आज दिनांक 3 दिसंबर 2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना के खेल के मैदान पर दिव्यांग छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । खंड शिक्षा अधिकारी रामपुर कारखाना उपेंद्र भारती के द्वारा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई । इस कार्यक्रम में आवश्यक सहयोग जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ज्ञानेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में श्रवण बाधित श्रेणी के 20 बच्चे शामिल हुए जिसमें संविलियन विद्यालय भाटपार रानी से सत्यम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रवण बाधित बालिकाओं की लंबी दौड़ main मैं नगर क्षेत्र देवरिया की कक्षा 6 की छात्रा खुशबू में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । बालकों की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में 25 दृष्टि बाधित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें कक्षा 5 के सोनू यादव जो प्राथमिक विद्यालय पथरदेवा के छात्र हैं उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की कुर्सी दौड़ जिसमें चलन क्रिया और दृष्टिबाधित दिव्यांग श्रेणी में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में संविलयन विद्यालय देसही देवरिया के छात्र सुधीर कक्षा 8 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है । कला प्रतियोगिता में श्रवण बाधित श्रेणी में प्राथमिक विद्यालय बैतालपुर से कुमारी नंदिनी कक्षा 8 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता में विशेष प्रशिक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव , विजय कुमार पांडे और प्रतिमा यादव निर्णायक के रूप में शामिल रहे । कार्यक्रम का संचालन गिरीश कुशवाहा ने किया । इस कार्यक्रम में बृजेश कुमार पांडे , मनीष कुमार मौर्य, मनोज श्रीवास्तव , परमात्मा सिंह, अभय शर्मा , संदीप सिंह, राम प्रसाद पाठक, देव प्रकाश शर्मा ,नीलम भारती, प्रदीप सिंह, रीना सिंह ,संगीता दीक्षित, अंशिका और नंदिनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें