देवरिया (सू0वि0) 03 नवंबर। उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव ने बताया है कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण आर्यक्रम जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र देवरिया द्वारा आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। विभिन्न ट्रेडों (सुनार, टोकरी बुनकर, मोची, नाई व राजिमिस्त्री) प्रत्येक ट्रेड में 25--25 लोगों का चयन किया जायेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी जो कि इस जनपद के स्थायी निवासी हो तथा उनकी उम्र 18 से कम न हो। ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो ऑन लाईन आवेदन किये हो का साक्षात्कार दिनांक 09.11.2021 को समय पूर्वान्ह 11:00 बजे से जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र देवरिया में आयोजित किया गया है। पूर्व में इसी योजना के तहत पूर्व में लाभ प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी या उनके परिवार अन्य सदस्य नहीं होगें। साक्षात्कार के समय समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं आन लाईन आवेदन की मूल प्रति प्रस्तुत करना होगा।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें