देवरिया 03 नवंबर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज ने बताया है कि अर्हता तिथि 01.01.2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण जो दिनांक 1.11.2021 से गतिमान है, के प्रथम विशेष अभियान की तिथि दिनांक 07.11.2021 दिन रविवार को नियत की गयी है।
जनपद के समस्त अर्ह नागरिक जो दिनांक 01.01.2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हो या ऐसे मतदाता जो निर्वाचक नामावली में पंजीकृत है परन्तु उनकी प्रविष्टि में कोई अशुद्धि है उसे शुद्ध कराने या किसी की मृत्यु या कोई लड़की अपने पतिगृह चली गयी ऐसे व्यक्तियों का नाम अपमार्जित किये जाने हेतु सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार विशेष अभियान की तिथि पर जपनद के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल ऑफिसर पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक अनवरत उपस्थित रहेगें।
उन्होंने अपील किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में अपने नाम दर्ज कराने हेतु फार्म-6, दर्ज प्रविष्टियों में अशुद्ध प्रविष्टि को शुद्ध कराने हेतु फार्म-8 एवं किसी प्रविष्टि को अपमार्जित कराने हेतु फार्म-7 भरकर अपने से संबंधित मतदेय स्थल पर विशेष अभियान की तिथि दिनांक 07.11.2021 को अपने बी०एल०ओ० को प्रत्येक दशा में आवेदन जमा करने का कष्ट करें, जिससे विधानसभा निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित, शुद्ध तथा अद्यावधिक तैयार करायी जा सके।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें