Good Daily News...


शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025

आज का राशिफल


      



 *17 अक्टूबर 2025 , शुक्रवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका का दिन व्यस्त रहने पर भी उत्तम रहेगा। अनचाहे मेहमान शाम को आ सकते हैं। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी पर विशेष भरोसा रखें। जरूरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है। तबीयत पर ध्यान दें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपके दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपके लिए संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आपकी समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज दिन की शुरुआत में आपका स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा न मिले इसलिए सतर्क रहें। व्यय वृद्धि सम्भव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

समय अनुकूल रहेगा । आज आप अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं उनको मनाने का सुअवसर रहेगा। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। छोटे से प्रवास का आयोजन आप कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। तबादला हो सकता है।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके परिजनों का स्वास्थ्य नरम रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को आज गति मिलेगी। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की ज़रूरत है। जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। राजकीय सहयोग से कार्य सिद्धि होगी। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान, मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विदेशगमन की संभावना भी है। किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। अत्यधिक कामुकता के कारण विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका दिन मिलाजुला रहेगा। उदासीन वृत्ति और संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएंगे। दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम अनुसार फल कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद न करें। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। आज परिवार को समय देने से आनंद मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगी। प्रेमी-प्रेमिका से प्रेम में सफलता मिलेगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

लग्न योग है।मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। आज आपकी एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। पैसे की लेन-देन या जमानत विचार करके करें । संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। प्रवास का आयोजन किए जाने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन से बचें। स्वास्थ्य लाभ होगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



        

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


            ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏


   



     *आज दिनांक 👉*

     * 17 अक्टूबर 2025*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* एकादशी - 11:14 तक

*🗒पश्चात्-* द्वादशी 

*🌠नक्षत्र-* मघा - 13:58 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी 

*💫करण-* बालव - 11:14 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* शुक्ल - 25:48 तक

*✨पश्चात्-* ब्रह्म 

*🌅सूर्योदय-* 06:22

*🌄सूर्यास्त-* 17:49

*🌙चन्द्रोदय-* 27:23

*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:43 से 12:29

*🤖राहुकाल-* 10:40 से 12:06

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को 👉 कार्तिक बदी एकादशी 11:14 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , रमा / रम्भा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , गोवत्सद्वादशी (प्रदोष व्यापिनी द्वादशी में) , बीछ बारस , मूल संज्ञक नक्षत्र 13:58 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 13:58 से सूर्योदय तक , सूर्य की तुला संक्रान्ति 13:45 पर (विशेष पुण्यकाल 09:46 से सूर्यास्त तक , सामान्य 07:21 से , दीप - तिल - गौ - रसादि दान , गोदावरी स्नान) , मंगल पश्चिम में अस्त , शुक्र हस्त नक्षत्र में 12:19 पर ,  कौमुदी महोत्सव प्रारम्भ , आर्यिका श्री एकत्वमतिजी समाधि (जैन) , श्री एस. सी. जमीर जन्म दिवस , श्री भगवंत सिंह मान जन्म दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस , विश्व आघात (ट्रॉमा) दिवस व आल इंडिया खिलाफत दिवस 1919 (स्मृति दिवस)।_*

*_🔅कल शनिवार को👉 कार्तिक बदी द्वादशी 12:20 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू , शनि प्रदोष व्रत , धन त्रयोदशी / धनतेरस।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*पंचैव   पूजयन्    लोके* 

    *यश:   प्राप्नोति    केवलं ।* 

 *देवान् पितॄन् मनुष्यांश्च* 

    *भिक्षून् अतिथि पंचमान्॥* 

*भावार्थ 👉* 

          _देवता, पितर, मनुष्य, भिक्षुक तथा अतिथि-इन पाँचों की सदैव सच्चे मन से पूजा-स्तुति करनी चाहिए। इससे यश और सम्मान प्राप्त होता है।_


*17 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1797 - कैम्पो फॉर्मिओ की संधि ने पहले गठबंधन युद्ध को समाप्त कर दिया।

1801 - बतवियन गणराज्य में एक तख्तापलट का आयोजन किया गया।

1806 – हैती क्रांति के पूर्व नेता और हैती के सम्राट जैक्स प्रथम की उनके दमनकारी शासन के बाद हत्या कर दी गयी।

1870 - कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।

1878 – जॉन ए मैकडॉनाल्ड पांच वर्ष तक सरकार में विपक्ष की भूमिका निभाने के बाद एक बार फिर कनाडा के प्रधानमंत्री चुने गये।

1888 - वैज्ञानिक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया।

1904 – बैंक ऑफ इटली को आम लोगों के लिए खोला गया।

1912 - बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1917 - प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किये।

1918 – युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया।

1919 - आल इंडिया खिलाफत दिवस का आयोजन।

1920 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना ताशकंद में की गयी।

1933 – महान वैज्ञानिक अलर्बट अंस्टाइन ने जर्मनी छोड़ अमेरिका में शरण ली।

1940 – महात्मा गांधी ने निजी सत्याग्रह की घोषणा की।

1941 - द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।

1956 – इंग्लैंड में पहला बड़ा न्यूक्लियर पावर स्टेशन शुरू हुआ।

1973 – तेल निर्यातक अरब देशों ने इस्राईल को तेल बेचने वाली कंपनियों और अमरीका व ब्रिटेन पर प्रतिबंध लगा दिया।

1977 – कनाडा ने संसद का लगातार सीधा टीवी प्रसारण शुरू किया।

1979 - मदर टेरेसा को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

2000 - पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।

2003 - चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।

2003 - ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास 'वेरनारन गॉड लिटिल' को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

2003 - पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद का एक नेता गिरफ़्तार।

2003 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सज़ा सुनाई गई।

2004 - न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री क्लार्क भारत पहुँची। 

2004 - गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएँ दिये जाने का रहस्योद्घाटन।

2007 - आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास 'द गेदरिंग' के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008- एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जाँच के आदेश किए।

2009- हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।

2019 - नीति आयोग ने पहली बार भारत नवाचार सूचकांक जारी किया। कर्नाटक शीर्ष पर, तमिलनाडु दूसरे और महाराष्‍ट्र तीसरे स्‍थान पर।

2020 - उत्तर प्रदेश के पीलीभीत भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई , जबकि करीब 32 लोग घायल हुए ।

2020 - उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी का भारत और अमेरिका के बीच सैन्य सहयोग को और बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए चार दिवसीय अमेरिका दौरा आज से शुरू हुआ।

2020 - भारत के औषधि महानियंत्रक ने रूस की कोविड वैक्सिन स्पुतनिक-5 के मानव परीक्षण को अनुमति दी।

2020 - न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न की लेबर पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की।

2020 - पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने राष्ट्रीय टी 20 कप के समापन के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।

2021 - पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने “मेरा घर मेरे नाम” योजना लांच की।

2021 - रुसी टीम अंतरिक्ष में पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग करने का इतिहास रचने के बाद सकुशल धरती पर वापस लौटी।

2022 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान सम्‍मेलन का उद्घाटन किया व किसानों के लिए विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया।

2022 - रूस में एक बिल्डिंग पर लड़ाकू विमान क्रैश होने से 4 की मौत , 19 घायल व 6 लापता हुए।

2022 - रूस में कल एक लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से तेरह लोगों की मृत्यु हुई।

2023 - तमिलनाडु के शिवाकाशी की पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट 18 की मौत, कई घायल हुए।

2023 - राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू ने 69वें फिल्म पुरस्कार समारोह में वहीदा रहमान को दादा साहेब फ़ाल्के पुरस्कार और आलिया भट्ट और अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का पुरस्कार दिए।

2024 - इज़राइल ने दावा किया कि उसने हमास नेता याह्या सिनवार को मार गिराया।

2024 - श्री नायब सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली , 13 मंत्री बनाए।


*17 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1817 – अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सैयद अहमद खां का दिल्ली में जन्म हुआ।

1877 - सिस्टर यूप्रासिआ, भारतीय ईसाई महिला संत।

1892 - आर. के. शनमुखम चेट्टी - राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री थे।

1923 – प्रसिद्ध लेखिका / उपन्यासकार शिवानी का जन्म हुआ।

1927 - ख्वाजा शम्सुद्दीन अज़ीमी अध्यात्मवाद के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के पाकिस्तानी विद्वान हैं। 

1929 - चंद्रशेखर रथ ओड़िया भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।

1931 - एस सी जमीर - नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री।

1932 - राजीव तारानाथ - भारतीय सरोद वादक शास्त्रीय संगीतकार।

1936 - दूधनाथ सिंह, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।

1955 - स्मिता पाटिल - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।

1970 – भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर और कप्तान अनिल कुंबले का कर्नाटक की राजधानी बेंगलोर (अब बेंगलुरु) में जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 619 टेस्ट और 337 वनडे विकेट चटकाए।

1973 - भगवंत सिंह मान - कवि व पंजाब के 17वें और वर्तमान मुख्यमंत्री ।

2001 - टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले फरीदाबाद के मनीष नरवाल।


*17 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1890 -  सूफी संत लालन फकीर।

1906 - स्वामी रामतीर्थ - हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।

1983 – फ़्रांस के समाज शास्त्री रेमन्ड आरोन का निधन हुआ।

1998 - लल्लन प्रसाद सिंह आईसीएस - असम , मणिपुर , मेघालय , नागालैंड  और त्रिपुरा के राज्यपाल थे। -

2019 - क्यूबा की बैले डांसर एलिसिया अलोंसो का निधन।

2022 -  यूके (विरागो प्रेस) में कार्यरत ऑस्ट्रेलियाई प्रकाशक कारमेन कैलिल का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2023 - बेल्जियम के मैराथन धावक ऑरेले वांडेन्ड्रिस्शे का 91 वर्ष की आयु में निधन।

2023 - अमेरिकी जैज़ पियानोवादक कार्ला ब्ले (87) का निधन हुआ।

2024 - मित्ज़ी गेन्नोर [फ्रांसेस्का वॉन गेरबर], अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका और नर्तकी (93) का निधन हुआ।


*17 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 कौमुदी महोत्सव प्रारम्भ।

🌟 आर्यिका श्री एकत्वमतिजी समाधि (जैन)।

🌟 श्री एस. सी. जमीर जन्म दिवस।

🌟 श्री भगवंत सिंह मान जन्म दिवस।

🌟 अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस।

🌟 विश्व आघात (ट्रॉमा) दिवस।

🌟 आल इंडिया खिलाफत दिवस 1919 (स्मृति दिवस)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻




Share:

गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025

दीपावली व आगामी त्यौहारों को लेकर एसपी ने 29 पुलिस कर्मियों का किया तबादला

 



* 17 दरोगा भी शामिल अब तक 74 इंस्पेक्टर्स का हो चुका है ट्रांसफर

देवरिया पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत चप्पे चप्पे पर जनपद देवरिया में पुलिस सुरक्षा कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं त्योहार को सकुशल शांतिपूर्ण संपन्न कराने व पुलिस कर्मियों के कार्य कुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं जिसमें गुरुवार को 17 दरोगाओं सहित कुल 29 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है यह लगातार तीसरा दिन है जब पुलिस विभाग में स्थानांतरण किए गए हैं

Share:

जनपद देवरिया में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की होगी भर्ती

 


*विभिन्न विकास खण्डों में तिथिवार लगेगा शिविर


 देवरिया!


उपजिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के विभिन्न विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में देवरिया जिले में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया गया हैं । 

       18 एवं 19 अक्टूबर को तरकुलवा और देवरिया सदर ब्लॉक, 21 एवं 22 अक्टूबर को पथरदेवा और लार ब्लॉक,23 व 24 अक्टूबर गौरी बाजार और रामपुर कारखाना ब्लॉक में,25 व 26 को बैतालपुर और देसही देवरिया ब्लॉक में,27 व 28 अक्टूबर को सलेमपुर ब्लॉक में, 03 व 04 नवंबर को भटनी ब्लॉक में  (प्रत्येक विकास खंड में 02 दिन का भर्ती शिविर किया जाएगा।)

      डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय और भर्ती अधिकारी राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है।और सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विकास खण्डों में निर्धारित शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 ऑनलाइन  जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे बनारस में , लखनऊ में प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर ,अयोध्या मंदिर इत्यादि जगहों में  तैनात किया जाएगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी की सुविधा मिलेगी।

Share:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नंद्याल में श्री भ्रामरंबा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम, श्रीसैलम में दर्शन और पूजा-अर्चना की..

 BIG BREAKING 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नंद्याल में श्री भ्रामरंबा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम, श्रीसैलम में दर्शन और पूजा-अर्चना की..


Share:

CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने का प्रयास करने का मामला..

 



१. वकील राकेश किशोर के खिलाफ मुक़दमे का निर्देश देने की याचिका।


२. सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई निर्देश देने की याचिका।


३. उचित कानून के तहत मुक़दमा दर्ज कराने की मांग।


*राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हो, वकील नरेंद्र मिश्रा की ओर से SC में दायर की गई है याचिका।

Share:

दीपावली के बाद दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! हरियाणा के दो जिलों के बीच चलाने की तैयारी

 

 



  देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दीपावली के बाद सोनीपत-गोहाना-जींद के बीच चलने के लिए तैयार है। जींद में हाइड्रोजन प्लांट में टेस्टिंग चल रही है। यह ट्रेन प्रदूषण रहित होगी और इसमें 2,638 यात्री सफर कर सकेंगे। प्लांट में रोजाना 430 किलो हाइड्रोजन का उत्पादन होगा। यह भारतीय रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करेगा।

Share:

DRDO का कमाल, 32000 फीट की ऊंचाई पर स्वदेशी पैराशूट का सफल परीक्षण; जल्द होगा सेना के हवाले

 

DRDO का कमाल, 32000 फीट की ऊंचाई पर स्वदेशी पैराशूट का सफल परीक्षण; जल्द होगा सेना के हवाले

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 32000 फीट की ऊंचाई पर स्वदेशी सैन्य कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम (MCPS) का सफल परीक्षण किया।


Share:

भारत के पास दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली वायुसेना,








 *अब भारत के पास दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली वायुसेना,


चीन चौथे नंबर पर खिसका, WDMMA ने जारी ग्लोबल एयर पॉवर की नई रैंकिंग!


Share:

पटाखा धमाके के बाद एक्टिव मोड में प्रशासन

 


जयसिंहपुर विस्फोट के बाद जागा प्रशासनिक सिस्टम*

, *सुल्तानपुर में बड़े अभियान की शुरुआत=-

सुल्तानपुर। जयसिंहपुर के मियागंज गांव में अवैध पटाखा भंडारण के दौरान हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। दीपावली पर्व नजदीक आते ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक मशीनरी एक्टिव हो गई है। हालात का जायजा लेने एडीजी लखनऊ खुद सुल्तानपुर पहुंचे और जिले में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।


शहर के प्रमुख मार्गों पर एडीजी लखनऊ, जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने पैदल मार्च कर सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी साथ रहा, जिससे नगर में सख्ती का स्पष्ट संदेश गया ।


 *अवैध पटाखों पर शिकंजा=-

जयसिंहपुर धमाके के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है।   बीते दिनों चौक इलाके में दो जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद हुए, जिनका अवैध तरह से दीपावली से पहले रक्खा गया था । 


*क्या बोले एडीजी लखनऊ =-


ए डी जी लखनऊ सुजीत कुमार पाण्डेय ने कहा कि इस समय फूट पेट्रोलिंग चलाया जा रहा है , इससे यह लगता है  कि पुलिस और पब्लिक साथ है, यहाँ  भी आप देख रहे होगे  व्यापार मंडल के बहुत सारे लोग हमारे साथ हैं, पुलिस जब गश्त करती हैं  तो लोगों में भरोसा होते हैं कि पुलिस हमारे साथ है अपराधी और शोहदों में भी दहशत का माहौल बना रहता है , सूबे के सी एम व डी जी पी भी इस गस्त को प्राथमिकता देते हैं मिशन शक्ति चल रहा है जयसिंहपुर के मियागंज गांव में हुए पटाखा धमाके को लेकर ए डी जी लखनऊ  ने कहा कि वह लाइसेंसधारी था लेकिन मात्रा से अधिक पटाखा रक्खा हुआ था , इस समय हमारी रेड बहुत चल रहा है जोन में लगभग 30 क्विंटल पड़ाका जब्त किया गया है।


*जनपद में भी चल रही छापेमारी-=-

इसी क्रम में लंभुआ तहसील में तैनात  उपजिलाधिकारी गामिनी सिंगला ने भी छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद किया है,बताया जाता है कि लंभुआ तहसील के शंकर पुर गांव के एक दुकान और एक घर में छापेमारी कर कई बोरा अवैध पटाखा बरामद कर जब्त की है, इसी तरह पूरे जनपद में दीपावली पर्व को देखते हुए , पुलिस और प्रशासनिक अमले की संयुक्त टीम लगातार जनपद में निगरानी बनाया हुआ है ,

Share:

आज का राशिफल

 


 *16 अक्टूबर 2025 , बृहस्पतिवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज रचनात्मक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये भी समय मिलेगा। मित्रों  व परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का या घर पर सभी को समय देने का आनंद प्राप्त होगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

 स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। छात्र आज जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे, सफलता जरूर मिलेगी। विवाहित आज पार्टनर की उपलब्धियों से बेहद खुश होंगे। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। डाक्टर की सलाह अवश्य लें। शाम होने तक सेहत में सुधार होगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बेहतर मुनाफा ले पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले बेहतर होगी। आज सामाजिक कार्यों में बड़ा योगदान देंगे। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग से काम आसान होंगे। छात्र पढ़ाई से विचलित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पड़ेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका आज का दिन मिश्र फलदायी है। शारीरिकरूप से आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। आज कोई व्यक्ति आपके करियर को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा। आज किसी भी काम में अतिरेक या उत्साह से बचें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाक्माधुर्य से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। आज आपके अंदर नई उर्जा का संचार होगा। आज आप अपनी बुद्धि और कौशल से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव आप करेंगे, उनका साथ भी आपको मिलेगा। आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आज आपकी पदोन्नति पर मुहर भी लग जायेगी। छात्र आज किसी नये कोर्स को ज्वाइन कर सकते हैं।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जायेगा। आज आप दूसरों से बात करते वक्त संतुलित विचार रखें। किसी के बारे में चर्चा करना आपको हानि पहुंचा सकता है। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। आज आपके कष्ट दूर होंगे।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में धनलाभ का योग बन रहा है। आर्थिक

 पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपके कामों को असफल करने के शत्रु पक्ष के प्रयास असफल रहेंगे। आप आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे। इस राशि के लोग आज किसी नये बिजनेस में निवेश करेंगे तो लाभ अवश्य होगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपके सीधेपन का दूसरे फायदा उठा सकते हैं। आज ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। सीनियर्स का दबाव रहेगा। आज अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज धन लाभ का योग है। ऑफिस में आज आपके काम से बॉस खुश रहेंगे। लवमेट के लिये आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करेगा। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं।

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी


  


     *आज दिनांक 👉*

     * 16 अक्टूबर 2025*

              *बृहस्पतिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* दशमी - 10:37 तक

*🗒पश्चात्-* एकादशी 

*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा - 12:42 तक

*🌠पश्चात्-* मघा

*💫करण-* विष्टि - 10:37 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* शुभ - 26:10 तक

*✨पश्चात्-* शुक्ल

*🌅सूर्योदय-* 06:22

*🌄सूर्यास्त-* 17:51

*🌙चन्द्रोदय-* 26:26

*🌛चन्द्रराशि-* कर्क- 12:42 तक

*🌛पश्चात्-* सिंह

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:43 से 12:29

*🤖राहुकाल-* 13:32 से 14:58

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 कार्तिक बदी दशमी 10:37 तक पश्चात् एकादशी शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , विघ्नकारक भद्रा 10:36 तक , ज्वालामुखी योग 10:36 तक , बुध विशाखा नक्षत्र में 19:05 पर , "श्री नवीन पटनायक जन्म दिवस , वैज्ञानिक श्री हरीशचंद्र महरोत्रा स्मृतिदिवस , विश्व खाद्य दिवस  / खाद्य और कृषि संगठन (FAO) स्‍थापना दिवस (80वाँ) , राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का 41वां स्थापना दिवस , विश्व एनेस्थीसिया दिवस (World Anaesthesia Day) व विश्व एलर्जी जागरूकता दिवस (कन्फर्म नहीं)।_*

*_🔅कल रविवार को 👉 कार्तिक बदी एकादशी 11:14 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , रमा / रम्भा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , गोवत्सद्वादशी , मूल संज्ञक नक्षत्र 13:58 तक।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*अपूज्या यत्र पूज्यन्ते* 

      *पूज्यानां तु विमानना।* 

*त्रीणि   तत्र   प्रवर्तन्ते* 

      *दुर्भिक्षं   मरणं   भयं ॥* 

 *भावार्थ 👉* 

               _जिस देश या समाज में अपूज्य और अयोग्य व्यक्तियों का सम्मान होता है तथा पूजनीय , सम्माननीय व्यक्तियों का निरादार और अपमान होता है, वहां सदैव दुर्भिक्ष (अकाल ) , मृत्यु तथा भय, ये तीनों विपत्तियाँ छायी रहती हैं।_


*16 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ👉🏻*


690 - महारानी वू ज़ेटियन तांग राजवंश की गद्दी पर बैठीं और खुद को चीनी साम्राज्य का शासक घोषित किया।

955 - राजा ओटो प्रथम ने वर्तमान मेक्लेनबर्ग-वोर्पोमर्न में स्लाव विद्रोह को पराजित किया।

1757 - आस्ट्रिया की सेना ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर कब्जा किया।

1793 - फ्रांस की क्रांति के बाद रानी मैरी एंटोनियेट को त्वरित सुनवाई के बाद मौत की सजा दी गई।

1868 - डेनमार्क ने निकोबार द्विप समूह पर अपने सभी अधिकार ब्रिटेन को बेचने की घोषणा की।

1905 - लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन।  "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1915 - ब्रिटेन ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1939 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया। 

1945 - संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुषांगिक संगठन खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना की गई।

1946 - नोरेनबर्ग न्यायालय के फ़ैसले के अनुसार जर्मनी के 9 नाज़ी नेताओं को युद्ध अपराध के दोष में मृत्यु दंड दिया गया।

1951 - पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या की गई।

1959 - राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना

1964 - चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया।

1968 - हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1984 - दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

1996 - ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में फुटबाॅल मैच के दौरान स्टेडियम में क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने के कारण मची भगदड़ में 84 लोगों की मौत,180 से अधिक घायल।

2002 - 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया।

2003 - मलयाली फ़िल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ़्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स' दिया गया।

2012 - सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता चला।

2014 - न्यूजीलैंड, मलेशिया, अंगोला, स्पेन और वेनेजुएला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए चुने गए थे।

2018 - आयरलैंड की लेखिका एना बर्न्स को उनकी किताब 'मिल्कमैन' के लिए प्रतिष्ठित मैन बुकर अवॉर्ड-2018 से सम्मानित किया गया।

2019 - विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने खाद्य सुरक्षा मित्र योजना ईट राइट जैकेट और ईट राइट झोला की शुरुआत की।

2019 - श्री अर्जुन मुंडा ने ट्राइफेड के वन धन इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने खाद्य और कृषि संगठन की 75वीं वर्षगांठ पर 75 रुपये का सिक्‍का जारी किया।

2020 - 23 वर्षीय, मुंबई की ऐश्वर्या श्रीधर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफ़र ऑफ द ईयर 2020 का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

2020 - ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2020 में 107 देशों में भारत 94वें स्थान पर रहा था। 27.2 के स्कोर के साथ, भारत को जीएचआई पैमाने में "गंभीर" श्रेणी में रखा गया।

2021 -  ईरान में भूकंप के मध्यम झटके आए , रिक्टर स्केल 5.1 तीव्रता मापी गई।

2021 -  भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास 'मित्र शक्ति' 8वां संस्करण का अमपारा (श्रीलंका) में समापन हुआ।

2021 - मालदीव के माते में नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित 2021 SAFF चैंपियनशिप फाइनल खिताब जीतने के लिए भारत ने नेपाल को 3-0 से हराया।

2021 -  चीन ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों दो पुरुष और एक महिला को लेकर शेनझोउ-13 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया।

2022 - चीन की पार्टी सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन बीजिंग में शुरू हुआ।

2022 -  पहला राष्ट्रीय कोयला सम्मेलन और प्रदर्शनी नई दिल्ली में शुरू हुआ।

2023 - ऑस्ट्रेलिया ने एलन मस्क की कंपनी एक्स-शोरूम कीमत पर जुर्माना लगाया।

2023 - चीन ने फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान किए।

2023 - चीन के बाद रूस ने भी जापानी समुद्री खाद्य आयात पर रोक लगाई।

2023 - अरब लीग प्रमुख ने गाजा में आईडीएफ के सैन्य अभियान को समाप्त करने की मांग की।

2023 - संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक तनावग्रस्त उत्तरी माली के दो शिविरों से रवाना हुए।

2023 - ब्रुसेल्स में दो स्वीडिश नागरिकों की गोली मारकर हत्या; बेल्जियम ने शीर्ष स्तर पर आतंकवाद अलर्ट जारी किया।

2024 - देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट में न्याय की देवी की नई प्रतिमा लगाई , जिसकी आंखें खुली व प्रतिमा के दायें हाथ में तराजू है और बाएं हाथ में संविधान का प्रति।

2024 - उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली व सुरिंदर कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री बने।


*16 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉🏻*


1896 - सेनानी, सांसद तथा हिन्दीके साहित्यकार सेठ गोविन्द दास का जन्म हुआ।

1905 - प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक विनय मोहन शर्मा (पं. शुकदेव प्रसाद तिवारी) का जन्म हुआ।

1917 - शायर लखनवी का जन्म हुआ। 

1939 - भारतीय अकादमिक और आदिवासी कार्यकर्ता पद्मश्री सम्मानित दिगंबर हांसदा का जन्म हुआ।

1940 -भारतीय गायक थे जो धार्मिक गीतों और भजनों में माहिर नरेंद्र चंचल का जन्म हुआ।

1944 - भारत के जानेमाने तबला वादक लच्छू महाराज का जन्म हुआ।

1946 - ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का जन्म हुआ।

1948 - प्रसिद्ध अभिनेत्री और भरतनाट्यम् की नृत्यांगना हेमा मालिनी का जन्म हुआ।

1950 - भारत की प्रसिद्ध मृदंग वादक निदुमोलु सुमति का जन्म हुआ।

1995 - भारतीय महिला क्रिकेटर वेद कृष्णमूर्ति का जन्म हुआ।

1995 - भारतीय सेना के जूनियर कमीशंड अधिकारी और एक शौकिया मुक्केबाज सूबेदार अमित पंघाल का जन्म हुआ।

2000 - भारतीय भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर का जन्म हुआ।


*16 अक्टूबर को निधन हुए व्यक्ति👉🏻*


1938 - गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता प्रभाशंकर पाटनी का निधन   हुआ।

1951 - पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाक़त अली ख़ाँ का निधन   हुआ।

1983 - भारत के महान गणितज्ञ हरीश चंद्र महरोत्रा का निधन   हुआ।

1994 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी गणेश घोष का निधन   हुआ।

2020 - पंजाब के तरनतारन में सिख आतंकवाद से डटकर लोहा लेने वाले और बहादुरी के लिए शौर्य पुरस्कार से सम्मानित बलविंदर सिंह भिखीविंड की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

2020 - बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत का निधन   हुआ।

2022 - छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी (58) का निधन हुआ।

2022 - ओआरएस के जनक और मशहूर बाल चिकित्सक डॉ. दिलीप महालनोबिस का 88 साल की उम्र में निधन हुआ।

2023 - फ़िनिश राजनेता,राष्ट्रपति नोबेल पुरस्कार विजेता मार्टी अह्तिसारी (86) का निधन हुआ।

2023 - जर्मन-ऑस्ट्रियाई चैम्बर संगीतकार, कंडक्टर और शिक्षाविद हैटो बेयरले (90) का निधन हुआ।

2023 - फ्रांसीसी थिएटर निर्देशक, नाटककार और अभिनेता रिचर्ड मार्टिन (80) का निधन हुआ।

2023 - श्रीलंकाई पुलिस अधिकारी और राजनीतिज्ञ, पुलिस महानिरीक्षक विक्टर परेरा (75) का निधन हुआ।

2023 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता और ओडिशा विधानसभा के सदस्य युधिष्ठिर सामंत्रे का 70 वर्ष की आयु में भुवनेश्वर में निधन हुआ।

2024 - इंग्लिश गायक-गीतकार लियाम पायने (31) का निधन हुआ।


*16 अक्टूबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉🏻*


🔅 श्री नवीन पटनायक जन्म दिवस।

🔅 वैज्ञानिक श्री हरीशचंद्र महरोत्रा स्मृतिदिवस।

🔅 विश्व खाद्य दिवस  / खाद्य और कृषि संगठन (FAO) स्‍थापना दिवस (80वाँ)।

🔅 राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का 41वां स्थापना दिवस।

🔅 विश्व एनेस्थीसिया दिवस (World Anaesthesia Day)।

🔅 विश्व एलर्जी जागरूकता दिवस (कन्फर्म नहीं)।



*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻





Share:

बुधवार, 15 अक्टूबर 2025

बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत वृद्धा आश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


 बुजुर्ग मां- बाप की सेवा करना ही धर्म: अलका




-फल व अंग वस्त्र का भी हुआ वितरण


15 अक्टूबर, 2025। राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर के मेहाड़ा पुरवा स्थित वृद्धाश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह किया। शिविर में मौजूद वृद्धजनों को अंग वस्त्र और फल का वितरण कर बीपी, शुगर, रक्त जांच समेत विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। जांच के उपरांत चिकित्सकों ने उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं। 

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि आज के युग में लोग अपने बुजुर्गों को भूलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग मां- बाप की सेवा करना ही धर्म है। अपने संबोधन में कहा कि घर के बुजुर्ग विपरीत परिस्थिति में हमें सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवार की परिकल्पना हमारे समाज से खत्म होती जा रही है। घर से उपेक्षित होने के कारण महानगरों में कई वृद्ध मां- बाप वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हो रहे हैं।

सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि इस उम्र में बीपी शुगर, जोड़ो में दर्द और मौसमी बीमारियों का खतरा अधिक होता है, इसलिए समय समय पर जांच कराते रहना और संतुलित खानपान और स्वास्थ्य की देखभाल बेहद जरूरी है। सीएमओ ने कहा कि  कहा कि समय समय पर वृद्धों के लिए स्वास्थ्य कैंप आश्रम में लगाये जाते हैं। आगे भी विशेष ध्यान रखा जायेगा। वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों की आंखों की जांच के लिए कैंप भी लगाया जाएगा और मोतियाबिंद वाले मरीजों की सर्जरी भी कराई जाएगी।

कार्यक्रम में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अश्वनी पाण्डेय, आश्रम के प्रबंधन विजय शुक्ला, डॉ हरेंद्र कुमार, डॉ आनंद, डीएमओ सीपी मिश्रा, डीएमएचसी विश्वनाथ मल्ल, सुधाकर मणि,  वर्षा सिंह, शलेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share:

युवा कल्याण एवं प्रां रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में विधान सभा सलेमपुर के बापु इंटर कॉलेज सलेमपुर में सांसद/विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन

 


युवा कल्याण  एवं प्रां रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में विधान सभा सलेमपुर के बापु इंटर कॉलेज सलेमपुर  में सांसद/विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन 


किया गया , जिसके मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम‌ द्वारा फीता काटकर किया गया इस दौरान महिला प्रतिभागियों को मिशन शक्ति के तहत विभिन्न जानकारियां माननीय मंत्री जी द्वारा दिया गया


1500 मीटर दौड़ सीनियर बालक में विश्वजीत चौहान 

100 मीटर दौड़ बालक में उमाशंकर प्रथम 

100मीटर दौड़ बालिका  में प्रथम जानवी सिंह 

100 मीटर सब जूनियर बालक पियूष भारती प्रथम 

वॉलीबॉल में विजेता सीनियर वर्ग में बालक भरथुआ

कबड्डी बालक सबजूनियर वर्ग में विजेता सलेमपुर उपविजेता 

कबड्डी बालक  जूनियर वर्ग में विजेता चनुकि व उप विजेता बरडीहा 

बैडमिंटन बालिका वर्ग में विजेता सोनाली गुप्ता

200 मीटर बालक वर्ग में विजेता अरूण कुमार, रोहित कुमार नितेश यादव 

बालिका वर्ग में विजेता सबजूनियर जूनियर सीनियर  क्रमवार विजेता  जानवी सिंह ,नंदनी विश्वकर्मा, सृष्टि चौहान 

 प्रतियोगिता के समापन पर माननीय सासंद द्वारा प्रतिभागियों को मेडल, सर्टिफिकेट, ट्रॉफी देकर उनका उत्साह वर्धन तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता में मौजूद रहे, धर्मशील तिवारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निखिल, संतोष, आशीष अर्जुन , खेल प्रतियोगिता के संचालन में दिग्विजय प्रजापति,(खेल शिक्षक), शिवम पाण्डेय, राहुल मल्ल मौजूद रहे। अगले चरण में  सांसद/विधायक खेल स्पर्धा का कार्यक्रम का आयोजन बरहज के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बरहज में 17अक्टूबर 2025 को किया जायेगा।

Share:

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

 *लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश


   देवरिया, 15 अक्टूबर।



जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने भू-राजस्व वसूली, राजस्व वसूली, लंबित न्यायिक वाद, स्टांप वाद, चकबंदी न्यायालय के कार्य, खतौनियों के दाखिले की स्थिति सहित विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की गई। 

         जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धारा 34 के अविवादित मामलों का निस्तारण तत्काल किया जाए, तथा जिन प्रकरणों में कोई विवाद नहीं है उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। 

       जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि राजस्व अभिलेखों का संधारण, नामांतरण, वरासत प्रविष्टियाँ, खसरा-खतौनी सुधार हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन सुनवाई एवं समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और कोई भी शिकायत बिना उचित कारण लंबित न रखी जाए।

       उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों में पारदर्शिता, तत्परता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित में कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

         बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जैनेंद्र सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी जल राजन चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री राम शंकर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर श्रुति शर्मा, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share:

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल शरा मॉस्को पहुंचें..

 


१. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों नेता क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हालात पर चर्चा करेंगे।


२. साथ ही रूस-सीरिया सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर बात करेंगे।


*रूस लंबे समय तक पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद का प्रमुख सहयोगी रहा है।*


जिनकी सरकार को पिछले साल दिसंबर में अल-शरा की सेनाओं ने हटा दिया था।

Share:

सार्वजनिक भूमि पर कब्जे के मामलों में अब ग्राम प्रधान भी जिम्मेदारी से नहीं बच पाएंगे

 

प्रयागराज!



हाईकोर्ट प्रयागराज ने एक अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी ग्राम पंचायत क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा होता है और ग्राम प्रधान उसकी शिकायत या कार्रवाई नहीं करते हैं, तो उन्हें भी इसके लिए जवाबदेह माना जाएगा।


 कोर्ट ने ऐसे मामलों में लापरवाही बरतने वाले ग्राम प्रधानों को पद से हटाने का निर्देश दिया है।


यह आदेश ग्राम पंचायत स्तर पर हो रहे भूमि कब्जों को रोकने के लिए बेहद सख्त और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।


हाई कोर्ट के इस निर्णय से प्रदेश के ग्राम पंचायत चुनावों से पहले हड़कंप मचा हुआ है। 


अब ग्राम प्रधानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी पंचायत में किसी भी प्रकार की सरकारी या सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा न हो


अन्यथा उनके पद पर संकट आ सकता है।


वही ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से सरकारी जमीनों पर हो रहे कब्जों को लेकर लगातार शिकायतें उठती रही हैं। 


कोर्ट का यह आदेश उन शिकायतों को देखते हुए आया है और इससे अब प्रशासनिक जवाबदेही के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी भी तय हो गई है।


*👉 मुख्य बिंदु:


सार्वजनिक भूमि पर कब्जे की शिकायत न करने वाले ग्राम प्रधान भी जिम्मेदार।


हाई कोर्ट ने ऐसे प्रधानों को पद से हटाने का आदेश दिया।


पंचायत चुनाव से पहले आदेश को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 


Share:

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार




          *15- अक्टूबर - बुधवार*


             *!!पुष्य नक्षत्र!!*

* राजस्थान में AC बस में आग, 20 यात्री जिंदा जले, 15 लोग झुलसे; बचने के लिए चलती गाड़ी से कूदे लोग, जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी


* बस हादसे में गंभीर रूप से घायल मरीजों से मिलने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्पेशल फ्लाइट से जोधपुर पहुंचे। उन्होंने यहां हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए मरीजों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। गौरतलब है कि करीब 20 से ज्यादा मरीजों को इलाज के लिए जोधपुर रैफर किया गया है


* बस हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जैसलमेर में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से व्यथित हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे


*  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राज्य को 13,430 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और देश के प्राचीनतम मंदिरों में से एक श्रीशैलम मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।


* देश में नकली दवाओं पर लगेगी लगाम, जल्द कड़ा कानून लाएगा केंद्र; नड्डा ने मसौदे पर जताई सहमति


* ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर भारत उभरती हुई ताकत है। स्टार्मर ने अपनी मुंबई यात्रा के बारे में मंगलवार को ब्रिटेन की संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स को जानकारी दी। स्टार्मर पिछले सप्ताह मुंबई की दो दिवसीय यात्रा पर आए थे।


* बिहार चुनाव, भाजपा की 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, विधानसभा अध्यक्ष-मंत्री समेत 10 विधायकों के टिकट काटे, 46 रिपीट; दोनों डिप्टी CM समेत 13 मंत्री लड़ेंगे


* कांग्रेस बोली- सीटों से समझौता नहीं करेंगे, तेजस्वी से नहीं मिले राहुल; लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में, अलीनगर से चुनाव लड़ सकती हैं


* गड्ढों-मैनहोल से मौत पर अब ₹6 लाख मुआवजा मिलेगा, घायलों को ₹2.50 लाख तक मिलेंगे, बॉम्बे HC बोला- मुआवजे में देरी हुई तो अफसर-ठेकेदार जिम्मेदार होंगे


* 'एलओसी पर मारे गए 100 से अधिक पाकिस्तानी आतंकी...', डीजीएमओ ने दिखाए ऑपरेशन सिंदूर के सबूत


* भारतीय सेना ने दुनियाभर से आए सेनाध्यक्षों को बताया है कि भारत ने पाकिस्तान की हरकतों पर लंबे वक्त तक संयम से काम लिया है, लेकिन पहलगाम जैसे बड़े आतंकी हमले के बाद उसको ऑपरेशन सिंदूर जैसा कड़ा फैसला लेना पड़ा। संयुक्त राष्ट्र में सैन्य योगदानकर्ता देशों के सेनाध्यक्षों के सम्मेलन में सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में वीडियो प्रस्तुति देकर विस्तार से जानकारी दी।


* महाराष्ट्र 1.5 करोड़ के इनामी वेणुगोपाल भूपति ने किया सरेंडर, 60 नक्सलियों ने भी छोड़े हथियार


* आज दोपहर 12 बजे तक बुध पुष्य नक्षत्र, दीपावली तक 5 दिनों में भी रहेंगे खरीदी के मुहूर्त,


* 10 महीने में दोगुने हुए चांदी के दाम, ₹86 हजार से ₹1.75 लाख पर पहुंची, सोने से 37% ज्यादा रिटर्न;


* वित्त-वर्ष-26 में भारत की GDP 6.6% की दर से बढ़ेगी, IMF ने GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया, कहा- भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था


* टीम इंडिया का 2-0 से क्लीन स्वीप, दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया; कप्तान गिल ने पहली टेस्ट सीरीज जीती


* चीन बोला- अमेरिका लड़ना चाहता तो आखिर तक लड़ेंगे, बातचीत करना है, तो धमकियां देना बंद करे; ट्रम्प ने 100% टैरिफ लगाया है


🔸राजस्थान, जैसलमेर में चलती बस में लगी भीषण आग: 20 से अधिक यात्रियों की मौत, कई झुलसे; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा


🔸Jaisalmer Bus Fire Live: जोधपुर पहुंचे सीएम भजनलाल; घायलों का जाना हाल; 24 घंटे मॉनिटरिंग के दिए निर्देश


🔸हरियाणा में अब ASI ने खुद को गोली मारी, सुसाइड नोट में IPS पूरन कुमार पर लगाए गंभीर आरोप


🔸भारत का बड़ा ऐलानः अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय डाक सेवाओं से हटेगा बैन, 15 अक्टूबर से शुरू होगी नई सेवाएं


🔸व्यापार युद्ध में चीन का नया प्रहार: US में Hanwha Ocean की 5 इकाइयां की बैन, अमेरिकी जहाजों पर लगाया पोर्ट शुल्क


🔸गूगल भारत में ₹1.33 लाख करोड़ निवेश करेगी, CEO पिचाई की PM मोदी से हुई बात


🔸कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम : सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 2 आतंकवादी ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद 


🔸डब्ल्यूएचओ ने भारत में 3 कफ सिरप के खिलाफ जारी की चेतावनी, जहरीले तत्व मिलने पर निर्माण इकाइयों का उत्पादन रोकने के आदेश


🔸संयुक्त राष्ट्र में सुधार जरूरी : भारत नियम आधारित व्यवस्था का पक्षधर, राजनाथ ने कहा- चुनौतियों से निपटने में विफल रही यह संस्था 


🔸तमाशा बंद करे हरियाणा सरकार : पूरन कुमार आत्महत्या मामले में निभाएं वादा, राहुल ने कहा- परिजनों के लिए न्याय एवं सम्मान हो सुनिश्चित 


🔸लाइव, युद्धविराम समझौते के एक दिन बाद ही इसराइल की गोलीबारी में सात फ़लस्तीनियों की मौत


🔸गड्ढों-मैनहोल से मौत पर अब ₹6 लाख मुआवजा मिलेगा: घायलों को ₹2.50 लाख तक मिलेंगे, बॉम्बे HC बोला- मुआवजे में देरी हुई तो अफसर-ठेकेदार जिम्मेदार होंगे


🔸पाकिस्तान के जहरीले पानी से राजस्थान की फसलें बर्बाद: बॉर्डर पर 12 हजार बीघा खेत बंजर होने की कगार पर, घर की दीवारों में दरारें पड़ीं


🔸Gaza: मृत बंधकों के शवों को लौटाने पर मुकरा हमास, 28 का था वादा अब तक लौटाए सिर्फ चार; इस्राइल ने घटाई सहायता


🔸सीएम, मंत्रियों को बर्ख़ास्त करने वाले विवादास्पद बिल को जांचने वाली जेपीसी का बहिष्कार करेगा ‘इंडिया’ ब्लॉक


🔸NHAI का बड़ा ऐलान, गंदे टॉयलेट की जानकारी देने पर 1000 रूपये का इनाम


🔸गाजा शांति समझौते के बाद थाईलैंड और कंबोडिया के बीच समझौता करवाने आसियान की बैठक में मलेशिया पहुंच सकते हैं ट्रंप


🔹टीम इंडिया कल ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होगी: विराट कोहली लंदन से दिल्ली पहुंचे, पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा


🔹IND vs WI: गिल ने बतौर कप्तान पहली टेस्ट सीरीज जीती, वेस्टइंडीज का किया सफाया, जडेजा प्लेयर ऑफ द सीरीज


           *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*

                         

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम आज, सुबह 11 बजे लोकभवन सभागार में होगा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे वितरण, यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को मिलेगा लाभ


➡लखनऊ- डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजन, आज होगा विज्ञान प्रदर्शनी और संगोष्ठी कार्यक्रम, कार्यक्रम में मंत्री  दानिश आज़ाद अंसारी होंगे शामिल, आज 10 बजे मदरसा दारूल उलूम वारसिया में कार्य़क्रम


➡संभल- बुजुर्ग किसान ने लगाया फायरिंग का आरोप, गांव के दो व्यक्तियों पर लगाया है आरोप , पुरानी रंजिश के चलते घायल करने का आरोप, घायल अवस्था में जिला अस्पताल रेफर हुआ, घटना के बाद हमलावर फरार, पुलिस जांच में जुटी, थाना धनारी क्षेत्र के मलुआ के घेर का मामला


➡झांसी - पुलिस ने तीन शातिर चोर गिरफ्तार किए, थाना टहरौली पुलिस को मिली सफलता , तार, कटर और औजार संग पकड़े गए , सोलर पावर प्लांट मैगांव से चोरी की थी, आरोपियों के पास से चोरी का तार बरामद, आरोपी झांसी के नन्दनपुरा, मवई गांव के निवासी

दो अन्य आरोपी चन्दू, रविन्द्र अभी भी फरार, आरोपियों के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज


➡मैनपुरी - भारत समाचार की खबर का बड़ा असर , खाद्य विभाग की टीम ने लिया मामले का संज्ञान , नक़ली आयल की गोदाम को किया गया सील , सील गोदामों पर खाद्य विभाग का नोटिस चस्पा , नकली तेल उतरने का वीडियो हुआ था वायरल , मोनू राठौर तेल व्यापारी के नाम से चल रहा व्यापार, शहर कोतवाली क्षेत्र के राजा मंडी का पूरा मामला


➡संभल- श्रीकल्कि धाम में हुआ शिलादान पूजन , ब्रिटिश मेयर राज मिश्रा ने किया पूजन , मिडिया के सवाल पर बोले राज मिश्रा, कतर से आकर मोदी जी को वोट दिया- राज, यूपी में योगी जी अच्छा शासन कर रहे- राज, यूपी के मिर्जापुर जिले के निवासी हैं राज मिश्रा

आचार्य प्रमोद कृष्णम के आग्रह पर पूजन में शामिल हुए


➡अमेठी- मामूली विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, दो लोगों ने धारदार हथियार से किया हमला, एक युवक की मौत, दूसरे का इलाज जारी, पुलिस ने शव कब्जे में लिया, घायल को अस्पताल भेजा, आरोपी मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भौसिंहपुर का मामला


➡प्रयागराज - पटाखा कारोबारी मोहम्मद कादिर पर सुनवाई, हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी पर हुई सुनवाई, इलाहाबाद हाईकोर्ट में सप्लीमेंट्री एफिडेविट दाखिल , सप्लीमेंट्री एफीडेविट में केस को छिपाने पर नाराजगी, 16 अक्टूबर को होगी मामले के अगली सुनवाई 

जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की सिंगल बेंच में सुनवाई, फरार मोहम्मद कादिर के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई, शाहगंज थाना क्षेत्र में कंपनी बनाकर लोगों से ठगी की, पुलिस ने कादिर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया


➡हापुड़ - नाले में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, पुलिस ने मौके पर शव कब्जे में लिया, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना सिंभावली क्षेत्र के औरंगाबाद का मामला


➡मैनपुरी- एसपी के निर्देश पर अवैध विस्फोटक पर एक्शन, कृमिनल इंटेलिजेंस विंग ने विस्फोटक बरामद किया, सामग्री बचने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार , पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किया केस दर्ज , पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी , शहर कोतवाली क्षेत्र के लैंनगंज का है मामला


➡कानपुर- पेट्रोल डालकर युवक ने खुद को लगाई आग, आग लगाने का CCTV वीडियो वायरल हुआ, होजरी फैक्ट्री मे मजदूरी करता था रोहित , गम्भीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी , शिवराजपुर थाना क्षेत्र का मामला


➡चंदौली- ग्राम प्रधान सुनील चौहान का ऑडियो वायरल, इंस्पेक्टर बताकर वार्ड निवासी को धमकी दी, पीड़ित हरिश्चंद चौहान ने थाने में शिकायत की, ग्राम प्रधान ने खुद थाने पहुंचकर गलती कबूली, एसपी चंदौली से मिलने पहुंचे प्रधान, मांगी माफी, SP का मिलने से इनकार, कहा- गंभीर अपराध में माफी नहीं,अलीनगर के अमोघपुर गांव का ग्राम प्रधान है


➡मुज़फ्फरनगर - पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में चोर कुनाल घायल , आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस बरामद, फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक भी की बरामद,, घायल बदमाश पर आधा दर्जन मुकदमे है दर्ज, नई मंडी थाने के बझेड़ी जंगलों में मुठभेड़


Share:

आज का राशिफल


      


 *15 अक्टूबर 2025 , बुधवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन व्यस्त रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बेवजह बेचैनी रह सकती है लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे बेचैनी हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं। आनन्द से दिनचर्या व्यतीत करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी किसी समस्या का हल नहीं है इसलिए न करें। दूर से कोई समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें ताकि बेवजह कहासुनी न हो। थकान व कमजोरी रह सकती है आराम करे़ं। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। नौकरी में दिनचर्या व्यस्त रह सकती है । आध्यात्मिक ज्ञान की तरफ रूची बनेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

व्यवसाय ठीक चलेगा। धन लाभ के योग है । पुराना रोग उभर सकता है। दूर से कोई समाचार मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें । किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता मत आने दें। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजगी न करें। मनोरंजन के योग हैं।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। जल्दबाजी से बचें खासकर लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है।  भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी।  प्रमाद न करें। स्वास्थ्य लाभ होगा ।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि से बचें व सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की चिकनी बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन हानी नहीं पहुंचा पाएंगे। शारीरिक कष्‍ट से बचें । दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप कम ही करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। 


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका समय मिला जुला रहेगा । घर में अतिथियों का आगमन होगा और धन व्यय भी होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।  विवाद से क्लेश से बचें । पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



      

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


        ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏




     *आज दिनांक 👉*

     * 15 अक्टूबर 2025*

                 *बुधवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* नवमी - 10:35 तक

*🗒पश्चात्-* दशमी 

*🌠नक्षत्र-* पुष्य - 12:00 तक

*🌠पश्चात्-* आश्लेषा 

*💫करण-* गर - 10:35 तक

*💫पश्चात्-* वणिज

*✨योग-* साध्य - 26:56 तक

*✨पश्चात्-* शुभ

*🌅सूर्योदय-* 06:21

*🌄सूर्यास्त-* 17:52

*🌙चन्द्रोदय-* 25:27

*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:06 से 13:33

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को 👉 कार्तिक बदी नवमी 10:35 तक पश्चात् दशमी शुरु , पुष्यामृतयोग 12:00 तक , विघ्नकारक भद्रा 22:35 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 12:00 से , ज्वालामुखी योग 12:00 से , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , गुरु श्री हरकिशन जी गुरयाई दिवस (प्राचीनपरम्परा अनुसार) , गुरु श्री हरिराय जी ज्योति ज्योत (प्राचीनपरम्परा अनुसार) , श्री हीरा लाल देवपुरा जयन्ती , श्री मदन लाल खुराना जयन्ती , श्री रमन सिंह जन्म दिवस , विश्व छात्र दिवस (डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयन्ती) , गर्भावस्था और शिशु हानि स्मरण दिवस , विश्व ग्रामीण महिला दिवस , विश्व सफेद छडी / गन्ना सुरक्षा दिवस (White Cane Safety Day) व विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस (Global Handwashing Day)।_*

*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 कार्तिक बदी दशमी 10:37 तक पश्चात् एकादशी शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , विघ्नकारक भद्रा 10:36 तक।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा,* 

      *शास्त्रं तस्य करोति किं।* 

 *लोचनाभ्यां  विहीनस्य,* 

      *दर्पण: किं  करिष्यति ।।* 

 *अर्थात्👉* 

               _जिस व्यक्ति के पास स्वयं का विवेक नहीं है। शास्त्र उसका क्या करेगा? जैसे नेत्रहीन व्यक्ति के लिए दर्पण व्यर्थ है।_


*15 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1686 - मुग़ल शासक औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1806 – प्रास और फ्रांस की सेनाओं के मध्य लड़ाई आरंभ हुई। इससे एक दिन पहले नेपोलियन ने छह दिवसीय युद्ध में प्रॉस की सेना को पराजित किया था।

1815 – नेपोलियन बोनापार्ट हार के बाद निर्वासित जीवन व्यतीत करने सेंट हेलेना द्वीप पहुंचे। 

1866 - कनाडा स्थित फ्रेंच बहुल क्षेत्र क्यूबेक में जबरदस्त आग लगने से 2500 मकान जलकर खाक हुए।

1894 – अलफ्रेड ड्राइफ़स पर पेरिस में मुक़द्दमा आरंभ हुआ। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें। वह यहूदी मूल का फ्रांसीसी अफ़सर था जिस पर चलाया जाने वाला मुक़द्दमा 19वीं शताब्दी में फ्रांस की बहुचर्चित घटना बन गयी।

1917 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नीदरलैंड की प्रसिद्ध नृत्यांगना माता हारी को जर्मनी के लिए जासूसी करने के आरोप में फ्रांसीसी सैनिकों ने गोली मारी।

1923 - वर्ष का पांचवा उष्णकटिबंधीय तूफ़ान लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आया।

1924 – अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन कूलीड्ज ने स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।

1932 - टाटा कंपनी ने टाटा सन्स लिमिटेड नामक देश की पहली एयरलाइन की शुरुआत की।भारत सरकार द्वारा अधिग्रहण के बाद यही कंपनी एयर इंडिया कहलाई।

1935 - टाटा एयरलाइन (जो कालांतर में एयर इंडिया बन गया) की पहली उड़ान।

1949 - त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया।

1951 – मिस्त्र की संसद ने स्वेज नहर समझौते को रद्द करने के फैसले पर मुहर लगाई।

1958 - अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने मिस्र के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।

1964 – सोवियत संघ के नेता निकिता खुर्श्चेव की सेवानिवृति ने पूरे विश्व को चौंका दिया।

1970 - अनवर सदत मिस्त्र के राष्ट्रपति चुने गए।

1978 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1988 – उज्वला पाटिल समुद्र के रास्ते विश्व का चक्कर लगाने वाली पहली एशियाई महिला बनी।

1990 - सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।

1990 – सोवियत संघ के राष्ट्रपति प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।

1996 - फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।

1997 - अरुंधति राय को उनके उपन्यास 'द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स' के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।

1998 - ग़रीबी उन्मूलन के लिए भारत की फ़ातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1999 - चीन ने 12 हज़ार किलोमीटर तक मार करने वाले 'डी.एफ़.-41 आईसीबीएम' नामक प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया ।

1999 - जनरल जोसेफ़ रॉलस्टन नाटो के सर्वोच्च वाइस कमांडर नियुक्त।

2006 - संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।

2007 - वर्ष 2007 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों- लियोनिड हरविक्ज, इरिक मस्किन और रोजर मायरसन को प्रदान किया गया।

2008 - रिजर्व बैंक ने सीआरआर में एक फ़ीसदी की कटौती की घोषणा की। 

2008 - अरविन्द अदिग को उनकी पुस्तक 'द हाइट टाइगर' के लिए वर्ष 2008 का बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

2012 - ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को उनके उपन्यास “ब्रिंग अप द बडीज़” के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2013 - एअर इंडिया टैक्सीबोट से विमान को रनवे तक ले जाने वाली दुनिया की पहली एयल लाइन बनी।

2013 - फिलीपीन्स में 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप से 215 से अधिक लोगों की मौत।

2019 - काईस सैयद को ट्यूनीशिया का नया राष्ट्रपति चुना गया ।

2019 - फेसबुक ने ग्रामीण महिलाओं को तकनीकी तौर पर प्रशिक्षित करने के लिए भारत सरकार की मदद से डिजिटल बेटी अभियान शुरू किया।

2020 - भारत को जीएलपी पर ओईसीडी वर्किंग ग्रुप का वाइस-चेयरमैन नामित किया गया।

2021 - अफगानिस्‍तान के कंधार मस्जिद में नमाज के दौरान हुए विस्‍फोट में 37 लोग मारे गये व 70 घायल हुए।

2021 - नई दिल्ली में 'विजयादशमी' के अवसर पर रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) की सात नई रक्षा कंपनियों को राष्ट्र को समर्पित किया गया।

2022 - भारतीय सेना ने अग्निवीर वेतन पैकेज के लिए देश के ग्यारह बैंकों के साथ ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2022 - प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद समिति  की बैठक की अध्यक्षता की।

2023 - दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में 6.2 की तीव्रता का भूकंप आया। 

2023 - बैंक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पूर्व एनसीपी सांसद लालवानी की 315 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की।

2023 - महाराष्‍ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में हुए सड़क हादसे में 12 की मौत व 23 घायल हुए।

2024 - राष्ट्रपति को वैज्ञानिक एवं तकनीकी केंद्र, शहीद इहादादेन अब्देलहाफिद विश्वविद्यालय ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की।

2024 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में आईटीयू विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा, 2024 का उद्घाटन किया।

2024 - परमेश शिवमणि ने भारतीय तट रक्षक बल के 26वें महानिदेशक का कार्यभार संभाला।


*15 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1542 – मुग़ल सम्राट अकबर का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम अबुल फ़त्ह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर था।

1914 - मनुभाई पाँचोली सरस्वती सम्मान से सम्मानित गुजराती भाषा के साहित्यकार।

1914 - मोहम्मद ज़ाहिर शाह अफ़ग़ानिस्तान के अंतिम राजा थे।

1920 – प्रसिद्ध उपन्यास द गॉडफादर के रचयिता मारियो ग्येनल्यूगी पूजो का जन्म हुआ।

1922 - शंकर- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)।

1925 - हीरा लाल देवपुरा - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री।

1931 - मिशाइल मेन , भारत के 11वें राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ।

1932 - कटीकल शंकरनारायणन महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल।

1936 - मदन लाल खुराना - दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ।

1946 - विक्टर बैनर्जी हिन्दी एवं बांगला सिनेमा के अभिनेता ।

1947 - मदन सिंह चौहान (गुरुजी) रायपुर , छत्तीसगढ़ , भारत के एक लोक और सूफी गायक(पद्म श्री सम्मान्नित)।

1952 - रमन सिंह- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री।

1957 - मुख़्तार अब्बास नक़वी भारत के एक प्रसिद्ध राजनेता।

1957 - मीरा नायर, भारतीय निर्देशक।

1957 - महेन्द्र नाथ पाण्डेय भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद (1948 का भी वर्णन)।


*15 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1595 - फ़ैज़ी - मध्यकालीन भारत का एक विद्वान् साहित्यकार और फ़ारसी का प्रसिद्ध कवि था।

1961 - सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार।

1975 - देवी प्रसाद राय चौधरी- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार।

1990 - ओम शिवपुरी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।

1999 - दुर्गा भाभी - भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी थीं।

2012 - नोरोदम शिनौक - कंबोडिया के राजा थे।

2020 - देश की पहली ऑस्कर विजेता भानु अथैया का निधन।

2020 - वरिष्ट क्रिकेट पत्रकार और कमेंटेटर किशोर भिमानी का निधन।

2020 - मलयालम के प्रसिद्ध कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता अक्कीतम अच्युतन नंबूदिरी का निधन।

2021 - जागरण समूह के चेयरमैन योगेन्द्र मोहन गुप्ता (83) का निधन हुआ।

2021 - एवी बरोट भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर थे।

2022 - मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।विश्व प्रसिद्ध जादूगर ओपी शर्मा (71) का (रात को) निधन हुआ। 

2023 - भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एम एस गिल का 86 साल की उम्र में निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी अभिनेत्री सुज़ैन सोमर्स (76) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी बेसबॉल पिचर बड डेली (92) का निधन हुआ।


*15 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟  गुरु श्री हरकिशन जी गुरयाई दिवस (प्राचीनपरम्परा अनुसार)।

🌟  गुरु श्री हरिराय जी ज्योति ज्योत (प्राचीनपरम्परा अनुसार)।

🌟  श्री हीरा लाल देवपुरा जयन्ती।

🌟  श्री मदन लाल खुराना जयन्ती।

🌟  श्री रमन सिंह जन्म दिवस।

🌟  विश्व छात्र दिवस (डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयन्ती)।

🌟  गर्भावस्था और शिशु हानि स्मरण दिवस।

🌟  विश्व ग्रामीण महिला दिवस।

🌟  विश्व सफेद छडी / गन्ना सुरक्षा दिवस (White Cane Safety Day)।

🌟  विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस (Global Handwashing Day)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025

बीजेपी ने बिहार विधानसभा में 71 प्रत्याशियों की सूची की जारी






बिहार में बीजेपी ने 71 प्रत्याशियों की सूची जारी की विधानसभा के लिए देखें किसको टिकट मिला किसका टिकट कटा
Share:

राहुल गांधी आईपीएस पूरन के परिवार से चंडीगढ़ में मिले..



BIG BREAKING 


* राहुल गांधी आईपीएस पूरन के परिवार से चंडीगढ़ में मिले..


!

Share:

बिहार चुनाव से पहले जेडीयू में बगावत की लहर..

 


पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह समेत कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी। 


भाजपा में भी मची हडकमप।

Share:

अयोध्या दुनियां का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन स्थल बना..

BIG BREAKING




सितंबर तक श्री राम लला के दर्शन के लिए 22 करोड़ श्रद्धालु अयोध्या आए।

यह श्रद्धालु पिछले साल के मुकाबले 6 करोड़ ज्यादा।
Share:

सड़क हादसे में मजदूर की मौत, तीन घायल

 



सुल्तानपुर!

उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में सोमवार हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे झुरहू मजरा हलियापुर में सड़क हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    सभी घायलों को अयोध्या के कुमारगंज स्थित पिठला अस्पताल ले जाया गया है।

    हलियापुर के एसओ तरुण पटेल ने बताया कि रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के डिवाइडर का निर्माण कराया जा रहा है। डिवाइडर पर पेड़ लगाने का काम चल रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे जब मजदूर काम कर रहे थे, तभी जगदीशपुर की ओर से अयोध्या जा रहा गिट्टी लदा एक तेज रफ्तार ट्रेलर आया और डिवाइडर पर लगी बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए खड़े पानी के टैंकर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर घूमकर दूसरी तरह चला गया, जहां मजदूर काम कर रहे थे। इस दुर्घटना में अयोध्या के इनायत नगर थाना क्षेत्र के कुचेरा निवासी राम अचल (45) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अयोध्या के इनायत नगर थाना क्षेत्र के कुचेरा निवासी सूरज और कुमारगंज थाना क्षेत्र के रोहता मली का पुरवा निवासी मंगली और ट्रेलर चालक संतकबीर नगर के धनकटा थाना क्षेत्र के अजाव निवासी विकास यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक को केबिन से काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला जा सका। घायलों को पिठला अस्पताल पहुंचाया। मृतक मजदूर के शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

Share:

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार

 



*मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 


🔸सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की वोट चोरी के आरोपों पर दायर याचिका को किया खारिज


🔸IRCTC मामले में लालू,राबड़ी व तेजस्वी के खिलाफ चलेगा मुकद्दमा, Bihar Election से पहले आरोप तय


🔸पाक रक्षा मंत्री और ISI चीफ को वीजा देने से इनकार, आर-पार के मूड में अफगानिस्तान


🔸भारत फायदा उठा लेगा, लड़ाई बंद करो; अफगानिस्तान से फाइट पर पाक में उठी आवाज


🔸मेडागास्कर में तख्तापलट की कोशिश, राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे


🔸हरियाणा IPS सुसाइड- आज चंडीगढ़ आएंगे राहुल गांधी: CM सैनी का दिल्ली दौरा रद्द; केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्‌टू का दावा- बड़ा फैसला लेगी सरकार


🔸दुर्गापुर गैंगरेप केस, पिता बोले- बंगाल में औरंगजेब का शासन: महिला होकर ममता की बातें गैर-जिम्मेदाराना; मामले में अब तक 5 गिरफ्तार


🔸अमित शाह ने अशोक गहलोत को जवाब दिया: जयपुर में बोले- हम जो कहते हैं, वो करते; 2027 के बाद 3 साल के अंदर मिल जाएगा न्याय


🔸जैसलमेर में सेना के मेजर की मौत: जिप्सी पलटी, महिला अधिकारी समेत 4 घायल; लोंगेवाला जा रहे थे


🔸PAK आतंकियों की पंजाब में भेजीं 2 AK-47 पकड़ी: भारत-पाक बॉर्डर पर पैकेट में मिली; दिवाली को लेकर बड़ी आतंकी साजिश का प्लान था


🔸हमास ने 48 बंधकों में से सभी जीवित 20 बंधकों को रिहा कर दिया. इनके बदले करीब 1900 फलीस्तीनी कैदियों को रिहा किया गया.


🔸ईडी ने कोल्ड्रिफ सीरप बनाने वाली कंपनी और तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल विभाग के बड़े अधिकारियों के ठिकानों पर मारा छापा


🔸भारतीय रेल का मुरीद हुआ अंग्रेज! बोला जापान और यूके की ट्रेन में भी नहीं मिलती ये सुविधाएं- वीडियो वायरल


🔸ट्रंप की तारीफ कर रहे थे शरीफ, तभी अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ने कहा-भारत महान


🔸बिहार चुनाव 2025 : महुआ से चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप, जेजेडी ने जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट


🔸पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री ने की मुलाकात, व्यापार, कृषि और एनर्जी समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा


🔸दिवाली पर आतिशबाजी:कवि कुमार विश्वास का तंज- गोला-बारूद से ओजोन परत को नुकसान नहीं, चार फुलझड़ियों से इसमें छेद हो जाएगा


🔸GPF Interest Rates : जीपीएफ पर ब्याज दर 7.1 प्रतिशत तय, अक्टूबर से दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश


🔹IND vs WI, 2nd Test Day 4 Stumps : वेस्टइंडीज के खिलाफ सूपड़ा साफ करने से भारत 58 रन दूर

                

* दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप का 11वां टेस्ट कामयाब, दूसरी बार आठ डमी सैटेलाइट अंतरिक्ष में छोड़े, स्टारशिप की हिंद महासागर में लैंडिंग


* PM मोदी का हरियाणा दौरा कैंसिल, सैनी सरकार के एक साल पर सोनीपत में होने वाली रैली स्थगित; IPS सुसाइड केस मानी जा रही वजह


* सोमवार को सातवें दिन भी पूरण कुमार के शव के पोस्टमार्टम पर परिवार ने सहमति नहीं दी।अब इस मामले को लेकर सियासत भी गरमा गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार शाम करीब पांच बजे अमनीत पी कुमार के आवास पहुंचेंगे। उनके साथ सोनिया गांधी के भी आने की चर्चा है।


* राहुल के वोट चोरी के आरोपों की जांच के लिए नहीं गठित होगी SIT, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका


* ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने खरीदे 93 हजार करोड़ के हथियार, खर्च किया डिफेंस बजट का 50 परसेंट


* सीट बंटवारे पर महागठबंधन में हलचल, कांग्रेस को 60 सीटों का ऑफर... RJD और VIP पर अब भी कंफ्यूजन


* टोल-प्लाजा पर गंदे टॉयलेट की फोटो भेजिए, ₹1000 इनाम, FASTag में आएगा पैसा; NHAI का क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज


* दुर्गापुर गैंगरेप केस, पिता बोले- बंगाल में औरंगजेब का शासन, महिला होकर ममता की बातें गैर-जिम्मेदाराना; मामले में अब तक 5 गिरफ्तार


* हार्टअटैक से हर साल सात लाख मौत, सिर्फ 7% को समय पर CPR; 98% भारतीयों को पता ही नहीं इसका तरीका


* विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हृदय रुकने के पहले पांच मिनट में सीपीआर दिया जाए तो व्यक्ति की जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। फिर भी भारत में केवल 7% मरीजों को समय पर सीपीआर मिल पाता है। आंकड़े बताते हैं कि करीब 98% भारतीयों को सीपीआर देने का तरीका नहीं आता। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के वरिष्ठ डॉक्टर अंबुज राय बताते हैं कि  हृदयगति रुकने के बाद हर मिनट देरी से मरीज के जीवित बचने की संभावना 10% तक घट जाती है


* नेपाल के बाद मेडागास्कर में GenZ ने तख्तापलट किया, पानी की कमी से प्रदर्शन शुरू हुआ, दावा- राष्ट्रपति मिलिट्री प्लेन से फ्रांस भागे


* भारत महान देश, जिसका नेतृत्व मेरे बहुत अच्छे मित्र कर रहे हैं- शर्म अल शेख में वैश्विक नेताओं के सामने बोले ट्रंप


* चांदी एक दिन में ₹10,825 महंगी, ₹1.75 लाख पार पहुंची, सोना ₹2,630 बढ़कर ₹1.24 लाख पार हुआ, दोनों ऑलटाइम हाई पर


* अक्टूबर में ₹8806 महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में ₹32891 की उछाल


* रिटेल महंगाई 8 साल में सबसे कम, सितंबर में घटकर 1.54% पर आई, खाने-पीने का सामान सस्ता होने का असर; अगस्त में 2.07% थी


* HCL टेक का दूसरी तिमाही में मुनाफा ₹4,235 करोड़, रेवेन्यू 31,942 करोड़ रुपए रहा, प्रति शेयर ₹12 का डिविडेंड देगी कंपनी


* दिल्ली टेस्ट जीतने के लिए भारत को 58 रन चाहिए, वेस्टइंडीज को 9 विकेट की जरूरत, राहुल और सुदर्शन फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके

       *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ-सीएम योगी का आज का कार्यक्रम, पंचायतों के OSR सम्बंध में समीक्षा बैठक, 11 बजे सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक, 11.30 बजे से आवास विभाग की बैठक, शाम 6 बजे UP एग्रीज़ के सम्बंध में बैठक, सीएम आवास पर आयोजित होंगे कार्यक्रम


➡लखनऊ-ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव जल्द, लखनऊ नगर निगम ने पेश की CMP, स्मार्ट सिटी सभागार में बैठक हुई, अपर नगर आयुक्त ने की अध्यक्षता , विशेषज्ञों ने दिए अहम सुझाव, प्रदूषण और असंगठित परिवहन से मुक्ति, सार्वजनिक परिवहन पर विशेष ध्यान, सड़क ढांचे, वैकल्पिक साधनों का होगा विकास, सड़कों की चौड़ाई बढ़ेगी, चौराहों का होगा पुनर्विकास, यातायात संकेतों का होगा आधुनिकीकरण


➡दिल्ली-कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज चंडीगढ़ जाएंगे, IPS पूरण कुमार के आवास जाएंगे राहुल गांधी, IPS पूरण कुमार की पत्नी से करेंगे मुलाकात ,हाल में IPS पूरण कुमार ने की थी आत्महत्या 


➡महोबा -भीषण सड़क हादसा में 2 छात्रों की मौत, तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, बाइक सवार दो छात्रों की मौके पर मौत, दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल, घायल को CHC से मेडिकल कॉलेज किया रेफर, महोबकंठ क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर हाईवे के पास की घटना


➡अमरोहा-सिंगर रेणुका पंवार अमरोहा पहुंची , अमरोहा ट्रेड फेयर में रेणुका ने दी प्रस्तुति. प्रशासन द्वारा हो रहा 8 दिवसीय कार्यक्रम , रेणुका पंवार के गाने सुनने को उमड़ी भीड़


➡अलीगढ़ -प्राइवेट अस्पताल में बच्चों के इलाज में लापरवाही, परिजन बच्चों को लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर ने बच्चों को किया मृत घोषित, 4 साल के मासूम जय की हुई मौत, अचानक बिगड़ी थी जय की तबीयत, नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में कराया था भर्ती, अस्पताल स्टाफ की लापरवाही से गई जान, थाना गांधी पार्क क्षेत्र का मामला


➡मुजफ्फरनगर -मुजफ्फरनगर में पुलिस, गोकशों में मुठभेड़, मुठभेड़ में गोकश के लगी गोली हुआ घायल, गोकश जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार किया, गौकश जावेद पर गौकशी के 6 मुकदमे दर्ज, कब्जे से बाइक, तमंचा और 3 कारतूस मिले, घायल का दूसरा साथी चकमा देकर फरार, पुरकाजी के खाई खेड़ी मिल के पास हुई मुठभेड़


➡लखनऊ-घोसी से सांसद राजीव राय ने रचा इतिहास, पहली बार किसी सांसद ने देश का किया प्रतिनिधित्व, संयुक्त राष्ट्र संघ के महाधिवेशन को संबोधित किया, वैश्विक मंच पर गूंजी घोसी के जनप्रतिनिधि की आवाज


➡झांसी-झांसी में लव स्टोरी बनी मौत की वजह, युवती महक खान की फांसी लगने से मौत, युवती महक को विवेक से हुआ था प्रेम , दोनों ने परिवार से छिपकर की थी शादी, मां का आरोप ससुराल वालों ने की हत्या, पुलिस का कहना फांसी लगाकर सुसाइड किया, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी- पुलिस, झांसी की शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला


➡हापुड़-मुंबई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, झांसा देकर 50 हजार रुपए की ठगी, शातिर ठग के खाते में आनलाइन भेजे रुपए, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना हाफिजपुर क्षेत्र का मामला


➡बागपत-ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने की छापेमारी, चार मकानों में पकड़ी गई बिजली चोरी, JE की तहरीर पर ऊर्जा विभाग थाने में केस, खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के चक्रसेनपुर कॉलोनी का मामला



Share:

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789