बुधवार, 3 नवंबर 2021
Home »
» कान्हा पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
कान्हा पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
देवरिया । रुद्रपुर लुअठहीबाजार में स्थित कान्हा पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चारटीमें बनाई गई थी सभी बच्चों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया विद्यालय के प्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जिसमें प्रथम पुरस्कार मोहिनी द्वितीय पुरस्कार संध्या तृतीय पुरस्कार स्नेहा को दिया गया विद्यालय की प्रधानाचार्याविजयलक्ष्मी मणि त्रिपाठी ने बच्चों को दीपावली में पटाखे ना जलाने की हिदायत देते हुए उन्हें दीपावली अच्छे ढंग से मनाने के लिए कहा इस अवसर पर संरक्षक अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि दीपावली एक ऐसा त्यौहार है जो हमें जीवन में अंधेरे से प्रकाश की तरफ ले जाता है अर्थात मां सरस्वती की कृपा जिसके ऊपर हो जाती है उसको ज्ञान रूपी प्रकाश की प्राप्ति हो जाती है इस अवसर पर अनुराधा यादव संजना निषाद के अतिरिक्त अरविंद विश्वकर्मा सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें