-
- नियमित टीकाकरण और कोविड-19 वैक्सीनेशन दोनों की गति बढ़ाने का दिया निर्देश
-माइक्रोप्लान का हर हाल में हो क्रियान्वयन
देवरिया 03 नवंबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आज चंद्रशेखर आजाद प्राथमिक विद्यालय बाँस, देवरिया नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत क्रियान्वित नियमित टीकाकरण एवं कोविड वैक्सीनेशन कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएसडब्ल्यू आद्या प्रसाद पांडेय अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया।
टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने ड्यूलिस्ट और बुलावा पर्ची की जांच की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को टीका नहीं लगा है, उनको विशेष रणनीति के तहत टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाए। टीकाकरण केंद्र पर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का वजन नापने के उपकरण तथा हाइट स्केल सहित अन्य कई उपकरणों की उपलब्धता पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। टीकाकरण केंद्र पर मौजूद एएनएम सविता द्विवेदी ने जिलाधिकारी को केंद्र पर मौजूद दवाइयों के बारे में जानकारी दी। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत पोलियो, रूबेला, टिटनेस पोलिया, रोटावायरस, गलघोंटू पीसीवी, काली खांसी आदि के टीके लगाए जाते हैं। उपर्युक्त सभी टीके टीकाकरण केंद्र पर उपलब्ध मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि वैक्सीन की सुरक्षा कवच में सभी बच्चों को सुरक्षित रखना इस कार्यक्रम का मुख्य ध्येय है। उन्होंने कोविड-19 की प्रकोप की वजह से टीकाकरण से वंचित रह गए बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने इसी केंद्र पर लग रहे कोविड वैक्सीनेशन कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सेकेंड डोज लगाने के लिए माइक्रोप्लान के तहत तय रणनीति पर कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें