देवरिया 02 दिसंबर।
जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, देवरिया ने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के अनुसार तैयार की गई निर्वाचक नामावली उपलब्ध करा दी गई है। नामावली की एक प्रति कार्यालय समय में उनके कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय तथा नामनिर्दिष्ट अधिकारी के कार्यालय में निरीक्षण हेतु रखी गई है। नामावली तैयार किए जाने की अर्हता तिथि 01 नवम्बर 2025 है।
उन्होंने बताया कि यदि अर्हता तिथि के आधार पर किसी नाम के सम्मिलन हेतु दावा, किसी नाम पर आपत्ति या किसी प्रविष्टि के विवरण को लेकर आपत्ति हो, तो इसके लिए प्रारूप-19 में दावा/आपत्ति दिनांक 16 दिसम्बर 2025 (मंगलवार) तक दाखिल की जा सकती है।
सभी दावे एवं आपत्तियाँ जिलाधिकारी के कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय, संबंधित तहसील के नामनिर्दिष्ट अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जाएँ, या नीचे दिए गए पते पर डाक द्वारा भेजी जाएँ ताकि वे निर्धारित तिथि तक प्राप्त हो सकें।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें