Good Daily News...


मंगलवार, 2 दिसंबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


              ॐ श्रीगणेशाय नम:

           🙏शुभप्रभातम् जी🙏


    


     *आज दिनांक 👉*

     * 02 दिसम्बर 2025*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* द्वादशी - 15:58 तक

*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी 

*🌠नक्षत्र-* अश्विनी - 20:52 तक

*🌠पश्चात्-* भरणी 

*💫करण-* बालव - 15:58 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* वरियान - 21:07 तक

*✨पश्चात्-* परिघ

*🌅सूर्योदय-* 06:56

*🌄सूर्यास्त-* 17:23

*🌙चन्द्रोदय-* 14:58

*🌛चन्द्रराशि-* मेष - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:49 से 12:31

*🤖राहुकाल-* 14:47 से 16:05

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी द्वादशी 15:58 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , श्रीश्याम बाबा द्वादशी , दान द्वादशी (उड़ीसा) , त्रिस्पर्शा महाद्वादशी , मत्स्य द्वादशी , अखण्ड व्यंजन द्वादशी , अनंग त्रयोदशी व्रत , भौम प्रदोष व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 20:52 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 20:52 से 25:14 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:52 तक , सूर्य ज्येष्ठा में 25:14 पर , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , अब्दुल रहमान अंतुले स्मृति दिवस , राष्ट्रीय प्रदूषण नियन्त्रण दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर साक्षरता दिवस।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी त्रयोदशी 12:27 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , शिव चतुर्दशी व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*सत्यं  माता  पिता ज्ञानं*

    *धर्मो भ्राता दया स्वसा।*

*शान्तिः पत्नी क्षमा पुत्रः*

    *षडेते  मम  बान्धवाः ।।*

       ★(चाणक्यनीति - 12/11)

 *भावार्थ👉*

       _सत्य मेरी मां है। ज्ञान मेरा पिता है। धर्म मेरा भाई है। दया मेरी बहन है। शांति मेरी पत्नी है। क्षमा मेरे पुत्र के समान है। यह छ: मेरे सबसे प्रिय बन्धु-बांधव हैं।_


*2 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1730 - कोले सिब्बर को जॉर्ज द्वितीय के तहत ब्रिटिश कवि पुरस्कार विजेता नियुक्त किया गया।

1751 - भारत में आर्नी की लड़ाई (दूसरा कर्नाटक युद्ध): रॉबर्ट क्लाईव के तहत एक ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की अगुवाई वाली सेना अर्चना पर राणा साहिब की कमान के तहत एक बहुत बड़ी फ्रैंको-भारतीय सेना को हरा दिया।

1792 - जॉर्ज वॉशिंगटन संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए।

1796 - बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।

1804 - नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।

1818 - इलिनोइस को 21 वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।

1828 - एंड्रयू जैक्सन संयुक्त राज्य अमेरिका के 7वें राष्ट्रपति के रूप में चुने गए। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1829 - वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।

1832 - अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एंड्रयू जैक्सन फिर से अमेरिका के निर्वाचित हुए।

1834 - ज़ोलवेरिन जर्मनी में पहली बार नियमित जनगणना की स्थापना की गयी, उस समय जर्मनी की जनसंख्या 23,478,120 थी।

1848 - फ्रांस जोसेफ प्रथम ऑस्ट्रिया के सम्राट बने।

1911 - जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा,रानी बनें। उनके बंबई (अब मुम्बई) आगमन की याद में ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया।

1942 - पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई जिसे बाद में श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया।

1971 - संयुक्त अरब अमीरात ने ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

1976 - फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।

1982 - स्पेन की प्रथम संसद में समाजवादी बहुमत एवं फ़िलिप गोंजालेज प्रधानमंत्री निर्वाचित।

1989 - विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।

1995 - बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा।

1999 - भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।

2002 - प्रशान्त महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ 'विडस्टार' से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।

2003 - हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र के युद्धापराध न्यायालय ने बोस्नियाई सर्ब के पूर्व सैन्य कमांडर मोमिर निकोलिक को 1995 में हुए सर्बनिका नरसंहार में दोषी पाया गया और 27 साल कैद की सजा सुनाई।

2005 - पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।

2006 - फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल।

2007 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाया।

2008 - पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।

2012 - फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।

2019 - बुर्किना फ़ासो में हथियारबंद लोगों ने एक गिरजाघर के अंदर गोलीबारी करके कम से कम 14 लोगों की हत्‍या कर दी।

2019 - राज्यसभा की मंजूरी से संसद में इलेक्ट्रोनिक सिगरेट निषेध विधेयक-2019 पारित।

2019 - बिहार के मुजफ्फरपुर की सब लेफ्टिनेंट शिवांगी स्वरूप ने नौसेना की पहली महिला पायलट बनने का गौरव हासिल किया।

2020 - भारत और अमरीका ने बौद्धिक संपदा अधिकार के क्षेत्र में परस्‍पर सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए।

2020 - ब्रिटेन कोविड-19 वैक्सीन के टीके को मंजूरी देने वाला पहला पश्चिमी देश बना।

2020 - भारत और रूस ने मास्को में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

2021 - SpaceX ने ब्लैकस्काई और स्टारलिंक उपग्रहों को ले जाने वाला रॉकेट लॉन्च किया।

2022 - विश्व बैंक ने बांग्लादेश को पर्यावरण प्रबंधन में 25 करोड़ डॉलर की सहायता देने को मंजूरी दी।

2022 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के ईओएस-06 उपग्रह से भेजी गई तस्वीरें साझा की।

2023 - फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया।

2023 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पार्टी प्रमुख पद से हटाया गया।

2023 - उत्तरी पाकिस्तान के एक बस में हुई गोलीबारी से 8 लोगों की मौत व 26 घायल हुए।

2023 - भारत कोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन की कार्यकारी समिति में शामिल हुआ।

2024 - भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमाऊ शक्ति मलेशिया के बेंटोंग कैंप में शुरू हुआ।


*2 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1855 - एन.जी. चन्दावरकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

1886 - बाबा राघवदास - उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध जनसेवक तथा संत थे (12 दिसंबर का भी वर्णन मिलता है)।

1901 - पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल - हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी।

1912 - बी. नागी रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक।

1937 - मनोहर जोशी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।

1939 - अचला नागर, प्रसिद्ध फ़िल्म पटकथा लेखिका।

1953 - ओम सिंह रावत - पूर्व 22वें मुख्य चुनाव आयुक्त।

1960 - जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के अध्यक्ष बने थे।

1963 - शिवा अय्यदुरई - प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक हैं।

1988 - फैसल अली डार - मार्शल आर्ट प्रशिक्षक।


*2 दिसंबर को हुए निधन👉*


1918 - गुरुदास बनर्जी - भारत के प्रमुख शिक्षाशास्त्री।

1969 - क्लिमेंट वोरोशिलोव - सोवियत संघ के राष्ट्रपति थे।

1996 - मर्री चेन्ना रेड्डी - प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और पी.सी.सी. वर्किंग कमेटी के 30 वर्षो तक सदस्य।

2012 - प्रीति गांगुली - हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री थीं।

2014 - देवेन वर्मा - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।

2014 - ए आर अंतुले - भारतीय राजनेता एवं महाराष्ट्र के 8वें मुख्यमंत्री।

2019 - हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शैली मॉरिसन का हाल ही में निधन हो गया। 

2020 - प्रगतिशील विचारक, लेखक, कवि, पत्रकार और देशबंधु के प्रधान संपादक ललित सुरजन का 74 की उम्र में निधन हुआ।

2020 - पाकिस्तान के पूर्व पीएम जफरुल्लाह जमाली का निधन हुआ।

2020 - रैफर लुईस जॉनसन - एक अमेरिकी डिकैथलीट और फिल्म अभिनेता थे।

2022 - ओडिया फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेत्री झरना दास (77) का निधन हुआ।

2023 - भारतीय राजनेता, तमिलनाडु विधानसभा सदस्य ए. दीवानायगम (88) का निधन हुआ।

2023 - नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एमेरिटस वेंकटरमणि लक्ष्मीबाई (78) का निधन हुआ।

2024 - ब्राज़ीलियाई शास्त्रीय पियानोवादक व संगीतकार मार्लोस नोब्रे (85) का निधन हुआ।

2024 - ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी व कोच (91) का निधन हुआ।


*2 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 अब्दुल रहमान अंतुले स्मृति दिवस।

🔅 राष्ट्रीय प्रदूषण नियन्त्रण दिवस।

🔅 अन्तर्राष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस।

🔅 अन्तर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर साक्षरता दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पटियाला में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज, जीत पर मिली बधाई। देवरिया। पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789