Good Daily News...


बुधवार, 3 दिसंबर 2025

सीएमओ ने टीका उत्सव का किया शुभारम्भ

 




*छूटे हुए बच्चों को टीका लगवाने के लिए किया जाएगा प्रेरित*


 *टीकाकरण जानलेवा बीमारियों से बचाव की कुंजी:सीएमओ* 


 देवरिया,03 दिसंबर!मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बुधवार को शहरी क्षेत्र के न्यू पीएचसी सोमनाथ से टीका उत्सव का शुभारम्भ किया।  31 दिसंबर तक मनाए जाने वाले टीका उत्सव में नियमित टीकाकरण में छूटे हुए बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

        मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस टीका उत्सव में सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लें और एक स्वस्थ समाज और अपने बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए टीकाकरण कराएं।

       सीएमओ ने कहा कि अपने आसपास ऐसे बच्चों को चिन्हित करें, जो टीकाकरण से छूट गए हैं, उनके अभिभावकों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। टीकाकरण कई गंभीर व जानलेवा बीमारियों से बचाव की कुंजी है।

          जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके सिन्हा ने कहा कि टीका उत्सव के दौरान  नियमित टीकाकरण संत्रों पर छूटे हुए बच्चों को टीके लगाकर आच्छादित किया जाएगा। सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों एक विशेष लिस्ट बनाएंगी, जिसमें छूटे हुए बच्चों को अंकित किया जाएगा। सत्र से एक दिन पहले आशा व आंगवाड़ी कार्यकर्ता बुलावा पर्ची भेजेंगी और सत्र स्थल पर लाकर छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण कराएंगी। इसके साथ ही आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में महिला आरोग्य समिति की बैठक आयोजित करेंगी, जिसमें उन माताओं और अभिभावकों को बुलाया जाएगा, जिनके बच्चे किसी न किसी टीके से वंचित हैं। इस बैठक में अभिभावकों को पूर्ण टीकाकरण के लाभ से अवगत कराया जाएगा और अपने बच्चों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

          कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ अश्वनी पाण्डेय, डॉ हरेंद्र कुमार, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, एआरओ राकेश चंद सहित सहयोगी संस्था सीफार, यूनिसेफ़, जेएसआई, यूएनडीपी के जिला प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

रीता बहुगुणा जोशी के पति का हुआ निधन

*लखनऊ में ली अंतिम सांस, मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार। प्रयागराज पूर्व बीजेपी सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी के पति पी. सी. जोशी का निधन हो ग...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789