Good Daily News...


गुरुवार, 4 दिसंबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


           ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏




     *📝आज दिनांक 👉*

     * 04 दिसम्बर 2025*

              *बृहस्पतिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* चतुर्दशी - 08:39 तक

*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा - 28:45 तक

*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका - 14:54 तक

*🌠पश्चात्-* रोहिणी 

*💫करण-* वणिज - 08:39 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* शिव - 12:34 तक

*✨पश्चात्-* सिद्ध 

*🌅सूर्योदय-* 06:58

*🌄सूर्यास्त-* 17:23

*🌙चन्द्रोदय-* 16:34

*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:50 से 12:31

*🤖राहुकाल-* 13:29 से 14:47

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी 08:39 तक पश्चात् पूर्णिमा 28:45 तक , पूर्णिमा तिथि का क्षय , श्री सत्यनारायण व्रत , द्वात्रिंशी  (बत्तीसी पूर्णिमा) , स्नान - दानादि की कृत्तिकानक्षत्रयुता अग्रहायणी पूर्णिमा व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 14:54 तक , यमघण्टयोग सूर्योदय से 14:54 तक , विघ्नकारक भद्रा 08:38 से 18:41 तक , मार्गशीर्ष मासीय व्रत - यम - नियमादि समाप्त , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री विद्या जयन्ती , श्री दत्तात्रेय जयन्ती , श्री दत्त / मणिक प्रभु जयन्ती (मार्गशीर्ष पूर्णिमा) , श्री त्रिपुर भैरव जयन्ती , भगवान श्री अरहनाथ जन्मकल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी) , भोजन की देवी मां अन्नपूर्णा जयन्ती (मार्गशीर्ष पूर्णिमा) , श्री बाबा महाराज आर्वीकर महानिर्वाण दिन - (माचणूर , मार्गशीर्ष पूर्णिमा) , श्री सम्भवनाथ जी तप कल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा) , श्री रामस्वामी वेंकटरमण जयन्ती , श्री इन्द्रकुमार गुजराल जयन्ती , श्री शशि कपूर स्मृति दिवस , भारतीय जल/नौ सेना दिवस , राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) स्थापना दिवस (68वां) , अन्तर्राष्ट्रीय बैंक दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय चीता दिवस व रासायनिक दुर्घटना निवारण दिवस।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 पौष बदी प्रतिपदा 24:58 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , पूर्णिमा तिथि का क्षय।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*वस्त्राभरणदातारो*

     *भक्तपानान्नन्दास्तथा।* 

*कुटुम्बानां च दातारः*

     *पुरुषाः  स्वर्गगामिनः।।* 

         ★महाभारतम् अनुशासनपर्व २३

*अर्थात् 👉* 

        _जो वस्त्र, आभूषण, भोजन, पानी तथा अन्न दान  करते हैं एवं दूसरों के कुटुम्ब की वृद्धि में सहायक होते हैं, वे पुरुष स्वर्गलोक में जाते हैं।_


*4 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1783 - अमेरिकी जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने औपचारिक रूप से अपने अधिकारियों को न्यूयॉर्क शहर के फ्रैंन्स टैवन में विदाई दी।

1786 - मिशन सांता बारबरा की स्थापना पाद्री फर्मिन लस्यूएन ने कैलिफोर्निया में स्पेनिश मिशन के दसवें हिस्से के रूप में की थी।

1791 -  द ऑब्ज़र्वर का पहला अंक, दुनिया का पहला रविवार का अखबार, लंदन में प्रकाशित हुआ।

1796 - बाजीराव द्वितीय पेशवा नियुक्त।  

1860 - गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।

1952 - इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।

1957 - राजस्व आसूचना निदेशालय या राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI), एक भारतीय खुफिया एजेंसी की स्थापना हुई।

1959 - भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।

1967 - देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।

1971 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।

1971 - भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।

1977 - मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित।

1984 - हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।

1995 - सं.रा. अमेरिका डेविस कप चैंपियन बना।

1996 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान 'मार्स पाथफ़ाउंडर' प्रक्षेपित किया।

1999 - सं.रा. अमेरिका के अड़ियल रुख़ के कारण सिएटल वार्ता विफल, अगला दौर जिनेवा में कराने की घोषणा ।

1999 - रूसी सेनाओं ने ग्रोज्री के अनगुन शहर पर कब्ज़ा किया।

2003 - अशोक गहलोत विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।

2004 - पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।

2006 - फिलीपींस के एक गाँव में तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।

2008 - प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।

2012 - सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।

2019 - भारतीय सेना की स्ट्राइक कोर सुदर्शन चक्र का थार के रेगिस्तान में चल रहा युद्धाभ्यास सिंधु सुदर्शन संपन्न हुआ।

2020 - उपराष्‍ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने स्‍वर्गीय प्रधानमंत्री श्री आई. के. गुजराल को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सम्‍मान में एक स्‍मारिका डाक टिकट जारी किया।

2020 - विजय माल्या पर प्रवर्तन निदेशालय ने कारवाही करते हुए (ईडी ने) फ्रांस में विजय माल्या की 1.6 मिलियन यूरो की प्रॉपर्टी को जब्त किया।

2021 - इंडोनेशिया में दो जिले सुमेरू पहाड़ से निकली ज्‍वालामुखी की राख से ढके , सूर्य भी दिखाई नहीं दिया।

2021 - केन्या में शादी समारोह में जा रहे लोगों की बस नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत हुई।

2021 - हैदराबाद के गट्टीपल्ली शिवपाल ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने वाले सबसे छोटे कद के इंसान बने।

2022 - भारत की G20 प्रेसीडेंसी की पहली शेरपा बैठक उदयपुर राजस्थान में शुरू हुई।

2022 - मप्र में ट्रक द्वारा सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलने से 6 की मौत व 10 घायल हुए।

2023 - ''मिचौंग' तूफान की तबाही से पानी-पानी हुआ तमिलनाडु, 2 लोगों की मौत, स्कूल बंद, 144 ट्रेनें कैंसिल हुई।

2023 - केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय संशोधन विधेयक 2023 लोकसभा में पेश किया गया।

2023 - प्रथम सर्वेक्षण पोत (वृहद) संध्याक भारतीय नौसेना को सौंपा गया।

2024 -  महाराष्ट्र , छत्तीसगढ़ सहित 4 राज्यों में 5.3 की तीव्रता का भूकंप आया।


*4 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1748 - फ़्रांस के रसायन शास्त्री बर्टले का जन्म हुआ। उन्होंने विभिन्न प्रकार के नमकों के बारे में शोध कार्य किया।

1888 - रमेश चंद्र मजूमदार - इतिहासकार।

1892 - विद्याभूषण विभु - प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक थे।

1898 - कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन - प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक।

1910 - रामस्वामी वेंकटरमण, भारत के आठवें राष्ट्रपति।

1910 - मोतीलाल - हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।

1919 - इन्द्र कुमार गुजराल - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री।

1923 - श्रीपति मिश्रा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे।

1962 - ओम बिरला - राजस्थान से एक राजनीतिज्ञ जो लोकसभा के अध्यक्ष बने।

1963 - जावेद जाफरी - हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।

1979 - सुनीता रानी- प्रसिद्ध भारतीय महिला खिलाड़ी।

1994 - रानी रामपाल भारत की एक हॉकी खिलाड़ी।


*4 दिसंबर को हुए निधन👉*


1962 - अन्नपूर्णानन्द - हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।

2014 - न्यायमूर्ति वी आर कृष्ण अय्यर - भारत के एक न्यायधीश थे।

2017 - शशि कपूर - हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक थे।

2020 - लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा (66) का फेफड़े संबंधी बीमारी के चलते निधन हुआ।

1920 - नरिंदर सिंह कपानी एक भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी थे।

2021 - अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेति रोसैया (88) का निधन हुआ।

2021 - मशहूर हिन्दी टेलीविजन पत्रकार विनोद दुआ (67) का निधन हुआ।

2022 - भारत सरकार द्वारा 'पद्म भूषण' से सम्मानित मशहूर फ्रेंच लेखक डोमिनिक लैपियर (91) का निधन हुआ।

2023 - फ्रांसीसी रग्बी लीग प्लेयर मारियस फ्राटिनी (82) का निधन हुआ।


*4 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री विद्या जयन्ती।

🌟 श्री दत्तात्रेय जयन्ती।

🌟 श्री दत्त / मणिक प्रभु जयन्ती (मार्गशीर्ष पूर्णिमा)।

🌟 श्री त्रिपुर भैरव जयन्ती।

🌟 भगवान श्री अरहनाथ जन्मकल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी)।

🌟 भोजन की देवी मां अन्नपूर्णा जयन्ती (मार्गशीर्ष पूर्णिमा)।

🌟 श्री बाबा महाराज आर्वीकर महानिर्वाण दिन - (माचणूर , मार्गशीर्ष पूर्णिमा)।

🌟 श्री सम्भवनाथ जी तप कल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा)।

🌟 श्री रामस्वामी वेंकटरमण जयन्ती।

🌟 श्री इन्द्रकुमार गुजराल जयन्ती।

🌟 श्री शशि कपूर स्मृति दिवस।

🌟 भारतीय जल/नौ सेना दिवस।

🌟 राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) स्थापना दिवस (68वां)।

🌟 अन्तर्राष्ट्रीय बैंक दिवस।

🌟 अन्तर्राष्ट्रीय चीता दिवस।

🌟 रासायनिक दुर्घटना निवारण दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻





Share:

बुधवार, 3 दिसंबर 2025

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर तीन जवान शहीद..

 बीजापुर में बड़ा एनकाउंटर !!





*. बीजापुर जिले सुरक्षाबल के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए हैं।


*. बीजापुर पुलिस एसपी ने जवानों के शहादत की पुष्टि की है। 


*वहीं, इस एनकाउंटर में दो जवान घायल भी हुआ है।*


सर्चिंग के दौरान जवानों को नक्सली ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार मिला है।

Share:

दक्षिण अफ्रीका टी20 के लिए टीम इंडिया की टीम..

 बड़ी खबर!!




सूर्यकुमार (C), गिल (VC)*, अभिषेक, तिलक, हार्दिक, दुबे, एक्सर, जितेश (k), संजू (k), बुमराह, वरुण चकरावर्ति, अर्शदीप, कुलदीप, हर्षित, वॉशिंगटन।

Share:

देहात कोतवाली क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात

 




सुलतानपुर । देहात कोतवाली क्षेत्र के अहिमाने बाजार में दिल दहला देने वाली वारदात किराये के मकान में पति ने चचेरे भाई संग पत्नी की पीट-पीटकर ली जान सिलबट्टे से किया वार चाकू से काटी जीभ गंभीर हालत में भेजी गई लखनऊ ट्रॉमा सेंटर इलाज के दौरान आज विवाहिता की मौत मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई दोनों आरोपी फरार तलाश तेज।

Share:

Olx पर जाकर चुनते थे अमीर शिकार

 



*सुल्तानपुर पुलिस ने बिहार से पकड़ा*

/सुल्तानपुर/Olx पर किराये के लिए आये मकान को रेंट पर लेने के बाद करते थे ठगी।सुल्तानपुर के पयागीपुर निवासी शैलेन्द्र सिंह ने एक माह पूर्व मुकदमा दर्ज कराया था।पीड़ित के मुताबिक एक युवक को 7 हजार रुपये किराए पर रूम लेकर जीता मकान मालिक का विश्वास।।धीरे धीरे शातिरों ने मकान मालिक से नजदीकी बढ़ाई और शेयर मार्केट में पैसे लगाने का फर्जी खेल करने लगे।आपको बता दें कि मकान मालिक भेटुआ में सरकारी अध्यापक हैं ।वह पयगीपुर स्थित घर पर साइबर ठगों को अपना फोन देकर शेयर मार्केट में पैसे लगाने के लिए जालसाजों को बीच बीच मे कहते थे।इसी खेल में वह मकान मालिक के फोन से 7 लाख का चोरी चुपके लोन ले लिया और पैसा अपने मनचाहे खाते में ट्रांसफर करवाकर ग़ायब हो गये। बताया जाता है कि अभियुक्तो ने अभी तक करोड़ो रूपये का चूना लोगों को लगाया है।इनमें से एक अभियुक्त इन पैसों को अपनी महिला मित्र पर खर्च करता था।एडिशनल एसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।बिहार से 3 अभियुक्त पकड़े गए हैं।लैपटॉप ,नकदी और कई सिम बरामद हुए हैं।अभियुक्तों का बिहार में पुराना इतिहास भी है। उन्होंने सचेत किया कि साइबर ठगों से सावधान रहें।

Share:

यूपी पुलिस उप निरीक्षक भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा की तारीख हुई घोषित...

 Lko Big Breaking 





यूपी पुलिस उप निरीक्षक भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा की तारीख हुई घोषित...!!

Share:

ठंड में पशुओं की सुरक्षा पर किया गया जागरूक

 



देवरिया, 03 दिसंबर।जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया है कि शीतलहर के दौरान पशुधन को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक ऊर्जा और आहार की आवश्यकता होती है। तापमान में उतार-चढ़ाव का प्रभाव भैंसों और मवेशियों की प्रजनन क्षमता पर भी पड़ सकता है, इसलिए पशुपालकों को साधारण सावधानियां अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि रात के समय ठंडी हवाओं के सीधे संपर्क से पशुओं को बचाने के लिए उनके आवास को उचित रूप से ढका जाना चाहिए। पशुओं एवं मुर्गियों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यकतानुसार गर्माहट की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही पशुधन के आहार में सुधार करते हुए उच्च गुणवत्ता वाले चारे, चरागाह और वसायुक्त खुराक का उपयोग लाभदायक रहता है। आहार सेवन तथा चबाने के व्यवहार पर भी ध्यान देना चाहिए।

       पशुओं के लिए जलवायु-अनुकूल शेड तैयार किए जाएं, ताकि सर्दियों में पर्याप्त सूर्य प्रकाश मिल सके। ठंड के मौसम में पशुओं के नीचे सूखा भूसा या अन्य बिछावन सामग्री अवश्य डाली जाए। स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल उपयुक्त नस्लों को अपनाना भी उपयोगी होता है।

         उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि ठंड के दौरान पशुओं को खुले स्थानों पर न बांधें और न ही अनावश्यक रूप से घूमने दें। इस अवधि में पशु मेलों से बचना चाहिए तथा जानवरों को ठंडा चारा या ठंडा पानी देने से परहेज करना चाहिए। पशु आश्रय स्थलों में नमी और धुएं से बचाव की सामान्य व्यवस्था अवश्य हो। उन्होंने भी कहा कि मृत पशुओं के निस्तारण में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और शवों को नियमित चराई मार्गों पर न फेंकें।

Share:

युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगा मिनी मैराथन

 




 देवरिया, 03 दिसंबर।जिला खेल कार्यक्रम देवरिया के तत्वावधान में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत 6 दिसंबर को प्रातः 7 बजे से बैतालपुर ब्लॉक सभागार से प्रारंभ होने वाली 10 किमी मिनी मैराथन की तैयारी बैठक मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन में संपन्न हुई।

       बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने मैराथन की सफल आयोजन व्यवस्था को लेकर अधिकारियों एवं भाग लेने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा के तहत आयोजित मिनी मैराथन से जनपद के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और खेल के प्रति उनकी रुचि बढ़ेगी।

        सांसद खेल स्पर्धा लोकसभा संयोजक एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने बताया कि मैराथन बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में आयोजित की जाएगी। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सांसद देवरिया शशांक मणि द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालक/बालिका को 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर 51 सौ रुपये तथा तृतीय स्थान पर 21 सौ रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त दोनों वर्गों में 7-7 सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये नगद राशि प्रदान की जाएगी। जिला खेल विभाग की ओर से सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मिनी मैराथन बैतालपुर ब्लॉक सभागार से प्रारंभ होकर राजकीय पॉलिटेक्निक, पुरवा चौराहा, सुभाष चौक, जिलाधिकारी आवास, राजकीय इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज होते हुए स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही जिला स्टेडियम में समाप्त होगी।

        जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि मैराथन में लगभग 500 युवा खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागी अपना पंजीकरण जिला स्टेडियम, देवरिया के माध्यम से मोबाइल नंबर 8527567988 पर संपर्क कर करा सकते हैं।

       बैठक में उप-प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद, मनीष, सदर व्यायाम शिक्षक संजय तिवारी, नीरज कुमार मिश्र, शिवानी वर्मा, उमेश धर द्विवेदी, दीपक चौहान, नरेंद्र मोहन मिश्रा, श्वेता शाह, शैलेंद्र कुमार साहनी, संजीव मणि त्रिपाठी, तारकेश्वर यादव, कमलेश्वर द्विवेदी, ओमेन्द्र सिंह, गीता देवी एवं विकास यादव उपस्थित रहे।

Share:

विश्व दिव्यांग दिवस पर जिलाधिकारी ने दोहराया सहयोग का संकल्प

 







 देवरिया 03 दिसंबर।विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने प्रतिभाग किया और दिव्यांगजन से संवाद किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनके अधिकारों व गरिमा की रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

        जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा दिव्यांगजन के कल्याण, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रशासन का प्रयास है कि इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे तथा किसी भी दिव्यांगजन को आवश्यक सुविधा से वंचित न रहना पड़े।

         उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांगजन के लिए सुगम वातावरण और समान अवसर उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। समाज के सभी वर्ग मिलकर संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना से आगे बढ़ें, तभी वास्तविक समावेश सुनिश्चित हो सकेगा।

      कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी तथा बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे।

Share:

सीएमओ ने टीका उत्सव का किया शुभारम्भ

 




*छूटे हुए बच्चों को टीका लगवाने के लिए किया जाएगा प्रेरित*


 *टीकाकरण जानलेवा बीमारियों से बचाव की कुंजी:सीएमओ* 


 देवरिया,03 दिसंबर!मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बुधवार को शहरी क्षेत्र के न्यू पीएचसी सोमनाथ से टीका उत्सव का शुभारम्भ किया।  31 दिसंबर तक मनाए जाने वाले टीका उत्सव में नियमित टीकाकरण में छूटे हुए बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

        मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस टीका उत्सव में सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लें और एक स्वस्थ समाज और अपने बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए टीकाकरण कराएं।

       सीएमओ ने कहा कि अपने आसपास ऐसे बच्चों को चिन्हित करें, जो टीकाकरण से छूट गए हैं, उनके अभिभावकों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। टीकाकरण कई गंभीर व जानलेवा बीमारियों से बचाव की कुंजी है।

          जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके सिन्हा ने कहा कि टीका उत्सव के दौरान  नियमित टीकाकरण संत्रों पर छूटे हुए बच्चों को टीके लगाकर आच्छादित किया जाएगा। सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों एक विशेष लिस्ट बनाएंगी, जिसमें छूटे हुए बच्चों को अंकित किया जाएगा। सत्र से एक दिन पहले आशा व आंगवाड़ी कार्यकर्ता बुलावा पर्ची भेजेंगी और सत्र स्थल पर लाकर छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण कराएंगी। इसके साथ ही आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में महिला आरोग्य समिति की बैठक आयोजित करेंगी, जिसमें उन माताओं और अभिभावकों को बुलाया जाएगा, जिनके बच्चे किसी न किसी टीके से वंचित हैं। इस बैठक में अभिभावकों को पूर्ण टीकाकरण के लाभ से अवगत कराया जाएगा और अपने बच्चों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

          कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ अश्वनी पाण्डेय, डॉ हरेंद्र कुमार, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, एआरओ राकेश चंद सहित सहयोगी संस्था सीफार, यूनिसेफ़, जेएसआई, यूएनडीपी के जिला प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share:

विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों का खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 





आज दिनांक 3 दिसंबर 2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना के खेल के मैदान पर दिव्यांग छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । खंड शिक्षा अधिकारी रामपुर कारखाना उपेंद्र भारती के द्वारा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई । इस कार्यक्रम में आवश्यक सहयोग जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ज्ञानेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में श्रवण बाधित श्रेणी के 20 बच्चे शामिल हुए जिसमें संविलियन विद्यालय भाटपार रानी से सत्यम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रवण बाधित बालिकाओं की लंबी दौड़ main मैं नगर क्षेत्र देवरिया की कक्षा 6 की छात्रा खुशबू में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । बालकों की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में 25 दृष्टि बाधित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें कक्षा 5 के सोनू यादव जो प्राथमिक विद्यालय पथरदेवा के छात्र हैं उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  बालिकाओं की कुर्सी दौड़ जिसमें चलन क्रिया और दृष्टिबाधित दिव्यांग श्रेणी में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में संविलयन  विद्यालय देसही देवरिया के छात्र सुधीर कक्षा 8 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है । कला प्रतियोगिता में श्रवण बाधित श्रेणी में प्राथमिक विद्यालय बैतालपुर से कुमारी नंदिनी कक्षा 8 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता में विशेष प्रशिक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव , विजय कुमार पांडे और प्रतिमा यादव निर्णायक के रूप में शामिल रहे । कार्यक्रम का संचालन गिरीश कुशवाहा ने किया ।  इस कार्यक्रम में  बृजेश कुमार पांडे , मनीष कुमार मौर्य,  मनोज श्रीवास्तव , परमात्मा सिंह, अभय शर्मा , संदीप सिंह,  राम प्रसाद पाठक,  देव प्रकाश शर्मा ,नीलम भारती, प्रदीप सिंह, रीना सिंह ,संगीता दीक्षित, अंशिका और नंदिनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

आज का राशिफल


 

      

 *03 नवम्बर 2025 , बुधवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका मन आनंदित रहेगा। जो लोग कपड़े का बिजनेस करते है आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। लम्बे समय से चली आ रही स्वास्थ संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आपको कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात होगी। व्यस्त रहने से थकान महसूस हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा तथा आप चिंतामुक्त रहेंगे। जो लोग जूतों का बिजनेस करते है उनके बिज़नेस का विस्तार हो सकता है। जो छात्र कॉमर्स फील्ड से है उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके शिक्षक भी आपसे खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आर्थिक लाभ होने की ज्यादा संभावना है। सारी परेशानिया दूर होंगी, परिवार के साथ समय बिता सकते है।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आर्थिक लाभ होने के योग बनते दिख रहे है, किसी नयी डील में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। घर के कार्यों में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के शिक्षकों को पदोन्नति भी मिल सकती है। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा। इस राशि के जो लोग वाहन खरीदना चाहते है उनके लिए दिन उत्तम है।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बढिया रहेगा। बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग लोहे का बिज़नेस करते है उनके व्यापार का विस्तार होगा। आपके स्वास्थ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बदलते मौसम का ध्यान रखने की जरुरत है। मुश्किलों का अंत होगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा कर लेंगे। जो लोग वकालत कर रहे है उनको कोई बड़ा केस मिल सकता है। आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। महिलाओें के घर के काम समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे उन्हे राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी के बीच में बोलने से बचना होगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। प्रेमियों के लिये दिन रिश्तों में मिठास दिलाने वाला रहेगा। साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते है। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है किसी अच्छी जमीन में पैसा लगा सकते है जिससे उन्हें लाभ होगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन हैं उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। पैसों से जुड़े लेन-देन करने से बचना होगा। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देनें से बचें। छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पढ़ाई में मन लगेगा। कुल मिलकर आपका दिन सुखमय रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग थियेटर और फिल्म लाइन में काम करते है आज उन्हें नई उपलब्धियाँ प्राप्त हो सकती हैं। विवाह योग्य पुरुषों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आपको कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनको उच्च अधिकारी से तारीफ मिलेगी और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। बच्चों के साथ शाम को खेलने में थोड़ा समय बिता सकते हैं।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। हर किसी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। जो लोग वकील है आपको किसी पुराने केस में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग जमीन खरीदना चाहते है उन्हें आज फायदे का सौदा मिल सकता है। घर पर कोई धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। आपको कोई सामाजिक कार्य करने का मौका भी मिलेगा। आर्थिक स्थित्ति पहले से बेहतर होंगी।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवन में आपको नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर है। उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं समाज में उन्हें प्रसद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़ी म्युजिक कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है। आप नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो दिन बहुत बढ़िया है, सफलता प्राप्त होगी। सेहत बढिया रहेगी।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। पूरे दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे है, ऑफिस में उन्हें सहयोगियों की मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। लवमेट के लिए दिन काफी अच्छा है। जो युवक नौकरी की तलाश कर रहें हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आपको किसी से उपहार मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं आपके विचारों का सम्मान होगा, आपकी लेखनी की तारीफ हर जगह होगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद रहेगा। किसी अपने के बारे में चिंता सताएगी। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। समाजिक संगठन से जुड़े लोगों को समाज में उनका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। हर काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार की प्राप्ति के रास्ते साफ होंगे। पेट से सम्बंधित वेदना से बचें।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

       


Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


            ॐ श्रीगणेशाय नम:

           🙏शुभप्रभातम् जी🙏


  


     *आज दिनांक 👉*

     * 03 दिसम्बर 2025*

                 *बुधवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* त्रयोदशी - 12:27 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी 

*🌠नक्षत्र-* भरणी - 18:00 तक

*🌠पश्चात्-* कृत्तिका

*💫करण-* तैतिल - 12:27 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* परिघ - 16:57 तक

*✨पश्चात्-* शिव

*🌅सूर्योदय-* 06:57

*🌄सूर्यास्त-* 17:23

*🌙चन्द्रोदय-* 15:43

*🌛चन्द्रराशि-* मेष - 23:14 तक

*🌛पश्चात्-* वृषभ 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:10 से 13:28

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी त्रयोदशी 12:27 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , शिव चतुर्दशी व्रत (निराहार) , पिशाचमोचन श्राद्ध , श्री कपर्दीश्वर यात्रा /दर्शन / पूजन (काशी) , श्री विमलतीर्थ यात्रा , भरणी दीपम् (द.भा.) , कृतिका दीपम् (द.भा.) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 18:00 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 18:00 से , कुंभलगढ़ महोत्सव पूर्ण , दादा धूनीवाले का निर्वाण दिवस (मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी) , कवि श्री कनकदास जयन्ती , श्री राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती , श्री खुदीराम बोस जयन्ती , लांस नायक अल्बर्ट एक्का (लब्ध परमवीर चक्र) शहीदी दिवस , श्री देवानंद स्मृति दिवस , मेजर ध्यानचंद स्मृति दिवस , भौपाल गैस त्रासदी दिवस , विश्व दिव्यांग दिवस , राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस व सेंट फ्राँसिस जेवियर पुण्यतिथि (सेंट फ्राँसिस जेवियर फीस्ट , गोवा)।_*

*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी 08:39 तक पश्चात् पूर्णिमा 28:45 तक , पूर्णिमा तिथि का क्षय , श्री सत्यनारायण व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 14:54 तक।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*जरा रूपं हरति धैर्यमाशा*

    *मृत्युः प्राणान् धर्मचर्यामसूया।*

*कामो ह्रियं वृत्तमनार्यसेवा*

    *क्रोधः श्रियं सर्वमेवाभिमानः ॥*

 *भावार्थ👉*

         _बुढ़ापा सुंदरता का नाश कर देता है, उम्मीद धीरज का, ईर्ष्या धर्म -निष्ठा का, काम लाज-शर्म का, दुर्जनों का साथ सदाचार का, क्रोध धन का तथा अहंकार सभी का नाश कर देता है।_


*3 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1790 - लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।

1796 - बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।

1824 - अंग्रेज़ों ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।

1828 - एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1829 - वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी (कन्फर्म कर लें )।

1910 - फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।

1912 - तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।

1948 - पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी जहाज को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फाेट हाेने से 1,100 लाेगों की माैत हुई।

1959 - भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1967 - भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।

1967 - इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।

1971 - भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।

1975 - लाओस गणराज्य घोषित।

1984 - भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।

1989 - रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।

1994 - ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।

1999 -  चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया।

2000 - विसिट फ़ॉक्स मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित ।

2000 - आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।

2001 - गाजा पर इस्रायल के हमले में यासर अराफात के हैलीकॉप्टर नष्ट।

2002 - यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।

2004 - पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय में मोनिका की अर्जी खारिज। 

2004 - ईराक में पुलिस थानों पर हुए हमले में 30 लोगों की मौत।

2004 - भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।

2008 - मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

2012 - फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।

2019 - संसद में दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव (केंद्र शासित प्रदेशों का विलय) विधेयक, 2019 पारित।

2019 - भारत बायोटेक इंटरनेशनल कंपनी ने रोटावायरस वैक्सीन का नया संस्करण रोटावैक-5डी लॉन्च किया।

2019 - सूडान की फैक्ट्री में एलपीजी ब्‍लास्‍ट, 18 भारतीयों समेत 23 लोगों की मौत और 130 से अधिक घायल हो गए।

2020 - भारत और अमरीका ने बौद्धिक संपदा अधिकार के क्षेत्र में परस्‍पर सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए।

2020 - संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा का दो दिन का विशेष अधिवेशन शुरू हुआ।

2021 - तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं की जबरन शादी पर रोक लगाई।

2022 - राष्ट्रपति ने वर्ष 2021 और 2022 के लिये राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये।

2022 - बंगलुरु में वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी और खनन क्षेत्र में अवसरों पर निवेशक सम्मेलन आयोजित किया गया।

2023 - इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर स्थित माउंट मारापी ज्वालामुखी विस्फोट के कारण 3 किमी ऊपर हवा में विस्फोट हुआ, जिससे 23 लोगों की मौत हो गई।

2023 - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।

2024 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तीन नए आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन को राष्ट्र को समर्पित किया।

 

*3 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1509 - कर्नाटक में प्रसिद्ध कन्नड़ संत कवि और संगीतकार कनकदास।

1882 - नंदलालबोस - भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार ।

1884 - राजेन्द्र प्रसाद - भारत के प्रथम राष्ट्रपति ।

1888 - रमेश चन्द्र मजूमदार, प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार।

1889 - खुदीराम बोस - स्‍वतंत्रता सेनानी ।

1903 - यशपाल - हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक ।

1913 - शिवनारायण श्रीवास्तव - हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार।

1937 - विनोद बिहारी वर्मा - भारतीय भाषाविद।

1957 - रमाशंकर यादव 'विद्रोही' - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे।

1973 - अरूप बसक - भारत की राष्ट्रीय टेबल टेनिस टीम के कोच।

1982 - मिताली राज - टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला ।


*3 दिसंबर को हुए निधन👉*


1971- लांस नायक अल्बर्ट एक्का, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

1979 - मेजर ध्यानचंद- भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी।

1982 - विष्णु डे - एक बांग्ला साहित्यकार ( ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित )।

1999 - विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन ।

2011- देव आनंद - फ़िल्म अभिनेता और निर्माता।

2016 -बेकल उत्साही का वास्तविक नाम शफ़ी खाँ लोदी था।वे एक कवि, लेखक और राजीनीतिज्ञ थे।

2020 - मसाला किंग कहे जाने वाले MDH के मालिक धर्मपाल गुलाटी का हृदय गति रुक जाने के कारण  निधन हुआ।

2021 - अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी क्लाउड हम्फ़्रे (77) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच सोनी हॉलैंड (84) का निधन हुआ।

2023 - कनाडाई संगीतकार माइल्स गुडविन (75) का निधन हुआ।

2024 - रोमानियाई रोइंग कॉक्स एकातेरिना ओन्सिया (70) का निधन हुआ।


*3 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 कुंभलगढ़ महोत्सव पूर्ण।

🌟 दादा धूनीवाले का निर्वाण दिवस (मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी)।

🌟 कवि श्री कनकदास जयन्ती।

🌟 श्री राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती।

🌟 श्री खुदीराम बोस जयन्ती।

🌟 लांस नायक अल्बर्ट एक्का (लब्ध परमवीर चक्र) शहीदी दिवस।

🌟 श्री देवानंद स्मृति दिवस।

🌟 मेजर ध्यानचंद स्मृति दिवस।

🌟 भौपाल गैस त्रासदी दिवस।

🌟 विश्व दिव्यांग दिवस।

🌟 राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस।

🌟 सेंट फ्राँसिस जेवियर पुण्यतिथि (सेंट फ्राँसिस जेवियर फीस्ट , गोवा)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो 



Share:

डाल में कम साड़ी और गहनों को लेकर बवाल, बारात को थाने में बितानी पडी रात

 





देवरिया!रुद्रपुर नगर के इमामबाड़ा चौराहे पर एक मैरेज लॉन में सोमवार की रात डाल में कम साड़ी और गहना लेकर आने को लेकर बवाल हो गया। वर और वधू पक्ष से जमकर लात घूसे बरसे। इस दौरान पहुंची पुलिस दूल्हा समेत बाराती को थाने में पहुंचा दी। मंगलवार की सुबह दोनों पक्ष से जुटे लोगों ने कोतवाली में सुलह समझौता कराया।

   बताते चले कि बरहज के गौरा से सोमवार की शाम  नगर के इमामबाड़ा चौराहे पर बारात आई थी। भरटोला वार्ड निवासी शख्स ने बरहज में अपने भांजी की शादी तय की थी। द्वारपूजा और विवाह की रस्म पूरी होने के बाद ससुर द्वारा दुल्हन के माथ ढ़कने के रस्म की तैयारी चल रही थी। इस दौरान कुछ महिलाओं ने डाल में आए साड़ी और गहने को लेकर बात की, तो बराती खाने के इंतजाम पर तंज कसने लगे। इस बात को लेकर दोनों तरफ से कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी। विवाह स्थल पर भगदड़ मच गई। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस दूल्हा सहित कुछ बारातियों को लेकर थाने आ गई।

    मंगलवार की सुबह थाने में दोनों तरफ से जुटे लोगों के बीच करीब एक घन्टे पंचायत के बाद दुल्हन के विदाई पर रजामंदी बनी। दोनों पक्षों की सहमति पर दुल्हन की विदाई कराई गई।सीओ हरिराम यादव ने कहा कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्ष के बीच सुलह समझौता हो गया है।

Share:

इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड में बाढ़ और भूस्खलन..

बिग ब्रेकिंग !





इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड में बाढ़ और भूस्खलन..

१. अबतक करीब 1,300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।


२. इंडोनेशिया: 744 मौतें और 550 से अधिक लापता।


३. श्रीलंका: =410 इच्छाएं और सैकड़ों लापता।


४. थाईलैंड: 181 मौतें और दर्जनों लापता।


५. मलेशिया: 3 मौतें।


*हजारों लोग जान बचाने के लिए छतों और पेड़ों में चढ़े हुए हैं।

Share:

पुलिस नेस्पा सेंटर और एक फ्लैट पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड

 




यूपी वाराणसी में पुलिस ने स्पा सेंटर और एक फ्लैट पर छापा मारा। दोनों जगह सेक्स रैकेट पकड़ा। 9 लड़की और 4 लड़के पकड़े गए। 


फ्लैट मालकिन शालिनी यादव के पति अरुण यादव है। शालिनी ने कांग्रेस से मेयर और सपा से MP का चुनाव लड़ा था। जुलाई–2023 से शालिनी BJP में हैं।

Share:

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन नामावली निरीक्षण हेतु उपलब्ध, 16 दिसम्बर तक दावे-आपत्तियाँ आमंत्रित

 



 देवरिया 02 दिसंबर।

जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, देवरिया ने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के अनुसार तैयार की गई निर्वाचक नामावली उपलब्ध करा दी गई है। नामावली की एक प्रति कार्यालय समय में उनके कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय तथा नामनिर्दिष्ट अधिकारी के कार्यालय में निरीक्षण हेतु रखी गई है। नामावली तैयार किए जाने की अर्हता तिथि 01 नवम्बर 2025 है।

       उन्होंने बताया कि यदि अर्हता तिथि के आधार पर किसी नाम के सम्मिलन हेतु दावा, किसी नाम पर आपत्ति या किसी प्रविष्टि के विवरण को लेकर आपत्ति हो, तो इसके लिए प्रारूप-19 में दावा/आपत्ति दिनांक 16 दिसम्बर 2025 (मंगलवार) तक दाखिल की जा सकती है।

        सभी दावे एवं आपत्तियाँ जिलाधिकारी के कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय, संबंधित तहसील के नामनिर्दिष्ट अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जाएँ, या नीचे दिए गए पते पर डाक द्वारा भेजी जाएँ ताकि वे निर्धारित तिथि तक प्राप्त हो सकें।

Share:

देवरिया में 5 दिसंबर को होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम, 600 जोड़ें होंगे शामिल

 


 देवरिया 02 दिसम्बर।

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आगामी 05 दिसम्बर 2025 (शुक्रवार) को केन्द्रीय विद्यालय/राजकीय आईटीआई परिसर, देवरिया में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में लगभग 600 जोड़ो का विवाह कराए जाने की योजना है।

       उन्होंने बताया कि यह योजना समस्त वर्गों के लिए संचालित है। प्रत्येक जोड़े पर कुल ₹1,00,000 (रूपये एक लाख) का व्यय प्रावधान है। इसमें से ₹60,000 की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे कन्या के खाते में हस्तांतरित की जाएगी। इसके अतिरिक्त ₹25,000 की राशि गृहस्थी सामग्री, वस्त्र एवं आभूषण प्रदान करने में व्यय होगी, जबकि ₹15,000 आयोजन संबंधी व्यय (भोजन, टेंट, वैवाहिक व्यवस्था आदि) हेतु निर्धारित है।

Share:

ओ–लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के लिए 4 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन

 

 देवरिया 02 दिसंबर।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी आदेश (पत्र संख्या–1843, दिनांक 1 दिसंबर 2025) के आधार पर ओ–लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के द्वितीय चरण हेतु संशोधित समय-सारणी जारी की गई है। इसके तहत इच्छुक आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 नवंबर 2025 से प्रारंभ होकर 4 दिसंबर 2025 तक किए जा सकेंगे।

       योजना का लाभ वही शिक्षित एवं बेरोजगार अभ्यर्थी उठा सकेंगे, जो जनपद की किसी भी शैक्षिक संस्था में वर्तमान में अध्ययनरत न हों तथा छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन न किए हों। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

        ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी एवं सभी शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति दो प्रतियों में संलग्न कर कार्यालय–जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कक्ष संख्या 134, प्रथम तल, विकास भवन, देवरिया में जमा कराना अनिवार्य है। यह हार्ड कॉपी 4 दिसंबर 2025 सायं 5 बजे तक ही स्वीकार की जाएगी। प्रशिक्षण प्रदान करने वाली संस्था के माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

        जनपद के इच्छुक, शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ अवश्य उठाएँ।

Share:

मंगलवार, 2 दिसंबर 2025

PCS प्री 2025 का रिजल्ट किया घोषित...

 प्रयागराज 






यूपी लोक सेवा आयोग से जुड़ी बड़ी खबर...!!


PCS प्री 2025 का रिजल्ट किया घोषित...!!


PCS प्री 2025 में कुल 11727 अभ्यर्थी सफल...!!


PCS संवर्ग में कुल 920 पदों पर भर्ती होनी है...!!


12 अक्टूबर को PCS प्री परीक्षा आयोजित हुई थी...!!


6 लाख 26 हजार 387 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था...!!

Share:

आज का राशिफल


      


 *02 दिसम्बर 2025 , मंगलवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर वरिष्ठ आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए समय - सारिणी में बदवाल करने की जरूरत है। आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। आपकी मुलाकात या बात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। यात्रा योग बन रहा है। घरेलू वातावरण किसी मुख्य घटना से भावनात्मक हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा । सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपका कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। आपके बच्चे आपको शुभ समाचार दे सकते हैं। जिससे आपको खुशी होगी। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी कर रहें तो ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से आना जाना करने में आपको आसानी होगी। हो सके तो उधार के लेन-देन से बचें। आपको व्यापार में धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे। जिससे ऑफिस का माहौल बदल सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा है।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यो को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा साथ ही उनको कुछ अच्छा सिखा भी सकते है। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। यात्रा हो सकती है जो किसी भी काम से सम्बन्धित हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दोस्त / रिस्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से सम्बंधित कोई अच्छा समाचार आपको मिल सकता है। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो ले लीजिए। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हो। अपने व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी उलझने कम हो सकती हैं। प्रेमी के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप किसी दोस्त की मदद करने के लिए उसके घर जा सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगो की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बन सकता है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। आर्किटेक स्टूडेंट के लिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार ने एकता का माहौल रहेगा किसी कार्य को लेकर सब एक मत हो सकते है। जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा उपहार दे सकते हैं, रिश्ता और भी मधुर होगा। जो लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं उनको अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएँ घर का कार्य जल्दी समाप्त कर के परिवार वालो पर ध्यान देंगी।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। आप जितना हो सके दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा है, आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें खर्च बढ़ सकता है। थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढ़िया है, आपके काम की तारीफ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

       

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


              ॐ श्रीगणेशाय नम:

           🙏शुभप्रभातम् जी🙏


    


     *आज दिनांक 👉*

     * 02 दिसम्बर 2025*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* द्वादशी - 15:58 तक

*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी 

*🌠नक्षत्र-* अश्विनी - 20:52 तक

*🌠पश्चात्-* भरणी 

*💫करण-* बालव - 15:58 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* वरियान - 21:07 तक

*✨पश्चात्-* परिघ

*🌅सूर्योदय-* 06:56

*🌄सूर्यास्त-* 17:23

*🌙चन्द्रोदय-* 14:58

*🌛चन्द्रराशि-* मेष - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:49 से 12:31

*🤖राहुकाल-* 14:47 से 16:05

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी द्वादशी 15:58 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , श्रीश्याम बाबा द्वादशी , दान द्वादशी (उड़ीसा) , त्रिस्पर्शा महाद्वादशी , मत्स्य द्वादशी , अखण्ड व्यंजन द्वादशी , अनंग त्रयोदशी व्रत , भौम प्रदोष व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 20:52 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 20:52 से 25:14 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:52 तक , सूर्य ज्येष्ठा में 25:14 पर , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , अब्दुल रहमान अंतुले स्मृति दिवस , राष्ट्रीय प्रदूषण नियन्त्रण दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर साक्षरता दिवस।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी त्रयोदशी 12:27 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , शिव चतुर्दशी व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*सत्यं  माता  पिता ज्ञानं*

    *धर्मो भ्राता दया स्वसा।*

*शान्तिः पत्नी क्षमा पुत्रः*

    *षडेते  मम  बान्धवाः ।।*

       ★(चाणक्यनीति - 12/11)

 *भावार्थ👉*

       _सत्य मेरी मां है। ज्ञान मेरा पिता है। धर्म मेरा भाई है। दया मेरी बहन है। शांति मेरी पत्नी है। क्षमा मेरे पुत्र के समान है। यह छ: मेरे सबसे प्रिय बन्धु-बांधव हैं।_


*2 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1730 - कोले सिब्बर को जॉर्ज द्वितीय के तहत ब्रिटिश कवि पुरस्कार विजेता नियुक्त किया गया।

1751 - भारत में आर्नी की लड़ाई (दूसरा कर्नाटक युद्ध): रॉबर्ट क्लाईव के तहत एक ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की अगुवाई वाली सेना अर्चना पर राणा साहिब की कमान के तहत एक बहुत बड़ी फ्रैंको-भारतीय सेना को हरा दिया।

1792 - जॉर्ज वॉशिंगटन संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए।

1796 - बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।

1804 - नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।

1818 - इलिनोइस को 21 वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।

1828 - एंड्रयू जैक्सन संयुक्त राज्य अमेरिका के 7वें राष्ट्रपति के रूप में चुने गए। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1829 - वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।

1832 - अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एंड्रयू जैक्सन फिर से अमेरिका के निर्वाचित हुए।

1834 - ज़ोलवेरिन जर्मनी में पहली बार नियमित जनगणना की स्थापना की गयी, उस समय जर्मनी की जनसंख्या 23,478,120 थी।

1848 - फ्रांस जोसेफ प्रथम ऑस्ट्रिया के सम्राट बने।

1911 - जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा,रानी बनें। उनके बंबई (अब मुम्बई) आगमन की याद में ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया।

1942 - पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई जिसे बाद में श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया।

1971 - संयुक्त अरब अमीरात ने ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

1976 - फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।

1982 - स्पेन की प्रथम संसद में समाजवादी बहुमत एवं फ़िलिप गोंजालेज प्रधानमंत्री निर्वाचित।

1989 - विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।

1995 - बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा।

1999 - भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।

2002 - प्रशान्त महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ 'विडस्टार' से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।

2003 - हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र के युद्धापराध न्यायालय ने बोस्नियाई सर्ब के पूर्व सैन्य कमांडर मोमिर निकोलिक को 1995 में हुए सर्बनिका नरसंहार में दोषी पाया गया और 27 साल कैद की सजा सुनाई।

2005 - पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।

2006 - फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल।

2007 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाया।

2008 - पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।

2012 - फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।

2019 - बुर्किना फ़ासो में हथियारबंद लोगों ने एक गिरजाघर के अंदर गोलीबारी करके कम से कम 14 लोगों की हत्‍या कर दी।

2019 - राज्यसभा की मंजूरी से संसद में इलेक्ट्रोनिक सिगरेट निषेध विधेयक-2019 पारित।

2019 - बिहार के मुजफ्फरपुर की सब लेफ्टिनेंट शिवांगी स्वरूप ने नौसेना की पहली महिला पायलट बनने का गौरव हासिल किया।

2020 - भारत और अमरीका ने बौद्धिक संपदा अधिकार के क्षेत्र में परस्‍पर सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए।

2020 - ब्रिटेन कोविड-19 वैक्सीन के टीके को मंजूरी देने वाला पहला पश्चिमी देश बना।

2020 - भारत और रूस ने मास्को में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

2021 - SpaceX ने ब्लैकस्काई और स्टारलिंक उपग्रहों को ले जाने वाला रॉकेट लॉन्च किया।

2022 - विश्व बैंक ने बांग्लादेश को पर्यावरण प्रबंधन में 25 करोड़ डॉलर की सहायता देने को मंजूरी दी।

2022 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के ईओएस-06 उपग्रह से भेजी गई तस्वीरें साझा की।

2023 - फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया।

2023 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पार्टी प्रमुख पद से हटाया गया।

2023 - उत्तरी पाकिस्तान के एक बस में हुई गोलीबारी से 8 लोगों की मौत व 26 घायल हुए।

2023 - भारत कोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन की कार्यकारी समिति में शामिल हुआ।

2024 - भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमाऊ शक्ति मलेशिया के बेंटोंग कैंप में शुरू हुआ।


*2 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1855 - एन.जी. चन्दावरकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

1886 - बाबा राघवदास - उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध जनसेवक तथा संत थे (12 दिसंबर का भी वर्णन मिलता है)।

1901 - पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल - हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी।

1912 - बी. नागी रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक।

1937 - मनोहर जोशी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।

1939 - अचला नागर, प्रसिद्ध फ़िल्म पटकथा लेखिका।

1953 - ओम सिंह रावत - पूर्व 22वें मुख्य चुनाव आयुक्त।

1960 - जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के अध्यक्ष बने थे।

1963 - शिवा अय्यदुरई - प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक हैं।

1988 - फैसल अली डार - मार्शल आर्ट प्रशिक्षक।


*2 दिसंबर को हुए निधन👉*


1918 - गुरुदास बनर्जी - भारत के प्रमुख शिक्षाशास्त्री।

1969 - क्लिमेंट वोरोशिलोव - सोवियत संघ के राष्ट्रपति थे।

1996 - मर्री चेन्ना रेड्डी - प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और पी.सी.सी. वर्किंग कमेटी के 30 वर्षो तक सदस्य।

2012 - प्रीति गांगुली - हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री थीं।

2014 - देवेन वर्मा - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।

2014 - ए आर अंतुले - भारतीय राजनेता एवं महाराष्ट्र के 8वें मुख्यमंत्री।

2019 - हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शैली मॉरिसन का हाल ही में निधन हो गया। 

2020 - प्रगतिशील विचारक, लेखक, कवि, पत्रकार और देशबंधु के प्रधान संपादक ललित सुरजन का 74 की उम्र में निधन हुआ।

2020 - पाकिस्तान के पूर्व पीएम जफरुल्लाह जमाली का निधन हुआ।

2020 - रैफर लुईस जॉनसन - एक अमेरिकी डिकैथलीट और फिल्म अभिनेता थे।

2022 - ओडिया फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेत्री झरना दास (77) का निधन हुआ।

2023 - भारतीय राजनेता, तमिलनाडु विधानसभा सदस्य ए. दीवानायगम (88) का निधन हुआ।

2023 - नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एमेरिटस वेंकटरमणि लक्ष्मीबाई (78) का निधन हुआ।

2024 - ब्राज़ीलियाई शास्त्रीय पियानोवादक व संगीतकार मार्लोस नोब्रे (85) का निधन हुआ।

2024 - ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी व कोच (91) का निधन हुआ।


*2 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 अब्दुल रहमान अंतुले स्मृति दिवस।

🔅 राष्ट्रीय प्रदूषण नियन्त्रण दिवस।

🔅 अन्तर्राष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस।

🔅 अन्तर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर साक्षरता दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

सोमवार, 1 दिसंबर 2025

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद DGP ने जारी किया आदेश महिला पीड़िताओं का बयान महिला पुलिसकर्मी लेंगी

 Lko Big Breaking 





हाईकोर्ट के निर्देश के बाद DGP ने जारी किया आदेश महिला पीड़िताओं का बयान महिला पुलिसकर्मी लेंगी!!


महिला पीड़िता का बयान उसके घर लिए जाएंगे महिला पीड़िता के इच्छित स्थान पर बयान होंगे बयान दर्ज करने की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी!!

Share:

युवक की गोली मारकर हत्या

 



प्रतापगढ़ सांगीपुर थाना क्षेत्र के कमयनपुर बाजार में सोमवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई 


घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी फैल गई 


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया 


मिली जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मद तसलीम पुत्र नईम सोमवार शाम घर के जरूरी सामान लेने कमयनपुर बाजार पहुंचे थे 


तभी असाव गांव निवासी अमन कुरैशी ने पुरानी रंजिश के चलते तस्लीम पर फायरिंग कर दी 


 गोली लगते ही तस्लीम की मौके मौत पर ही मौत हो गई 


हत्या के बाद आरोपी पास के एक घर की छत पर चढ़ गया 


 जहां स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया 


पूछताछ में अमन ने स्वीकार किया कि दोनों के बीच विवाद दिल्ली से चला आ रहा था 


उसने कहा कि तस्लीम ने उसे पहले मारा था इसी कारण उसने गोली चलाई 


घटना की सूचना मिलते ही सांगीपुर पुलिस क्षेत्राधिकार लालगंज आशुतोष मिश्रा और थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे 


और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया 


पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया 


और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया 


मृतक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया 


वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है 


पुलिस मामले की जांच में जुटी है

Share:

विशेष पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ पुष्पा सिंह सम्मानित

 



देवरिया, 01 दिसंबर।

विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर पथरदेवा विधानसभा के बूथ संख्या–20 की बीएलओ और कम्पोजिट विद्यालय, समोगर में तैनात शिक्षिका श्रीमती पुष्पा सिंह को जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया।


जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण लोकतंत्र की आधारशिला है और इसके सही निष्पादन में बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण है। श्रीमती पुष्पा सिंह ने अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर मतदाताओं की सही जानकारी जुटाई और त्रुटियों को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके समर्पण और कार्यकुशलता ने अभियान को प्रभावी बनाने में मदद की।


उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन की अतिरिक्त टीमें, जिसमें एजुकेटर, तकनीकी सहायक और डाटा सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं, बीएलओ के सहयोग में लगातार कार्यरत हैं। इनके संयुक्त प्रयासों से मतदाता सत्यापन और अद्यतन कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।

Share:

मतदाता सूची पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ सम्मानित

 


 देवरिया, 1 दिसंबर।


 देवरिया सदर विकासखंड के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय पिंडरा देहात की कक्ष संख्या एक पर तैनात बीएलओ विमला देवी (शिक्षामित्र ) के द्वारा प्रगाढ़ मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण किया गया, जिसके क्रम में देवरिया सदर तहसील की उपजिलाधिकारी श्रुति शर्मा के द्वारा विकासखंड संसाधन केंद्र देवरिया सदर पर बीएलओ  विमला देवी एवं सुपर वाइजर अमरेंद्र यादव को बुलाकर सम्मानित किया गया। 

       विमला देवी ने बताया कि वे नगरीय क्षेत्र के मतदाताओं को प्रेरित करते हुए शत प्रतिशत एस आई आर का कार्य पूर्ण किया । उन्होंने बताया कि मतदाताओं तक घर-घर जनसंपर्क करके अपने बूथ पर स्थित समस्त मतदाताओं को खोजा गया तथा 1 दिसंबर तक कार्य पूर्ण कर लिया गया। 

        इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी देव मुनि वर्मा ने बताया कि विमला देवी द्वारा सराहनीय कार्य  किया गया है, जिसके लिए उनको सम्मानित किया गया है।  भविष्य में एस आई आर कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ को सम्मानित कराया जाएगा।  बीआरसी पर भरे गए एसएआर फॉर्म की फीडिंग में सहायता के लिए अध्यापक और ईसीसीई एजुकेटर की ड्यूटी लगाई गई।  प्राथमिक विद्यालय बरवा उपाध्याय पर नियुक्त ई सी सी ई एजुकेटर गुड़िया चौबे को बेहतर कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। 

     इस अवसर पर बीआरसी देवरिया सदर के कर्मचारी और शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Share:

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब में वकालत की अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन की ----

 बड़ी खबर!!





*कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब में वकालत की अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन की ----


*. उन्होंने कहा, "अकाली दल के साथ गठबंधन के अलावा सरकार बनाने का कोई और रास्ता नहीं है। 


*. भाजपा को राज्य को समझने की ज़रूरत है।


*मैं पंजाब का ऋणी महसूस करता हूँ। पंजाब ने मुझे बहुत कुछ दिया है।

Share:

आज का राशिफल


      


 *01 दिसम्बर 2025 , सोमवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। कार्यालय या घर के काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन समय रहते पूरा जरुर हो जाएंगे। लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। अपनी रचनात्मकता से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई भी फ़ैसला करने से पहले ठीक से विचार-विमर्श कर लें। आज धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन पाओगे व लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरूर मिलेगा। व्यस्त रह सकते हो व स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु ,  वे, वो)

आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। किसी खास काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर आपके दोस्त परिवार के लोगो से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। छात्रों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। आपको अपने फिजूल खर्चों पर कंट्रोल करना होगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। इस राशि के मालिकों को कई बुकिंग एक साथ मिल सकती है। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरूर मिलेगा। धनलाभ के कुछ नए अवसर भी मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ बना रहेगा। इससे आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें। वरना कोई और इसका फायदा उठा सकता है। आप विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है। उधार के लेन-देन से बचें। विरोधी पक्ष आपका मन काम से दूर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन समझदारी आपको इन लोगों से दूर रखेगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिला जुला हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ फोन पर बातचीत करते हुए ध्यान रखना होगा की कोई ऐसी बात न कहें जिससे तनाव की स्थिति बने। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। अगर आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र से जुड़ी आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी फिर आपका दिन बेहतर रहेगा। व्यायाम करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। अगर जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो, वो समाप्त हो जायेगा। अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगाएं। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। संगीत से जुड़े लोगों को किसी बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का अवसर मिल सकता है। सच्चे मन से कि गई आपकी मेहनत रंग लायेगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। फिजूल खर्च करने से बचें। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोई जरूरी काम रूक सकता है। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। महिलाओं का दिन राहतपूर्ण रहेगा। परिवार के सारे लोग घर के कामों में एक दूसरे की मदद करेंगे।




वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खास रहने वाला है। परिवार के लिये कुछ अच्छा करने का दिन है। आपका  कार्य अधिकारियों को खुश करने  में कामयाब रहेगा। साहित्य से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं। आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। चेहरे का खास ख्याल रखें।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिये दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। जिसमें उनका सहयोग आपको प्राप्त होगा। नये विचारों पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा। ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा। परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग कपड़ा व्यापारी हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नये आसार मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बाहार का खाने से बचें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर साबित होगी। आमतौर पर आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। छात्रों को करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ का सहयोग मिलता रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे और आपको खुशी भी मिलेगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता दिखेगी। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये जायेंगे। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। शाम का समय दोस्तों के साथ बितेगा, आप उनके साथ मिलकर पुरानी यादे भी ताजा कर सकते हैं।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




        

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


             ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 01 दिसम्बर 2025*

                 *सोमवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* एकादशी - 19:02 तक

*🗒पश्चात्-* द्वादशी 

*🌠नक्षत्र-* रेवती - 23:18 तक

*🌠पश्चात्-* अश्विनी 

*💫करण-* वणिज - 08:21 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* व्यतीपात - 24:58 तक

*✨पश्चात्-* वरियान

*🌅सूर्योदय-* 06:55

*🌄सूर्यास्त-* 17:23

*🌙चन्द्रोदय-* 14:22

*🌛चन्द्रराशि-* मीन - 23:18 तक

*🌛पश्चात्-* मेष

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:48 से 12:30

*🤖राहुकाल-* 08:14 से 09:32

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉मार्गशीर्ष सुदी एकादशी 19:02 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , दिसम्बर माह प्रारम्भ , मोक्षदा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , वैकुण्ठ एकादशी , श्री श्यामबाबा जागरण , विघ्नकारक भद्रा 08:16 से 19:02 तक , पंचक 23:19 तक , व्यतीपात पुण्यम् ,  कुंभलगढ़ महोत्सव प्रारम्भ (3दिन) , श्री गीता जयंती (मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी) , श्री मल्लिनाथ जी जन्म तक कल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी) , श्री नमिनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी) , श्री काका कालेलकर जयन्ती , राजा महेन्द्र प्रताप जयन्ती , श्री भीम सेन सच्चर जयन्ती , श्री हेमानन्द बिश्वाल जयन्ती , मेजर श्री शैतान सिंह (लब्ध परमवीर चक्र) जयन्ती , श्री केंगल हनुमंतैया स्मृति दिवस , सीमा सुरक्षा बल (BSF) स्थापना दिवस (1965) , नागालैंड स्थापना दिवस , आकाशवाणी जम्मू स्थापना दिवस (79वां) , विश्व एड्स जागरुकता दिवस (WHO) , भारतीय नौसेना सप्ताह (01 से 07 दिसम्बर तक , कन्फर्म नहीं) व स्वदेशी आस्था दिवस (अरुणाचल)।_*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी द्वादशी 15:58 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , श्रीश्याम बाबा द्वादशी , दान द्वादशी (उड़ीसा) , त्रिस्पर्शा महाद्वादशी।_*



*🎯आज की वाणी👉*


*परित्राणाय साधूनां*

    *विनाशाय च दुष्कृताम्।*

*धर्मसंस्थापनार्थाय*

    *सम्भवामि  युगे - युगे ॥*

(श्रीमद्भगवद्गीता ,चतुर्थ अध्याय,श्लोक 8)

*अर्थात्👉*

         _सज्जनों के कल्याण के लिए और दुष्कर्मियों के विनाश के लिए और धर्म की भली-भाँति स्थापना के लिए मैं (श्रीकृष्ण) युगों-युगों से प्रत्येक युग में जन्म लेता आया हूँ।_


*1 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1640 - स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तग़ाल स्वतंत्रत हुआ।

1933 - काेलकाता अौर ढाका के बीच विमान सेवा की शुरूआत हुई।

1947 - आकाशवाणी जम्मू की स्थापना हुई।

1959 - अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये।

1959 - बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।

1963 - नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।

1965 - सीमा सुरक्षा बल की स्थापना।

1974 - वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।

1976 - अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

1976 - बंगलादेश में जनरल जियाउर रहमान ने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।

1987 - अफ़ग़ानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डाक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।

1988 - पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

1988 - बंगलादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लाेग बेघर हुए।

1991 - एड्स जागरूकता दिवस की शुरुअात हुई।

1992 - दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।

1997 - चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।

2000 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।

2001 - अफ़ग़ानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा।

2002 - आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती।

2006 - नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।

2007 - चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।

2008 - भारत के बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर का सीनियर ख़िताब जीता।

2019 - भारत हज यात्रा की समूची प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने वाला विश्व का पहला देश बना।

2019 - अमरीका में विमान दुर्घटना में दो बच्चों सहित नौ लोगों की मौत।

2019 - फिलीपींस में शक्तिशाली तूफान - कम्मूरी के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाने का काम शुरू हुआ।

2020 - भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एंटी शिप वर्जन का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सफल परीक्षण किया।

2020 - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ मिलकर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन 2020 के 26वें संस्करण की घोषणा करने के लिए कर्टन रेजर का आयोजन किया।

2020 - एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत ने मेघालय के बिजली वितरण क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 132.8 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए।

2021 - मंगोलिया के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद से मुलाकात की।

2022 - भारत ने एक वर्ष के लिए औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की , साथ ही बांग्‍लादेश भी आमंत्रित राष्‍ट्र बन गया।

2022 - 23वां हॉर्नबिल फेस्टिवल 2022 नागा हेरिटेज विलेज किसामा में (1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक) शुरू हुआ।

2022 - इंडोनेशिया के बाली में वर्ल्ड एस्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू हुई।

2023 - एयर मार्शल मकरंद रानाडे ने वायु सेना मुख्यालय में महानिदेशक (निरीक्षण एवं सुरक्षा) का पदभार संभाला।

2023 - एयर मार्शल प्रवीण केशव वोहरा ने भारतीय वायुसेना के पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ एयर स्टाफ अधिकारी का पदभार संभाला।

2023 - फिलीपींस ने विवादित दक्षिण चीन सागर के एक सुदूर द्वीप पर नया निगरानी अड्डा खोला।

2023 - रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति ने बेलारूस रेड क्रॉस को निलंबित किया।

2023 - दक्षिण कोरिया ने अपना पहला सैन्य टोही उपग्रह कैलिफोर्निया , अमेरिका के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से लॉन्च किया।

2023 - संयुक्त राष्ट्र ने सोमाली सेना पर से हथियार प्रतिबंध हटाया।

2024 - भारत और कंबोडिया ने पुणे में पहला संयुक्त टेबल टॉप अभ्यास सिनबैक्स शुरू किया।


*1 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1699 - रफ़ीउद्दाराजात - दसवाँ मुग़ल बादशाह था।

1878 - जॉर्ज सिडनी अरुंडेल - भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति।

1885 - काका कालेलकर - भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।

1886 - राजा महेन्द्र प्रताप - भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक।

1894 - भीम सेन सच्चर - स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।

1896 - जॉर्जी कॉन्स्टेंटिनोविच ज़ुकोव - सोवियत समाजवादी गणराज्य संघ

के रक्षा मंत्री।

1903 - अनंता सिंह - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।

1924 - मेजर शैतान सिंह - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।

1931 - गुरुकुमार बालचंद्र पारुलकर - प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक हैं।

1939 - हेमानन्द बिश्वाल - उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री।

1942 - जगदीश मुखी - असम व मिजोरम के राज्यपाल रहे।

1954 - मेधा पाटकर - प्रसिद्ध समाज सेविका।

1954 - राकेश बेदी - प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।

1959 - आनंदन शिवमणि - शिवमणि के नाम से लोकप्रिय एक भारतीय तालवादक।

1992 - भावना कंठ पहली महिला सेनानी पायलट।


*1 दिसंबर को हुए निधन👉*


1974 - सुचेता कृपलानी - महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ।

1980 - केंगल हनुमंतैया - कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।

1985 - दादा धर्माधिकारी - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक।

1990 - विजयलक्ष्मी पण्डित - भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।

2008 - बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचन्द्र झा का निधन हुआ।

2009 - शैलेन्द्र कुमार सिंह - अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान के राज्यपाल रहे।

2015 - जिम लोसकटऑफ - अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी।

2017 - आदर्श सेन आनंद - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश थे।

2019 - वरिष्ठ पत्रकार भास्कर मेनन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

2020 - अभय गणपतराय भारद्वाज - एक भारतीय अधिवक्ता ' राजनेता और राज्य सभा के सदस्य थे।

2021 - प्रयोगात्मक संगीत के अमेरिकी संगीतकार , शिक्षक और संगीत निर्देशक एल्विन लुसिएर (90) का निधन हुआ।

2022 - फ्रांसीसी अभिनेत्री मायलीन डेमनजोट (87) का निधन हुआ।

2023 - पाकिस्तान के शास्त्रीय गायक , रचनाकार , संगीतकार बदर उज़ ज़मान (83) का निधन हुआ।

2023 - खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे (71) की मौत हुई।

2024 - कन्नड़ एक्ट्रेस शोबिता शिवन्ना (30) का निधन हुआ (कथिततौर पर सुसाइड कर लिया)।


*1 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 कुंभलगढ़ महोत्सव प्रारम्भ (3दिन)।

🌟 श्री गीता जयंती (मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी)।

🌟 श्री मल्लिनाथ जी जन्म तक कल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी)।

🌟 श्री नमिनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी)।

🌟 श्री काका कालेलकर जयन्ती।

🌟 राजा महेन्द्र प्रताप जयन्ती।

🌟 श्री भीम सेन सच्चर जयन्ती।

🌟 श्री हेमानन्द बिश्वाल जयन्ती।

🌟 मेजर श्री शैतान सिंह (लब्ध परमवीर चक्र) जयन्ती।

🌟 श्री केंगल हनुमंतैया स्मृति दिवस।

🌟 सीमा सुरक्षा बल (BSF) स्थापना दिवस (1965)।

🌟 नागालैंड स्थापना दिवस।

🌟 आकाशवाणी जम्मू स्थापना दिवस (79वां)।

🌟 विश्व एड्स जागरुकता दिवस (WHO)।

🌟 भारतीय नौसेना सप्ताह (01 से 07 दिसम्बर तक , कन्फर्म नहीं)।

🌟 स्वदेशी आस्था दिवस (अरुणाचल)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

Featured Post

डीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, समय पर परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

  देवरिया, 07 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों एवं सांसद निधि के कार्य प्रगतियों की समीक्षा की। इस ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789