों स्क्रीनिंग किए जाने का निर्देश दिया है। साथ ही शिथिल कर्मचारियों को चिन्हित कर उनकी सेवा समाप्ति की नोटिस दिए जाने के कडे निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होने रामपुर कारखाना  के एडीओ आईएसबी के वेतन की कटौती एवं उनकी सेवा बाधित किए जाने के निर्देश दिए। भाटपाररानी में कम प्रगति पर काफी नाराजगी जतायी और एडीओ आइएसबी तथा बीएनएम पर भी कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया।
       जिलाधिकारी श्री निरंजन समीक्षा में 08 विकास खण्डो में एनआरएलएम की प्रगति सन्तोषजनक नही पायी। संबंधित एडीओ, आईएसबी, बीएनएम आदि कर्मियो को आगाह करते हुए कहा कि वे हर हाल में सुधार लाये अन्यथा कडी कार्यवाही की जायेगी। इस वर्ष 4040 समूह गठन किये जाने लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 3695 समूह गठित हुई है, जिसमें से 2123 समूहो का ही बैंक खाता खुला है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समूह गठन के साथ बैंक खाता खोले जाने की प्रक्रिया पूर्ण की जाये। उन्होने समूह सखी का प्रशिक्षण दिलाये जाने के भी निर्देश दिए। बैठको में बैकों से सहायता न मिलने की बात संज्ञान में लाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने डीसी एनआरएलएम को निर्देश दिया कि अग्रणी बैंक प्रबंधक से समन्वय रखते हुए बैंकर्स की भागीदारी सुनिश्चित करायें। समूहों का सीसीएल आदि की कार्यवाही भी कराते हुए इस मिशन में अच्छी प्रगति लाये। महिलाओं को अधिक से अधिक जोडते हुए उन्हे स्वालम्बी बनाने की दिशा में कार्य करें।
          बैठक में डीसी एनआरएलएम जय शंकर राय, अवधेश सिंह, एडीओ आईएसबी, बीएनएम एवं अन्य जुडे विभागो के अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
 
Share:

साक्षात्कार 09 नवंबर को



देवरिया (सू0वि0) 03 नवंबर।  उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव ने बताया है कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण आर्यक्रम जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र देवरिया द्वारा आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। विभिन्न ट्रेडों (सुनार, टोकरी बुनकर, मोची, नाई व राजिमिस्त्री) प्रत्येक ट्रेड में 25--25 लोगों का चयन किया जायेगा।
    इच्छुक अभ्यर्थी जो कि इस जनपद के स्थायी निवासी हो तथा उनकी उम्र 18 से कम न हो। ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो ऑन लाईन आवेदन किये हो का साक्षात्कार दिनांक 09.11.2021 को समय पूर्वान्ह 11:00 बजे से जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र देवरिया में आयोजित किया गया है। पूर्व में इसी योजना के तहत पूर्व में लाभ प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी या उनके परिवार अन्य सदस्य नहीं होगें। साक्षात्कार के समय समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं आन लाईन आवेदन की मूल प्रति प्रस्तुत करना होगा।  
 
Share:

पूर्व विधायक प्रमोद सिंह का हृदय गति रुकने से मौत

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ 
आज दिनांक,3,11,21,को जिला अस्पताल में
8बजे रात को गौरी बाजार के पूर्व विधायक प्रमोद सिंह का हृदय गति रुकने से जिला अस्पताल में हुई मौत
Share:

मंडी परिषद के सहायक अभियंता राजेश यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि

-

- गड्ढा मुक्त सड़क अभियान में लापरवाही पर हुई कार्रवाई

- जिलाधिकारी द्वारा कराई गई सड़क गढ्ढा मुक्ति कार्य की विशेष जांच

- जिलाधिकारी ने कहा कि तय समय पर हो सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्यवाही

 देवरिया (सू0वि0) 03 नवंबर।जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने विकास भवन के गांधी सभागार में जनपद में चल रहे गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की गहन समीक्षा की। गड्ढा मुक्त सड़क अभियान में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने मंडी परिषद के सहायक अभियंता राजेश यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया। साथ ही गड्ढा मुक्त सड़क अभियान से संबंधित सभी विभागों को तय समय सीमा के भीतर कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

   समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा जनपद देवरिया में कुल 35 सड़कों का संचालन किया जाता है। इनमें से भलुअनी ब्लॉक के पकड़ी बाजार शहीद चौक से पूर्व दलित बस्ती एवं काली प्रसाद स्थान होते हुए पांडे पकड़ी बलवानी मार्ग, बेलडाड देवरिया मुख्य मार्ग से परसिया निरंजन तिलौली तक, बरहज देवरिया मुख्य मार्ग से गडेर से जलवा मंदिर होते हुए पिछोर रोड तक, सलेमपुर ब्लॉक के देवरिया टोला उर्फ शामपुर पथरदेवा ब्लॉक के संपर्क मार्ग रामपुर अवस्थी महुआ पाटन पिक्चर रोड से गद्दीजोर होते हुए टोला तक सहित कई मार्गों पर गड्ढा मुक्ति का कार्य नहीं हुआ है। उक्त तथ्य जिलाधिकारी द्वारा कराई गई विशेष जांच में सामने आया है, जबकि मंडी परिषद ने अपनी रिपोर्ट में उक्त कार्यों को पूर्ण दर्शाया था।  इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने मंडी परिषद के सहायक अभियंता राजेश यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का साथ ही जनपद में मंडी परिषद द्वारा संचालित सभी सड़कों को 15 नवंबर तक गढ्ढा मुक्त करने का निर्देश भी दिया।
    पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे सड़क गढ्ढा मुक्ति अभियान की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने सभी सड़कों को तय समयसीमा के भीतर शासन की मंशानुरूप ठीक करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि जनपद में 77 सड़कों का नवनिर्माण किया जा रहा है तथा 14 सड़कों का चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। 
      जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और नगर पालिका द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि काम समय से पूरा करे, वे स्वयं निर्धारित समयसीमा के बाद सड़कों के गढ्ढा मुक्ति के कार्य का औचक निरीक्षण करेंगे और कमी मिलने पर कठोरतम कार्यवाही करेंगे।
      समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, ईओ नगर पालिका रोहित सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी कमल किशोर, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अबरार अहमद सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Share:

कोविड-19 महामारी के कारण अभिभावक खोने वाले बच्चे होंगे पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन से लाभान्वित



देवरिया 03 नवंबर।   जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि महिला एवं बाल विकास विभाग लखनऊ के शासनादेश  द्वारा कोविड- 19 महामारी के कारण अपने माता-पिता दोनों अथवा सरवाइविंग पैरेन्ट अथवा लिगल गार्जियन/ दत्तक माता-पिता को खोने वाले बच्चों को मा प्रधानमंत्री जी द्वारा घोषित की गयी पी.एम केयर्स फार चिल्ड्रेन योजना का लाभ पात्र बच्चों को प्रदान किये जाने हेतु दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है। 
       जनपद में पात्र बच्चों का चिन्हांकन करते हुये उन्हें योजना का लाभ प्रदान करने के लिए शासन द्वारा 'pmcaresforchildren.in' पोर्टल बनाया गया है। इस योजना के अन्तर्गत दिनांक 11.03.2020 से 31.12.2021 के बीच अपने माता-पिता दोनों को कोविड-19 महामारी के कारण खोने वाले बच्चे लाभान्वित किये जायेंगे। इसमें वही बच्चे पात्र होंगे जो माता-पिता के मृत्यु की तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण न किये हो। योजना लाभ प्राप्त करने हेतु लाभार्थी को खाता पोस्ट आफिस में खुलवाना होगा, जिनके संयुक्त खातेदार एवं संरक्षक के रूप में जिलाधिकारी होंगे। इस योजना का उद्देश्य कोदिड महामारी के कारण अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों की व्यापक देख-भाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, स्वास्थ बीमा के माध्यम से उनकी भलाई को सक्षम बनाना, शिक्षा के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाना और 23 वर्ष की उम्र में लगभग 10 लाख रु0 वित्तीय सहायता के साथ उन्हें आत्म निर्भर अस्तित्व के लिए तैयार करना उक्त श्रेणी की पात्रता रखने वाले आवेदक जिला परिवीक्षा कार्यालय, कलेक्ट्रेट, देवरिया से सम्पर्क कर अपना आवेदन निर्धारित पोर्टल पर कर सकते हैं। 
 
Share:

कान्हा पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

   देवरिया । रुद्रपुर लुअठहीबाजार में स्थित कान्हा पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चारटीमें बनाई गई थी  सभी बच्चों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया विद्यालय के प्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जिसमें प्रथम पुरस्कार मोहिनी द्वितीय पुरस्कार संध्या तृतीय पुरस्कार स्नेहा को दिया गया विद्यालय की प्रधानाचार्याविजयलक्ष्मी मणि त्रिपाठी ने बच्चों को दीपावली में पटाखे ना जलाने की हिदायत देते हुए उन्हें दीपावली अच्छे ढंग से मनाने के लिए कहा इस अवसर पर संरक्षक अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि  दीपावली एक ऐसा त्यौहार है जो हमें जीवन में अंधेरे से प्रकाश की तरफ ले जाता है अर्थात मां सरस्वती की कृपा जिसके ऊपर हो जाती है उसको ज्ञान रूपी प्रकाश की प्राप्ति हो जाती है इस अवसर पर अनुराधा यादव संजना निषाद के अतिरिक्त अरविंद विश्वकर्मा सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे
Share:

सोमवार, 1 नवंबर 2021

अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा की बैठक व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन



  वक्ताओं ने यादव समाज को एकजुट करने का किया आहवान।
  
वाराणसी। अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक व सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को सारनाथ स्थित बुद्धा थीम पार्क में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने समाज को एकजुट करने का आहवान किया। वक्ताओं ने कहा कि यादव समाज अपने आप में बहुत ही मजबूत समाज है। वह देश ही नहीं विदेशों में भी अपने समाज को गौरवान्वित कर रहे है। इस अवसर पर विधि के क्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता अभय यादव के साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सेना के जवान योगेंद्र यादव, मिस इंडिया की प्रतियोगी रचना यादव, नेपाल की एमएलए बीना यादव, अपर जिला जज अनिल यादव कृष्णा गौड़ सपा नेता शालिनी यादव समेत कई विभूतियों को अंगवस्त्रम व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बृजेश यादव डब्लू व संचालन डॉ. उमाकांत यादव ने किया।
Share:

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789