Good Daily News...


बुधवार, 3 दिसंबर 2025

विश्व दिव्यांग दिवस पर जिलाधिकारी ने दोहराया सहयोग का संकल्प

 







 देवरिया 03 दिसंबर।विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने प्रतिभाग किया और दिव्यांगजन से संवाद किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनके अधिकारों व गरिमा की रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

        जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा दिव्यांगजन के कल्याण, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रशासन का प्रयास है कि इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे तथा किसी भी दिव्यांगजन को आवश्यक सुविधा से वंचित न रहना पड़े।

         उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांगजन के लिए सुगम वातावरण और समान अवसर उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। समाज के सभी वर्ग मिलकर संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना से आगे बढ़ें, तभी वास्तविक समावेश सुनिश्चित हो सकेगा।

      कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी तथा बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त फैसला----

*इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सार्वजनिक भूमि पर नमाज पढ़ने को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। * कोर्ट ने कहा है कि ऐसी भूमि का उपयोग किसी एक पक्ष द्व...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789