Good Daily News...


गुरुवार, 4 दिसंबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


           ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏




     *📝आज दिनांक 👉*

     * 04 दिसम्बर 2025*

              *बृहस्पतिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* चतुर्दशी - 08:39 तक

*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा - 28:45 तक

*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका - 14:54 तक

*🌠पश्चात्-* रोहिणी 

*💫करण-* वणिज - 08:39 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* शिव - 12:34 तक

*✨पश्चात्-* सिद्ध 

*🌅सूर्योदय-* 06:58

*🌄सूर्यास्त-* 17:23

*🌙चन्द्रोदय-* 16:34

*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:50 से 12:31

*🤖राहुकाल-* 13:29 से 14:47

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी 08:39 तक पश्चात् पूर्णिमा 28:45 तक , पूर्णिमा तिथि का क्षय , श्री सत्यनारायण व्रत , द्वात्रिंशी  (बत्तीसी पूर्णिमा) , स्नान - दानादि की कृत्तिकानक्षत्रयुता अग्रहायणी पूर्णिमा व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 14:54 तक , यमघण्टयोग सूर्योदय से 14:54 तक , विघ्नकारक भद्रा 08:38 से 18:41 तक , मार्गशीर्ष मासीय व्रत - यम - नियमादि समाप्त , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री विद्या जयन्ती , श्री दत्तात्रेय जयन्ती , श्री दत्त / मणिक प्रभु जयन्ती (मार्गशीर्ष पूर्णिमा) , श्री त्रिपुर भैरव जयन्ती , भगवान श्री अरहनाथ जन्मकल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी) , भोजन की देवी मां अन्नपूर्णा जयन्ती (मार्गशीर्ष पूर्णिमा) , श्री बाबा महाराज आर्वीकर महानिर्वाण दिन - (माचणूर , मार्गशीर्ष पूर्णिमा) , श्री सम्भवनाथ जी तप कल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा) , श्री रामस्वामी वेंकटरमण जयन्ती , श्री इन्द्रकुमार गुजराल जयन्ती , श्री शशि कपूर स्मृति दिवस , भारतीय जल/नौ सेना दिवस , राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) स्थापना दिवस (68वां) , अन्तर्राष्ट्रीय बैंक दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय चीता दिवस व रासायनिक दुर्घटना निवारण दिवस।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 पौष बदी प्रतिपदा 24:58 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , पूर्णिमा तिथि का क्षय।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*वस्त्राभरणदातारो*

     *भक्तपानान्नन्दास्तथा।* 

*कुटुम्बानां च दातारः*

     *पुरुषाः  स्वर्गगामिनः।।* 

         ★महाभारतम् अनुशासनपर्व २३

*अर्थात् 👉* 

        _जो वस्त्र, आभूषण, भोजन, पानी तथा अन्न दान  करते हैं एवं दूसरों के कुटुम्ब की वृद्धि में सहायक होते हैं, वे पुरुष स्वर्गलोक में जाते हैं।_


*4 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1783 - अमेरिकी जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने औपचारिक रूप से अपने अधिकारियों को न्यूयॉर्क शहर के फ्रैंन्स टैवन में विदाई दी।

1786 - मिशन सांता बारबरा की स्थापना पाद्री फर्मिन लस्यूएन ने कैलिफोर्निया में स्पेनिश मिशन के दसवें हिस्से के रूप में की थी।

1791 -  द ऑब्ज़र्वर का पहला अंक, दुनिया का पहला रविवार का अखबार, लंदन में प्रकाशित हुआ।

1796 - बाजीराव द्वितीय पेशवा नियुक्त।  

1860 - गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।

1952 - इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।

1957 - राजस्व आसूचना निदेशालय या राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI), एक भारतीय खुफिया एजेंसी की स्थापना हुई।

1959 - भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।

1967 - देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।

1971 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।

1971 - भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।

1977 - मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित।

1984 - हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।

1995 - सं.रा. अमेरिका डेविस कप चैंपियन बना।

1996 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान 'मार्स पाथफ़ाउंडर' प्रक्षेपित किया।

1999 - सं.रा. अमेरिका के अड़ियल रुख़ के कारण सिएटल वार्ता विफल, अगला दौर जिनेवा में कराने की घोषणा ।

1999 - रूसी सेनाओं ने ग्रोज्री के अनगुन शहर पर कब्ज़ा किया।

2003 - अशोक गहलोत विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।

2004 - पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।

2006 - फिलीपींस के एक गाँव में तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।

2008 - प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।

2012 - सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।

2019 - भारतीय सेना की स्ट्राइक कोर सुदर्शन चक्र का थार के रेगिस्तान में चल रहा युद्धाभ्यास सिंधु सुदर्शन संपन्न हुआ।

2020 - उपराष्‍ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने स्‍वर्गीय प्रधानमंत्री श्री आई. के. गुजराल को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सम्‍मान में एक स्‍मारिका डाक टिकट जारी किया।

2020 - विजय माल्या पर प्रवर्तन निदेशालय ने कारवाही करते हुए (ईडी ने) फ्रांस में विजय माल्या की 1.6 मिलियन यूरो की प्रॉपर्टी को जब्त किया।

2021 - इंडोनेशिया में दो जिले सुमेरू पहाड़ से निकली ज्‍वालामुखी की राख से ढके , सूर्य भी दिखाई नहीं दिया।

2021 - केन्या में शादी समारोह में जा रहे लोगों की बस नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत हुई।

2021 - हैदराबाद के गट्टीपल्ली शिवपाल ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने वाले सबसे छोटे कद के इंसान बने।

2022 - भारत की G20 प्रेसीडेंसी की पहली शेरपा बैठक उदयपुर राजस्थान में शुरू हुई।

2022 - मप्र में ट्रक द्वारा सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलने से 6 की मौत व 10 घायल हुए।

2023 - ''मिचौंग' तूफान की तबाही से पानी-पानी हुआ तमिलनाडु, 2 लोगों की मौत, स्कूल बंद, 144 ट्रेनें कैंसिल हुई।

2023 - केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय संशोधन विधेयक 2023 लोकसभा में पेश किया गया।

2023 - प्रथम सर्वेक्षण पोत (वृहद) संध्याक भारतीय नौसेना को सौंपा गया।

2024 -  महाराष्ट्र , छत्तीसगढ़ सहित 4 राज्यों में 5.3 की तीव्रता का भूकंप आया।


*4 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1748 - फ़्रांस के रसायन शास्त्री बर्टले का जन्म हुआ। उन्होंने विभिन्न प्रकार के नमकों के बारे में शोध कार्य किया।

1888 - रमेश चंद्र मजूमदार - इतिहासकार।

1892 - विद्याभूषण विभु - प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक थे।

1898 - कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन - प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक।

1910 - रामस्वामी वेंकटरमण, भारत के आठवें राष्ट्रपति।

1910 - मोतीलाल - हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।

1919 - इन्द्र कुमार गुजराल - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री।

1923 - श्रीपति मिश्रा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे।

1962 - ओम बिरला - राजस्थान से एक राजनीतिज्ञ जो लोकसभा के अध्यक्ष बने।

1963 - जावेद जाफरी - हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।

1979 - सुनीता रानी- प्रसिद्ध भारतीय महिला खिलाड़ी।

1994 - रानी रामपाल भारत की एक हॉकी खिलाड़ी।


*4 दिसंबर को हुए निधन👉*


1962 - अन्नपूर्णानन्द - हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।

2014 - न्यायमूर्ति वी आर कृष्ण अय्यर - भारत के एक न्यायधीश थे।

2017 - शशि कपूर - हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक थे।

2020 - लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा (66) का फेफड़े संबंधी बीमारी के चलते निधन हुआ।

1920 - नरिंदर सिंह कपानी एक भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी थे।

2021 - अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेति रोसैया (88) का निधन हुआ।

2021 - मशहूर हिन्दी टेलीविजन पत्रकार विनोद दुआ (67) का निधन हुआ।

2022 - भारत सरकार द्वारा 'पद्म भूषण' से सम्मानित मशहूर फ्रेंच लेखक डोमिनिक लैपियर (91) का निधन हुआ।

2023 - फ्रांसीसी रग्बी लीग प्लेयर मारियस फ्राटिनी (82) का निधन हुआ।


*4 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री विद्या जयन्ती।

🌟 श्री दत्तात्रेय जयन्ती।

🌟 श्री दत्त / मणिक प्रभु जयन्ती (मार्गशीर्ष पूर्णिमा)।

🌟 श्री त्रिपुर भैरव जयन्ती।

🌟 भगवान श्री अरहनाथ जन्मकल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी)।

🌟 भोजन की देवी मां अन्नपूर्णा जयन्ती (मार्गशीर्ष पूर्णिमा)।

🌟 श्री बाबा महाराज आर्वीकर महानिर्वाण दिन - (माचणूर , मार्गशीर्ष पूर्णिमा)।

🌟 श्री सम्भवनाथ जी तप कल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा)।

🌟 श्री रामस्वामी वेंकटरमण जयन्ती।

🌟 श्री इन्द्रकुमार गुजराल जयन्ती।

🌟 श्री शशि कपूर स्मृति दिवस।

🌟 भारतीय जल/नौ सेना दिवस।

🌟 राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) स्थापना दिवस (68वां)।

🌟 अन्तर्राष्ट्रीय बैंक दिवस।

🌟 अन्तर्राष्ट्रीय चीता दिवस।

🌟 रासायनिक दुर्घटना निवारण दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जनता के पाकेट पर डाका कमर्शियल LPG सिलिंडर के साथ 5 किलो वाला 'छोटू' भी हुआ महंगा, 261 रुपये बढ़ी कीमत

कमर्शियल LPG और 5 किलोग्राम वाले FTL सिलिंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत 3,071.50 ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789