ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉*
* 03 दिसम्बर 2025*
*बुधवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी - 12:27 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* भरणी - 18:00 तक
*🌠पश्चात्-* कृत्तिका
*💫करण-* तैतिल - 12:27 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* परिघ - 16:57 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 06:57
*🌄सूर्यास्त-* 17:23
*🌙चन्द्रोदय-* 15:43
*🌛चन्द्रराशि-* मेष - 23:14 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:10 से 13:28
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी त्रयोदशी 12:27 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , शिव चतुर्दशी व्रत (निराहार) , पिशाचमोचन श्राद्ध , श्री कपर्दीश्वर यात्रा /दर्शन / पूजन (काशी) , श्री विमलतीर्थ यात्रा , भरणी दीपम् (द.भा.) , कृतिका दीपम् (द.भा.) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 18:00 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 18:00 से , कुंभलगढ़ महोत्सव पूर्ण , दादा धूनीवाले का निर्वाण दिवस (मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी) , कवि श्री कनकदास जयन्ती , श्री राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती , श्री खुदीराम बोस जयन्ती , लांस नायक अल्बर्ट एक्का (लब्ध परमवीर चक्र) शहीदी दिवस , श्री देवानंद स्मृति दिवस , मेजर ध्यानचंद स्मृति दिवस , भौपाल गैस त्रासदी दिवस , विश्व दिव्यांग दिवस , राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस व सेंट फ्राँसिस जेवियर पुण्यतिथि (सेंट फ्राँसिस जेवियर फीस्ट , गोवा)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी 08:39 तक पश्चात् पूर्णिमा 28:45 तक , पूर्णिमा तिथि का क्षय , श्री सत्यनारायण व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 14:54 तक।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*जरा रूपं हरति धैर्यमाशा*
*मृत्युः प्राणान् धर्मचर्यामसूया।*
*कामो ह्रियं वृत्तमनार्यसेवा*
*क्रोधः श्रियं सर्वमेवाभिमानः ॥*
*भावार्थ👉*
_बुढ़ापा सुंदरता का नाश कर देता है, उम्मीद धीरज का, ईर्ष्या धर्म -निष्ठा का, काम लाज-शर्म का, दुर्जनों का साथ सदाचार का, क्रोध धन का तथा अहंकार सभी का नाश कर देता है।_
*3 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1790 - लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।
1796 - बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।
1824 - अंग्रेज़ों ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।
1828 - एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।
1829 - वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी (कन्फर्म कर लें )।
1910 - फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।
1912 - तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।
1948 - पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी जहाज को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फाेट हाेने से 1,100 लाेगों की माैत हुई।
1959 - भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1967 - भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।
1967 - इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।
1971 - भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
1975 - लाओस गणराज्य घोषित।
1984 - भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
1989 - रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
1994 - ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।
1999 - चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया।
2000 - विसिट फ़ॉक्स मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित ।
2000 - आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।
2001 - गाजा पर इस्रायल के हमले में यासर अराफात के हैलीकॉप्टर नष्ट।
2002 - यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।
2004 - पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय में मोनिका की अर्जी खारिज।
2004 - ईराक में पुलिस थानों पर हुए हमले में 30 लोगों की मौत।
2004 - भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।
2008 - मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
2012 - फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।
2019 - संसद में दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव (केंद्र शासित प्रदेशों का विलय) विधेयक, 2019 पारित।
2019 - भारत बायोटेक इंटरनेशनल कंपनी ने रोटावायरस वैक्सीन का नया संस्करण रोटावैक-5डी लॉन्च किया।
2019 - सूडान की फैक्ट्री में एलपीजी ब्लास्ट, 18 भारतीयों समेत 23 लोगों की मौत और 130 से अधिक घायल हो गए।
2020 - भारत और अमरीका ने बौद्धिक संपदा अधिकार के क्षेत्र में परस्पर सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2020 - संयुक्त राष्ट्र महासभा का दो दिन का विशेष अधिवेशन शुरू हुआ।
2021 - तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं की जबरन शादी पर रोक लगाई।
2022 - राष्ट्रपति ने वर्ष 2021 और 2022 के लिये राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये।
2022 - बंगलुरु में वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी और खनन क्षेत्र में अवसरों पर निवेशक सम्मेलन आयोजित किया गया।
2023 - इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर स्थित माउंट मारापी ज्वालामुखी विस्फोट के कारण 3 किमी ऊपर हवा में विस्फोट हुआ, जिससे 23 लोगों की मौत हो गई।
2023 - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।
2024 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तीन नए आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन को राष्ट्र को समर्पित किया।
*3 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1509 - कर्नाटक में प्रसिद्ध कन्नड़ संत कवि और संगीतकार कनकदास।
1882 - नंदलालबोस - भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार ।
1884 - राजेन्द्र प्रसाद - भारत के प्रथम राष्ट्रपति ।
1888 - रमेश चन्द्र मजूमदार, प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार।
1889 - खुदीराम बोस - स्वतंत्रता सेनानी ।
1903 - यशपाल - हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक ।
1913 - शिवनारायण श्रीवास्तव - हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार।
1937 - विनोद बिहारी वर्मा - भारतीय भाषाविद।
1957 - रमाशंकर यादव 'विद्रोही' - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे।
1973 - अरूप बसक - भारत की राष्ट्रीय टेबल टेनिस टीम के कोच।
1982 - मिताली राज - टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला ।
*3 दिसंबर को हुए निधन👉*
1971- लांस नायक अल्बर्ट एक्का, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1979 - मेजर ध्यानचंद- भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी।
1982 - विष्णु डे - एक बांग्ला साहित्यकार ( ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित )।
1999 - विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन ।
2011- देव आनंद - फ़िल्म अभिनेता और निर्माता।
2016 -बेकल उत्साही का वास्तविक नाम शफ़ी खाँ लोदी था।वे एक कवि, लेखक और राजीनीतिज्ञ थे।
2020 - मसाला किंग कहे जाने वाले MDH के मालिक धर्मपाल गुलाटी का हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हुआ।
2021 - अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी क्लाउड हम्फ़्रे (77) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच सोनी हॉलैंड (84) का निधन हुआ।
2023 - कनाडाई संगीतकार माइल्स गुडविन (75) का निधन हुआ।
2024 - रोमानियाई रोइंग कॉक्स एकातेरिना ओन्सिया (70) का निधन हुआ।
*3 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 कुंभलगढ़ महोत्सव पूर्ण।
🌟 दादा धूनीवाले का निर्वाण दिवस (मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी)।
🌟 कवि श्री कनकदास जयन्ती।
🌟 श्री राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती।
🌟 श्री खुदीराम बोस जयन्ती।
🌟 लांस नायक अल्बर्ट एक्का (लब्ध परमवीर चक्र) शहीदी दिवस।
🌟 श्री देवानंद स्मृति दिवस।
🌟 मेजर ध्यानचंद स्मृति दिवस।
🌟 भौपाल गैस त्रासदी दिवस।
🌟 विश्व दिव्यांग दिवस।
🌟 राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस।
🌟 सेंट फ्राँसिस जेवियर पुण्यतिथि (सेंट फ्राँसिस जेवियर फीस्ट , गोवा)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें