देवरिया (सू0वि0) 03 नवंबर। आज श्रम विभाग द्वारा राजकीय इण्टर कालेज, देवरिया के प्रांगण में उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिक हितार्थ संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जन जागरूकता कैम्प लगाया गया, जिसमें समाज कल्याण विभाग, विकलांग कल्याण विभाग, देवरिया द्वारा भी प्रतिभाग किया, जिसमें बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्र / पुत्रियों को संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अन्तर्गत 88 साइकिल वितरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरिफ निसामुद्दीन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया ने अपने उद्बोधन में श्रमिकों को प्रदान की जा रही विधिक सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया तथा श्रमिकों से सीधे वार्ता कर उनके समस्याओं को सुनते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी, देवरिया को निर्देश दिये कि कार्यालय में प्रतिदिन उनकी समस्याओं को सुने और जनपद के प्रत्येक ब्लाकों पर कैम्प लगाकर उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत श्रमिकों का पंजीयन हेतु प्रचार-प्रसार करते हुए उन्हें हितलाभ प्रदान करें। सुश्री शशि सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी, देवरिया ने बोर्ड द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में श्रमिकों को विस्तार से अवगत कराया।
उक्त अवसर पर जिला समाज कल्याण विभाग, जिला विकलांग कल्याण विभाग, सुनील कुमार, विजय कुमार मिश्र, अश्वनी सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, सुधाकर पाण्डेय, दिलीप कुमार यादव, रामबाबू इत्यादि उपस्थित रहे हैं।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें